Iran-US War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी होर्मुज खोलने की अंतिम चेतावनी, कहा- इस बार नहीं टाली जाएगी डेडलाइन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपना रुख और कड़ा कर लिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि वह ईरान से बहुत नाराज हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि ईरान के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की समय सीमा इस बार अंतिम है। ट्रंप ने ईरान को सर्तों पर सहमत होने के लिए मंगलवार तक का समय है। ट्रंप ने कहा, अगर वे सही कदम उठाते हैं, तो यह मामला बहुत जल्दी खत्म हो सकता है। उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के मौजूदा नेता पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, इस युद्ध का केवल एक ही मकसद है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। ट्रंप ने सुलेमानी की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह जिंदा होता, तो हालात बहुत अलग होते। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका ईरान को पूरी तरह तबाह कर रहा है, हालांकि वह ऐसा करना नहीं चाहते।ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी जनता चाहती है कि उनकी सेना वापस घर लौट आए। उन्होंने अपनी निजी राय देते हुए कहा कि अगर उनके हाथ में होता, तो वह ईरान का तेल अपने कब्जे में ले लेते। इससे खूब पैसा कमाता। मैं ईरान के लोगों का भी ख्याल रखता, जितना ख्याल रखा गया है उससे कहीं बेहतर।यह विवाद तब बढ़ा जब ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को औपचारिक रूप से खारिज कर दिया। ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अपना संदेश भेजा है। ईरान का कहना है कि उसे कुछ समय का युद्धविराम नहीं, बल्कि युद्ध का स्थायी अंत चाहिए। ईरान ने अपनी तरफ से 10 शर्तों वाला एक प्रस्ताव रखा है। इसमें पूरे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता में अभी भी बारिश जारी, खेल रुका; मैदान कवर्स से ढका

08:49 PM, 06-Apr-2026 KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता में बारिश जारी कोलकाता में अभी भी बारिश हो रही है जिस कारण मैदान पर कवर्स मौजूद हैं। बारिश के कारण मैच काफी देर से रुका हुआ है। कोलकाता में अभी भी बारिश हो रही है जिस कारण मैदान पर कवर्स मौजूद हैं। बारिश के कारण मैच काफी देर से रुका हुआ है। 08:33 PM, 06-Apr-2026 KKR vs PBKS Live Score: थोड़ी देर में निरीक्षण अंपायर भारतीय समयानुसार 8:45 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। ईडेन गार्डेंस को कवर्स से ढका गया है और अंपायर यह चेक करेंगे कि ग्राउंड मैच के लिए तैयार है या नहीं। अंपायर भारतीय समयानुसार 8:45 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। ईडेन गार्डेंस को कवर्स से ढका गया है और अंपायर यह चेक करेंगे कि ग्राउंड मैच के लिए तैयार है या नहीं। 08:27 PM, 06-Apr-2026 KKR vs PBKS Live Score: शाहरुख खान स्टेडियम में मौजूद केकेआर के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में मैच का आनंद लेने पहुंचे। शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं। केकेआर के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में मैच का आनंद लेने पहुंचे। शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे हैं। 08:26 PM, 06-Apr-2026 KKR vs PBKS Live Score: खेल अब भी रुका केकेआर और पंजाब के बीच मैच बारिश के कारण अभी भी रुका हुआ है। बीच में बारिश रुक गई थी और कवर्स भी हटा लिए गए थे, लेकिन बारिश फिर आ गई जिससे अब तक मैच शुरू नहीं हो सका है। केकेआर और पंजाब के बीच मैच बारिश के कारण अभी भी रुका हुआ है। बीच में बारिश रुक गई थी और कवर्स भी हटा लिए गए थे, लेकिन बारिश फिर आ गई जिससे अब तक मैच शुरू नहीं हो सका है। 0 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

Impeachment Motion: सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, 193 सांसदों ने किए थे हस्ताक्षर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा के 193 सांसदों द्वारा लगाया महाभियोग का प्रस्ताव खारिज हो गया है। विपक्षी दलों की ओर से यह प्रस्ताव मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए लाया गया था। महाभियोग प्रस्ताव के इस प्रस्ताव पर 193 सांसदों (लोकसभा के 130 और राज्यसभा के 63) ने हस्ताक्षर किए थे। उसका नोटिस 12 मार्च 2026 को राज्यसभा सभापति को सौंपा गया था। जिसके आज लोकसभा सचिवालय और राज्यसभा चेयरमैन की ओर से खारिज कर दिया गया। यह पहली बार था, जब किसी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया था। लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा, यह फैसला भारत के संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत दिए गए प्रस्ताव की सूचना पर लिया गया। इस प्रस्ताव में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की गई थी। सदस्यों को जानकारी दी जाती है कि 12 मार्च 2026 की तारीख का एक प्रस्ताव नोटिस दिया गया था।उन्होंने कहा, इस पर लोकसभा के 130 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। यह नोटिस संविधान के अनुच्छेद 324(5) और अनुच्छेद 124(4) के साथ-साथ 2023 के कानून और 1968 के न्यायाधीश (जांच) अधिनियम के तहत दिया गया था। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को हटाने की मांग की गई थी।इसमें आगे कहा गया, यह नोटिस लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा गया था। इसके बाद इस प्रस्ताव नोटिस पर पूरी तरह से विचार किया गया। सभी जरूरी पहलुओं और मुद्दों की सावधानी से और निष्पक्ष तरीके से जांच की गई। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया। जो अधिकार उन्हें न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 की धारा 3 के तहत मिले हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: युद्धविराम के लिए ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 10 शर्तें; कहा- जंग का हो स्थायी अंत

यह वीडियो/ हटाएं युद्धविराम के लिए ईरान ने क्या शर्तें रखीं? आईआरएनए के मुताबिक, ईरान ने 10 शर्तें रखी हैं। इन शर्तों में क्षेत्रीय संघर्ष खत्म करना, हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही का प्रोटोकॉल, प्रतिबंध हटाना और पुनर्निर्माण शामिल हैं। ईरान की सेना ने क्या कहा? इस बीच, ईरानी सेना ने कहा कि वह अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ तब तक जंग जारी रखेगा, जब तक राजनीतिक नेतृत्व उचित समझे। सेना के प्रवक्ता मोहम्मद अकरामिनिया ने कहा, हम युद्ध को तब तक जारी रख सकते हैं, जब तक राजनीतिक नेतृत्व इसे सही मानता है। उन्होंने कहा कि इस जंग के बाद ऐसा स्तर हासिल करना जरूरी है, जिससे दुश्मन पछताए और भविष्य में फिर ऐसी स्थिति न बने। ईरानी गैस क्षेत्र इस्राइल का दूसरा हमला उधर, इस्राइल ने आज फिर ईरानी गैस क्षेत्र पर फिर से हमला किया। साउथ पार्स दुनिया की सबसे बड़ी गैस क्षेत्र है और यह ईरान-कतर के बीच फैला हुआ है। इस्राइल ने हमले की पुष्टि की। इसके बाद ईरान ने कहा कि संयंत्र में लगी आग को बुझाकर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। ये भी पढ़ें: फार्स मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली हमले का निशाना बने एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पहले एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि असलूयेह में साउथ पार्स पेट्रोकेमिकल संयंत्र से ‘कई धमाकों’ की आवाजें सुनी गई थीं। जारी संघर्ष के बीच इस्राइल का गैस क्षेत्र में यह दूसरा बड़ा हमला है। इससे 20 दिन पहले 18 मार्च को भी इस गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया था।हमले के बाद इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने दावा किया कि आईडीएफ के हमले से ईरान का सबसे बड़ा पेट्रोक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

मालदा घटना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: हाईकोर्ट सीजे का फोन न उठाने पर मुख्य सचिव को लगाई फटकार, कहा- माफी मांगो

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को कड़ी फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस को मालदा के मामले से जुड़े दस्तावेज एनआईए को सौंपने का निर्देश दिया और कहा कि स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 6, 2026 · 1 min · National Desk

KKR vs PBKS Live Score: बारिश के कारण मैच रुका, केकेआर को लगे दो झटके; रहाणे-रघुवंशी क्रीज पर

07:49 PM, 06-Apr-2026 KKR vs PBKS Live Score: बारिश के कारण खेल रुका केकेआर और पंजाब के बीच मैच में बारिश ने खलल डाली है जिस कारण मैच रोकना पड़ा है। कोलकाता में बारिश तेज हो रही है जिस कारण पूरे मैदान को कवर्स से ढका गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने फिन एलेन और कैमरन ग्रीन के विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रहाणे और रघुवंशी मौजूद हैं। केकेआर और पंजाब के बीच मैच में बारिश ने खलल डाली है जिस कारण मैच रोकना पड़ा है। कोलकाता में बारिश तेज हो रही है जिस कारण पूरे मैदान को कवर्स से ढका गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने फिन एलेन और कैमरन ग्रीन के विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रहाणे और रघुवंशी मौजूद हैं। 07:40 PM, 06-Apr-2026 KKR vs PBKS Live Score: बार्टलेट को दूसरी सफलता बार्टलेट ने एक ही ओवर में केकेआर को दो झटके दिए हैं। बार्टलेट ने पहले एलेन को आउट किया और अब कैमरन ग्रीन को अपना शिकार बनाया। ग्रीन दो गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन बनाकर आउट हुए। बार्टलेट ने एक ही ओवर में केकेआर को दो झटके दिए हैं। बार्टलेट ने पहले एलेन को आउट किया और अब कैमरन ग्रीन को अपना शिकार बनाया। ग्रीन दो गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन बनाकर आउट हुए। 07:39 PM, 06-Apr-2026 KKR vs PBKS Live Score: केकेआर को पहला झटका केकेआर को फिन एलेन के रूप में पहला झटका लगा है। एलेन को बार्टलेट ने अपना शिकार बनाया जो सात गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए। केकेआर को फिन एलेन के रूप में पहला झटका लगा है। एलेन को बार्टलेट ने अपना शिकार बनाया जो सात गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए। 07:31 PM …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

पुलिस हिरासत में मौत का मामला: मदुरै कोर्ट ने नौ पुलिसकर्मियों को दिया मृत्युदंड, पिता-पुत्र से हुई थी बेरहमी

जज मुथुकुमारन ने कहा, यदि आम नागरिक ने यह अपराध किया होता, तो सामान्य सजा दी जा सकती थी। लेकिन अपराध पुलिस ने किया है। इसलिए साधारण सजा नहीं दी जा सकती। अदालत ने कहा कि यह हिरासत में हिंसा का स्पष्ट उदाहरण है। साक्ष्यों से पता चला कि पिता और पुत्र को पुलिस हिरासत में बुरी तरह पीटा गया। निरीक्षक एस श्रीधर ने हमले के लिए उकसाया। जबकि, अन्य कर्मी हिंसा और उसके बाद सबूतों को छिपाने में शामिल थे।आरोपियों पर हत्या, गंभीर चोट पहुंचाने, साक्ष्य गढ़ने और झूठे मामले दर्ज करने के आरोप शामिल थे।पुलिस ने जेयराज (58 वर्षीय) और बेनिक्स (31 वर्षीय) को 19 जून 2020 को हिरासत में लिया था। उन पर कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने का आरोप लगाया गया था। कुछ दिनों बाद उनकी कोविलपत्ती सरकारी अस्पताल में मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि पुलिस हिरासत में उन्हें क्रूर यातना दी गई थी।केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने फॉरेंसिक साक्ष्य, मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर साबित किया कि सातांकुलम थाने में उन पर क्रूर हमला हुआ था। थाने में पाए गए खून के धब्बे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज चोटें मुख्य साक्ष्य रहे।ये भी पढ़ें: प्लास्टिक पैकिंग पर चेतावनी जरूरी: सुप्रीम कोर्ट का मद्रास हाई कोर्ट के आदेश में दखल से इनकार, कहा- गलत नहीं आरोपी विशेष उप-निरीक्षक पॉल्दुराई की मुकदमे के दौरान कोरोना से मौत हो गई थी। यह मामला पूरे देश में हिरासत में हिंसा और पुलिस की जवाबदेही पर बहस का केंद्र बन गया था। अब सजा सुनाए जाने के बाद मामला अंतिम चरण में प्रवेश कर गया है।पीड़ितों के वकील जबा सिंह ने कहा, अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। ए1 से ए9 तक सभी आरोपियों को मौत की सजा दी गई। पहल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने ठुकराया युद्धविराम प्रस्ताव, कहा- हमले जारी रहने तक नहीं होगी सीधी बातचीत

यह वीडियो/ हटाएं ये भी पढ़ें: ईरान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा? ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा, अमेरिका का 15 सूत्रीय प्रस्ताव अत्यधिक मांगों वाला है। हमने अपनी मांगों का एक अलग सेट तैयार कर लिया है और उसे औपचारिक रूप दे दिया है। इस संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि इस्फहान में पायलट बचाव अभियान केवल एक छल-कपट था, जिसका मकसद ईरान के संवर्धित यूरेनियम को जब्त करना था। यह युद्धविराम विरोधी पक्ष को फिर से संगठित होने और अपनी कार्रवाई जारी रखने का मौका दे सकता है। मंत्रालय ने कहा, ओमान के साथ बातचीत का फोकस होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये जहाजों के सुरक्षित मार्ग के लिए एक प्रोटोकॉल बनाने पर है। तेहरान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि जरूरत पड़ने पर तेहरान ‘अपनी पूरी ताक़त’ से अपने देश की रक्षा करेगा। उन्होंने अमेरिका और इस्राइल पर आरोप लगाया कि उनकी ‘कोई रेड लाइन नहीं है’ और वे अंतरराष्ट्रीय कानूनों की अनदेखी करते हैं। बगाई ने मध्यस्थों के जरिए भेजे गए अमेरिका के कथित 15-सूत्रीय सीजफायर प्रस्ताव को तर्कहीन करार दिया। उन्होंने कहा धमकियों के साथ बातचीत नहीं हो सकती है। साथ ही किसी भी समझौते को स्वीकार तभी किया जाएगा जब वे ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में होंगे ईरान का अस्थायी युद्धविराम के बदले होर्मुज खोलने से किया इनकार ईरान ने कहा है कि वह अस्थायी युद्ध के बदले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को मना कर दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक एक सीनियर ईरानी अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रस्ताव की समीक्षा चल रही है, लेकिन दबाव में फैसला नहीं लिया जाएगा।अधिकारी के मुताबिक, तेहरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

Haryana: महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी संग पहुंचे झज्जर वाले घर; परिवार भी था इससे अनजान

चैंबर के बाहर अभय सिंह के साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने उनके साथ पुरानी यादें भी ताजा कीं। अभय सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं। दोनों एक ही विजन पर साथ काम कर रहे हैं। माता-पिता से मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं उनसे जरूर मिलूंगा, लेकिन बड़े परिवार के लिए छोटे परिवार को छोड़ना पड़ता है।” श्रीयूनिवर्सिटी बनाने का सपना अभय सिंह ने बताया कि वे श्रीयूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रहे हैं। इस यूनिवर्सिटी में सांसारिक ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “ज्ञान को कम्बाइन किया जाएगा। यहां सिखाने वाला ज्ञान और साधना वाला ज्ञान दोनों पर काम होगा। सांसारिक चीजों से दूर रहना जरूरी: अभय सिंह उन्होंने जोर देकर कहा कि सांसारिक चीजों से दूर रहना बहुत जरूरी है। फिलहाल वे अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं। महाकुंभ में अभय सिंह की साधु वेशभूषा, IIT बैकग्राउंड और स्पष्ट विचारों की वजह से उनकी काफी चर्चा हुई थी। अब शादी के बाद वे अपनी आध्यात्मिक और शैक्षणिक यात्रा को नई दिशा देने की तैयारी में हैं। अभय सिंह ने फरवरी माह में की थी शादी सूत्रों के मुताबिक अभय सिंह ने इस साल 15 फरवरी 2026 को शादी की थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शादी की थी। वहीं, दोनों ने 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की थी जिसके बाद वह हिमाचल में ही रह रहे हैं। शादी के बाद वह पहली बार अपने पैतृक जिले झज्जर में पहुंचे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 2 min · National Desk

MP: मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, प्रशस्ति पत्र और मेडल गायब; सुरक्षा पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले पर यह वारदात हुई। टीटी नगर पुलिस ने बंगले के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि साफ-सफाई या अन्य काम के बहाने बंगले में आने-जाने वाले किसी बाहरी व्यक्ति का इस चोरी में हाथ हो सकता है। सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।यह घटना इसलिए भी संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि यह एक वीआईपी इलाके में हुई, जहां सुरक्षा व्यवस्था अन्य क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक कड़ी रहती है। मंत्री आवास में इस तरह की चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, मंत्री विश्वास सारंग के बंगले से ट्रॉफियां, मोमेंटो, शील्ड और प्रशस्ति-पत्र चोरी हुए हैं। स्टोर रूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण पुलिस को आरोपियों की शिनाख्त में परेशानी हो रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 6, 2026 · 1 min · National Desk