बाजार का 'रोलर-कोस्टर' हफ्ता: वैश्विक तनाव के बावजूद सेंसेक्स में 4000 अंकों से अधिक का उछाल, समझें गुणा-गणित

सवाल: उठापटक के बीच किन सेक्टर्स और शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला? जवाब: संकट के इस दौर में धातु और खनन क्षेत्र सबसे बड़े आउटपरफॉर्मर बनकर उभरे, क्योंकि वैश्विक रसद बाधित होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक धातुओं की कीमतें बढ़ गईं। हिंडाल्को और टाटा स्टील जैसे शेयरों में भारी खरीदारी हुई। बैंकिंग क्षेत्र ने भी बाजार को सहारा दिया। मजबूत ऋण वृद्धि की उम्मीदों पर बैंक निफ्टी 8 अप्रैल को 55,703.9 के स्तर तक पहुंच गया था। शुक्रवार को एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और एसबीआई प्रमुख गेनर रहे। इसके विपरीत आईटी शेयरों में टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक जैसी कंपनियों में मुनाफावसूली हावी रही। वहीं, वैश्विक अनिश्चितता के डर से सोने में सुरक्षित निवेश बढ़ा और 8 अप्रैल को सोना 1,50,448 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो बाद में 1,50,920 रुपये तक हो गया। सवाल: विश्व बैंक और अन्य संस्थानों के अनुमानों में निवेशकों के लिए क्या इशारा है? जवाब: विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध और महंगी ऊर्जा के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 7.6% से घटाकर 6.6% कर दिया गया है। इसके बावजूद, भारत के मैक्रो-इकोनॉमिक फंडामेंटल मजबूत हैं और यह सबसे तेजी से बढ़ने वाली उभरती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। जानकारों के मुताबिक, निवेशकों को अब बहुत सावधानी और चयनात्मकता बरतनी चाहिए। बाजार में अभी ऐसे शेयरों की तलाश करें जिनकी बैलेंस शीट मजबूत हो और जो महंगाई व बढ़ी हुई लागत के बावजूद ग्राहकों तक बोझ डालने की क्षमता रखते हों। ग्लोबल टेंशन पूरी तरह खत्म होने तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए मजबूत घरेलू पूंजी के स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

पूर्व अमेरिकी NSA का दावा: US के युद्धपोत पर हमले चीनी मिसाइलों से, ईरान को PAK ने दिया रास्ता; ये युद्ध अपराध

माइक फ्लिन ने सोशल मीडिया पर ‘मोसाद कमेंट्री’ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए चीन और पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर यह साबित हो जाता है कि चीन ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को मिसाइलें पहुंचाई हैं, तो यह अमेरिका के खिलाफ एक सोची-समझी सैन्य साजिश है। फ्लिन ने कहा कि अमेरिका को चीन और पाकिस्तान को तुरंत नोटिस पर रखना चाहिए। उन्होंने यहां तक सुझाव दे डाला कि जवाबी कार्रवाई के रूप में अमेरिका में पढ़ रहे लगभग 5 लाख चीनी छात्रों को तुरंत वापस उनके देश भेज देना चाहिए।वर्तमान में पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम कराने के लिए एक मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है। फ्लिन ने तंज कसते हुए कहा कि जो देश पर्दे के पीछे से हथियारों की तस्करी में मदद कर रहा हो, वह ईमानदार मध्यस्थ कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक तरफ शांति की बात कर रहा है और दूसरी तरफ अमेरिका के दुश्मनों को रसद पहुंचा रहा है।गौरतलब है कि फरवरी 2026 से अमेरिका और ईरान के बीच भीषण सैन्य संघर्ष जारी है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम हुआ है। इस बीच ईरान ने दावा किया था कि अपने तटीय क्रूज मिसाइलों से अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस हमले में चीनी तकनीक और पाकिस्तानी रूट के इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो यह न केवल इस युद्धविराम को खत्म कर देगा, बल्कि और विकट स्थिति भी पैदा कर सकता है। फिलहाल, अमेरिका की ओर से इन दावों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

आतंकी साजिश नाकाम: ISI के लिए जासूसी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, CCTV से पाकिस्तान भेज रहे थे लाइव फीड

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय जासूसी और हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। विदेशी और देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और कई संदिग्ध सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्पेशल सेल की दो टीमों ने एक नेटवर्क ध्वस्त किया है, जिन्होंने आईएसआई की मदद से देश के कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इनका हथियार तस्करी, ग्रेनेड अटैक का भी प्लान था। इन्होंने सौर उर्जा से चलने वाले सीसीटीवी लगाए, जिनकी फीड पाकिस्तान जा रही थी। कई जगह की वीडियोग्राफी भी कराई है, जिनको बाहर भेजा गया है। पंजाब और दिल्ली के लोगों को पकड़ा गया है, ये लोग आर्म्स स्मगलिंग का इस्तेमाल सीसीटीवी लगाने में करते थे। इन कैमरों में रिकॉर्डिंग नहीं होती थी। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स लाइव फीड देखते थे। बीकानेर में जहां कैमरा लगा था, वो आर्मी मूवमेंट का मेन रास्ता था।जानकारी के मुताबिक, बेरोजगार युवकों को लालच देकर सीसीटीवी लगवा रहे थे। जांच में सामने आया है कि आर्म्स स्मगलिंग के साथ इनकी तैयारी अब ड्रग्स ट्रैफिकिंग की भी थी। दिल्ली से पकड़ा गया अतुल राठी, आर्म्स स्मगलिंग का काम संभालता था। आपस में बात करने के लिए सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल करते थे।दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का खुलासा कर 10 तस्करों को दबोचा था। आरोपियों के पास से विदेश निर्मित 21 अत्याधुनिक हथिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Updates: बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 919 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

यह वीडियो/ हटाएं खबर अपडेट की जा रही है… भारतीय बाजार शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 918.60 अंक बढ़कर 77,550.25 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 275.50 अंक बढ़कर 24,050.60 पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे गिरकर 92.73 पर बंद हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 10, 2026 · 1 min · National Desk

Justice Yashwant Verma: बंगले में अधजले नोट मिलने से इस्तीफा देने तक, ऐसे खाक हुई जस्टिस वर्मा की प्रतिष्ठा

सवाल-6: जस्टिस वर्मा के बचाव न पेश करने पर रिपोर्ट में क्या? रिपोर्ट में जस्टिस वर्मा के अपना बचाव पेश न करने के साथ इस मामले को साजिश बताए जाने के पक्ष को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इसमें कहा गया था कि जस्टिस वर्मा या उनके घर के किसी व्यक्ति ने इस मामले को कहीं भी रिपोर्ट करने की कोशिश नहीं की और न ही सीसीटीवी कैमरों में कैद दृश्यों को तुरंत सुरक्षित करने और उन्हें अपने बचाव में इस्तेमाल करने की कोशिश की गई। तब भी नहीं, जब 17 मार्च 2025 को उन्हें बताया गया कि उनके घर से जले हुए कैश की तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं। इसलिए उनकी तरफ से किए जा रहे दावे (साजिश के) पूरी तरह अविश्वसनीय हैं। सवाल-7: स्टोर रूम के सभी के लिए खुले होने के दावों पर क्या सामने आया? रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों के बयान इसके उलट हैं, इसलिए स्टोर रूम के सभी के लिए खुले होने के दावे को नहीं स्वीकारा जा सकता। सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि अनुशासन हमेशा बनाकर रखा जाता था और उनमें से कोई भी बिना परिवार की इजाजत के घर में भी नहीं घुस सकता था। इसे लेकर ड्यूटी पर तैनात रहे दो सीआरपीएफ जवानों ने बताया कि जब आग लगी तब स्टोर रूम का दरवाजा लॉक था और उन्होंने दरवाजा तोड़ने में मदद की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे यह साबित होता है कि दरवाजा हर वक्त लॉक कर के सुरक्षित रखा जाता था। खासकर तब जब जस्टिस वर्मा और उनकी पत्नी छुट्टियों पर बाहर गए थे। जांच पैनल ने कहा कि जस्टिस वर्मा के आवास में मौजूद स्टोर रूम पर लगातार सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती थी। ऐसे में ये भी संभव नहीं है कि वहां कोई और नकदी रख सके, लेकिन जस्टिस वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी के हार्ड डिस्क में डाटा नहीं मिला। जस्टिस वर्म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

'असंवेदनशील रवैया': सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म-हत्या मामले पर UP पुलिस को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 13 अप्रैल को जांच अधिकारी को भी तलब किया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य पुलिस और निजी अस्पतालों की उदासीनता और असंवेदनशील रवैये की कड़ी आलोचना की।नंदग्राम थाना क्षेत्र में 16 मार्च 2026 को घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। आरोपी को कुछ देर बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बच्ची के परिजन नंदग्राम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आरोप है कि नंदग्राम पुलिस बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले पर पर्दा डाल रही है और इस दिशा में कोई जांच नहीं की गई।पीड़ित पिता का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और ईंट से प्रहार कर हत्या की गई। आरोप है कि नंदग्राम पुलिस दुष्कर्म की दिशा में जांच नहीं कर रही है। इस अपराध की जांच करने की मांग की है। आरोप है कि पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और न्याय मिलता नहीं दिख रहा है।16 मार्च को आरोपी गौरव ने चार वर्षीय बच्ची का अपहरण उस समय कर लिया। जब वह घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसने दुष्कर्म किया और ईंट से उसके सिर पर बार-बार वार कर उसकी हत्या कर दी। शव उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला था।जांच में सामने आया कि अपराध से पहले, गौरव बच्ची को एक स्थानीय बाजार ले गया, जहां समोसा और जलेबी खाई। फिर उसने उसके लिए कुछ लॉलीपॉप खरीदे और घर लौटते समय उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। पुलिस ने आरोपी की जेब से कुछ लॉलीपॉप भी बरामद किए थे। मुठभेड़ में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में बदल गया चुनावी गणित: SIR ने ममता के गढ़ में लगाई सेंध, मतुआ वोट कटने से भाजपा की भी बढ़ी चिंता

पश्चिम बंगाल में 2026 का विधानसभा चुनाव एक बदले हुए चुनावी परिदृश्य में हो रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद करीब 90.83 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं। इसकी वजह से कुल वोटर संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 6.77 करोड़ रह गई है। किसी भी हिंदू शरणार्थी को देश छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा इस बड़े बदलाव ने टीएमसी और भाजपा दोनों के चुनावी गणित को प्रभावित किया है। टीएमसी की ताकत रहे जिलों उत्तर और दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद, नदिया, मालदा, हुगली, हावड़ा, उत्तर दिनाजपुर और पूर्व बर्दवान में करीब 66.6 लाख नाम हटे हैं। इन क्षेत्रों में अल्पसंख्यक और महिला वोटरों की मजबूत मौजूदगी रही है, जिससे टीएमसी को अपनी रणनीति पर नए सिरे से काम करना पड़ रहा है।इसी तरह भाजपा के लिए भी स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं है, क्योंकि मातुआ समुदाय पर इस संशोधन का असर पड़ा है। करीब 55 सीटों वाले मातुआ बहुल इलाकों में बड़ी संख्या में वोटर सूची से बाहर हुए हैं, खासकर नदिया जिले में, जहां 78 प्रतिशत तक नाम हटाए गए। हालांकि, उत्तर बंगाल और जंगलमहल जैसे क्षेत्रों में भाजपा अपनी स्थिति मजबूत मान रही है, जहां वोटर कटौती अपेक्षाकृत संतुलित रही है और पार्टी को नुकसान कम होने की उम्मीद है। हालांकि, बोंगांव से सांसद और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि किसी भी हिंदू शरणार्थी को देश छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा और सभी के नाम दोबारा जोड़े जाएंगे। पार्टी ने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को तैनात कर फॉर्म-6 और ऑनलाइन अपील में मदद भी शुरू कर दी है। महिला मतदाताओं का अनुपात घटने से टीएमसी को हो सकता है नुकसान महिला मतदाताओं का अनुपात भी घटकर 959 से 950 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: मतदाता सूची फ्रीज करने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 अप्रैल को सीजेआई की पीठ करेगी सुनवाई

चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान वाली विधानसभा सीटों के लिए नौ अप्रैल को मतदाता सूची को अंतिम रूप देते हुए फ्रीज कर दिया था। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। मतदाता सूची फ्रीज करने का मतलब है कि इस विधानसभा चुनावों के लिए सूची में किसी भी नए व्यक्ति को जोड़ा नहीं जा सकेगा, जिसका नाम हटा दिया गया है।सीजेआई सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ के समक्ष एक वकील ने मतदाता सूची को फ्रीज करने के फैसले के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया। वकील ने बताया कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ कई अपीलें अभी भी लंबित हैं, जबकि चुनाव आयोग ने नौ अप्रैल को ही सूची को फ्रीज कर दिया है।इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हम 13 अप्रैल को याचिका पर विचार करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता डी. एस. नायडू ने बताया कि सूची फ्रीज करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल थी और उसके बाद किसी भी नए नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। नायडू ने यह भी कहा कि वोट देने का अधिकार बना रहेगा और ये याचिकाकर्ता भी वैसे ही हैं, जैसे वे अन्य लोग जिनकी अपीलों को स्वीकार किया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

पवन खेड़ा को राहत: तेलंगाना हाईकोर्ट से मिली एक हफ्ते की अग्रिम जमानत, संबंधित कोर्ट में जाने की इजाजत

यह वीडियो/ हटाएं तेलंगाना हाईकोर्ट ने कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा को असम में दर्ज एक मामले में एक हफ्ते की अग्रिम जमानत दे दी है। यह राहत शुक्रवार को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दी। कोर्ट की जज न्यायमूर्ति सुजाना कलासिकम ने कहा कि पवन खेड़ा को एक हफ्ते का समय दिया जाता है ताकि वह संबंधित कोर्ट में जाकर नियमित जमानत के लिए आवेदन कर सकें। इस दौरान उन्हें कुछ शर्तों के साथ गिरफ्तारी से राहत मिलेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 1 min · National Desk

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ, उच्च सदन से शुरू की नई पारी

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज राज्यसभा से अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। आज दोपहर 12:12 बजे उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। इसके लिए समारोह का आयोजन किया गया। राज्यसभा में सारी तैयारी पहले ही पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से निकलकर राज्यसभा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उनके आवास से उनके साथ राज्यसभा पहुंचे। 16 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। 30 मार्च को उन्होंने विधान परिषद् सदस्य के रूप में इस्तीफा दिया। इसके बाद आज उन्होंने राज्यसभा सांदस के रूप में शपथ लिया। अब तीन से चार दिनों के अंदर वह अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 1 min · National Desk