09:54 AM, 14-Apr-2026 इस्राइल का लेबनान पर हमला इस्राइल की ओर से किए गए हवाई हमलों में लेबनान के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक अस्पताल को नुकसान पहुंचा है। यह घटना तेबनिन सरकारी अस्पताल में हुई, जहां हमले के बाद भारी तबाही देखी गई। मीडिया रिपोर्ट्स और वीडियो फुटेज के अनुसार अस्पताल के अंदर गलियारों में मिट्टी, कांच के टुकड़े और मलबा फैल गया। कई कमरों में मेडिकल उपकरण भी पलट गए और क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियां भी गिरते मलबे की वजह से टूट गईं। स्थानीय समाचार एजेंसी एनएनए ने बताया कि इस हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं और हताहत होने की भी खबर है। 09:39 AM, 14-Apr-2026 भारत-जर्मनी के बीच विदेश मंत्रालय स्तर की अहम बैठक भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री पहुंचे हैं, जहां भारत और जर्मनी के बीच विदेश मंत्रालय स्तर की बैठक होगी। यह दौरा जनवरी 2026 में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के भारत दौरे के बाद हो रहा है। 09:33 AM, 14-Apr-2026 रूस और ईरान के विदेश मंत्रियों की बातचीत रूस के विदेश मंत्री सर्जियो लावरोव ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की। इस बातचीत में रूस ने कहा कि क्षेत्र में फिर से युद्ध जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए। रूस ने यह भी साफ किया कि वह इस संकट को शांति से सुलझाने में पूरी मदद करने के लिए तैयार है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
West Asia Live: इस्राइल-लेबनान वार्ता में शामिल होंगे रुबियो; रूस बोला- शांति वार्ता में मदद करने के लिए तैयार
09:54 AM, 14-Apr-2026 इस्राइल का लेबनान पर हमला इस्राइल की ओर से किए गए हवाई हमलों में लेबनान के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक अस्पताल को नुकसान पहुंचा है। यह घटना तेबनिन सरकारी अस्पताल में हुई, जहां हमले के बाद भारी तबाही देखी गई। मीडिया रिपोर्ट्स और वीडियो फुटेज के अनुसार अस्पताल के अंदर गलियारों में मिट्टी, कांच के टुकड़े और मलबा फैल गया। कई कमरों में मेडिकल उपकरण भी पलट गए और क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियां भी गिरते मलबे की वजह से टूट गईं। स्थानीय समाचार एजेंसी एनएनए ने बत