09:04 AM, 11-May-2026 सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक: शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज का दिन भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और आत्मगौरव का एक ऐतिहासिक क्षण है। पीएम मोदी सोमनाथ धाम पहुंच रहे हैं, जहां पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह केवल एक मंदिर का उत्सव नहीं बल्कि उस अमर सभ्यता का उत्सव है, जिसने अनेकों आक्रमणों, संघर्षों और विध्वंस के बाद भी अपनी आस्था, संस्कृति और आत्मबल को अक्षुण्ण बनाए रखा। सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक है, जो हर बार नए तेज और नए संकल्प के साथ उठ खड़ी होती है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज का दिन भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और आत्मगौरव का एक ऐतिहासिक क्षण है। पीएम मोदी सोमनाथ धाम पहुंच रहे हैं, जहां पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह केवल एक मंदिर का उत्सव नहीं बल्कि उस अमर सभ्यता का उत्सव है, जिसने अनेकों आक्रमणों, संघर्षों और विध्वंस के बाद भी अपनी आस्था, संस्कृति और आत्मबल को अक्षुण्ण बनाए रखा। सोमनाथ भारत की उसी अपराजेय चेतना का प्रतीक है, जो हर बार नए तेज और नए संकल्प के साथ उठ खड़ी होती है। 09:04 AM, 11-May-2026 सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सनातन ऊर्जा का उत्सव: राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सोमनाथ मंदिर के जीर्णोंद्धार के आज 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। सोमनाथ मंदिर भारत की आध्यात्मिक चेतना और आस्था का प्रबल प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहा है, जो भारत की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें