Jaya Kishori Event: नोएडा में कल होगा जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र, QR कोड को स्कैन कर आप भी करें रजिस्टर

प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को गौतमबुद्धनगर के यमुना सिटी में होने जा रहा है। इसमें वह ‘जीवांजलि विचारों से बदलाव तक’ विषय पर संबोधित करेंगी। इस विशेष सत्र का आयोजन गलगोटिया विश्वविद्यालय में दोपहर 2 बजे से होगा। अमर उजाला और गलगोटिया यूनिवर्सिटी की तरफ से होने वाला यह कार्यक्रम आस्था, ज्ञान और आत्मबल से भरपूर होगा। जया किशोरी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को अपनी प्रेरणादायी वाणी से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए खुशहाली भरा जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगी। इस दौरान जया किशोरी लोगों को जीवन की कठिनाइयों को दूर करने का उपाय बताएंगी। साथ ही तनाव दूर कर बेहतर जीवन जीने की कला भी बताएंगी। कार्यक्रम में सिर्फ आमंत्रण पास के जरिये ही प्रवेश मिलेगा। अमर उजाला के 100 भाग्यशाली पाठकों के पास क्यूआर कोड स्कैन कर एंट्री पास प्राप्त करने का मौका मिलेगा।अमर उजाला के पाठक इस खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले 100 भाग्यशाली विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा जिन्हें कार्यक्रम का पास प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विजेताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एंट्री पास भेज दिए जाएंगे और उन्हें सूचित भी किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु में BJP का महिलाओं पर बड़ा दांव: 2000 रुपये मासिक मदद से मुफ्त गैस सिलिंडर तक, घोषणापत्र में और क्या?

तमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी और तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने चेन्नई में आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, भाजपा नेता के अन्नामलाई और तमिलिसाई सुंदरराजन मौजूद रहे। एफआईआर दर्ज करवाना आसान बनाया जाएगा। पीड़ितों-गवाहों के संरक्षण के उपाय भी किए जाएंगे। यौन अपराधों सहित जघन्य मामलों के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। निर्भया कोष का अधिकतम उपयोग कर महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने का वादा। महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाएंगे। पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी योजनाएं और वादे जनता के सामने रखे। पार्टी ने एलान किया कि सत्ता में आने पर हर घर की महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे और हर परिवार को एक बार 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। बता दें कि भाजपा इस चुनाव में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।घोषणापत्र में कहा गया है कि हर साल पोंगल, तमिल नववर्ष और दीपावली के मौके पर 3 मुफ्त गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही- ये भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री के खिलाफ मां ने मोर्चा खोला: NCW से की CM हिमंत की शिकायत; कहा- चुनावी रैली में लगाए अनर्गल आरोप भगवान मुरुगन के सम्मान में थाईपूसम को राज्य पर्व घोषित किया जाएगा। तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर कार्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

Uranium Row: ट्रंप ने दोहराया- ईरान को संवर्धन की इजाजत नहीं; वार्ता में नाकाम तेहरान को 20 साल का बैन नामंजूर

पश्चिम एशिया में सुलगते टकराव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दा अब प्रतिष्ठा और दबदबे की सीधी लड़ाई बन चुका है। बीते दिनों पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई अहम बातचीत भले ही बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हो गई हो, लेकिन इसने यह साफ कर दिया है कि दोनों देश अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हैं। मीडिया रिपोर्टस की माने अमेरिका 20 साल तक परमाणु कार्यक्रम रोकने की सख्त शर्त पर अड़ा है, तो ईरान 5 साल से आगे झुकने को तैयार नहीं। ऐसे में यह विवाद अब सिर्फ कूटनीति नहीं, बल्कि नाक का सवाल बन गया है। समझौते के करीब पहुंचे थे दोनों देश इस बात को ऐसे समझिए कि बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों देश लगभग 80% तक सहमति के करीब पहुंच गए थे। राजनीतिक विश्लेषक इयान ब्रेमर के अनुसार, बीच का रास्ता निकालते हुए करीब 12.5 साल का समझौता हो सकता है। दूसरी ओर यह बैठक खास इसलिए भी थी क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच यह 10 साल से ज्यादा समय बाद पहली सीधी बातचीत थी। साथ ही यह ईरानी क्रांति (1979) के बाद सबसे उच्च स्तर की बातचीत मानी जा रही है। ये भी पढ़ें:- North Korea: पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच उत्तर कोरिया ने किया खतरनाक मिसाइलों का परीक्षण, क्या है किम का प्लान? समझिए किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा? इस बातचीत में सिर्फ परमाणु कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि कई बड़े मुद्दे शामिल थे- होर्मुज जलसंधि को खोलना। ईरान पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध। सुरक्षा गारंटी (एक-दूसरे पर हमला न करने का भरोसा) बातचीत का माहौल कैसा रहा? यह बातचीत करीब 20 घंटे तक चली और माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। एक समय ऐसा भी आया जब बहस तेज हो गई और आवाजें बाहर तक सुनाई देने लगीं। इसके बाद मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के अधिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

मुख्यमंत्री के खिलाफ मां ने मोर्चा खोला: NCW से की CM हिमंत की शिकायत; कहा- चुनावी रैली में लगाए अनर्गल आरोप

असम विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक बयानबाजी अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई है। असम जातीय परिषद (AJP) की उम्मीदवार कुनकी चौधरी की मां, सुजाता गुरूंग चौधरी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई है। हिमंत ने क्या किया था दावा? 11 अप्रैल को दर्ज शिकायत में सुजाता चौधरी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सरमा ने चुनाव प्रचार के दौरान उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बयान दिए। उनका कहना है कि इन बयानों का मकसद उनकी छवि खराब करना और उनकी बेटी कुनकी चौधरी को राजनीतिक रूप से निशाना बनाना था। दरअसल, 2 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि सुजाता गुरूंग चौधरी ने सोशल मीडिया पर बीफ सेवन से जुड़े पोस्ट साझा किए, कुछ समुदायों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और पाकिस्तान का समर्थन किया। उन्होंने यह भी कहा था कि वे कुनकी चौधरी के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सुजाता चौधरी ने आरोपों को किया खारिज इन आरोपों को खारिज करते हुए सुजाता चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिखाया गया फोटो भ्रामक है। उनके मुताबिक यह तस्वीर अमेरिका के डेनवर स्थित इंटरनेशनल चर्च ऑफ कैनबिस (ICC) में ली गई थी, जहां वे जिस वस्तु को पकड़े हुए थीं, वह मांस हीं बल्कि एक तकिया (पिलो) था। उन्होंने ICC के निदेशक स्टीव बर्के का एक पत्र भी संलग्न किया है, जिसमें इसी बात की पुष्टि की गई है। शिकायत में क्या-क्या कहा गया? शिकायत में उन्होंने यह भी कहा कि इन आरोपों के बाद उनकी निजी तस्वीरें, जिनमें उनके नाबालिग बेटे की तस्वीरें भी शामिल हैं, सोशल मीडिया पर बिना अनुमति के वायरल की जा रही हैं। इससे उन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: बहू ने ससुराल वालों से मांगा 170 करोड़ का सोना, घरेलू हिंसा के हाईप्रोफाइल केस में दावा खारिज

170 करोड़ के सोने का दावा साबित नहीं समझौते से पीछे हटने पर सवाल घरेलू हिंसा के आरोप अस्पष्ट कानून के दुरुपयोग पर सख्त टिप्पणी अनुच्छेद 142 के तहत तलाक मंजूर न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और विजय बिश्नोई की पीठ ने कहा कि सिर्फ परिवार के सदस्यों के नाम लेकर, बिना उनके किसी प्रत्यक्ष भूमिका के आरोप लगाए, आपराधिक मुकदमा चलाना कानून का दुरुपयोग होगा। अदालत ने इस मामले को गढ़ा गया बताते हुए कड़ी टिप्पणी की।मामले में महिला ने आरोप लगाया था कि तलाक समझौते के तहत उसे 120 करोड़ रुपये के गहने और 50 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट दिए जाने का वादा किया गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि यह दावा किसी भी आधिकारिक समझौते या दस्तावेज में दर्ज नहीं था और बाद में शिकायत में जोड़ा गया। अदालत ने इसे पूरी तरह बेबुनियाद माना।कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच मई 2024 में हुए समझौते के तहत 1.5 करोड़ रुपये के निपटान सहित कई वित्तीय और संपत्ति संबंधी प्रावधान तय हुए थे, जिन पर आंशिक अमल भी हो चुका था। इसके बावजूद महिला की ओर से तलाक की दूसरी अर्जी से पीछे हटना और बाद में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करना उचित नहीं पाया गया।अदालत ने कहा कि शिकायत में हिंसा के ठोस विवरण नहीं थे और आरोप सामान्य व अस्थिर थे। यह भी नोट किया गया कि लंबे वैवाहिक जीवन के दौरान पहले कभी ऐसे आरोप नहीं लगाए गए थे, बल्कि समझौते के बाद अचानक शिकायत दर्ज कराई गई।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक विवादों में भावनाओं के आधार पर आपराधिक मुकदमे दर्ज करना न्याय प्रणाली के दुरुपयोग की ओर ले जाता है और इससे अनावश्यक उत्पीड़न होता है।मामले में लंबे समय से अलग रह रहे दंपति के रिश्ते को ‘पूरी तरह टूट चुका’ मानते हुए सु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

देश की महिलाओं के नाम PM मोदी का खुला पत्र: 2029 तक महिला आरक्षण की बात फिर दोहराई, कहा- लोकतंत्र होगा मजबूत

देशभर की हमारी माताएं-बहनें और बेटियां, साल 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से महिला आरक्षण सुनिश्चित करने के निर्णय की सराहना कर रही हैं। भारत की नारी शक्ति को समर्पित अपने इस पत्र में मैंने दशकों से लंबित इस संकल्प को जल्द साकार करने के विषय में देशवासियों के साथ अपनी भावनाएं… pic.twitter.com/ybUGJj8Vtk — Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2026 केंद्र सरकार ने 16 अप्रैल से संसद की तीन दिनों की विशेष बैठक बुलाई है। इस बैठक में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि इस काम में अब और देरी करना भारत की महिलाओं के साथ अन्याय होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की बेटियां अपने हक के लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकतीं। उनके अनुसार, जब सदन में महिलाओं की आवाज बुलंद होगी, तो लोकतंत्र भी मजबूत होगा।संसद ने सितंबर 2023 में महिला आरक्षण कानून पास किया था। इसमें महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का नियम है। पुराने नियमों के हिसाब से यह आरक्षण 2034 से पहले लागू नहीं हो पाता। इसका कारण यह था कि आरक्षण को जनगणना और सीटों के नए सिरे से निर्धारण (परिसीमन) की प्रक्रिया से जोड़ा गया था। अब सरकार नियमों में संशोधन कर रही है ताकि इसे 2029 के चुनाव से ही लागू किया जा सके।इन बदलावों के पास होने के बाद लोकसभा की कुल सीटें बढ़कर 816 हो जाएंगी। इनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक कदम के लिए देश की करोड़ों महिलाओं से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने महिलाओं से एक खास अपील भी की है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने क्षेत्र के सांसदों को पत्र लिखें। वे सांसदों को इस ऐतिहासिक सत्र में हिस्सा लेने के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Live: इस्राइल-लेबनान वार्ता में शामिल होंगे रुबियो; रूस बोला- शांति वार्ता में मदद करने के लिए तैयार

09:54 AM, 14-Apr-2026 इस्राइल का लेबनान पर हमला इस्राइल की ओर से किए गए हवाई हमलों में लेबनान के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक अस्पताल को नुकसान पहुंचा है। यह घटना तेबनिन सरकारी अस्पताल में हुई, जहां हमले के बाद भारी तबाही देखी गई। मीडिया रिपोर्ट्स और वीडियो फुटेज के अनुसार अस्पताल के अंदर गलियारों में मिट्टी, कांच के टुकड़े और मलबा फैल गया। कई कमरों में मेडिकल उपकरण भी पलट गए और क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियां भी गिरते मलबे की वजह से टूट गईं। स्थानीय समाचार एजेंसी एनएनए ने बताया कि इस हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं और हताहत होने की भी खबर है। 09:39 AM, 14-Apr-2026 भारत-जर्मनी के बीच विदेश मंत्रालय स्तर की अहम बैठक भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री पहुंचे हैं, जहां भारत और जर्मनी के बीच विदेश मंत्रालय स्तर की बैठक होगी। यह दौरा जनवरी 2026 में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के भारत दौरे के बाद हो रहा है। 09:33 AM, 14-Apr-2026 रूस और ईरान के विदेश मंत्रियों की बातचीत रूस के विदेश मंत्री सर्जियो लावरोव ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की। इस बातचीत में रूस ने कहा कि क्षेत्र में फिर से युद्ध जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए। रूस ने यह भी साफ किया कि वह इस संकट को शांति से सुलझाने में पूरी मदद करने के लिए तैयार है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

बाबा साहेब की 135वीं जयंती: राष्ट्रपति, PM मोदी समेत अन्य हस्तियों ने डॉ आंबेडकर को नमन किया, किसने क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर, मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। बाबासाहेब एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, गहन विचारक, विधि विद्वान और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया और उनके हित में ऐतिहासिक योगदान दिया।‘‘राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘उन्होंने न केवल असमानताओं को दूर करने का मार्ग दिखाया, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई। डॉ. आंबेडकर ने महिलाओं की शिक्षा और उनके अधिकारों को प्राथमिकता दी। उनके बहुआयामी योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश की सेवा और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर, आइए हम बाबासाहेब अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने और एक न्यायपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘‘बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।‘‘कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘बाबा साहेब ने हमें सिर्फ संविधान नहीं, न्याय, समानता और सम्मान पर आधारित एक सशक्त भारत का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar CM: अपनी आखिरी कैबिनेट के बाद इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, शाम में बिहार के नए मुख्यमंत्री का एलान

बिहार को आज अपने नए मुख्यमंत्री के बारे में पता चल जाएगा। 20 साल से बिहार के सीएम रहे नीतीश कुमार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाएंगे। इसके बाद वह जनता दल यूनाईटेड के विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की भी विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल सैयद अता हसनैन को सौंपेंगे। मुख्यमंत्री के इस्तीफा के बाद केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक होगी। इसमें शिवराज सिंह बिहार के सीएम का एलान करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा के आलाकमान ने मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर लिया है। आज दिल्ली से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह आएंगे। दोनों नेता एनडीए के विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद नए मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार के साथ नीतीश कुमार के आवास पर हाईलेवल मीटिंग चली। इसमें जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, ललन सिंह, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, जमा खान मौजूद थे। सभी लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक की। इसमें 14 अप्रैल को होने वाली एनडीए की विधायक दल की बैठक और जदयू कोटे से बनने वाले मंत्री और निशांत कुमार को लेकर बातचीत हुई। बैठक के बाद ललन सिंह और संजय झा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पर गए थे। करीब 35 मिनट तक मीटिंग चली। सूत्र बता रहे हैं जदयू के डिप्टी सीएम और मंत्रियों की लिस्ट सम्राट चौधरी को सौंप दी गई है। नए मंत्रिमंडल में जदयू की ओर से दो डिप्टी सी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन करेंगे पीएम, बिहार में नए सीएम की होगी ताजपोशी; सुर्खियां

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लंबे समय से इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को देश को समर्पित करेंगे, जिससे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को बड़ी सौगात मिलेगी। साथ ही पीएम दून में पहली बार 12 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इधर बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज है और राज्य में आज नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी होगी। वहीं, नोएडा में 13 साल बाद एक बार फिर वेतन की मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन हुआ और शहर में तनाव फैल गया। दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि ईरान-अमेरिका वार्ता का अगला दौर जल्द शुरू हो सकता है। इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान है, जिससे कृषि उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसी बीच भारत में तेजस लड़ाकू विमान के इंजन अब देश में ही बनने का रास्ता साफ हो गया है, क्योंकि अमेरिका की कंपनी और एचएएल के बीच बड़ा तकनीकी समझौता हुआ है। खेल की दुनिया में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर कहा कि इसका कोई सैन्य समाधान नहीं है और बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk