एअर इंडिया में बड़ा बदलाव: सीईओ कैंपबेल विल्सन ने पद से दिया इस्तीफा, नए चेहरे की तलाश तेज

एअर इंडिया के मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कंपनी ने उनसे कहा है कि वे नए सीईओ की नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहें, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके। बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल अगले साल सितंबर तक था, लेकिन उन्होंने पहले ही संकेत दे दिया था कि वे अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते। इसी वजह से कंपनी ने जनवरी 2026 से ही नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी थी। अब इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है और अगले हफ्ते इस पर अहम बैठक होने वाली है। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

बारामती में विरासत की लड़ाई: सुनेत्रा पवार बोलीं-अजित दादा का विकास रुकने नहीं दूंगी, कांग्रेस पर हमलावर पार्थ

यह वीडियो/ हटाएं महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस बीच राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सोमवार को नामांकन दाखिल करते हुए साफ कहा कि वह अपने दिवंगत पति अजित पवार के विकास कार्यों की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। नामांकन भरने के दौरान उनके साथ एनसीपी के कई बड़े नेता, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और हसन मुश्रीफ, मौजूद रहे। इसके अलावा शिवसेना के नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले भी उनके साथ नजर आए। ये सभी महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं, जो फिलहाल महाराष्ट्र में सत्ता में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

आर्टेमिस II: इंसान ने चांद के उस हिस्से का किया दीदार, जिसे पहले किसी ने नहीं देखा; अपोलो-13 का रिकॉर्ड टूटा

चांद मिशन के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। नासा के मिशन आर्टेमिस II ने इंसानों को पृथ्वी से अब तक की सबसे ज्यादा दूरी तक पहुंचा दिया है। इस मिशन ने अपोलो 13 का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। नासा की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार जैसे ही अंतरिक्ष यात्री चांद के पास पहुंचे, उनके सामने खिड़कियों से चांद का शानदार नजारा दिखाई देने लगा। खास बात यह रही कि इस दौरान उन्हें चांद के उस हिस्से (फार साइड) को देखने का मौका मिला, जिसे पहले इंसानों ने कभी इस तरह करीब से नहीं देखा था। LIVE: Watch with us as the Artemis II astronauts make their closest approach to the Moon, traveling farther from Earth than ever before. https://t.co/Zpy7GdTqA8 — NASA (@NASA) April 6, 2026 यह पूरा फ्लाईबाय करीब छह घंटे तक चला, जो इस मिशन का सबसे अहम हिस्सा माना जा रहा है। इस मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जो मिलकर इस ऐतिहासिक यात्रा को अंजाम दे रहे हैं। यह मिशन नासा की उस बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत एक बार फिर इंसानों को चांद पर उतारने की तैयारी की जा रही है। खास तौर पर चांद के साउथ पोल (दक्षिणी ध्रुव) पर अगले दो साल में इंसानों के कदम रखने का लक्ष्य रखा गया है।बता दें कि नासा के आर्टेमिस II मिशन के अंतरिक्ष यात्री अब पृथ्वी से सबसे दूर पहुंचने वाले इंसान बन गए हैं। सोमवार को दोपहर 1:57 बजे ईडीटी, (भारतीय समयानुसार रात लगभग 11:27 बजे) उन्होंने 1970 में अपोलो 13 द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ दिया। नासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में बताया कि उनका यह मिशन चांद के दूरवर्ती हिस्से (फार साइड) के चारों ओर यात्रा करता हुआ उन्हें पृथ्वी से अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: 'एक पायलट को बचाने के लिए US ने भेजे 155 विमान', ट्रंप ने दुनिया को बताई रेस्क्यू मिशन की कहानी

यह वीडियो/ हटाएं ‘एक रात में ही देश पर तबाह किया जा सकता है’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने दावा किया कि पूरे देश (ईरान) को एक रात में तबाह किया जा सकता है और यह शायद कल ही हो जाए। उनकी यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब दोनों पक्षों ने कहा है कि मध्यस्थों के जरिये युद्धविराम वार्ता जारी है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। ईरान में बचाव अभियान पर क्या कहा? ईरान में बचाव अभियान पर ट्रंप ने कहा, दूसरे बचाव अभियान में 155 विमान शामिल थे, जिनमें चार बमवर्षक, 64 लड़ाकू विमान, 48 ईंधन भरने वाले टैंकर, 13 बचाव विमान और अन्य शामिल थे। ट्रंप ने बचाव अभियान का ब्यौरा दिया ट्रंप ने बताया कि कैसे साप्ताहांत में ईरान में दुर्घटनाग्रस्त एक एफ-15 ई लड़ाकू विमान के चालक दल को बचाया गया। उन्होंने कहा, पायलट का पता लगाया गया और उसे हेलिकॉप्टर से निकाला गया। जबकि सैनिक बेहद करीब से गोलीबारी का सामना कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हथियार सेवा अधिकारी पायलट से अलग दूरी पर उतरे थे। पायलट को पहले ही बचा लिया गया था। उन्होंने कहा, कर्नल बुरी तरह घायल थे और फंसे हुए थे। उन्हें आईआरजीसी और स्थानीय मिलिशिया निशाना बना रहे थे। खून बहते हुए भी उन्होंने चट्टानों पर चढ़ाई की। अपने घावों का खुद उपचार किया और अमेरिकी सैनिकों से संपर्क किया। ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हम आज यहां आज सैन्य प्रयासों के एक सबसे बड़े, सबसे जटिल और सबसे खौफनाक युद्धकालीन खोज अभियान की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। एक व्यक्ति को ढूंढने के लिए 200 जवानों को भेजना एक ऐसा काम है, जिसे आमतौर पर उतनी बार नहीं किया जाता, जितना आप करना चाहत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US War: ट्रंप की खुली चेतावनी- ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकते हैं, वह रात कल हो सकती है

मीडिया वार्ता के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य मिशन की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने अपने एक पायलट को बचाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। यह पायलट ईरान के अंदर यानी दुश्मन के इलाके में गिर गया था। वहां हालात बहुत ही ज्यादा खतरनाक थे। इस जांबाज पायलट को सुरक्षित निकालने के लिए अमेरिका ने अपने 200 सैनिकों को मिशन पर लगाया था। इस पूरे ऑपरेशन में 21 अमेरिकी विमानों ने हिस्सा लिया।उन्होंने बताया, बचाव अभियान के दौरान अमेरिकी विमानों पर बहुत करीब से भारी गोलीबारी की गई। इसके बावजूद अमेरिकी सैनिकों ने पीछे हटने के बजाय पूरी ताकत से मुकाबला किया और अपने साथी को बचा लिया। ट्रंप ने बताया कि सेना ने अपने ही एक विमान को खुद धमाका करके नष्ट कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया ताकि अमेरिका की गुप्त तकनीक ईरान के हाथ न लग सके। ट्रंप ने अमेरिकी सेना के इस शौर्य और साहस की जमकर तारीफ की और इसे एक अद्भुत काम बताया।इस सफल मिशन के बीच ट्रंप एक बात को लेकर बहुत गुस्से में दिखे। उन्होंने दावा किया कि इस बेहद संवेदनशील मिशन की जानकारी किसी ने पहले ही लीक कर दी थी। ट्रंप ने कहा कि इस तरह की जानकारी का बाहर आना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने इस मामले की कड़ी जांच के आदेश दिए हैं ताकि उस व्यक्ति या नेटवर्क को पकड़ा जा सके। उन्होंने साफ कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ट्रंप ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के काम को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन की सफलता में सीआईए ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिकी पायलट बचाने का ऑपरेशन हुआ था लीक?: ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, बताया कैसे प्रभावित हुआ था मिशन

पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अब एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए अमेरिका के तरफ से चलाए गए एक गुप्त ऑपरेशन की जानकारी किसी ने मीडिया में लीक कर दी थी। ट्रंप ने इस गुप्त ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी लीक होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस मिशन के बारे में पहले काफी समय तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी, ताकि ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया था, लेकिन उसी दौरान एक अन्य व्यक्ति को बचाने की कोशिश जारी थी। इसी बीच किसी ने इस मिशन से जुड़ी जानकारी मीडिया में लीक कर दी, जिससे पूरा ऑपरेशन प्रभावित हो गया।ट्रंप ने आगे बताया कि इस लीक के चलते दुश्मनों को यह पता चल गया कि एक व्यक्ति को बचाया जा चुका है और दूसरा अभी भी खतरे में है। इससे उस व्यक्ति की जान को बड़ा जोखिम पैदा हो गया, जिसे बचाने की कोशिश की जा रही थी। इसके साथ ही इस लीक के चलते मिशन में शामिल सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस घटना को बेहद गैर-जिम्मेदाराना बताया। साथ ही कहा कि जिसने यह खबर प्रकाशित की है, उसे अपने स्रोत का नाम बताना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नाम सामने नहीं आया, तो संबंधित व्यक्ति को जेल भी जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही ट्रंप ने जोर देकर कहा कि इस तरह की लीक न सिर्फ मिशन को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन जाती है। अब इस मामले में लीक करने वाले की पहचान करने और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: 'एक पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने भेजे 155 विमान', ट्रंप ने दुनिया को बताई रेस्क्यू मिशन की क

यह वीडियो/ हटाएं ‘एक रात में ही देश पर कब्जा किया जा सकता है’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने दावा किया कि पूरे देश (ईरान) को एक रात में तबाह किया जा सकता है और यह शायद कल ही हो जाए। उनकी यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब दोनों पक्षों ने कहा है कि मध्यस्थों के जरिये युद्धविराम वार्ता जारी है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। ईरान में बचाव अभियान पर क्या कहा? ईरान में बचाव अभियान पर ट्रंप ने कहा, दूसरे बचाव अभियान में 155 विमान शामिल थे, जिनमें चार बमवर्षक, 64 लड़ाकू विमान, 48 ईंधन भरने वाले टैंकर, 13 बचाव विमान और अन्य शामिल थे। ट्रंप ने बचाव अभियान का ब्यौरा दिया ट्रंप ने बताया कि कैसे साप्ताहांत में ईरान में दुर्घटनाग्रस्त एक एफ-15 ई लड़ाकू विमान के चालक दल को बचाया गया। उन्होंने कहा, पायलट का पता लगाया गया और उसे हेलिकॉप्टर से निकाला गया। जबकि सैनिक बेहद करीब से गोलीबारी का सामना कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हथियार सेवा अधिकारी पायलट से अलग दूरी पर उतरे थे। पायलट को पहले ही बचा लिया गया था। उन्होंने कहा, कर्नल बुरी तरह घायल थे और फंसे हुए थे। उन्हें आईआरजीसी और स्थानीय मिलिशिया निशाना बना रहे थे। खून बहते हुए भी उन्होंने चट्टानों पर चढ़ाई की। अपने घावों का खुद उपचार किया और अमेरिकी सैनिकों से संपर्क किया। ये भी पढ़ें: नेतन्याहू ने ट्रंप से फोन पर बात की इससे पहले, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा, कल मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फिर बात की। मैंने उस अमेरिकी पायलट के लिए वीरतापूर्ण बचाव अभियान के लिए अपनी अपार सराहना व्यक्त की और राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस मिशन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी होर्मुज खोलने की अंतिम चेतावनी, कहा- इस बार नहीं टाली जाएगी डेडलाइन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपना रुख और कड़ा कर लिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि वह ईरान से बहुत नाराज हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समय सीमा इस बार अंतिम है। ट्रंप ने ईरान को सर्तों पर सहमत होने के लिए मंगलवार तक का समय है। ट्रंप ने कहा, अगर वे सही कदम उठाते हैं, तो यह मामला बहुत जल्दी खत्म हो सकता है। उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के मौजूदा नेता पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, इस युद्ध का केवल एक ही मकसद है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। ट्रंप ने सुलेमानी की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह जिंदा होता, तो हालात बहुत अलग होते। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका ईरान को पूरी तरह तबाह कर रहा है, हालांकि वह ऐसा करना नहीं चाहते।ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी जनता चाहती है कि उनकी सेना वापस घर लौट आए। उन्होंने अपनी निजी राय देते हुए कहा कि अगर उनके हाथ में होता, तो वह ईरान का तेल अपने कब्जे में ले लेते। इससे खूब पैसा कमाता। मैं ईरान के लोगों का भी ख्याल रखता, जितना ख्याल रखा गया है उससे कहीं बेहतर।यह विवाद तब बढ़ा जब ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया। ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अपना संदेश भेजा है। ईरान का कहना है कि उसे कुछ समय का युद्धविराम नहीं, बल्कि युद्ध का स्थायी अंत चाहिए। ईरान ने अपनी तरफ से 10 शर्तों वाला एक प्रस्ताव रखा है। इसमें पूरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता में अभी भी बारिश जारी, खेल रुका; मैदान कवर्स से ढका

08:49 PM, 06-Apr-2026 KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता में बारिश जारी कोलकाता में अभी भी बारिश हो रही है जिस कारण मैदान पर कवर्स मौजूद हैं। बारिश के कारण मैच काफी देर से रुका हुआ है। कोलकाता में अभी भी बारिश हो रही है जिस कारण मैदान पर कवर्स मौजूद हैं। बारिश के कारण मैच काफी देर से रुका हुआ है। 08:33 PM, 06-Apr-2026 KKR vs PBKS Live Score: थोड़ी देर में निरीक्षण अंपायर भारतीय समयानुसार 8:45 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। ईडेन गार्डेंस को कवर्स से ढका गया है और अंपायर यह चेक करेंगे कि ग्राउंड मैच के लिए तैयार है या नहीं। अंपायर भारतीय समयानुसार 8:45 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। ईडेन गार्डेंस को कवर्स से ढका गया है और अंपायर यह चेक करेंगे कि ग्राउंड मैच के लिए तैयार है या नहीं। 08:27 PM, 06-Apr-2026 KKR vs PBKS Live Score: शाहरुख खान स्टेडियम में मौजूद केकेआर के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में मैच का आनंद लेने पहुंचे। शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं। केकेआर के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में मैच का आनंद लेने पहुंचे। शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं। 08:26 PM, 06-Apr-2026 KKR vs PBKS Live Score: खेल अब भी रुका केकेआर और पंजाब के बीच मैच बारिश के कारण अभी भी रुका हुआ है। बीच में बारिश रुक गई थी और कवर्स भी हटा लिए गए थे, लेकिन बारिश फिर आ गई जिससे अब तक मैच शुरू नहीं हो सका है। केकेआर और पंजाब के बीच मैच बारिश के कारण अभी भी रुका हुआ है। बीच में बारिश रुक गई थी और कवर्स भी हटा लिए गए थे, लेकिन बारिश फिर आ गई जिससे अब तक मैच शुरू नहीं हो सका है। 0 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

Impeachment Motion: सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, 193 सांसदों ने किए थे हस्ताक्षर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा के 193 सांसदों द्वारा लगाया महाभियोग का प्रस्ताव खारिज हो गया है। विपक्षी दलों की ओर से यह प्रस्ताव मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए लाया गया था। महाभियोग प्रस्ताव के इस प्रस्ताव पर 193 सांसदों (लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63) ने हस्ताक्षर किए थे। उसका नोटिस 12 मार्च 2026 को राज्यसभा सभापति को सौंपा गया था। जिसके आज लोकसभा सचिवालय और राज्यसभा चेयरमैन की ओर से खारिज कर दिया गया। यह पहली बार था, जब किसी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया था। लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा, यह फैसला भारत के संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत दिए गए प्रस्ताव की सूचना पर लिया गया। इस प्रस्ताव में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की गई थी। सदस्यों को जानकारी दी जाती है कि 12 मार्च 2026 की तारीख का एक प्रस्ताव नोटिस दिया गया था।उन्होंने कहा, इस पर लोकसभा के 130 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। यह नोटिस संविधान के अनुच्छेद 324(5) और अनुच्छेद 124(4) के साथ-साथ 2023 के कानून और 1968 के न्यायाधीश (जांच) अधिनियम के तहत दिया गया था। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को हटाने की मांग की गई थी।इसमें आगे कहा गया, यह नोटिस लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा गया था। इसके बाद इस प्रस्ताव नोटिस पर पूरी तरह से विचार किया गया। सभी जरूरी पहलुओं और मुद्दों की सावधानी से और निष्पक्ष तरीके से जांच की गई। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया। जो अधिकार उन्हें न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 की धारा 3 के तहत मिले हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk