The Bonus Market Updates: शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 609 अंक चढ़कर बंद हुआ, निफ्टी 24150 के पार

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में भारी उछाल के बाद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव के बावजूद दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। इस रिकवरी से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है और बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह आंकड़ा बढ़कर 469 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बाजार पर दिखा दबाव कारोबारी सत्र की शुरुआत काफी आक्रामक रही, जब सेंसेक्स 1,000 से अधिक अंक उछला और निफ्टी ने 24,300 का अहम स्तर पार कर लिया था, जिससे शुरुआती दौर में बाजार पूंजीकरण करीब 5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया था। हालांकि, दोपहर तक ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के 115 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंचने के कारण बाजार ने अपनी लगभग आधी शुरुआती बढ़त गंवा दी। तमाम उतार-चढ़ाव के बाद कारोबारी दिन के अंत में सेंसेक्स 609.45 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 77,496.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 181.95 अंक (0.76%) मजबूत होकर 24,177.65 के स्तर पर पहुंच गया। बेंचमार्क सूचकांक लगभग एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए एफएमसीजी, ऑटो और दूरसंचार शेयरों में खरीदारी और एशियाई बाजारों में तेजी के चलते बुधवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 प्रतिशत की उछाल आई। व्यापारियों ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव में संभावित कमी के संकेतों ने भी शेयर बाजारों को मदद पहुंचाई। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में आईटी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Mayor Election Result: भाजपा के प्रवेश वाही दिल्ली के नए महापौर, कांग्रेस के जहीर को बड़े अंतर से हराया

मेयर चुनाव से दूर रही आप, स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में करेगी भागीदारी एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा सियासी फैसला लेते हुए इन दोनों चुनावों का बहिष्कार किया। आप के पार्षद, सांसद और विधायक मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे। हालांकि, स्थायी समिति के तीन सदस्यों के चुनाव के दौरान पार्टी सदन में भागीदारी करेगी। स्थायी समिति के लिए तीन सीटों पर तीन ही नामांकन दाखिल हैं। इनमें भाजपा के दो पार्षद और आम आदमी पार्टी का एक पार्षद शामिल है। ऐसे में तीनों सदस्यों का निर्वाचन बिना मतदान के तय माना जा रहा है। यही वजह है कि आप इस प्रक्रिया में शामिल होगी ताकि उसका एक सदस्य समिति में पहुंच सके। मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव से दूरी को आप ने सियासी रणनीति बताया है। पार्टी का कहना है कि वह भाजपा को एक और मौका देना चाहती है ताकि राजधानी की जनता भाजपा के कामकाज का आकलन कर सके। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला सोच-समझकर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समर्थन नहीं मांगा है। नारंग के अनुसार, भाजपा को लगातार जिम्मेदारी मिल रही है और अब उसके पास बहाने की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की मंशा भाजपा को उसकी नाकामियों से बचने का अवसर नहीं देने की है। उनका कहना था कि अगर भाजपा सत्ता में है, तो उसे अपने वादों और दावों पर खरा उतरना होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

एग्जिट पोल कितने सही: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में क्या थे 2021 के अनुमान, कैसा था असल नतीजा?

एग्जिट पोल के नतीजों की सटीकता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। फिर चाहे 2024 में लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों की बात हो या 2025 के बिहार-दिल्ली विधानसभा चुनाव। कुछ मौकों पर यह एग्जिट पोल पूरी तरह असलियत से दूर रहे हैं और कुछ चुनावों में इनके अनुमान काफी हद तक निशाने पर भी लगे हैं। पश्चिम बंगाल में बुधवार (29 अप्रैल) को दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा हो जाएगा। इसी के साथ चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी कार्यक्रम का आखिरकार अंत होने वाला है। अब 4 मई को इन सभी राज्यों में मतगणना का दिन है। हालांकि, इससे पहले 29 अप्रैल को मतदान खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियां चुनाव के नतीजों का अनुमान बताने वाले एग्जिट पोल्स को जारी करेंगी। इन पोल के जरिए ये बताने की कोशिश होगी कि किस राज्य में कौन सी पार्टी सरकार बन सकती है या कितनी सीटें जीत सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 1 min · National Desk

कच्चे तेल का संकट: $120/बैरल पर पहुंचा भाव तो 6% तक फिसल सकती है भारत की जीडीपी ग्रोथ, महंगाई भी सताएगी: ईवाई

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव अगर लंबा खिंचता है और इसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2027 में भारतीय कच्चे तेल का बास्केट (आईसीबी) औसतन 120 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच जाता है, तो भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। प्रमुख कंसल्टेंसी फर्म EY इंडिया ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में आशंका जताई है कि इस परिदृश्य में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर फिसलकर 6 प्रतिशत के आसपास आ सकती है। इतना ही नहीं कच्चे तेल की कीमतों में इस उछाल का सीधा असर महंगाई पर भी पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, खुदरा मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 6 प्रतिशत के ऊपरी सहिष्णुता स्तर तक पहुंच सकती है। आरबीआई: वित्त वर्ष 27 के लिए 6.9% जीडीपी ग्रोथ और 4.6% औसत महंगाई का अनुमान। वित्त वर्ष 27 के लिए 6.9% जीडीपी ग्रोथ और 4.6% औसत महंगाई का अनुमान। आईएमएफ: 6.5% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान। 6.5% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान। एडीबी: 6.9% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान। 6.9% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान। विश्व बैंक: 6.6% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान। ईवाई इंडिया के मुख्य नीति सलाहकार डीके श्रीवास्तव ने ‘ईवाई इकोनॉमी वॉच’ रिपोर्ट में कहा कि हालांकि नीतिगत हस्तक्षेप की गुंजाइश सीमित है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए नीति निर्माताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि पश्चिम एशियाई संकट के कारण आईसीबी की कीमतें और बढ़ती हैं, तो रेपो दर में ऊपर की ओर संशोधन और कच्चे तेल की आपूर्ति के स्रोतों में तेजी से विविधता लाने पर विचार किया जाना चाहिए। श्रीवास्तव ने राजकोषीय मोर्चे पर भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, “राजकोषीय घाटे पर प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए, ऊर्जा की बढ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

तेल-गैस के लिए जल्द मिले सुरक्षित समुद्री मार्ग: होर्मुज बंद होने से भारत की बढ़ी चिंता, UNSC में उठाई आवाज

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने वैश्विक व्यापार के लिहाज से होर्मुज में सुरक्षित और निर्बाध समुद्री आवाजाही जल्द बहाल करने की अपील की है। भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग के किसी भी तरह के अवरोध का सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाना निंदनीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘समुद्री क्षेत्र में जलमार्गों की सुरक्षा और संरक्षण’ विषय पर आयोजित ओपन डिबेट को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रभारी योजना पटेल ने यह बयान दिया। राजदूत योजना पटेल ने ने भारत का पक्ष रखते हुए कहा कि होर्मुज से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना न केवल निंदनीय है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून के भी खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में व्यापारिक जहाजों और निर्दोष नागरिक चालक दल को सैन्य हमलों का लक्ष्य नहीं बनाया जाना चाहिए। भारतीय नाविकों पर हुए हमलों को लेकर जताई चिंता पटेल ने कहा कि भारत के लिए यह जलमार्ग ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चिंता जताई कि मौजूदा संघर्ष के दौरान भारतीय नाविकों की जान भी गई है, जो बेहद गंभीर विषय है। भारत ने दोहराया कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा और स्वतंत्र नौवहन वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए अनिवार्य है। शांति और स्थिरता की अपील भारत ने यह भी रेखांकित किया कि होर्मुज दुनिया के सबसे व्यस्त तेल और गैस परिवहन मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी प्रकार की अस्थिरता अंतरराष्ट्रीय बाजारों, सप्लाई चेन और खाद्य सुरक्षा तक को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम: मेटा-गूगल और टिकटॉक पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव, पत्रकारों को मिलेगा भुगतान

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने डिजिटल दिग्गज कंपनियों मेटा, गूगल और टिकटॉक पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा है, ताकि पत्रकारों और समाचार संस्थानों को आर्थिक सहयोग दिया जा सके। क्या है इस नए कानून का उद्देश्य? सरकार ने मंगलवार को इस संबंध में ड्राफ्ट कानून जारी किया, जिसे 2 जुलाई तक संसद में पेश करने की योजना है। इस कानून का उद्देश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को समाचार संगठनों के साथ व्यावसायिक समझौते करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि पत्रकारिता के लिए भुगतान सुनिश्चित हो सके। पत्रकारों के काम की एक आर्थिक कीमत तय करना जरूरी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि पत्रकारों के काम की एक आर्थिक कीमत तय करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां पत्रकारों की बनाई सामग्री का इस्तेमाल कर मुनाफा कमाएं और उन्हें उचित भुगतान न मिले। हम मानते हैं कि पत्रकारिता में निवेश एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया का ऐसा दूसरा प्रयास यह ऑस्ट्रेलिया का दूसरा प्रयास है, जिसके तहत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को समाचार सामग्री टेक्स्ट और इमेज के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इससे पहले 2021 में लागू किए गए समाचार मीडिया सौदेबाजी संहिता के जरिए भी कंपनियों पर दबाव बनाया गया था। क्या है समाचार सौदेबाजी प्रोत्साहन? उस समय प्लेटफॉर्म्स ने मध्यस्थता से बचने के लिए समाचार संस्थानों के साथ व्यावसायिक समझौते किए थे, ताकि कोई जज उनकी कीमत तय न करे। लेकिन बाद में इन कंपनियों ने उन समझौतों को नवीनीकृत करने से बचने के लिए अपने प्लेटफॉर्म्स से समाचार सामग्री हटाना शुरू कर दिया। अब सरकार ‘समाचार सौदेबाजी प्रोत्साह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Football Video: पीएम मोदी को फुटबॉल खेलता देख गदगद हुए फीफा अध्यक्ष जियानी, तस्वीर साझा कर क्या बोले?

PM Modi Football Video: पीएम मोदी को फुटबॉल खेलता देख गदगद हुए फीफा अध्यक्ष जियानी, तस्वीर साझा कर क्या बोले? फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेल भावना और फुटबॉल के प्रति उत्साह की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सिक्किम के गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए। इन्फैंटिनो ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘नरेंद्र मोदी को हमारे खूबसूरत खेल को खेलते देखना शानदार है। फुटबॉल सच में पूरी दुनिया को जोड़ता है।’ पहले भी मिल चुके हैं पीएम मोदी और इन्फैंटिनो यह पहली बार नहीं है जब फीफा अध्यक्ष ने पीएम मोदी की सराहना की हो। दोनों नेता कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिल चुके हैं। दिसंबर 2018 में अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी उनकी मुलाकात हुई थी। उस समय इन्फैंटिनो ने पीएम मोदी को उनके नाम वाली फुटबॉल जर्सी भेंट की थी। उस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था, ‘अर्जेंटीना आकर फुटबॉल को याद न करना नामुमकिन है। अर्जेंटीना के खिलाड़ी भारत में बेहद लोकप्रिय हैं। आज फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो से यह जर्सी पाकर खुशी हुई।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 1 min · National Desk

High Court: 397 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआई जांच के आदेश, पूर्व मंत्री बालाजी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

मद्रास हाईकोर्ट ने 397 करोड़ रुपये के ट्रांसफॉर्मर घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। उच्च न्यायालय के इस आदेश से तमिलनाडु के पूर्व ऊर्जा मंत्री सेंथिल बालाजी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल जब सेंथिल बालाजी तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री थे, उसी दौरान साल 2021 से लेकर 2023 के बीच ट्रांसफॉर्मर खरीद में कथित तौर पर 397 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

April 29, 2026 · 1 min · National Desk

व्हाइट हाउस में शाही स्वागत: किंग चार्ल्स III का भव्य सम्मान, ट्रंप को भेंट की 82 साल पुरानी खास पनडुब्बी घंटी

डिनर के दौरान किंग चार्ल्स तृतीय ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल हुई ब्रिटिश पनडुब्बी एचएमएस ट्रंप की मूल घंटी भेंट की। इस खास तोहफे को दोनों देशों के साझा इतिहास और गहरी दोस्ती का प्रतीक माना जा रहा है। यह उपहार 1976 की उस ऐतिहासिक घटना की भी याद दिलाता है, जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अमेरिका को ‘लिबर्टी बेल’ भेंट की थी। कार्यक्रम के दौरान किंग चार्ल्स ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा अगर कभी हमसे संपर्क करना हो, तो बस घंटी बजा दीजिए।स्टेट डिनर से पहले किंग चार्ल्स ने राष्ट्रपति ट्रंप से ओवल ऑफिस में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस दौरे को ऐतिहासिक और व्यक्तिगत बताया। उन्होंने अपने स्कॉटिश मूल का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर यह यात्रा बेहद खास है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अमेरिका इस समय वहां महत्वपूर्ण सैन्य और कूटनीतिक काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि एक विशेष प्रतिद्वंद्वी को सैन्य रूप से पराजित किया जा चुका है और अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उसे कभी भी परमाणु हथियार हासिल न करने दिए जाएं। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III भी उनके विचारों से पूरी तरह सहमत हैं, बल्कि कुछ मामलों में उनसे भी अधिक कठोर रुख रखते हैं। किंग चार्ल्स III ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर मजाकिया प्रतिक्रिया देते हुए कहा ‘आपने कहा था कि अगर अमेरिका नहीं होता तो यूरोप जर्मन बोल रहा होता… मैं यह कहने की हिम्मत करता हूं कि अगर हम नहीं होते, तो आप फ् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला ‘भविष्य ज्योति’ 2026: जिला स्तर पर होगा मेधावियों का सम्मान, छात्रों में उत्साह, बढ़ रहा पंजीकरण

‘अमर उजाला भविष्य ज्योति 2026’ को लेकर छात्रों के बीच उत्साह धीरे-धीरे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत से लगातार छात्र-छात्राएं इस पहल से जुड़ रहे हैं और पंजीकरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। बड़ी संख्या में बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थी पंजीकरण करा रहे हैं। इस पहल के तहत मेधावी छात्रों को उनके अपने जिले में सम्मानित किया जाएगा। इसी वजह से अलग-अलग क्षेत्रों के छात्र इस मंच के प्रति रुचि दिखा रहे हैं और इसमें भाग लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं।अभियान के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं (सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और राज्य बोर्ड) में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं पंजीकरण कर सकते हैं। जिला स्तरीय सम्मान समारोह के लिए अंतिम चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल रखा गया है, जिससे सभी छात्र आसानी से क्यूआर कोड स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। हर दिन नए छात्र इस अभियान से जुड़ रहे हैं। प्रेरणा के साथ सम्मान का अवसर ‘अमर उजाला भविष्य ज्योति’ छात्रों के लिए केवल सम्मान का अवसर ही नहीं, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करने वाला एक मंच भी है। अमर उजाला ने सभी पात्र छात्रों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते पंजीकरण कर इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk