आम आदमी की थाली पर महंगाई का तड़का: टमाटर ने बिगाड़ा बजट, प्याज-आलू से राहत; छह सवालों में समझें पूरी रिपोर्ट

सवाल: मांसाहारी थाली की कीमत में 1% की गिरावट के पीछे क्या वजह है? जवाब: मांसाहारी थाली के सस्ता होने का सबसे मुख्य कारण ब्रॉयलर (मुर्गे) की कीमतों में कमी आना है। एक मांसाहारी थाली की कुल लागत में ब्रॉयलर की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत होती है। सालाना आधार पर ब्रॉयलर की कीमतों में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरी मांसाहारी थाली की कीमत नीचे आ गई। सवाल: दालों के दाम और सप्लाई को लेकर रिपोर्ट में क्या अच्छी खबर है? जवाब: दालों के मोर्चे पर आम आदमी के लिए राहत की खबर है। मासिक आधार पर दालों की कीमतों में छह प्रतिशत की कमी आई है। रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई-जून मार्केटिंग वर्ष के लिए अरहर का स्टॉक इस साल 20 प्रतिशत ज्यादा रहने का अनुमान है। वहीं, जनवरी-दिसंबर मार्केटिंग वर्ष के लिए चने का स्टॉक भी लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है। इसी ज्यादा स्टॉक के कारण दालों की कीमतों पर नीचे की ओर दबाव बना हुआ है। सवाल: क्या गैस और तेल की कीमतों ने भी थाली का बजट बढ़ाया है? जवाब: जी हां, टमाटर के अलावा रसोई गैस और खाद्य तेल ने भी रसोई का बजट बढ़ाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं के कारण खाद्य तेल की कीमतों में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत भी 14 प्रतिशत बढ़ गई है। इन्हीं महंगे कारकों ने प्याज-आलू से मिलने वाली राहत को सीमित कर दिया। सवाल: अब आगे क्या? जवाब: जहां एक तरफ आलू, प्याज और दालों के बेहतर स्टॉक ने रसोई का बजट सुधारने में मदद की, वहीं टमाटर, खाद्य तेल और रसोई गैस की महंगाई ने आम आदमी की जेब पर दबाव बनाए रखा। आने वाले समय में सब्जियों की पैदावार और वैश्विक सप्लाई चेन की स्थिति ही यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शिक्षामित्रों 18 हजार और अंशकालिक अनुदेशको का मानदेय 17 हजार रुपये हुआ

यह वीडियो/ हटाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षामित्रों का मानदेय 18 हजार रुपये और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अभी तक शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये और अनुदेशकों को 9 नौ हजार रुपये का मानदेय दिया जाता था। बैठक के बाद प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी और कहा कि शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का बढ़ा हुआ मानदेय 1 मई से दिया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

Pawan Khera Assam Police Search: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी

Pawan Khera Assam Police Search: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी Pawan Khera Assam Police Search: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पहुंची असम पुलिस, तलाशी अभियान जारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: Published by: Jyoti Bhaskar Updated Tue, 07 Apr 2026 12:26 PM IST Link Copied …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

हिमाचल में हादसा: चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त, भरमौर होली मार्ग बाधित, देखें वीडियो

यह वीडियो/ हटाएं हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में रावी तट पर निर्माणाधीन सियुर पुल भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। होली से भरमौर पहुंचने के लिए ये सुगम रास्ते पर बन रहे पुल की क्षतिग्रस्त होने से लोनिवि को लाखों की चपत लगी है। वहीं, दो पंचायत के लोगों की आस पर भी पानी फिर गया है। भरमौर विधायक डॉ. जनक राज शर्मा ने बताया की भूस्खलन से निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रत होकर पुल का सामान रावी नदी में जा पहुंचा है। पुल के गिरने से क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

Supreme Court: सबरीमाला पर 2018 के फैसले की समीक्षा करेगी अदालत? सीजेआई सूर्यकांत की पीठ में आज से सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को केरल के सबरीमाला मंदिर समेत विभिन्न धर्मों में और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। अदालत ने नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ का औपचारिक गठन किया है, जो 2018 के फैसले के खिलाफ दाखिल समीक्षा याचिकाओं पर विचार करेगी। पीठ की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे। इसके साथ ही इसमें न्यायमूर्ति बी.वी. नागरथना, एम.एम. सुंदरश, अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, अरविंद कुमार, ए.जी. मसिह, प्रसन्न बी. वराले, आर. महादेवन और जोयमलया बागची शामिल हैं। इस फैसले में महिलाओं को सभी आयु वर्ग के लिए सबरीमाला के भगवान अयप्पा मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। साथ ही इससे जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी, जो धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल उठाते हैं।सबरीमाला मामले के अलावा, शीर्ष अदालत अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे से संबंधित व्यापक संवैधानिक सवालों की भी जांच करेगी। इसमें मस्जिदों और दरगाहों में मुस्लिम महिलाओं का प्रवेश, अंतरधार्मिक विवाह के बाद पारसी महिलाओं का अग्नि मंदिरों में प्रवेश का अधिकार, बहिष्कृत करने की प्रथाओं की वैधता और दाऊदी बोहरा समुदाय में महिला जननांग विकृति की कानूनी वैधता जैसे मुद्दे शामिल हैं।इससे पहले, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत के नेतृत्व वाली पीठ ने सुनवाई के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम तय किया था। पीठ ने स्पष्ट किया था कि मामले की स्वीकार्यता निर्णायक रूप से तय हो चुकी है। सात महत्वपूर्ण कानूनी सवालों की पहचान भी की गई है। कार्यक्रम के अनुसार, समीक्षा याचिकाओं का समर्थन करने वाले पक्षों की दलीलें 7 से 9 अप्रैल तक सुनी जाएंगी। इसके बाद, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 800 अंक गिरा; निफ्टी 22800 से नीचे, रुपया 17 पैसे कमजोर

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 800 अंक से अधिक गिर गया। वहीं, निफ्टी 22,800 से नीचे पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 824.44 अंक गिरकर 73,282.41 पर आ गया; निफ्टी 248.95 अंक गिरकर 22,719.30 पर पहुंच गया। इटरनल और इंडिगो के शेयरों में 2% की गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे गिरकर 93.07 पर आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल एशियाई बाजारों का क्या हाल? मंगलवार को एशियाई शेयर बाजार में सतर्कतापूर्ण कारोबार के बीच मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से द्वारा ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी प्रकार के समुद्री यातायात के लिए फिर से खोलने या बिजली संयंत्रों और पुलों पर बमबारी का जोखिम उठाने की समय सीमा निर्धारित करने से पहले तेल की कीमतों में लगातार उछाल जारी रहा। वॉल स्ट्रीट की चाल कैसी रही? जापान का बेंचमार्क निक्केई 225 शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए सुबह के कारोबार में 0.2 प्रतिशत गिरकर 53,310.30 पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 1.5 प्रतिशत बढ़कर 8,706.90 पर पहुंच गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी मामूली रूप से अपरिवर्तित रहा और 0.1 प्रतिशत से भी कम गिरकर 5,445.80 पर आ गया। शंघाई कंपोजिट 0.4 प्रतिशत बढ़कर 3,896.98 पर पहुंच गया। हांगकांग में छुट्टी के कारण कारोबार बंद रहा। वॉल स्ट्रीट पर शेयर की कीमतों में मामूली उछाल आया, एसएंडपी 500 में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले छह हफ्तों में पहली बार सकारात्मक रुझान वाला सप्ताह रहा। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 165 अंक या 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और नैस्डैक कंपोजिट में 0.5 प्रतिशत की बढ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम का मिजाज: अब 10 अप्रैल तक आंधी, पानी और बर्फबारी; कैसा है आपके राज्य का हाल?

उत्तर-पश्चिम में सक्रिय दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर पूर्वी हिस्से तक हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ जगहों पर भारी हिमपात दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे और तेज हवाएं चलीं। उत्तर के पहाड़ी इलाकों और उससे सटे मैदानी क्षेत्रों में 10 अप्रैल तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं और इस दौरान कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस समय पाकिस्तान और पंजाब के आसपास ऊपरी वायुमंडल में मौजूद है, जिसके साथ एक कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है।इसके अलावा देश के कई हिस्सों में चक्रवाती हवाएं चल रही हैं जिससे वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है।इसी के साथ मध्य और पूर्वी भारत के ऊपर लगभग 80 समुद्री मील की गति से बह रही ठंडी हवाएं इन सभी प्रणालियों को और मजबूत कर रही है, जिससे तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और घाटी व मैदानी इलाकों में बारिश हुई। गंगा के मैदानी इलाकों में 30-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश दर्ज की गई।जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई और शोपियां और कुलगाम सहित कुछ इलाकों में ओले पड़े। शोपियां का अहारबल क्षेत्र ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित रहा। केंद्र शासित प्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: ट्रंप ने विवादित बयानों को बताया सही; एअर इंडिया CEO का इस्तीफा; नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ईरान को लेकर बेहद कड़ी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया, तो उन्हें भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा। वहीं एअर इंडिया के मौजूदा सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कंपनी ने उनसे कहा है कि वे नए सीईओ की नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहें, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके। बताया जा रहा है कि उनका कार्यकाल अगले साल सितंबर तक था, लेकिन उन्होंने पहले ही संकेत दे दिया था कि वे अपना कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाना चाहते। इसी वजह से कंपनी ने जनवरी 2026 से ही नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी थी। अब इस प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है और अगले हफ्ते इस पर अहम बैठक होने वाली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

'मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत': ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप, कहा- आलोचकों की परवाह नहीं

यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ईरान को लेकर बेहद कड़ी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया, तो उन्हें भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 1 min · National Desk

SIR: यूपी में शुक्रवार को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, मुख्य चुनाव अधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिन्वा ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अंतिम वोटर लिस्ट शुक्रवार को जारी होगी। चुनाव आयोग एक सटीक और त्रुटि-रहित सूची सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रिन्वा ने ये बातें मथुरा के अचानक दौरे के दौरान कहीं। वहां उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और चुनाव पंजीकरण अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी उपस्थित थे। अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा सहित कई अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। 1 जनवरी 2026 को पात्रता तिथि के रूप में निर्धारित किया गया है। अधिकारियों को डेटा सत्यापन और प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इससे अंतिम सूचियां निर्धारित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो सकेंगी।मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिलाधिकारी को विशेष निर्देश दिए। उन्हें शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक बुलानी होगी। इस बैठक में उन्हें अंतिम वोटर लिस्ट की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी। रिन्वा ने वोटर लिस्ट वितरण की पुष्टि करने वाली रसीदें भी मांगी हैं। ये रसीदें उनके कार्यालय में जमा की जानी अनिवार्य हैं।चुनाव आयोग का मुख्य लक्ष्य एक त्रुटि-रहित वोटर लिस्ट तैयार करना है। यह अभियान इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चलाया जा रहा है। अधिकारियों को सभी डेटा का उचित सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया है। समय पर प्रक्रियाओं को पूरा करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 7, 2026 · 2 min · National Desk