दून में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: ISI के नए माड्यूल का हिस्सा था विक्रांत, जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क के तार देश के बाहर किन-किन जगहों से जुड़े हैं। विक्रांत से जुड़े खुलासों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी और सख्त कर दी है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि विक्रांत डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये इस नेटवर्क के संपर्क में था। उसके पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। यह पूरा मॉड्यूल देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता था लेकिन समय रहते कार्रवाई कर इसे काफी हद तक ध्वस्त कर दिया गया है। विक्रांत से पूछताछ के आधार पर कई और अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। बता दें कि विक्रांत कथित तौर पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन अल बर्क ब्रिगेड के आतंकी शहजाद भट्टी और आईएसआई हैंडलर्स के संपर्क में था। आरोप है कि उसने देहरादून में स्थित महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों और सैन्य ठिकानों की तस्वीरें और संवेदनशील लोकेशन पाकिस्तानी आकाओं के साथ साझा की थीं। एसटीएफ ने विक्रांत के पास से एक पिस्टल, सात कारतूस और एक स्प्रे-पेंट कैन बरामद की है। बताया जा रहा है कि वह ग्रेनेड हमलों की योजना बना रहा था। उसने कुछ दीवारों पर टीटीएच (तहरीक-ए-तालिबान-हिंदुस्तान) भी लिखा था। विक्रांत पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियां भी उससे पूछताछ कर रही हैं ताकि नेटवर्क के अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

वेतन की जंग में जला नोएडा: याद आई 13 साल पुरानी कहानी, तब भी थीं वही मांगें; हंगामा भी उतना, पर कुछ नहीं बदला

1 of 7 नोएडा में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला Link Copied एक बार फिर 13 साल बाद वेतन की जंग में यूपी का शो विंडो नोएडा जल गया। श्रमिकों का दर्द बढ़ा तो शहर की फिजा दागदार हो गई। आज से 13 साल पहले भी नोएडा में श्रमिकों का उग्र आंदोलन हुआ था। 13 साल बाद भी श्रमिकों की मांगें वही और हंगामा भी उतना ही बड़ा हुआ। बदला कुछ नहीं। श्रमिकों का कहना है कि हर बार शासन प्रशासन आश्वासन देता है लेकिन उनकी सुनवाई पूरी नहीं होती है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 महिलाओं पर पुलिस अधिकारी ने चलाई लाठी । - फोटो : अमर उजाला पहले भी मदरसन से हुई थी शुरुआत वर्ष 2013 फरवरी में भी मजदूरों व ट्रेड यूनियन की हड़ताल थी। इसके बाद फेज टू इलाके से ही हड़ताल व प्रदर्शन हिंसक हो गया था। उस दौरान भी शहर के सारे औद्योगिक सेक्टरों में ऐसा ही बवाल हुआ था और इसमें पांच सौ से अधिक कंपनियों में तोड़फोड़ हुई थी। 50 से अधिक गाड़ियां को नुकसान पहुंचाया गया था। उस समय भी इस घटना की शुरुआत फेज टू स्थित मदरसन कंपनी से हुई थी। इसके बाद पूरे शहर में अफवाहों के बीच स्थिति अनियंत्रित हो गई थी। 3 of 7 सेक्टर 57 के पास पुलिस के उपर लोगों ने फेंके पत्थर तो पुलिस ने चलाई लाठी - फोटो : अमर उजाला हुआ था कई सौ करोड़ का नुकसान एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि वर्ष 2013 में भी उद्योग व उद्यमियों को इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ी थी। उस वक्त भी कई सौ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस घटना के बाद शासन की तरफ से एक टीम भेजी गई थी और हिंसा का आकलन किया गया था। इस दौरान श्रमिकों के लिए भी कई घोषणाएं की गई थी लेकिन उसका अब तक कुछ नहीं हुआ। अब एक बार फिर वेतन बढ़ाने को लेकर श्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

Dehradun-Delhi Expressway: इंतजार खत्म, उत्तराखंड स्वागत के लिए तैयार, पीएम मोदी आज देंगे तीन राज्यों को सौगात

डॉ.भीमराव आंबेडकर को समर्पित हो सकता है एक्सप्रेसवे एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का कार्यक्रम इसलिए खास माना जा रहा है कि मंगलवार को डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती भी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो प्रधानमंत्री इस एक्सप्रेसवे को डॉ.आंबेडकर के नाम समर्पित कर सकते हैं। चप्पे-चप्पे पर पुख्ता सुरक्षा, रूट रहेंगे डायवर्ट प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शहर में व्यापक स्तर पर रूट डायवर्ट किया गया है। रैली में शामिल होने के लिए आने वाली बसों को भी रैली स्थल से काफी दूर ही पार्क करने की व्यवस्था है। पुलिस और वनकर्मियों ने जंगल में गहन कॉम्बिंग की है। पुलिस ने शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस में रुके हुए लोगों का ब्योरा जांचा। सोमवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास किया। एक्सप्रेसवे से बंदर हटाने को गुलेल टीम तैनात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए वन विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है। एलिवेटेड रोड से मां डाट काली मंदिर तक बड़ी संख्या में बंदर सड़क पर रहते हैं। इस लिहाज से बड़ी संख्या में वनकर्मियों को तैनात किया गया है। वनकर्मी गुलेल से बंदरों को हटाने का काम करेंगे। मां डाट काली मंदिर में करीब 10 वनकर्मियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही एलिवेटेड रोड के नीचे मोहंड क्षेत्र में 30 वनकर्मी तैनात किए गए हैं। राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर : धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को प्रधानमंत्री उत्तराखंड को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात देंगे। यह एक्सप्रे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: अम्लान और रामधारी सिंह 'दिनकर' की कविता- खिली भू पर जब से तुम नारि

आज का शब्द: अम्लान और रामधारी सिंह “दिनकर” की कविता- खिली भू पर जब से तुम नारि ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- अम्लान, जिसका अर्थ है- निर्मल, स्वच्छ, साफ, जो म्लान न हो। प्रस्तुत है रामधारी सिंह ‘‘दिनकर’’ की कविता- नारी खिली भू पर जब से तुम नारि, कल्पना-सी विधि की अम्लान, रहे फिर तब से अनु-अनु देवि! लुब्ध भिक्षुक-से मेरे गान। तिमिर में ज्योति-कली को देख सुविकसित, वृन्तहीन, अनमोल; हुआ व्याकुल सारा संसार, किया चाहा माया का मोल। हो उठी प्रतिभा सजग, प्रदीप्त, तुम्हारी छवि ने मारा बाण; बोलने लगे स्वप्न निर्जीव , सिहरने लगे सुकवि के प्राण। लगे रचने निज उर को तोड़ तुम्हारी प्रतिमा प्रतिमाकार, नाचने लगी कला चहुँ ओर भाँवरी दे-दे विविध प्रकार। ज्ञानियों ने देखा सब ओर प्रकृति की लीला का विस्तार; सूर्य, शशि, उडु जिनकी नख-ज्योति पुरुष उन चरणों का उपहार। अगम ‘आनन्द’-जलधि में डूब तृषित ‘सत्-चित्’ ने पाई पूर्त्ति; सृष्टि के नाभि-पद्म पर नारि! तुम्हारी मिली मधुर रस-मूर्त्ति। कुशल विधि के मन की नवनीत, एक लघु दिव-सी हो अवतीर्ण, कल्पना-सी, माया-सी, दिव्य विभा-सी भू पर हुई विकीर्ण। दृष्टि तुमने फेरी जिस ओर गई खिल कमल-पंक्ति अम्लान; हिंस्र मानव के कर से स्रस्त शिथिल गिर गए धनुष औ’ बाण। हो गया मदिर दृगों को देख सिंह-विजयी बर्बर लाचार, रूप के एक तन्तु में नारि, गया बँध मत्त गयन्द-कुमार। एक चितवन के शर ने देवि! सिन्धु को बना दिया परिमेय, विजित हो दृग-मद से सुकुमारि! झुका पद-तल पर पुरुष अज्ञेय। कर्मियों ने देखा जब तुम्हें; टूटने लगे शम्भु के चाप। बेधने चला लक्ष्य गांडीव, पुरुष के खिलने लगे प्रताप। हृदय निज फरहादों ने च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

Pakistan: 'अमेरिका-ईरान वार्ता का अगला दौर जल्द शुरू होने की संभावना', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ का दावा

यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को कहा कि ईरान-अमेरिका वार्ता का अगला दौर जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। उनका यह बयान तब सामने आया है, जब एक दिन पहले इस्लामाबाद वार्ता विफल हो गई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

April 14, 2026 · 1 min · National Desk

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?: SRH के तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल, पहली बार आईपीएल के शुरुआती ओवर में गिरे तीन विकेट

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?: SRH के तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल, पहली बार आईपीएल के शुरुआती ओवर में गिरे तीन विकेट यह वीडियो/ हटाएं सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में धमाल मचा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 217 रनों का लक्ष्य दिया। अपने आईपीएल करियर का पहला ओवर डालने आए प्रफुल्ल ने शुरुआती ओवर में ही तीन विकेट झटक कर राजस्थान की पारी लड़खड़ा दी। प्रफुल्ल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच से आईपीएल में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें उस मैच में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था क्योंकि वह इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में थे और मैदान पर नहीं उतरे थे। इस लिहाज से प्रफुल्ल का राजस्थान के खिलाफ मैच आईपीएल करियर का डेब्यू मुकाबला है। राजस्थान को दिए झटके पर झटके हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने ईशान किशन की तूफानी 91 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। प्रफुल्ल ने अपने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लहुआन ड्री प्रियोटिरयस को पवेलियन भेजा। दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों ही बल्ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: योगी कैबिनेट के मंत्री बोले- साजिश के तहत नोएडा में भड़का विवाद, पाकिस्तान कनेक्शन की भी हो रही जांच

नोएडा में हिंसा को उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश के विकास और शांति व्यवस्था को बाधित करने के उद्देश्य से कराई गई प्रतीत होती है। पिछले दिनों मेरठ और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनके तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़े थे। ऐसे में प्रदेश में अस्थिरता फैलाने की साजिश की आशंका को बल मिलता है। एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम को विफल करने के इरादे से भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया गया हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर देश विरोधी ताकतें इस तरह के षड्यंत्र रच रही हैं।श्रम मंत्री ने श्रमिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी भ्रामक सूचना या बहकावे में न आएं और शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि अराजकता और उग्र आंदोलन किसी समस्या का समाधान नहीं हैं। सरकार आपकी हर बात सुनने के लिए तैयार है।उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों को नोएडा भेजा गया है, जो श्रमिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पहले से भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।अनिल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और सरकार उनके हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। “श्रमेव जयते” के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए सरकार लगातार श्रमिक कल्याण के लिए काम कर रही है।उन्होंने दोहराया कि सरकार श्रमिको …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा- समझौते के लिए बेचैन है तेहरान

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा और नया दावा सामने आया है, जिसे पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में नए मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वार्ता असफल होने के बाद अब ईरान ने फिर से अमेरिका से संपर्क किया है और वह समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने अपने पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि ईरान अमेरिका से बातचीत करने के लिए बेचैन है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव मुख्य रूप से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं देगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन अभी तक परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया है।दूसरी ओर एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने यह भी दावा किया कि होर्मुज जलसंधि से एक दिन में 34 गुजरे, जो हाल के समय में सबसे ज्यादा संख्या है। उन्होंने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब से यह बेकार बंदी (क्लोजर) शुरू हुई है, तब से यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। ट्रंप के मुताबिक, इससे साफ होता है कि हालात बदल रहे हैं और समुद्री आवाजाही फिर से बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के खिलाफ लगाए गए नौसैनिक नाकाबंदी (नेवल ब्लॉकेड) का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद ईरान को दुनिया को ब्लैकमेल करने या दबाव बनाने से रोकना है। हमारे पास सऊदी और रूस से ज्यादा तेल- ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को होर्मुज पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। उनका दावा है कि अमेरिका के पास सऊदी अरब और रूस से भी ज्यादा तेल और ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 14, 2026 · 2 min · National Desk

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?: SRH के तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल, पहली बार आईपीएल के शुरुआती ओवर में गिरे तीन विकेट

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे?: SRH के तेज गेंदबाज ने मचाया धमाल, पहली बार आईपीएल के शुरुआती ओवर में गिरे तीन विकेट यह वीडियो/ हटाएं सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में धमाल मचा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 217 रनों का लक्ष्य दिया। अपने आईपीएल करियर का पहला ओवर डालने आए प्रफुल्ल ने शुरुआती ओवर में ही तीन विकेट झटक कर राजस्थान की पारी लड़खड़ा दी। प्रफुल्ल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच से आईपीएल में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें उस मैच में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था क्योंकि वह इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में थे और मैदान पर नहीं उतरे थे। इस लिहाज से प्रफुल्ल का राजस्थान के खिलाफ मैच आईपीएल करियर का डेब्यू मुकाबला है। राजस्थान को दिए झटके पर झटके हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने ईशान किशन की तूफानी 91 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने पहले ही ओवर में तीन विकेट गंवा दिए। प्रफुल्ल ने अपने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लहुआन ड्री प्रियोटिरयस को पवेलियन भेजा। दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों ही बल्ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 13, 2026 · 2 min · National Desk