पंजाब की आठ मैचों में यह पहली हार है। उसने छह मैच जीते हैं, जबकि उसका एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। इस हार के बाद भी पंजाब 13 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान की टीम नौ मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम मौजूद है।राजस्थान के लिए फरेरा ने 26 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 27 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के के सहारे 51 रन की पारी खेली। वहीं, शुभम ने 12 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। शुभम और फरेरा के बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की अविजित साझेदारी हुई। पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की। वैभव ने पहले ही ओवर में पंजाब के गेंदबाजों को दबाव में रखा और दमदार शॉट्स खेले। वैभव अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन अर्शदीप की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। वैभव 16 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर राजस्थान की पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा झटका लगा जो 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए।युजवेंद्र चहल ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। चहल ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए राजस्थान को चौथा झटका दिया। चहल ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट किया जो 16 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
PBKS Vs RR: शुभम दुबे ने राजस्थान के लिए छोड़ा 'इम्पैक्ट', फरेरा के साथ की साझेदारी; पंजाब को मिली पहली हार
पंजाब की आठ मैचों में यह पहली हार है। उसने छह मैच जीते हैं, जबकि उसका एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। इस हार के बाद भी पंजाब 13 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान की टीम नौ मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम मौजूद है।राजस्थान के लिए फरेरा ने 26 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 27 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के के सहारे 51 रन की पारी खेली। वहीं, शुभम ने 12 गेंदों