असम विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक बयानबाजी अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई है। असम जातीय परिषद (AJP) की उम्मीदवार कुनकी चौधरी की मां, सुजाता गुरूंग चौधरी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई है। हिमंत ने क्या किया था दावा? 11 अप्रैल को दर्ज शिकायत में सुजाता चौधरी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सरमा ने चुनाव प्रचार के दौरान उनके खिलाफ झूठे, बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बयान दिए। उनका कहना है कि इन बयानों का मकसद उनकी छवि खराब करना और उनकी बेटी कुनकी चौधरी को राजनीतिक रूप से निशाना बनाना था। दरअसल, 2 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि सुजाता गुरूंग चौधरी ने सोशल मीडिया पर बीफ सेवन से जुड़े पोस्ट साझा किए, कुछ समुदायों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और पाकिस्तान का समर्थन किया। उन्होंने यह भी कहा था कि वे कुनकी चौधरी के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सुजाता चौधरी ने आरोपों को किया खारिज इन आरोपों को खारिज करते हुए सुजाता चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिखाया गया फोटो भ्रामक है। उनके मुताबिक यह तस्वीर अमेरिका के डेनवर स्थित इंटरनेशनल चर्च ऑफ कैनबिस (ICC) में ली गई थी, जहां वे जिस वस्तु को पकड़े हुए थीं, वह मांस हीं बल्कि एक तकिया (पिलो) था। उन्होंने ICC के निदेशक स्टीव बर्के का एक पत्र भी संलग्न किया है, जिसमें इसी बात की पुष्टि की गई है। शिकायत में क्या-क्या कहा गया? शिकायत में उन्होंने यह भी कहा कि इन आरोपों के बाद उनकी निजी तस्वीरें, जिनमें उनके नाबालिग बेटे की तस्वीरें भी शामिल हैं, सोशल मीडिया पर बिना अनुमति के वायरल की जा रही हैं। इससे उन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें