Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ आज, टोल दरें जारी; कार-दोपहिया वाहनों को देने होंगे इतने पैसे

जारी दरों के अनुसार, दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर चालकों को प्रति किलोमीटर 1.28 रुपये का टोल देना होगा। वहीं कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन के लिए यह दर 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर रखी गई है। हल्के वाणिज्यिक वाहन, लाइट गुड्स व्हीकल या मिनीबस के लिए 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर टोल निर्धारित किया गया है।बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए टोल दर 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है। इसके अलावा भारी निर्माण मशीनरी , अर्थ मूविंग इक्विपमेंट और तीन से छह एक्सल वाले मल्टी एक्सल वाहनों के लिए 12.60 रुपये प्रति किलोमीटर शुल्क देना होगा। सात या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज्ड वाहनों के लिए सबसे अधिक 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर टोल निर्धारित किया गया है।यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक, यह दरें एक्सप्रेसवे के संचालन और रखरखाव के खर्च को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं। साथ ही भविष्य में महंगाई दर के अनुसार इन टोल दरों में संशोधन भी संभव है।गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आधारभूत परियोजनाओं में से एक है, जो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा। टोल दरों के निर्धारण के बाद अब इसके संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम पूरा हो गया है। 12 जिलों को सीधी कनेक्टिविटी, यात्रा समय में बड़ी कमी इसके शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री सुबह 11.15 पर हरदोई पहुंचेंगे और 12.55 पर यहां से वापस लौटेंगे। इस दौरान पीएम गंगा एक्सप्रेसवे का उदघाटन करने के साथ ही यूपीडा की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और साथ ही पौधरोपण करने के अलावा जनसभा समेत अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री जिस गंगा एक्सप्रेसवे को हरी झंडी दिखाएंगे वह मेरठ, हापुड़, बुलंदश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 29, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप और किंग्स चार्ल्स तृतीय हैं चचेरे भाई?: दोनों के बीच 500 साल पुराना रिश्ता! ऐसे जुड़ी रिश्ते की कहानी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय को लेकर एक दिलचस्प दावा सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच खून का रिश्ता हो सकता है और उन्हें 15वीं पीढ़ी के चचेरे भाई (बहुत दूर के रिश्तेदार) बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों का संबंध स्कॉटलैंड के एक पुराने शाही परिवार से जुड़ता है। उनका साझा पूर्वज 16वीं सदी का एक स्कॉटिश कुलीन व्यक्ति था, जिसे ‘थर्ड अर्ल ऑफ लेनॉक्स’ कहा जाता है। यह परिवार स्कॉटलैंड के राजा जेम्स द्वितीय ऑफ स्कॉटलैंड की वंशावली से जुड़ा हुआ था। इस तरह यह रिश्ता यूरोप के शाही इतिहास से होकर गुजरता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 1 min · National Desk

PBKS Vs RR: शुभम दुबे ने राजस्थान के लिए छोड़ा 'इम्पैक्ट', फरेरा के साथ की साझेदारी; पंजाब को मिली पहली हार

पंजाब की आठ मैचों में यह पहली हार है। उसने छह मैच जीते हैं, जबकि उसका एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। इस हार के बाद भी पंजाब 13 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान की टीम नौ मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम मौजूद है।राजस्थान के लिए फरेरा ने 26 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 27 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के के सहारे 51 रन की पारी खेली। वहीं, शुभम ने 12 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। शुभम और फरेरा के बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की अविजित साझेदारी हुई। पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की। वैभव ने पहले ही ओवर में पंजाब के गेंदबाजों को दबाव में रखा और दमदार शॉट्स खेले। वैभव अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन अर्शदीप की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। वैभव 16 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर राजस्थान की पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा झटका लगा जो 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए।युजवेंद्र चहल ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। चहल ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए राजस्थान को चौथा झटका दिया। चहल ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट किया जो 16 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ कल, जारी हुईं टोल की भी दरें; कार- दोपहिया वाहनों को देने होंगे इतने पैसे

जारी दरों के अनुसार, दोपहिया, तिपहिया और ट्रैक्टर चालकों को प्रति किलोमीटर 1.28 रुपये का टोल देना होगा। वहीं कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन के लिए यह दर 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर रखी गई है। हल्के वाणिज्यिक वाहन, लाइट गुड्स व्हीकल या मिनीबस के लिए 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर टोल निर्धारित किया गया है।बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों के लिए टोल दर 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है। इसके अलावा भारी निर्माण मशीनरी , अर्थ मूविंग इक्विपमेंट और तीन से छह एक्सल वाले मल्टी एक्सल वाहनों के लिए 12.60 रुपये प्रति किलोमीटर शुल्क देना होगा। सात या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज्ड वाहनों के लिए सबसे अधिक 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर टोल निर्धारित किया गया है।यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक, यह दरें एक्सप्रेसवे के संचालन और रखरखाव के खर्च को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं। साथ ही भविष्य में महंगाई दर के अनुसार इन टोल दरों में संशोधन भी संभव है।गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आधारभूत परियोजनाओं में से एक है, जो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ते हुए तेज और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा। टोल दरों के निर्धारण के बाद अब इसके संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम पूरा हो गया है। 12 जिलों को सीधी कनेक्टिविटी, यात्रा समय में बड़ी कमी इसके शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री सुबह 11.15 पर हरदोई पहुंचेंगे और 12.55 पर यहां से वापस लौटेंगे। इस दौरान पीएम गंगा एक्सप्रेसवे का उदघाटन करने के साथ ही यूपीडा की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और साथ ही पौधरोपण करने के अलावा जनसभा समेत अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री जिस गंगा एक्सप्रेसवे को हरी झंडी दिखाएंगे वह मेरठ, हापुड़, बुलंदश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी पंचायत चुनाव: पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न होने पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 19 मई मिली तारीख

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रदेश में पंचायत चुनाव से पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन अब तक न हो पाने के मामले मेंअपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 मई की तिथि नियत की है। न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की एकल पीठ ने यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की अवमानना याचिका पर दिया है। याचिका में उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न हो पाने पर अवमानना की कार्यवाही चलाए जाने की मांग की गई है।याचिका में 4 फरवरी 2026 के हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को भरोसा दिलाया गया था कि पंचायत चुनाव से पहले पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर लिया जाएगा और संबंधित कानून के तहत इस आयोग के रिपोर्ट के आधार पर ही ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा। सरकार की ओर से आए इस जवाब के आधार पर हाईकोर्ट ने संबंधित याचिका को निस्तारित कर दिया था। मौजूदा अवमानना याचिका में इसी आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि राज्य सरकार की ओर से आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक उक्त आयोग का गठन नहीं किया गया, जो कोर्ट की अवमानना की परिधि में आता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स को लगा चौथा झटका, चहल ने रियान पराग को आउट किया

10:23 PM, 28-Apr-2026 PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को चौथा झटका चहल ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए राजस्थान को चौथा झटका दिया। चहल ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए राजस्थान को चौथा झटका दिया। 10:11 PM, 28-Apr-2026 PBKS vs RR Live Score: यशस्वी अर्धशतक लगाकर आउट युजवेंद्र चहल ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। यशस्वी 27 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। युजवेंद्र चहल ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। यशस्वी 27 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए। 10:05 PM, 28-Apr-2026 PBKS vs RR Live Score: राजस्थान को दूसरा झटका राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा झटका लगा है। जुरेल और यशस्वी के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। जुरेल 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा झटका लगा है। जुरेल और यशस्वी के बीच दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। जुरेल 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। 10:02 PM, 28-Apr-2026 PBKS vs RR Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर राजस्थान की पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर राजस्थान की पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 09:39 PM, 28-Apr-2026 PBKS vs RR …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

'ईरान ढहने वाला नहीं, हम एक मजबूत देश': मोजतबा के प्रतिनिधि ने UN पर उठाए सवाल, बताया अमेरिकी हमलों का असली सच

जियाईनिया ने साफ कर दिया है कि ईरान चुप बैठने वाला देश नहीं है और वह अपनी संप्रभुता की रक्षा करना जानता है। उनका कहना है कि ईरान पर हमला करने वाले लड़ाकू विमान सीधे अमेरिका से नहीं उड़ सकते, बल्कि वे ईरान के आसपास मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों से उड़ान भर रहे हैं, जिसमें फलस्तीन की जमीन भी शामिल है। ईरान के अधिकारी ने पूछा है कि अगर आपके घर पर कोई चारों तरफ से हमला करे, तो क्या आप चुप रहेंगे? उन्होंने भारत और ईरान की सभ्यताओं की तुलना करते हुए कहा कि हम दोनों ही देश कभी हमलावर नहीं रहे, बल्कि हमें हमेशा बाहरी ताकतों से लड़ना पड़ा है। ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर क्यों किया हमला? डॉ. जियाईनिया ने कहा कि ईरान केवल उन लोगों को निशाना बना रहा है जिन्होंने उनके क्षेत्र में घुसपैठ की है। एक लड़ाकू विमान अमेरिकी क्षेत्र से ईरान तक उड़ान नहीं भर सकता, इसलिए अमेरिका ने ईरान के चारों तरफ अपने सैन्य अड्डे बनाए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आपके घर के चारों ओर मौजूद अड्डों से हमला हो, तो आप क्या करेंगे? जियाईनिया ने स्पष्ट किया कि ईरान ऐसे हमलों के सामने चुप नहीं बैठेगा और अपनी रक्षा करना उसका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ईरान और भारत जैसी प्राचीन सभ्यताएं कभी हमलावर नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने हमेशा विदेशी ताकतों का सामना किया है। क्या अंतरराष्ट्रीय संगठन अमेरिका के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे? ईरान के अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब कोई देश खुलेआम अंतरराष्ट्रीय कानूनों को तोड़ने की बात कह रहा है। ट्रंप ने ईरानी सभ्यता को मिटाने की बात कही, फिर भी कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था उनके खिलाफ आवाज नहीं उठा रही है। संयुक्त राष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम मोदी के भाषण की 10 खास बातें: लखपति दीदी से लेकर नारी शक्ति की चर्चा, विपक्ष पर सियासी तीर चलाए; PHOTOS

1 of 12 महिलाओं और बेटियों का अभिवादन स्वीकारते पीएम मोदी। - फोटो : संवाद Link Copied Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुसार विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका केंद्रीय और निर्णायक है। आज महिलाएं शिक्षा, रोजगार, विज्ञान, उद्यमिता और रक्षा जैसे विविध क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश की प्रगति को नई दिशा दे रही हैं। उनकी बढ़ती भागीदारी न केवल आर्थिक विकास को गति दे रही है, बल्कि सामाजिक बदलाव का भी आधार बन रही है। 2 of 12 रिमोट से परियोजनाओं का लोकार्पण करते पीएम मोदी। - फोटो : संवाद सरकार का लक्ष्य महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा सकें। विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से महिलाओं को अवसर, सुरक्षा और सम्मान प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा में मजबूती से जुड़ सकें। 3 of 12 बरेका मैदान में जाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद “हर-हर महादेव” से शुरुआत प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ की, जो काशी की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इस उद्घोष ने पूरे पंडाल में उत्साह का माहौल बना दिया। उन्होंने कहा कि काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है, जहां हर कार्य भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू होता है। 4 of 12 बीएलडब्ल्यू मैदान में पीएम मोदी को सुनने जाती जनता। - फोटो : संवाद काशी की आध्यात्मिक पहचान उन्होंने काशी को माता श्रृंगार गौरी, अन्नपूर्णा, विशालाक्षी और मां गंगा की भूमि बताते हुए इसकी दिव्यता का वर्णन किया। पीएम ने कहा कि यह नगरी भारत क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

Petrol-Diesel Price: चुनावों के बाद कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं, मंत्रालय ने अटकलों को किया खारिज

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।” वह इस सवाल का जवाब दे रही थीं कि क्या बुधवार को पश्चिम बंगाल में मतदान संपन्न होने के बाद खुदरा ईंधन की कीमतें बढ़ाई जाएंगी।यह बयान उन अटकलों को शांत करने के लिए महत्वपूर्ण है, जिनके कारण आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के कुछ हिस्सों में ‘पैनिक बाइंग’ (घबराहट में खरीदारी) शुरू हो गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, आसन्न मूल्य वृद्धि की अफवाहों के कारण आंध्र प्रदेश के कई शहरों में रविवार को 400 से अधिक पेट्रोल पंप सूख गए थे और कुछ आउटलेट्स पर मांग में 30-33 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई थी।शर्मा ने कहा, “हमने कुछ जगहों पर पैनिक बाइंग देखी है। हम इन सभी जगहों पर राज्य सरकारों के साथ लगातार संपर्क में हैं। सभी खुदरा आउटलेट्स की निगरानी की जा रही है और आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित हो और कोई कमी न हो।” उन्होंने जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने और आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने का आग्रह किया।उल्लेखनीय है कि खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड चौथे वर्ष से अपरिवर्तित बनी हुई हैं। कीमतें अप्रैल 2022 की शुरुआत से स्थिर हैं। इनपुट लागत और पंप की कीमतों के बीच बढ़ते अंतर के कारण सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कुछ अनुमानों के मुताबिक, इन कंपनियों को रोजाना करीब 2,400 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।विश्लेषकों ने पहले बढ़ती वैश्विक कच्चे तेल की लागत के कारण चुनावों के बाद 25-28 रुपये प्रति लीटर की मूल्य वृद्धि की संभावना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk

ISIS के निशाने पर हिंदू?: 'जिहाद के नाम पर बनाया जा रहा निशाना', मीरा रोड चाकू कांड पर भड़के फणडवीस

महाराष्ट्र के मीरा रोड इलाके में हुए चाकू से हमले के मामले में अब जांच ने गंभीर और बड़ा मोड़ ले लिया है। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह मामला लोन वुल्फ यानी अकेले किए गए हमले जैसा लगता है और शुरुआती जांच में आरोपी के घर से कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी के व्यवहार और मिले सबूतों से ऐसा संकेत मिलता है कि वह खुद को कट्टर विचारों से प्रभावित कर चुका था। उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी की सोच जिहाद के नाम पर हिंदू धर्म को निशाना बनाने की ओर झुकी हुई थी। अमेरिका से लौटा था आरोपी मुख्यमंत्री के अनुसार, आरोपी के घर से कुछ किताबें और संदिग्ध सामग्री मिली है, जो गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने वाली हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले अमेरिका में रहता था और हाल ही में भारत लौटा था। फडणवीस ने यह भी कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी जिहाद के नाम पर हिंदू समुदाय को निशाना बनाने की सोच रखता था और इसी मानसिकता के चलते उसने यह हमला किया। उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे मामले की जांच सिर्फ आरोपी तक सीमित नहीं रहेगी। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाएंगी कि क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या साजिश जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जांच का दायरा सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि आरोपी किस तरह से प्रभावित हुआ और क्या इसके पीछे कोई और लोग या संगठन शामिल हैं। समझिए पूरा घटनाक्रम बता दें कि यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब 31 वर्षीय आरोपी, जो पहले अमेरिका में लंबे समय तक रह चुका थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 28, 2026 · 2 min · National Desk