Delhi NCR Rain: दिल्ली के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश, नोएडा में भी बरसे बादल; हल्की हवाओं से बदला मौसम

दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की खबर है। तेज हवाओं और बारिश की बौछारों ने दिल्ली के मौसम में गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। लोग पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की से जूझ रहे थे। नोएडा में भी हल्की बारिश हुई है। #WATCH | Strong winds and rain showers bring a pleasant change in Delhi’s weather, which has been grappling with intense heat wave conditions for the past days. Visuals from Kushak Road. pic.twitter.com/HU2JLsm2to मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 29 और 30 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। एक और दो मई को मौसम साफ रहेगा और तापमान बढ़कर 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। वहीं तीन और चार मई को फिर से बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों में शाम तक या फिर अगले दिन दिख सकता है।राजधानी में आज से पहले सोमवार रात चली धूल भरी आंधी ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया। तकरीबन छह दिन बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 52 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। अगले कुछ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा।अगर दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आज बारिश हो जाती है और दिन में बादल छाए रहने के साथ ही हवाएं भी चलती हैं तो इससे भीषण गर्मी पर तो ब्रेक लगेगा ही तापमान में भी कमी आएगी और लोग कुछ गिन लूप-लपट और जोरदार गर्मी से राहत पा सकेंग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

Ground Report: चुप रहने वाला कोलकाता बोल रहा, हुगली सुन रही; आज का सूरज क्या बदलेगा बंगाल का रक्तचरित्र?

कोलकाता चुप रहने वाला शहर रहा है। यहां वोट मन में पड़ता है और जुबान पर नहीं आता। पर, इस बार कुछ बदला है। ड्राइंग रूम की बहस सड़कों पर आ गई है। टैक्सी ड्राइवर से लेकर न्यू टाउन के फ्लैट्स तक लोग कम से कम इस बार बोल रहे हैं। संकोच के साथ या खुलकर कह रहे हैं कि इस बार मुकाबला बराबरी का है। यह हिचक का टूटना ही इस चुनाव की असली पटकथा है।सिटी ऑफ जॉय की 11 सीटें इस बार सत्ता की प्लेइंग इलेवन हैं। चुनाव आयोग की मतदाता सूची की सफाई यानी एसआईआर ने यहा एक डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक की है। चौरंगी और जोड़ासांको जैसे इलाकों से भूतिया वोटरों की विदाई हो चुकी है। अब जीत छप्पा वोट से नहीं, बल्कि असली नागरिक के विवेक से तय होगी। भाजपा के प्रबंधन और तृणमूल की जमीनी पकड़ के बीच यह असली पावरप्ले है।बंगाल का भद्रलोक हमेशा से अतिवाद से बचता रहा है। जिस समाज ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन-गण-मन जैसी अभिव्यक्ति दी, उसके भीतर आज अजीब कसमसाहट है। भाजपा की हिंदुत्ववादी राजनीति को कांग्रेस और वामपंथी सोच वाला वर्ग अब तक सहजता से स्वीकार नहीं कर पा रहा था। हालांकि, अब तृणमूल से भी उनका मन उचाट दिख रहा है। बंगाली पहचान और गौरव को हमेशा तवज्जो देने वाले इस समाज के सामने सुरक्षा, भ्रष्टाचार और अस्मिता की नई चुनौतियां हैं। कोलकाता का यह संभ्रांत वर्ग चुप नहीं है। चौक-चौराहों की बहसों में मुखर है।ममता ने कभी मां, माटी, मानुष के त्रिशूल से वामपंथ का किला ढहाया था, आज फिर थ्री एम इस चुनाव की केंद्रीय विषयवस्तु है। एम के नए तीन तीर हैं…ममता, महिला व मुसलमान। लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं की ऐसा मौन वोटर तैयार किया है, जो वफादारी का वचन देता है। हरियाणा, महाराष्ट्र, झार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, उत्तर भारत में चार से पांच दिन तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, पूर्वोत्तर भारत और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर 50 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। त्रिपुरा और मेघालय में कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।मिजोरम में भारी बारिश के चलते आइजोल के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करना पड़ा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलीं। बंगाल, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे।पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई है, जिससे गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही पर्यटकों का जमावड़ा भी लग गया है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों ने पहाड़ों का रुख किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 1 min · National Desk

आज का शब्द: भूधर और रमेश रंजक की कविता- पर्वत पर चढ़ कर

आज का शब्द: भूधर और रमेश रंजक की कविता- पर्वत पर चढ़ कर ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- भूधर, जिसका अर्थ है- पहाड़, पर्वत। प्रस्तुत है रमेश रंजक की कविता- पर्वत पर चढ़ कर पर्वत पर चढ़कर इतराने वाले भी कहते हैं पर्वत चुप रहते हैं । कोई सड़क, सुरंग बनाए कोई पूजे या गरियाए लेकिन पौरुष का प्रस्तावन क्षुद्र प्रहारक जान न पाए ऐसे दुख-सुख सहज भाव से पर्वत ही सहते हैं… पर्वत चुप रहते हैं । रीझे गगन-गन्ध के ऊपर इसीलिए कहलाए भूधर बादल का दल, गल जाता है जिसके रजत शिखर को छूकर अपनी ऊँचाई से ऊँचे सत्यमेव जयते हैं… पर्वत चुप रहते हैं । हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 6 hours ago …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 1 min · National Desk

बंगाल के रण का अंतिम चरण: ममता बचा पाएंगी अपना गढ़ या भाजपा लगाएगी सेंध, आज जनता करेगी फैसला

दशकों तक राज्य पर शासन करने वाली वाम पार्टियां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की जुगत में हैं। वहीं, कांग्रेस भी राज्य में खुद को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रही है, जिसका राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान है। गौरतलब है कि 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान में 91.78 प्रतिशत की रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई थी। समीक्षा के बाद, राज्य में कुल मतदान 93.19 प्रतिशत रहा।दूसरे चरण में 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,228 पुरुष और 220 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। कुल मतदाताओं में 3.21 करोड़ सामान्य मतदाता और करीब 40 हजार सर्विस वोटर हैं। इनमें 1.64 करोड़ पुरुष, 1.57 करोड़ महिला और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।18-19 आयु वर्ग के 4.12 लाख से अधिक मतदाता हैं, जबकि 100 वर्ष से अधिक उम्र के 3,200 से ज्यादा मतदाता भी इस बार वोट डालेंगे। इसके अलावा 57 हजार से अधिक दिव्यांग मतदाता भी सूची में शामिल हैं।मतदान के लिए 41,001 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें 39,301 मुख्य और 1,700 सहायक केंद्र हैं। इनमें 8,845 केंद्र पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे, 13 केंद्र दिव्यांग कर्मियों के प्रबंधन में होंगे और 258 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।चुनावी प्रचार के दौरान घुसपैठ, एसआईआर, मतदाताओं के नाम हटाने और रोजगार जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। सभी दलों ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए विशेष प्रयास किए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में कई रैलिय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

Court: 90 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मानहानि का मुकदमा, जानें अदालत क्यों बोली- 2046 के बाद करेंगे सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश जितेंद्र जैन की पीठ ने कहा कि ऐसे मामले, जिनमें पक्षकार अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर अहंकार की लड़ाई लड़ते हैं, न्याय प्रणाली को जाम कर देते हैं। उन्होंने कहा कि इससे अदालतें उन मामलों को प्राथमिकता नहीं दे पातीं, जिन्हें तत्काल सुनवाई की जरूरत होती है।यह मानहानि का मुकदमा 2017 में एक बुजुर्ग महिला, तारिणिबहन देसाई द्वारा एक अन्य वरिष्ठ नागरिक किल्किलराज भंसाली के खिलाफ दायर किया गया था। अदालत ने पहले भी ऐसे मौके आए थे, जब उसने सुझाव दिया था कि अगर दोनों पक्ष बिना शर्त माफी मांग लें तो मामले का समाधान हो सकता है।हालांकि, करीब 90 वर्षीय तारिणिबहन देसाई ने मानहानि का मुकदमा जारी रखने पर जोर दिया। इससे नाराज होकर अदालत ने मंगलवार को फैसला सुनाया कि इस मामले की सुनवाई 2046 के बाद ही होगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता के वरिष्ठ नागरिक या अति वरिष्ठ नागरिक होने के आधार पर इसे प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।न्यायाधीश जितेंद्र जैन ने कहा, “मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहना चाहता, सिवाय इसके कि इस मामले को अगले 20 वर्षों तक नहीं सुना जाना चाहिए। यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस मामले की सुनवाई 2046 से पहले नहीं की जाएगी।” …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 1 min · National Desk

दिल्ली-NCR में आज बारिश का यलो अलर्ट: धूल भरी आंधी ने गर्मी पर लगाया ब्रेक, पारा 40°C के नीचे, पढ़ें अपडेट

राजधानी में सोमवार रात चली धूल भरी आंधी ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया है। तकरीबन छह दिन बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 52 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 33 प्रतिशत रही। अगले कुछ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

April 29, 2026 · 1 min · National Desk

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ आज, टोल दरें जारी; कार-दोपहिया वाहनों को देने होंगे इतने पैसे

जारी दरों के अनुसार, दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर चालकों को प्रति किलोमीटर 1.28 रुपये का टोल देना होगा। वहीं कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन के लिए यह दर 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर रखी गई है। हल्के वाणिज्यिक वाहन, लाइट गुड्स व्हीकल या मिनीबस के लिए 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर टोल निर्धारित किया गया है।बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए टोल दर 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है। इसके अलावा भारी निर्माण मशीनरी , अर्थ मूविंग इक्विपमेंट और तीन से छह एक्सल वाले मल्टी एक्सल वाहनों के लिए 12.60 रुपये प्रति किलोमीटर शुल्क देना होगा। सात या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज्ड वाहनों के लिए सबसे अधिक 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर टोल निर्धारित किया गया है।यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक, यह दरें एक्सप्रेसवे के संचालन और रखरखाव के खर्च को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं। साथ ही भविष्य में महंगाई दर के अनुसार इन टोल दरों में संशोधन भी संभव है।गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आधारभूत परियोजनाओं में से एक है, जो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा। टोल दरों के निर्धारण के बाद अब इसके संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम पूरा हो गया है। 12 जिलों को सीधी कनेक्टिविटी, यात्रा समय में बड़ी कमी इसके शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री सुबह 11.15 पर हरदोई पहुंचेंगे और 12.55 पर यहां से वापस लौटेंगे। इस दौरान पीएम गंगा एक्सप्रेसवे का उदघाटन करने के साथ ही यूपीडा की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और साथ ही पौधरोपण करने के अलावा जनसभा समेत अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री जिस गंगा एक्सप्रेसवे को हरी झंडी दिखाएंगे वह मेरठ, हापुड़, बुलंदश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप और किंग्स चार्ल्स तृतीय हैं चचेरे भाई?: दोनों के बीच 500 साल पुराना रिश्ता! ऐसे जुड़ी रिश्ते की कहानी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय को लेकर एक दिलचस्प दावा सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच खून का रिश्ता हो सकता है और उन्हें 15वीं पीढ़ी के चचेरे भाई (बहुत दूर के रिश्तेदार) बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों का संबंध स्कॉटलैंड के एक पुराने शाही परिवार से जुड़ता है। उनका साझा पूर्वज 16वीं सदी का एक स्कॉटिश कुलीन व्यक्ति था, जिसे ‘थर्ड अर्ल ऑफ लेनॉक्स’ कहा जाता है। यह परिवार स्कॉटलैंड के राजा जेम्स द्वितीय ऑफ स्कॉटलैंड की वंशावली से जुड़ा हुआ था। इस तरह यह रिश्ता यूरोप के शाही इतिहास से होकर गुजरता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 1 min · National Desk

PBKS Vs RR: शुभम दुबे ने राजस्थान के लिए छोड़ा 'इम्पैक्ट', फरेरा के साथ की साझेदारी; पंजाब को मिली पहली हार

पंजाब की आठ मैचों में यह पहली हार है। उसने छह मैच जीते हैं, जबकि उसका एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। इस हार के बाद भी पंजाब 13 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान की टीम नौ मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम मौजूद है।राजस्थान के लिए फरेरा ने 26 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 27 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के के सहारे 51 रन की पारी खेली। वहीं, शुभम ने 12 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। शुभम और फरेरा के बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की अविजित साझेदारी हुई। पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की। वैभव ने पहले ही ओवर में पंजाब के गेंदबाजों को दबाव में रखा और दमदार शॉट्स खेले। वैभव अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन अर्शदीप की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। वैभव 16 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर राजस्थान की पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा झटका लगा जो 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए।युजवेंद्र चहल ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। चहल ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए राजस्थान को चौथा झटका दिया। चहल ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट किया जो 16 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk