यह वीडियो/ हटाएं ‘एक रात में ही देश पर कब्जा किया जा सकता है’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने दावा किया कि पूरे देश (ईरान) को एक रात में तबाह किया जा सकता है और यह शायद कल ही हो जाए। उनकी यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब दोनों पक्षों ने कहा है कि मध्यस्थों के जरिये युद्धविराम वार्ता जारी है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। ईरान में बचाव अभियान पर क्या कहा? ईरान में बचाव अभियान पर ट्रंप ने कहा, दूसरे बचाव अभियान में 155 विमान शामिल थे, जिनमें चार बमवर्षक, 64 लड़ाकू विमान, 48 ईंधन भरने वाले टैंकर, 13 बचाव विमान और अन्य शामिल थे। ट्रंप ने बचाव अभियान का ब्यौरा दिया ट्रंप ने बताया कि कैसे साप्ताहांत में ईरान में दुर्घटनाग्रस्त एक एफ-15 ई लड़ाकू विमान के चालक दल को बचाया गया। उन्होंने कहा, पायलट का पता लगाया गया और उसे हेलिकॉप्टर से निकाला गया। जबकि सैनिक बेहद करीब से गोलीबारी का सामना कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हथियार सेवा अधिकारी पायलट से अलग दूरी पर उतरे थे। पायलट को पहले ही बचा लिया गया था। उन्होंने कहा, कर्नल बुरी तरह घायल थे और फंसे हुए थे। उन्हें आईआरजीसी और स्थानीय मिलिशिया निशाना बना रहे थे। खून बहते हुए भी उन्होंने चट्टानों पर चढ़ाई की। अपने घावों का खुद उपचार किया और अमेरिकी सैनिकों से संपर्क किया। ये भी पढ़ें: नेतन्याहू ने ट्रंप से फोन पर बात की इससे पहले, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा, कल मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फिर बात की। मैंने उस अमेरिकी पायलट के लिए वीरतापूर्ण बचाव अभियान के लिए अपनी अपार सराहना व्यक्त की और राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस मिशन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें