तमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी और तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने चेन्नई में आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, भाजपा नेता के अन्नामलाई और तमिलिसाई सुंदरराजन मौजूद रहे। एफआईआर दर्ज करवाना आसान बनाया जाएगा। पीड़ितों-गवाहों के संरक्षण के उपाय भी किए जाएंगे। यौन अपराधों सहित जघन्य मामलों के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। निर्भया कोष का अधिकतम उपयोग कर महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने का वादा। महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाएंगे। पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी योजनाएं और वादे जनता के सामने रखे। पार्टी ने एलान किया कि सत्ता में आने पर हर घर की महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे और हर परिवार को एक बार 10,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। बता दें कि भाजपा इस चुनाव में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।घोषणापत्र में कहा गया है कि हर साल पोंगल, तमिल नववर्ष और दीपावली के मौके पर 3 मुफ्त गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही- ये भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री के खिलाफ मां ने मोर्चा खोला: NCW से की CM हिमंत की शिकायत; कहा- चुनावी रैली में लगाए अनर्गल आरोप भगवान मुरुगन के सम्मान में थाईपूसम को राज्य पर्व घोषित किया जाएगा। तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर कार्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें