CII Summit: पश्चिम एशिया संकट के बीच अदाणी ने AI और डेटा सेंटर पर दिया जोर, कहा- सस्ती बिजली ही भविष्य की नींव

पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर क्या बोले? चीन और अमेरिकी व्यवस्था का किया जिक्र भारत का रास्ता अमेरिका और चीन जैसा नहीं होगा ऊर्जा क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र एआई पर चल रही बहस पर क्या बोले? हालिया पश्चिम एशिया संघर्ष और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों का उल्लेख करते हुए अदाणी ने कहा कि अब ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा अलग-अलग विषय नहीं रह गए हैं। ये दोनों मिलकर राष्ट्रीय शक्ति की नई धुरी बन चुके हैं। उनके मुताबिक, जो देश अपनी ऊर्जा व्यवस्था को नियंत्रित करेगा, वही औद्योगिक भविष्य को दिशा देगा। वहीं जो देश कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षमता पर नियंत्रण रखेगा, वही दुनिया के इंटेलिजेंस फ्यूचर का नेतृत्व करेगा।अदाणी ने कहा कि 1947 में भारत ने राजनीतिक स्वतंत्रता हासिल की थी, लेकिन 21वीं सदी में सच्ची आजादी का अर्थ होगा अपने घरों को रोशन करने वाली ऊर्जा और अपने भविष्य को दिशा देने वाली तकनीक पर खुद का नियंत्रण। उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन इस नई वैश्विक रणनीति को अच्छी तरह समझ चुके हैं। दोनों देशों की राजनीतिक व्यवस्थाएं अलग हैं, लेकिन उनका उद्देश्य समान है ऊर्जा और तकनीकी क्षमता में आत्मनिर्भरता हासिल करना।उन्होंने कहा कि कोई भी देश तब तक पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं कहा जा सकता, जब तक वह अपनी अर्थव्यवस्था को चलाने वाली ऊर्जा और अपने भविष्य को आकार देने वाली तकनीक के लिए दूसरे देशों पर निर्भर हो।भारत के विकास मॉडल पर बोलते हुए अदाणी ने कहा कि भारत का रास्ता अमेरिका या चीन जैसा नहीं होगा। भारत की ताकत इसकी घरेलू मांग और तेजी से बढ़ता सामाजिक-आर्थिक ढांचा है। उन्होंने कहा कि देश में मध्यम वर्ग तेजी से बढ़ रहा है, शहरों का विस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या: यूपी तक पहुंची हाईप्रोफाइल मर्डर की गूंज, कोलकाता पुलिस ने तीन को दबोचा

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में हुए इस चर्चित हत्याकांड के बाद से वहां की पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में यूपी समेत कई राज्यों में दबिश दे रही थी। जांच एजेंसियां मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थीं। अब मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कोलकाता पुलिस आज दोपहर में प्रेस वार्ता करके गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देगी। सूत्रों के अनुसार, मूल रूप से बलिया का रहने वाला राज सिंह लखनऊ की तरफ से लखनऊ-गोरखपुर हाईवे से आ रहा था। सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर कोलकाता पुलिस ने इसे नगर कोतवाली क्षेत्र की सीमा में हाईवे से ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अभी तक इसके संबंध में ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 1 min · National Desk

'ये नाकामी के सबूत हैं': PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले- देश चलाना उनके बस की बात नहीं

‘ये नाकामी के सबूत हैं’: PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले- देश चलाना उनके बस की बात नहीं ‘ये नाकामी के सबूत हैं’: PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले- देश चलाना उनके बस की बात नहीं एएनआई, नई दिल्ली। Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 May 2026 10:30 AM IST सार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई अपील पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह नाकामी का सबूत है। उन्होंने कहा कि 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है कि वह क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए, कहां न जाए। पढ़िए रिपोर्ट- Link Copied खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 1 min · National Desk

Nepal: बड़ा विमान हादसा टला, लैंडिंग के वक्त विमान के टायर में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

यह घटना टर्किश एयरलाइंस के विमान TK 726 के साथ हुई। यह विमान तुर्की के इस्तांबुल शहर से उड़ान भरकर काठमांडू पहुंचा था। जैसे ही विमान ने रनवे पर लैंडिंग की, उसके टायर से आग की लपटें निकलने लगीं। टायर में आग लगने की खबर मिलते ही हवाई अड्डे पर आपातकालीन सेवाएं तुरंत सक्रिय हो गईं।हवाई अड्डा सुरक्षा के एसपी राजकुमार सिलावाल ने जानकारी दी कि दमकल की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। विमान में कुल 278 यात्री और चालक दल के 11 सदस्य सवार थे। सुरक्षा कर्मियों ने बिना देरी किए सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला।खास बात यह है कि इस विमान में संयुक्त राष्ट्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी यात्रा कर रहे थे। पुलिस और हवाई अड्डा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री और कर्मचारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। समय पर की गई कार्रवाई ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली और स्थिति को संभाल लिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 1 min · National Desk

UP: 'झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में...', सोशल मीडिया पर आमने-सामने आए पहलवान विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण

UP: ‘झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में…’, सोशल मीडिया पर आमने-सामने आए पहलवान विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण और पढ़ें पहलवान विनेश फोगाट ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। इसमें लिखा, ‘जिंदगी फंसी है किसी मझधार में, जमाना ढूंढ़ता है खामी मेरे किरदार में… जिंदगी तेरा सर सदा बुलंद रखा है, झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में…!’ विनेश की इस पोस्ट को उनके समर्थक संघर्ष और आत्मसम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा है कि यह पोस्ट गोंडा में रविवार को शुरू हुई प्रतियोगिता और उससे जुड़े घटनाक्रमों की ओर इशारा कर रही है। पहलवान विनेश फोगाट ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। इसमें लिखा, ‘जिंदगी फंसी है किसी मझधार में, जमाना ढूंढ़ता है खामी मेरे किरदार में… जिंदगी तेरा सर सदा बुलंद रखा है, झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में…!’विनेश की इस पोस्ट को उनके समर्थक संघर्ष और आत्मसम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा है कि यह पोस्ट गोंडा में रविवार को शुरू हुई प्रतियोगिता और उससे जुड़े घटनाक्रमों की ओर इशारा कर रही है। पहलवान विनेश फोगाट और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। नंदिनी नगर में आयोजित सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब इशारों और शेरो-शायरी तक पहुंच गया है। स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

Somnath Amrit Mahotsav LIVE: सोमनाथ की 75वीं वर्षगांठ का आज ऐतिहासिक समारोह, पीएम मोदी करेंगे कुंभाभिषेक

09:04 AM, 11-May-2026 सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक: शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज का दिन भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और आत्मगौरव का एक ऐतिहासिक क्षण है। पीएम मोदी सोमनाथ धाम पहुंच रहे हैं, जहां पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह केवल एक मंदिर का उत्सव नहीं बल्कि उस अमर सभ्यता का उत्सव है, जिसने अनेकों आक्रमणों, संघर्षों और विध्वंस के बाद भी अपनी आस्था, संस्कृति और आत्मबल को अक्षुण्ण बनाए रखा। सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक है, जो हर बार नए तेज और नए संकल्प के साथ उठ खड़ी होती है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज का दिन भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और आत्मगौरव का एक ऐतिहासिक क्षण है। पीएम मोदी सोमनाथ धाम पहुंच रहे हैं, जहां पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह केवल एक मंदिर का उत्सव नहीं बल्कि उस अमर सभ्यता का उत्सव है, जिसने अनेकों आक्रमणों, संघर्षों और विध्वंस के बाद भी अपनी आस्था, संस्कृति और आत्मबल को अक्षुण्ण बनाए रखा। सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक है, जो हर बार नए तेज और नए संकल्प के साथ उठ खड़ी होती है। 09:04 AM, 11-May-2026 सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सनातन ऊर्जा का उत्सव: राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोंद्धार के आज 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सोमनाथ मंदिर भारत की आध्यात्मिक चेतना और आस्था का प्रबल प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है, जो भारत की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

जनता पर महंगाई की मार: जेब पर भारी पड़ेगा एफएमसीजी संकट, साबुन-बिस्कुट और राशन के दाम बढ़ने के आसार

कंपनियों के अधिकारियों ने हालिया तिमाही नतीजों के दौरान संकेत दिया कि वे पहले ही तीन से पांच फीसदी तक कीमतें बढ़ा चुके हैं। लागत का दबाव बने रहने पर आगे भी वृद्धि हो सकती है। कंपनियों का कहना है कि ईरान संघर्ष के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला प्रभावित होने से कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स व पैकेजिंग लागत बढ़ी है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी ने भी दबाव बढ़ाया है। इसका असर खाद्य उत्पादों, सौंदर्य प्रशाधन, पेय पदार्थ व घरेलू उपयोग के सामान सहित कई क्षेत्रों पर दिखाई दे रहा है।कंपनियां लागत के दबाव से निपटने और मुनाफा बनाए रखने के लिए पैकेट बंद उत्पादों में मात्रा घटाने की रणनीति भी अपना रही हैं। इसके अलावा, छूट एवं प्रचार खर्चों में कटौती, भंडार प्रबंधन को मजबूत करने और आपूर्ति शृंखला को अधिक कुशल बनाया जा रहा है। इसके बावजूद, उपभोक्ताओं पर बढ़ती लागत का बोझ पड़ने की आशंका है। हालांकि 5, 10 और 15 रुपये वाले छोटे पैक बाजार में बनाए रखने की कोशिश है, ताकि बिक्री पर असर कम पड़े।हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. के मुख्य वित्त अधिकारी निरंजन गुप्ता ने कहा, हम पर महंगाई का 8 से 10% का बोझ पड़ा है। हमने कीमतों में 2% से 5% तक की वृद्धि की है। अगर कमोडिटी की कीमतों में दबाव बना रहा, तो कंपनी आगे और दाम बढ़ा सकती है। डाबर इंडिया के वैश्विक सीईओ मोहित मल्होत्रा ने कहा, कंपनी चालू वित्त वर्ष में 10% महंगाई का सामना कर रही है। कंपनी विभिन्न श्रेणियों में 4% तक दाम बढ़ा चुकी है। लागत नियंत्रण के उपाय भी कर रही है।ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के सीईओ रक्षित हरगेव ने कहा, ईंधन और पैकेजिंग लागत में करीब 20 फीसदी वृद्धि हुई है। कंपनी सीधे दाम बढ़ाने और पैकेट के वजन घटाने दोनों विकल्पों पर विचार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी कैबिनेट विस्तार: नए चेहरों से भविष्य पर नजर, योगी ने हिंदुत्व से साधा जातीय गणित; अखिलेश के पीडीए की काट

यूपी में करीब तीन महीने के चिंतन-मंथन के बाद सारे कयासों पर विराम लगाते हुए आखिरकार योगी-दो के कैबिनेट का दूसरा विस्तार संपन्न हो गया। इससे सरकार और भाजपा संगठन ने जहां जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की है, वहीं, 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से हिंदुत्व एजेंडे़ के जरिए जातीय गणित को भी साधा है। वहीं, इस संक्षिप्त विस्तार के सहारे में भाजपा सपा के पीडीए फार्मूला की काट तैयार कर विपक्ष के लिए तगड़ी घेरेबंदी की जमीन भी तैयार करेगी। 60 सदस्यीय कैबिनेट में अब सामान्य वर्ग के 21, अल्पसंख्यक वर्ग के 2 व अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक मंत्री हो गए हैं। नए सदस्यों को शामिल करते हुए पूरे मंत्रिमंडल पर नजर डालें तो पाएंगे कि भाजपा सत्ताईस के संग्राम में जातियों की एकजुटता के सहारे हिंदुत्व की एकता को केंद्र में रखकर आगे बढ़ने का भी संकेत छिपा है। पहली कोशिश जातियों की गणित साधते हुए हिंदुत्व को मजबूती देने की ही दिख रही। बिना कोई बड़ा उलटफेर किए जिस तरह मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है और जिन चेहरों को शामिल किया गया है वह बताता है कि भाजपा नेतृत्व प्रदेश में विधानसभा के आगामी चुनाव में भरोसे और एकजुटता के संदेश के साथ उतरने का फैसला किया है।कुछ मंत्रियों को लेकर कई तरह की चर्चाएं चलती रही हैं लेकिन पहले से मंत्रिमंडल में मौजूद किसी मंत्री को अगर छेड़ा नहीं गया है तो उसकी बड़ी वजह यही है कि भाजपा ऐसा करके यह संदेश देने की कोशिश किया है कि मंत्रिमंडल में कुछ गड़बड़ नहीं है और विपक्ष के ऐसे सभी आरोप गलत है।भाजपा ने विस्तार के जरिये यह भी संदेश देने की कोशिश है कि नए चेहरों के जरिए जहां पीडीए की काट तैयार की गई है, वहीं, मनोज पाण्डेय को शामिल कर ब्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran Conflict: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का जवाब, युद्धविराम वार्ता पर फिर बढ़ा तनाव; होर्मुज पर मंडराया खतरा

और पढ़ें अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान ने युद्धविराम को लेकर अमेरिका के नए प्रस्ताव का जवाब पाकिस्तान के माध्यम से भेज दिया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे तुरंत खारिज करते हुए ‘पूरी तरह अस्वीकार्य’ बताया। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि प्रस्ताव में ऐसी कौन-सी बातें थीं जिन्हें अमेरिका मानने को तैयार नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 1 min · National Desk

क्या इंस्टाग्राम से गायब हुई राहुल-विजय की रील?: कांग्रेस ने सरकार पर लगाया आरोप, मंत्रालय ने कही ये बात

राहुल गांधी के करीबी श्रीवत्स ने एक्स पर जानकारी दी कि इस रील को एक घंटे से भी कम समय में 12 मिलियन व्यूज मिल चुके थे। वहीं, फोटो पोस्ट करीब 46 मिलियन लोगों तक पहुंच चुकी थी। श्रीवत्स का आरोप है कि मेटा ने ब्लॉक करने का कोई ठोस कारण नहीं बताया। उन्होंने इसे सीधे तौर पर आईटी नियमों का असर बताया। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की सोशल मीडिया पहुंच को लंबे समय से दबाया जा रहा है। उनके यूट्यूब व्यूज और फॉलोअर्स को भी निशाना बनाया जा रहा है।दूसरी ओर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय के अनुसार, इंस्टाग्राम के अपने आंतरिक सिस्टम ने गलती से इन पोस्ट्स को ब्लॉक कर दिया था। यह एक ऑटोमेटेड सिस्टम की चूक थी, जिसे अब ठीक कर लिया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि विपक्ष के नेता की आवाज दबाने का दावा पूरी तरह गलत है। कांग्रेस इसे लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास बता रही है। वहीं, सरकार इसे महज एक तकनीकी ग्लिच करार दे रही है। खबर है कि अब पोस्ट को बहाल कर दिया गया है, लेकिन डाटा और रीच को लेकर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निष्पक्षता पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk