Gold Silver Price: पश्चिम एशिया के नाजुक हालात के बीच सोने-चांदी में जोरदार तेजी, जानिए सर्राफा बाजार का हाल

पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच संभावित युद्धविराम की खबरों का सीधा असर सर्राफा बाजार पर दिख रहा है। कमजोर होते अमेरिकी डॉलर और कूटनीतिक स्तर पर बन रही उम्मीदों के चलते शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया, जबकि सोना भी मजबूत होकर 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है। घरेलू सर्राफा बाजार के मजबूत आंकड़े ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को चांदी की कीमत 3,800 रुपये या 1.6 प्रतिशत की छलांग लगाकर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई, जिससे गुरुवार की गिरावट (2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम) की पूरी तरह भरपाई हो गई। इसी तरह, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,54,900 रुपये के स्तर पर थी। वैश्विक बाजार और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव इस तेजी ने कीमती धातुओं के लिए एक बेहद मजबूत सप्ताह का समापन किया है। पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान चांदी की कीमत में 10,000 रुपये (4.2 प्रतिशत) और सोने में 3,800 रुपये (2.51 प्रतिशत) की शानदार साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख कायम है, जहां हाजिर सोना 11.52 डॉलर या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,777.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 75.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के अनुसार, अमेरिका-ईरान युद्धविराम के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिसने अर्थव्यवस्था में फिर से मुद्रास्फी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

RR vs RCB Live Score: 76 पर आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन, जितेश शर्मा पांच रन बनाकर आउट

09:23 PM, 10-Apr-2026 RR vs RCB Live Score: पांचवां विकेट गिरा आरसीबी को पांचवां झटका बृजेश शर्मा ने दिया। उन्होंने जितेश शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह पांच रन बनाकर आउट हुए। अब रजत पाटीदार का साथ देने टिम डेविड आए हैं। आरसीबी को पांचवां झटका बृजेश शर्मा ने दिया। उन्होंने जितेश शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह पांच रन बनाकर आउट हुए। अब रजत पाटीदार का साथ देने टिम डेविड आए हैं। 09:15 PM, 10-Apr-2026 RR vs RCB Live Score: चौथा झटका आरसीबी को चौथा झटका भी रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को हेटमायर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब पाटीदार का साथ देने जितेश शर्मा आए हैं। आरसीबी को चौथा झटका भी रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने क्रुणाल पांड्या को हेटमायर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब पाटीदार का साथ देने जितेश शर्मा आए हैं। 09:06 PM, 10-Apr-2026 RR vs RCB Live Score: विराट कोहली आउट हुए आरसीबी को तीसरा झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को बोल्ड किया। वह 16 गेंदों में सात चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। अब रजत पाटीदार का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 58 रन है। आरसीबी को तीसरा झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को बोल्ड किया। वह 16 गेंदों में सात चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए। अब रजत पाटीदार का साथ देने क्रुणाल पांड्या आए हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 58 रन है। 08:57 PM, 10-Apr-2026 RR vs RCB Live Score: 45 पर आरसीबी को दूसरा झटका आरसीबी को दूसरा झटका तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

Amit Shah In West Bengal: बंगाल में शाह की हुंकार, कहा- भाजपा की सरकार बनना तय; खड़गपुर में हुआ BJP का रोड शो

शाह ने सीएम ममता को आड़े हाथ लिया और कहा, ‘उन्होंने हमारे युवाओं को बेरोजगार किया, लाठियां भांजी, बहनों पर अत्याचार किया, किसानों को परेशान किया और अब वो अपनी कटमनी और सिंडिकेट से पूरे बंगाल को परेशान कर रही हैं। अब आपको इस कटमनी और सिंडिकेट से मुक्ति पानी है, घुसपैठिया मुक्त बंगाल बनाना है। भाजपा चाहती है कि बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कर दें, लेकिन ममता बनर्जी इन्हें संभालकर रखना चाहती हैं। ममता दीदी, जितना जोर लगाना है, लगा दो, हम एक एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बंगाल से बाहर निकालेंगे।‘शाह ने आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठिये युवाओं की नौकरियां छीन रहे हैं और गरीबों का हक खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार इन घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। शाह ने चेतावनी दी कि चुनाव के बाद भाजपा सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिये को बाहर किया जाएगा।अमित शाह ने अपने भाषण में बार-बार घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठिये न सिर्फ रोजगार छीन रहे हैं बल्कि राज्य में गुंडागर्दी भी फैला रहे हैं। शाह ने ममता सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर इस समस्या को खत्म नहीं करना चाहती। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।शाह ने कहा कि बंगाल में हर जगह सिंडिकेट का कब्जा है। चाहे सीमेंट खरीदना हो या बालू, हर जगह लोगों को परेशान किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कमल के फूल का बटन दबाकर इस सिंडिकेट राज को खत्म करें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा सरकार बनने के बाद गुंडागर्दी करने वालों को जेल भेजा जाएगा।शाह ने युवाओं की बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताते हुए वादा किया कि भाजपा सरकार बनने पर हर बेरोजगार को हर महीने 3 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

RR vs RCB Live Score: गुवाहाटी में फिर लौटी बारिश, राजस्थान ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

08:11 PM, 10-Apr-2026 RR vs RCB Live Score: गुवाहाटी में फिर शुरू हुई बारिश गुवाहाटी में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। पहले अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद 8:15 बजे खेल शुरू कराने का फैसला लिया था। हालांकि, बारिश के कारण कुछ और देरी हो सकती है। गुवाहाटी में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। पहले अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद 8:15 बजे खेल शुरू कराने का फैसला लिया था। हालांकि, बारिश के कारण कुछ और देरी हो सकती है। 08:07 PM, 10-Apr-2026 RR vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड। इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर। यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे।विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

Mathura Boat Accident: हादसे से ठीक पहले का Video, सारे कर रहे थे राधे-राधे का जाप; एक गलती पड़ी सब पर भारी

1 of 7 मथुरा हादसे से पहले का वीडियो - फोटो : अमर उजाला Link Copied यूपी के मथुरा स्थित वृदांवन में शुक्रवार दोपहर पैंटून पुल से टकराकर एक नाव पलट गई। इस पर करीब 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। ये सभी श्रृंगार घाट से नाव में बैठे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 नाव पर सवार श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला जप रहे थे राधे-राधे, नहीं पहना था किसी ने लाइफ जैकेट अब इस हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सारे श्रद्धालु आस्था की लहरों पर सवार दिखाई दे रहे हैं। ये सभी राधे-राधे का जाप और ताली बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में एक खास बात जो गौर करने वाली है वो ये किसी भी श्रद्धालु में लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इसका मतलब नाविक ने लापरवाही बरती। 3 of 7 मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला पांच का नहीं चला अब तक पता इस पूरे हादसे में गोताखोरों ने 15 को बचा लिया, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेना और पीएसी के गोताखोर बचाव अभियान में जुए गए। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को बुलाया गया है। शाम तक पांच से छह श्रद्धालुओं का पता नहीं चल पाया था जिनकी तलाश यमुना में की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। 4 of 7 मथुरा हादसा- सर्च ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला 12 घायल और 10 की मौत डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया है कि 10 लोगों की मौत, 12 घायल और पांच लोग अभी लापता हैं। जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बचाव दल जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

'जन नायकन' के लीक होने पर समर्थन में उतरे चिरंजीवी समेत कई दिग्गज, मेकर्स ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

1 of 7 जन नायकन ऑनलाइन लीक विवाद - फोटो : सोशल मीडिया Link Copied राजनीति में प्रवेश करने से पहले थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ रोक के चलते अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। लेकिन अब रिलीज से पहले ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक हो गई है। इसके बाद मेकर्स ने इस पर नाराजगी जताई है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बाद अब पूरी इंडस्ट्री मेकर्स के सपोर्ट में उतर आई है और फिल्म के ऑनलाइन लीक होने पर निराशा जता रही है। इसी क्रम में अब मेगास्टार चिरंजीवी ने भी लीक पर निराशा जताते हुए फिल्म व मेकर्स का सपोर्ट किया है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया पायरेसी को खत्म करो, सिनेमा बचाओ चिरंजीवी ने अपने एक्स हैंडल पर ‘जन नायकन’ के लीक होने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने लिखा, ‘जन नायकन का दुर्भाग्यपूर्ण लीक होना मुझे बहुत चिंतित करता है। सिनेमा विश्वास, मेहनत और कई लोगों के सामूहिक सपनों पर आधारित है। ऐसी घटनाएं हम सभी फिल्म निर्माताओं को प्रभावित करती हैं और हमें याद दिलाती हैं कि हमारे क्रिएटिव काम की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है। फिल्म की टीम के साथ मेरी संवेदनाएं और समर्थन हैं। आइए हम सभी सिनेमा का सम्मान और संरक्षण करने की जिम्मेदारी लें। पायरेसी को खत्म करो। सिनेमा बचाओ।’ The unfortunate leak of #Jananayagan is something that deeply concerns me. Cinema is built on trust, effort, and the collective dreams of many. Such incidents affect all of us in the industry and remind us how crucial it is to protect our creative work. We stand one with KVN… — Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) April 10, 2026 3 of 7 शिव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

बाढ़, भूकंप और भूस्खलन: अफगानिस्तान में अब तक 148 लोगों की मौत, 73 हजार+ लोग प्रभावित; और बिगड़ सकते हैं हालात

जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान के कई हिस्सों में लगातार खराब मौसम के कारण तबाही बढ़ती जा रही है। राहत एजेंसियों के अनुसार, यह आपदा सिर्फ जान-माल का नुकसान ही नहीं, बल्कि देश में मानवीय संकट भी पैदा कर रही है। ग्रामीण और कमजोर इलाकों में हालात ज्यादा गंभीर हैं, जहां लोगों के पास बचाव के साधन भी नहीं हैं।पूर्वी अफगानिस्तान का नंगरहार प्रांत इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां बीते दो दिनों में ही 24 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों की जान मकानों की छत गिरने, बाढ़ के पानी और तूफान से गई। इस इलाके में 1,149 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं और सड़क, खेती और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है।रिपोर्ट के अनुसार, 7,500 से ज्यादा परिवार इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के पानी ने गांव और शहरों को डुबो दिया है। कई लोग फंसे हुए थे, जिन्हें हवाई रास्ते से सुरक्षित निकाला गया। सड़कों के टूटने से काबुल और अन्य प्रांतों के बीच संपर्क भी बाधित हो गया है, जिससे राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। इससे लोगों में डर बढ़ गया है कि मौत और तबाही का आंकड़ा और ऊपर जा सकता है। पहले से ही लगातार आपदाओं से जूझ रहा अफगानिस्तान इस बार फिर बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है।संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इस आपदा में 73,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। 9,000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है और 15,500 एकड़ से ज्यादा खेती बर्बाद हो गई है। इससे खाने की कमी का खतरा बढ़ गया है और आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

बाजार का 'रोलर-कोस्टर' हफ्ता: वैश्विक तनाव के बावजूद सेंसेक्स में 4000 अंकों से अधिक का उछाल, समझें गुणा-गणित

सवाल: उठापटक के बीच किन सेक्टर्स और शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला? जवाब: संकट के इस दौर में धातु और खनन क्षेत्र सबसे बड़े आउटपरफॉर्मर बनकर उभरे, क्योंकि वैश्विक रसद बाधित होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर औद्योगिक धातुओं की कीमतें बढ़ गईं। हिंडाल्को और टाटा स्टील जैसे शेयरों में भारी खरीदारी हुई। बैंकिंग क्षेत्र ने भी बाजार को सहारा दिया। मजबूत ऋण वृद्धि की उम्मीदों पर बैंक निफ्टी 8 अप्रैल को 55,703.9 के स्तर तक पहुंच गया था। शुक्रवार को एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और एसबीआई प्रमुख गेनर रहे। इसके विपरीत आईटी शेयरों में टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक जैसी कंपनियों में मुनाफावसूली हावी रही। वहीं, वैश्विक अनिश्चितता के डर से सोने में सुरक्षित निवेश बढ़ा और 8 अप्रैल को सोना 1,50,448 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो बाद में 1,50,920 रुपये तक हो गया। सवाल: विश्व बैंक और अन्य संस्थानों के अनुमानों में निवेशकों के लिए क्या इशारा है? जवाब: विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध और महंगी ऊर्जा के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 7.6% से घटाकर 6.6% कर दिया गया है। इसके बावजूद, भारत के मैक्रो-इकोनॉमिक फंडामेंटल मजबूत हैं और यह सबसे तेजी से बढ़ने वाली उभरती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। जानकारों के मुताबिक, निवेशकों को अब बहुत सावधानी और चयनात्मकता बरतनी चाहिए। बाजार में अभी ऐसे शेयरों की तलाश करें जिनकी बैलेंस शीट मजबूत हो और जो महंगाई व बढ़ी हुई लागत के बावजूद ग्राहकों तक बोझ डालने की क्षमता रखते हों। ग्लोबल टेंशन पूरी तरह खत्म होने तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए मजबूत घरेलू पूंजी के स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

पूर्व अमेरिकी NSA का दावा: US के युद्धपोत पर हमले चीनी मिसाइलों से, ईरान को PAK ने दिया रास्ता; ये युद्ध अपराध

माइक फ्लिन ने सोशल मीडिया पर ‘मोसाद कमेंट्री’ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए चीन और पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर यह साबित हो जाता है कि चीन ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को मिसाइलें पहुंचाई हैं, तो यह अमेरिका के खिलाफ एक सोची-समझी सैन्य साजिश है। फ्लिन ने कहा कि अमेरिका को चीन और पाकिस्तान को तुरंत नोटिस पर रखना चाहिए। उन्होंने यहां तक सुझाव दे डाला कि जवाबी कार्रवाई के रूप में अमेरिका में पढ़ रहे लगभग 5 लाख चीनी छात्रों को तुरंत वापस उनके देश भेज देना चाहिए।वर्तमान में पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम कराने के लिए एक मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है। फ्लिन ने तंज कसते हुए कहा कि जो देश पर्दे के पीछे से हथियारों की तस्करी में मदद कर रहा हो, वह ईमानदार मध्यस्थ कैसे हो सकता है? उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक तरफ शांति की बात कर रहा है और दूसरी तरफ अमेरिका के दुश्मनों को रसद पहुंचा रहा है।गौरतलब है कि फरवरी 2026 से अमेरिका और ईरान के बीच भीषण सैन्य संघर्ष जारी है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम हुआ है। इस बीच ईरान ने दावा किया था कि अपने तटीय क्रूज मिसाइलों से अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन को निशाना बनाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस हमले में चीनी तकनीक और पाकिस्तानी रूट के इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो यह न केवल इस युद्धविराम को खत्म कर देगा, बल्कि और विकट स्थिति भी पैदा कर सकता है। फिलहाल, अमेरिका की ओर से इन दावों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk

आतंकी साजिश नाकाम: ISI के लिए जासूसी करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़, CCTV से पाकिस्तान भेज रहे थे लाइव फीड

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय जासूसी और हथियारों की तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। विदेशी और देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और कई संदिग्ध सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, स्पेशल सेल की दो टीमों ने एक नेटवर्क ध्वस्त किया है, जिन्होंने आईएसआई की मदद से देश के कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इनका हथियार तस्करी, ग्रेनेड अटैक का भी प्लान था। इन्होंने सौर उर्जा से चलने वाले सीसीटीवी लगाए, जिनकी फीड पाकिस्तान जा रही थी। कई जगह की वीडियोग्राफी भी कराई है, जिनको बाहर भेजा गया है। पंजाब और दिल्ली के लोगों को पकड़ा गया है, ये लोग आर्म्स स्मगलिंग का इस्तेमाल सीसीटीवी लगाने में करते थे। इन कैमरों में रिकॉर्डिंग नहीं होती थी। पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स लाइव फीड देखते थे। बीकानेर में जहां कैमरा लगा था, वो आर्मी मूवमेंट का मेन रास्ता था।जानकारी के मुताबिक, बेरोजगार युवकों को लालच देकर सीसीटीवी लगवा रहे थे। जांच में सामने आया है कि आर्म्स स्मगलिंग के साथ इनकी तैयारी अब ड्रग्स ट्रैफिकिंग की भी थी। दिल्ली से पकड़ा गया अतुल राठी, आर्म्स स्मगलिंग का काम संभालता था। आपस में बात करने के लिए सोशल मीडिया एप्स का इस्तेमाल करते थे।दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का खुलासा कर 10 तस्करों को दबोचा था। आरोपियों के पास से विदेश निर्मित 21 अत्याधुनिक हथिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 10, 2026 · 2 min · National Desk