फिर शुरू होगी ईरान के साथ शांति वार्ता?: PAK में अगले दो दिनों में हो सकती है बड़ी हलचल, ट्रंप ने दिए संकेत

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनावपूर्ण वार्ता को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच बातचीत का दूसरा दौर अगले दो दिनों में पाकिस्तान में हो सकता है। ट्रंप ने यह बयान द न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में दिया। उन्होंने कहा ‘आपको वहीं रहना चाहिए क्योंकि अगले दो दिनों में कुछ बड़ा हो सकता है और हम वहां जाने के अधिक इच्छुक हैं।‘ट्रंप ने इस संभावित वार्ता का श्रेय पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका बेहतर रही है, जिसके कारण बातचीत आगे बढ़ने की संभावना बनी है। शांति वार्ता के लिए जिनेवा को भी एक संभावित स्थान के रूप में सुझाया गया था, लेकिन ट्रंप ने इस संभावना को कमतर आंका। उन्होंने कहा हमें ऐसे देश में क्यों जाना चाहिए जिसका इससे कोई लेना-देना नहीं है?रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने वाले सभी जहाजों को रोकने की कार्रवाई तेज कर दी है। सेंटकॉम का कहना है कि यह नाकाबंदी सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू की जा रही है और पहले 24 घंटे में छह व्यापारिक जहाजों को वापस लौटने के निर्देश दिए गए। इस अभियान में 10,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक, 100 से ज्यादा विमान और 18 युद्धपोत शामिल हैं।अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, बातचीत अभी पूरी तरह सफल नहीं हुई है, लेकिन कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनने की संभावना बनी हुई है। हाल ही में पाकिस्तान में हुई 21 घंटे लंबी वार्ता भी बिना किसी अंतिम समझौते के समाप्त हो गई थी, क्योंकि अमेरिका ने ईरान से परमाणु संवर्धन का अधिकार छोड़ने की मांग पर ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 15, 2026 · 2 min · National Desk

CSK vs KKR: सीएसके के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने किया निराश, अब तक नहीं खुला जीत का खाता; नूर अहमद चमके

CSK vs KKR: सीएसके के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने किया निराश, अब तक नहीं खुला जीत का खाता; नूर अहमद चमके यह वीडियो/ हटाएं नूर अहमद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रनों से हरा दिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। कोलकाता की टीम आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है, जबकि सीएसके की यह लगातार दूसरी जीत है। ओपनिंग जोड़ी में किया बदलाव लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने इस मैच में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करने फिन एलेन के साथ सुनील नरेन आए। केकेआर ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया क्योंकि अब तक एलेन और अजिंक्य रहाणे ओपनिंग के लिए उतर रहे थे। हालांकि, उसका यह प्रयोग भी काम नहीं आया क्योंकि एलेन सस्ते में आउट हो गए। केकेआर की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि उसने छह विकेट 90 रन पर ही गंवा दिए। रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा निराश किया। नूर अहमद ने लगातार दो गेंदो पर केकेआर को दो झटके दिए। नूर ने पहले रहाणे को आउट किया और फिर ग्रीन को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। नूर हालांकि, हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 15, 2026 · 2 min · National Desk

CSK vs KKR Live Score: नूर ने केकेआर को दिया लगातार दूसरा झटका, रहाणे के बाद ग्रीन को किया आउट

10:34 PM, 14-Apr-2026 CSK vs KKR Live Score: ग्रीन खाता खोले बिना आउट कैमरन ग्रीन खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। नूर ने लगातार दूसरी गेंद पर केकेआर को झटका दिया है। नूर ने पहले रहाणे को आउट किया और फिर ग्रीन को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। नूर हालांकि, हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। कैमरन ग्रीन खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। नूर ने लगातार दूसरी गेंद पर केकेआर को झटका दिया है। नूर ने पहले रहाणे को आउट किया और फिर ग्रीन को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। नूर हालांकि, हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। 10:32 PM, 14-Apr-2026 CSK vs KKR Live Score: सीएसके को चौथी सफलता केकेआर को कप्तान अंजिक्य रहाणे के रूप में चौथा झटका लगा है। रहाणे नूर की गेंद पर आउट हुए। रहाणे 22 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर को कप्तान अंजिक्य रहाणे के रूप में चौथा झटका लगा है। रहाणे नूर की गेंद पर आउट हुए। रहाणे 22 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। 10:26 PM, 14-Apr-2026 CSK vs KKR Live Score: केकेआर को तीसरा झटका अकील हुसैन ने अंगकृष रघुवंशी को आउट कर केकेआर को तीसरा झटका दिया है। रघुवंशी और रहाणे के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। रघुवंशी 19 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। अकील हुसैन ने अंगकृष रघुवंशी को आउट कर केकेआर को तीसरा झटका दिया है। रघुवंशी और रहाणे के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। रघुवंशी 19 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। 10:15 PM, 14-Apr-2026 CSK vs KKR Live Score: केकेआर का स्कोर 50 के पार रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे केकेआर का स्कोर 50 रन के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal Polls: 'बंगाल में नहीं बनने देंगे बाबरी मस्जिद', अमित शाह की दो टूक; कबीर और ममता पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर धार्मिक मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मालदा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे के प्रस्ताव पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ कहा कि बंगाल में ऐसी किसी भी संरचना को बनने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने नवगठित आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एजेंट करार दिया। अमित शाह ने सीधे तौर पर हुमायूं कबीर और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह भारत है और यहां कोई भी व्यक्ति बाबरी मस्जिद जैसा ढांचा नहीं बना सकता। उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन होगा और भाजपा ऐसी योजनाओं पर रोक लगाएगी। अमित शाह ने आरोप लगाया कि कबीर, ममता बनर्जी के इशारे पर काम कर रहे हैं और दोनों की सोच एक जैसी है। उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी और उनके सहयोगियों का यह सपना चुनाव परिणाम आने के बाद टूट जाएगा।गजोले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा ‘ममता दीदी और हुमायूं कबीर मुझे ध्यान से सुनें। यह भारत है और यहां कोई भी काबिल आदमी बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता।’ उन्होंने आगे कहा हुमायूं कबीर अपने कान खोलकर सुनें जब मैं कहता हूं कि भाजपा मस्जिद के निर्माण की अनुमति नहीं देगी। ममता बनर्जी और उनके भतीजे को भी पता होना चाहिए कि 5 मई को मस्जिद बनाने के उनके सपने चकनाचूर हो जाएंगे।दरअसल, हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा क्षेत्र में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद बनाने का प्रस्ताव रखा था। यह मुद्दा तब और विवादित हो गया जब 6 दिसंबर को, बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर, इस परियोजना की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

India Crude Import: ईरान युद्ध के बीच मार्च में रूसी कच्चे तेल का आयात तीन गुना बढ़ा, 5.3 अरब यूरो के पार नंबर

अमेरिका की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इस संकट के बीच, भारत ने मार्च 2026 में रूस से कच्चे तेल की रिकॉर्ड खरीदारी की है। अमेरिका से मिली एक महीने की विशेष छूट का फायदा उठाते हुए, भारतीय रिफाइनरियों ने फिर से रूसी तेल आयात शुरू कर दिया है, जिससे भारत एक बार फिर वैश्विक बाजार में रूसी जीवाश्म ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। रूस से तेल के आयात में भारी उछाल यूरोप स्थित थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात मूल्य तीन गुना से अधिक बढ़कर 5.3 अरब यूरो हो गया। मात्रा के लिहाज से भी इस आयात में दोगुना उछाल देखा गया है। कुल मिलाकर, भारत ने इस महीने 5.8 अरब यूरो के रूसी जीवाश्म ईंधन का आयात किया, जिसमें 91 प्रतिशत हिस्सेदारी केवल कच्चे तेल की रही, जबकि शेष हिस्से में 337 मिलियन यूरो का कोयला और 178.5 मिलियन यूरो के पेट्रोलियम उत्पाद शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि मार्च में भारत के कुल कच्चे तेल आयात में 4 प्रतिशत की कमी आई, इसके बावजूद रूसी कच्चे तेल के आयात में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई। इसके मुकाबले फरवरी में भारत 1.8 अरब यूरो के रूसी आयात के साथ तीसरे स्थान पर था। सरकारी और निजी रिफाइनरियों की वापसी इस जबरदस्त उछाल का मुख्य कारण संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा रूसी तेल पर दी गई एक महीने की प्रतिबंधों से छूट थी। वाशिंगटन द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए समुद्र में पहले से मौजूद और पूर्व-मंजूर जहाजों पर यह छूट दी गई थी। इस छूट के कारण सर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

सूरज दिखाने लगा तेवर: राजधानी में मंगलवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, जानें इस बार कब चरम पर पहुंचेगी गर्मी

1 of 5 दिल्ली में मंगलवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन - फोटो : PTI दिल्ली में खुशनुमा मौसम का दौर अब खत्म हो गया है। ऐसे में हाल ही के दिनों में सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। इसके चलते मौजूदा समय में लोग पसीने से तरबतर दिखाई देने लगे है। इसी बीच मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, फरवरी और मार्च के महीनों में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पास जरूर पहुंचा था। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 गर्मी से परेशान महिलाएं - फोटो : PTI लोग पसीने से तरबतर मंगलवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 73 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 20 प्रतिशत रही। 3 of 5 पानी बेचने जाते बुजुर्ग - फोटो : PTI पिछले साल बन चुकी थी हीट वेव की स्थित फिलहाल दिल्ली में लू नहीं चल रही है। इससे लोगों को अधिक परेशानी नहीं होना पड़ रहा है। हालांकि, साल 2025 में तीन दिन 7, 8 और 9 अप्रैल को हीट वेव की स्थिति बनी हुई थी। जबकि वर्ष 2022 में सात अप्रैल से ही तापमान 40 के पार था। अप्रैल के अंत में 43.5 डिग्री तक पहुंच गया था। अगले सप्ताह भले ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिले, लेकिन अभी हीट वेव की संभावना नहीं है। इसके अलावा, एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 4 of 5 गर्मी से परेशान युवतियां - फोटो : PTI 16 से 18 अप्रैल छाएंगे बादल दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी का असर लगातार बढ़ता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

CSK vs KKR Live Score: केकेआर के कप्तान रहाणे ने जीता टॉस, सीएसके को पहले बल्लेबाजी का न्योता

07:05 PM, 14-Apr-2026 CSK vs KKR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 सीएसके: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकाड़ (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद। इम्पैक्ट सब: मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी। केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट सब: फिन एलेन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी। संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकाड़ (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी।अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।इम्पैक्ट सब: फिन एलेन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी। 07:02 PM, 14-Apr-2026 CSK vs KKR Live Score: केकेआर ने जीता टॉस केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। केकेआर ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। रहाणे ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती अब फिट हैं और वह इस मैच के लिए एकादश में शामिल हैं। वरुण को नवदीप सैनी की जगह टीम में स्थान मिला है। सीएसके ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि इस मैच में भी महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

CM Bihar: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन रहे, यह जानकर तेजस्वी यादव भी खुश; बोले- भाजपा भी अब लालू...

मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा हो गई है। सबसे पहले उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया और फिर भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि आज जो मुख्यमंत्री बन रहे हैं, वह लालू की पाठशाला से ही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी भी लालू यादव की विचारधारा पर चलने लगी है। सम्राट चौधरी ने क्या मैसेज दिया? सम्राट चौधरी ने कहा कि करीब 30 साल से मैं राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हूं। लेकिन, पहले कोई विचारधारा नहीं थी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर इस पार्टी में जुड़ा। कैलाशपति मिश्र जी के साथ भी कुछ वक्त तक काम किया। 2015 के चुनाव से मैं लगातार भाजपा के लिए काम करता रहा। पार्टी में प्रदेश के पदाधिकारी के तौर पर, विधानमंडल के नेता, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्ममंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला। सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा के विधान मंडल का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Live: अमेरिकी-इस्राइली हमले में ईरान को लगभग 270 अरब डॉलर का नुकसान

03:30 PM, 14-Apr-2026 ईरान-ओमान बातचीत और क्षेत्रीय तनाव ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ओमान के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की और क्षेत्र में चल रही शांति वार्ता और हालात पर चर्चा की। ईरान ने कहा कि वह क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए तैयार है, लेकिन वह अमेरिका के हस्तक्षेप के खिलाफ है। ओमान ने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट आएगी। ओमान पहले भी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा चुका है। ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि अमेरिका की कोई भी उकसाने वाली कार्रवाई वैश्विक शांति के लिए खतरा बन सकती है। साथ ही, ईरान के विदेश मंत्री ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बातचीत में भी यही चिंता दोहराई कि मौजूदा तनाव आगे और बढ़ सकता है। 03:29 PM, 14-Apr-2026 ईरान का आरोप और संयुक्त राष्ट्र को पत्र ईरान ने पांच अरब देशों बहरीन, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और जॉर्डन से मुआवजे की मांग की है। ईरान का आरोप है कि इन देशों ने अपने इलाके का इस्तेमाल अमेरिका और इस्राइल के हमलों के लिए होने दिया, इसलिए वे इस “आक्रामकता” में शामिल हैं। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और सुरक्षा परिषद को पत्र लिखकर यह भी कहा कि ये देश अब ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा (Self-defence) का अधिकार नहीं जता सकते, क्योंकि उन्होंने खुद हमलों में सहयोग दिया है। 01:08 PM, 14-Apr-2026 चीनी राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया में शांति को बताया जरूरी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के सभी देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

Noida Workers Protest: 2026 में यूपी समेत 12 राज्यों ने बढ़ाया फैक्टरी कर्मियों का न्यूनतम वेतन; अब कहां-कितना

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को फैक्टरी कर्मियों ने उग्र प्रदर्शन किए। इनमें मुख्यतः होजरी के काम से जुड़े कर्मचारी शामिल रहे। प्रदर्शनों की मुख्य वजह थी श्रम कानूनों के तहत वेतन बढ़ाने की मांग। इसके अलावा काम पर बेहतर सुविधाएं, छुट्टियां और वेतन हर महीने की 10 तारीख को दिए जाने से जुड़ी मांगें भी उठाई गईं। इन सभी मुद्दों पर कर्मचारी संगठन बीते कई दिनों से प्रशासन से बात कर रहे थे। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने इस मांग के लिए धरना भी दिया। प्रशासन भी इनमें से अधिकतर मांगों को मानने के लिए तैयार हो गया, हालांकि वेतन में बढ़ोतरी का पेंच अटका रहा। यही वजह रही कि सोमवार को प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गए। अब मंगलवार को भी नोएडा में कुछ जगहों पर फिर से कर्मचारियों के प्रदर्शनों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में यह जानना अहम है कि उत्तर प्रदेश के जिस नोएडा को औद्योगिक शहर के रूप में पहचान मिली है, वहां सरकार की तरफ से फैक्टरी कर्मियों के लिए न्यूनतम वेतन के क्या मानक तय किए गए हैं? 2026 में श्रम कानून के तहत किन-किन राज्यों में फैक्टरी कर्मियों का वेतन बढ़ाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं? जिन राज्यों में यह नोटिफिकेशन जारी हुए हैं, वहां अकुशल से लेकर कुशल कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन को कितना रखा गया है? इन सबके मुकाबले यूपी कहां ठहरता है? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk