अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपना रुख और कड़ा कर लिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि वह ईरान से बहुत नाराज हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समय सीमा इस बार अंतिम है। ट्रंप ने ईरान को सर्तों पर सहमत होने के लिए मंगलवार तक का समय है। ट्रंप ने कहा, अगर वे सही कदम उठाते हैं, तो यह मामला बहुत जल्दी खत्म हो सकता है। उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के मौजूदा नेता पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, इस युद्ध का केवल एक ही मकसद है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। ट्रंप ने सुलेमानी की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह जिंदा होता, तो हालात बहुत अलग होते। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका ईरान को पूरी तरह तबाह कर रहा है, हालांकि वह ऐसा करना नहीं चाहते।ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी जनता चाहती है कि उनकी सेना वापस घर लौट आए। उन्होंने अपनी निजी राय देते हुए कहा कि अगर उनके हाथ में होता, तो वह ईरान का तेल अपने कब्जे में ले लेते। इससे खूब पैसा कमाता। मैं ईरान के लोगों का भी ख्याल रखता, जितना ख्याल रखा गया है उससे कहीं बेहतर।यह विवाद तब बढ़ा जब ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया। ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अपना संदेश भेजा है। ईरान का कहना है कि उसे कुछ समय का युद्धविराम नहीं, बल्कि युद्ध का स्थायी अंत चाहिए। ईरान ने अपनी तरफ से 10 शर्तों वाला एक प्रस्ताव रखा है। इसमें पूरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Iran-US War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी होर्मुज खोलने की अंतिम चेतावनी, कहा- इस बार नहीं टाली जाएगी डेडलाइन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपना रुख और कड़ा कर लिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि वह ईरान से बहुत नाराज हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समय सीमा इस बार अंतिम है। ट्रंप ने ईरान को सर्तों पर सहमत होने के लिए मंगलवार तक का समय है। ट्रंप ने कहा, अगर वे सही कदम उठाते हैं, तो यह मामला बहुत