भारत के कर ढांचे में एक अप्रैल से बड़ा बदलाव हो गया है। पैन, आयकर रिटर्न फाइलिंग और विदेश में खर्च से जुड़े मामलों में कुछ महत्वपूर्ण ढांचागत बदलाव हुए हैं। करीब 65 साल पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की जगह अब इनकम टैक्स एक्ट, 2025 लागू होगा। नए कानून का मकसद जटिल प्रावधानों को आसान व पारदर्शी बनाना, अनावश्यक धाराएं हटाना और टैक्स देने वालों के लिए नियमों का पालन करना और भी सुगम बनाना है। वहीं पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अब भी चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान में चल रहा अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन बहुत जल्द खत्म कर दिया जाएगा। उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। दो दिनों से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की चोटियों पर भारी बर्फबारी और मैदानी राज्यों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बढ़ गया है। अभी कम से कम इस पूरे हफ्ते गरज और चमक के साथ बारिश होने, चोटियों पर बर्फ गिरने और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के चलने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/विज्ञाप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें