Assam CM Oath: हिमंत के साथ चार मंत्री लेंगे शपथ, सीएम की नई टीम तैयार, स्पीकर के नाम का भी हुआ एलान

Happy to announce that the following four colleagues of mine will take oath as Ministers tomorrow along with me in the august presence of Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji - Shri Rameswar Teli Shri Atul Bora Shri Charan Boro Smt. Ajanta Neog I am also happy to share…— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 11, 2026 मुख्यमंत्री मनोनीत हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मंत्रियों के नामों की घोषणा की। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। शपथ लेने वाले मंत्रियों में असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा और बोडलैंड पीपुल्स फ्रंट के विधायक चरण बोरो शामिल हैं। ये दोनों नेता पिछली सरकार में भी कैबिनेट का हिस्सा थे।कैबिनेट में महिला नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करने के लिए अजंता नेओग को शामिल किया गया है। वह पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं। इनके अलावा, रामेश्वर तेली भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं और 2026 के विधानसभा चुनाव में वापस राज्य की राजनीति में सक्रिय हुए हैं।सरकार गठन के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर भी मुहर लग गई है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत कुमार दास असम विधानसभा के अगले स्पीकर होंगे। मुख्यमंत्री सरमा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम राज्य के विकास और समृद्धि के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी।इस चुनाव में भाजपा नीत एनडीए ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 102 सीटों पर कब्जा किया है। भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीतकर अपनी पकड़ मजबूत की है। इस प्रचंड बहुमत के साथ हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 12, 2026 · 2 min · National Desk

PM की 24 घंटे में दूसरी अपील: डेस्टिनेशन वेडिंग से बचें, ऑनलाइन क्लासेज चुनें; फिर किया ईंधन बचाने का आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंट में लगातार दूसरी बार देशवासियों से तेल की बचत करने की अपील की है। उन्होंने वडोदरा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट पिछले कई वर्षों के सबसे गंभीर संकटों में से एक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जैसे भारत ने कोविड-19 महामारी से सफलतापूर्वक उबरकर आगे बढ़ा, वैसे ही इस संकट से भी देश बाहर निकलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को वैश्विक सप्लाई चेन का एक बड़ा हिस्सा बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, ताकि देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सके। उन्होंने संबोधन से पहले ‘सरदारधाम-3’ शैक्षणिक संकुल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन किसी पवित्र त्योहार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने से पहले वे सोमनाथ मंदिर भी गए थे, जहां उन्हें सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का सपना सरदार पटेल के संकल्प से ही पूरा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है।उन्होंने यह भी कहा कि जब भी देश पर युद्ध या कोई बड़ी आपदा आई है, तब नागरिकों ने सरकार के आह्वान पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है और अब भी इसी एकजुटता की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि आयात पर निर्भरता कम करने के प्रयास किए जाएं और ऐसे व्यक्तिगत खर्चों से बचा जाए जिनमें विदेशी मुद्रा का उपयोग होता है। पीएम ने एक बार फिर से लो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

Dehradun: मंत्री ने तेल बचाने को स्कूटी चलाई, अब जुर्माने की नौबत आई; इस वजह से सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

पेट्रोल बचत का संदेश देने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी की पहल दूसरे कारणों से चर्चा में आ गई। हुआ यूं कि कैबिनेट मंत्री जोशी ने गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम से शासकीय वाहन का इस्तेमाल न करते हुए अपने आवास तक स्कूटी से जाने का फैसला किया। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

May 11, 2026 · 1 min · National Desk

होर्मुज में फिर बढ़ेगा तनाव?: 'सीजफायर बहुत कमजोर स्थिति में'; डोनाल्ड ट्रंप को पसंद नहीं आया ईरान का प्रस्ताव

ट्रंप ने ईरान के हालिया जवाब को खारिज करते हुए उसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ईरान के प्रस्ताव को पढ़ा और वह बिल्कुल भी स्वीकार करने योग्य नहीं है। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पर किसी तरह का दबाव नहीं है और देश पूरी जीत की ओर बढ़ रहा है।ईरान और अमेरिका के बीच पिछले कुछ महीनों से शांति बहाली की कोशिशें जारी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। फरवरी 28 से शुरू हुए संघर्ष के बाद कई क्षेत्रों में तनाव बढ़ा है। अप्रैल में दोनों पक्षों के बीच अस्थायी सीजफायर पर सहमति बनी थी, लेकिन स्थिति अब भी स्थिर नहीं है।ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान ने अपने जवाब में युद्ध रोकने की बात कही है। ईरान चाहता है कि लेबनान सहित सभी मोर्चों पर संघर्ष विराम हो। साथ ही, उसने होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की शर्त रखी है। अमेरिका ने पहले यह प्रस्ताव दिया था कि अन्य संवेदनशील मुद्दों जैसे परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा करने से पहले दोनों देश शत्रुता समाप्त करें।अमेरिका लगातार ईरान से अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करने की मांग कर रहा है। इसके बदले में प्रतिबंध हटाने और फ्रीज किए गए धन को रिलीज करने की बात कही गई है। वार्ता में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का मुद्दा भी शामिल है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम मार्ग है। इस रास्ते से दुनिया के करीब 20% कच्चे तेल की आपूर्ति होती है।ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति और बिगड़ती है तो इसका असर तेल आपूर्ति और कीमतों पर पड़ सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में शुभेंदु कैबिनेट के विभागों का बंटवारा: दिलीप घोष बने पंचायत मंत्री, अग्निमित्रा को भी अहम मंत्रालय

मंत्री का नाम विभाग / मंत्रालय दिलीप घोष ग्रामीण विकास (पंचायत) और प्राणी विकास विभाग अग्निमित्रा पॉल महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय, नगर निगम निशीथ प्रमाणिक उत्तर बंगाल विकास विभाग, युवा कल्याण एवं खेल विभाग क्षुदीराम टुडू आदिवासी विकास मंत्रालय अशोक कीर्तनिया खाद्य विभाग मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट में विभागों का वितरण करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष को ग्रामीण विकास (पंचायत) और प्राणी विकास विभाग की कमान सौंपी है। वहीं, अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ नगर निगमों का महत्वपूर्ण प्रभार भी दिया गया है। इन दोनों नेताओं को अहम पद देकर सरकार ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं।मंत्रिमंडल में उत्तर बंगाल के विकास को भी विशेष तवज्जो दी गई है। निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें युवा कल्याण और खेल विभाग का जिम्मा भी सौंपा गया है। इससे उत्तर बंगाल के इलाकों में विकास कार्यों को तेजी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।राज्य के आदिवासी समाज के विकास के लिए भी सरकार ने खास ध्यान रखा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने क्षुदीराम टुडू को आदिवासी विकास मंत्री नियुक्त किया है। उनका मुख्य काम आदिवासी बहुल क्षेत्रों में योजनाओं को पहुंचाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना होगा।कैबिनेट के इस विस्तार में अशोक कीर्तनिया को भी अहम भूमिका दी गई है। उन्हें खाद्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कंधों पर राज्य में खाद्य आपूर्ति को सुचारू रखने और राशन व्यवस्था को ठीक करने का काम होगा। इस तरह सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अगले सोमवार को नई सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

कौन हैं मनोज अग्रवाल?: पश्चिम बंगाल के चुनाव में निभाई थी अहम भूमिका, अब बनाए गए राज्य के मुख्य सचिव

इस पदोन्नति के साथ, मनोज कुमार अग्रवाल राज्य के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाले नौकरशाह बन गए हैं। यह उनके राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद से सबसे वरिष्ठ प्रशासनिक पद तक की एक तेज गति वाली यात्रा को दर्शाता है।मनोज कुमार अग्रवाल 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं और पश्चिम बंगाल कैडर से हैं। उनके पास जिला प्रशासन, केंद्र सरकार में तैनाती और राज्य स्तर पर वरिष्ठ भूमिकाओं सहित तीन दशकों से अधिक का प्रशासनिक अनुभव है।उन्हें मार्च 2025 में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने फरवरी 2017 से इस पद पर रहे आरिफ आफताब का स्थान लिया, जो दिसंबर 2024 में सेवानिवृत्त हुए थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में, अग्रवाल राज्य सचिवालय में चुनाव विभाग के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त पद भी संभाल रहे थे।अपने कार्यकाल के दौरान, अग्रवाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण का पर्यवेक्षण किया, जिसमें घर-घर जाकर गणना, पूर्व-भरे मतदाता फॉर्म और मौजूदा मतदाता डेटा का सत्यापन शामिल था। उन्होंने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के संचालन की भी देखरेख की।अपने चुनावी कार्यकाल से पहले, अग्रवाल वन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे, जिसके साथ उनके पास अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं का भी अतिरिक्त प्रभार था। उनकी पिछली महत्वपूर्ण नियुक्तियों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में प्रधान सचिव और आयुक्त (2017-2020) तथा कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग में प्रधान सचिव (2014-2017) शामिल हैं।उन्होंने शहरी विकास, जन शिक्षा विस्तार और तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभागों में भी वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है। इसके अतिरि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

'पश्चिम एशिया जंग सबसे बुरे संकटों में से एक': PM मोदी ने फिर की कम ईंधन खपत की अपील, बोले- सोने की खरीद टालें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट पिछले कई वर्षों के सबसे गंभीर संकटों में से एक है। उन्होंने विश्वास जताया कि जैसे भारत ने कोविड-19 महामारी से सफलतापूर्वक उबरकर आगे बढ़ा, वैसे ही इस संकट से भी देश बाहर निकलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को वैश्विक सप्लाई चेन का एक बड़ा हिस्सा बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, ताकि देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सके। उन्होंने संबोधन से पहले ‘सरदारधाम-3’ शैक्षणिक संकुल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन किसी पवित्र त्योहार से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने से पहले वे सोमनाथ मंदिर भी गए थे, जहां उन्हें सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का सपना सरदार पटेल के संकल्प से ही पूरा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है।उन्होंने यह भी कहा कि जब भी देश पर युद्ध या कोई बड़ी आपदा आई है, तब नागरिकों ने सरकार के आह्वान पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है, और अब भी इसी एकजुटता की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि आयात पर निर्भरता कम करने के प्रयास किए जाएं और ऐसे व्यक्तिगत खर्चों से बचा जाए जिनमें विदेशी मुद्रा का उपयोग होता है। पीएम ने 24 घंटे में दूसरी बार लोगों से अपील की कि ईंधन की खपत कम करें और निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड: बलिया का राज सिंह अरेस्ट, चुनाव लड़ चुका है आरोपी; मां बोली- वह अपराधी नहीं

आरोपी राज सिंह की मां जामवंती देवी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा निर्दोष है और घटना के समय उनके साथ था। जामवंती देवी ने बताया कि सात मई को वह अपने बेटे राज सिंह के साथ लखनऊ जा रही थीं। वहां से दोनों दर्शन के लिए अयोध्या भी गए थे। उनका कहना है कि अगले दिन एसओजी टीम पहुंची और राज सिंह को हिरासत में ले लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी रात परिवार को यह नहीं बताया गया कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ और उसे कहां रखा गया। जामवंती देवी के मुताबिक बाद में पुलिस ने बताया कि कोलकाता की टीम पूछताछ के लिए आई है और पूछताछ के बाद राज सिंह को छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक परिवार को यह जानकारी नहीं दी गई है कि उनका बेटा कहां है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास कई सबूत हैं, जो यह साबित करते हैं कि घटना के समय राज सिंह उनके साथ था। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अपराधी नहीं है और उन्हें न्याय चाहिए। वहीं, पुलिस और जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 1 min · National Desk

बांग्लादेश सीमा पर बाड़ेबंदी के लिए BSF को मिलेगी जमीन: कितनी फेंसिंग कर चुका भारत; बंगाल में क्यों हुई देर?

बांग्लादेश सीमा पर बाड़ेबंदी के लिए BSF को मिलेगी जमीन: कितनी फेंसिंग कर चुका भारत; बंगाल में क्यों हुई देर? और पढ़ें बांग्लादेश से लगती भारत की सीमा पर बाड़ेबंदी का मुद्दा कोई नया नहीं है। दरअसल, भारत अपनी सबसे लंबी सीमा बांग्लादेश से ही साझा करता है। इस सीमा का अधिकतर इलाका खुला है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ के पास है। हालांकि, कई क्षेत्रों में घने जंगल, नदी, तालाब, दलदल, आदि होने की वजह से यह क्षेत्र असुरक्षित ही रहते हैं। ऐसे में कई बार बांग्लादेश में रहने वाले लोग इस सीमा के जरिए भारत में घुसपैठ भी करते हैं। इसे लेकर केंद्र सरकार से लेकर अदालतों ने समय-समय पर चिंता जाहिर की है। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ ही कई नए फैसले लिए जा रहे हैं। सोमवार को बंगाल कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एलान किया कि अब पश्चिम बंगाल से लगी बांग्लादेश की सीमा पर बाड़ेबंदी (फेंसिंग) के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को जमीन दी जाएगी। सीएम ने कहा कि भूमि एवं राजस्व विभाग और मुख्य सचिव को अगले 45 दिनों के अंदर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने अवैध घुसपैठियों के हित में केंद्र और अदालतों के निर्देशों की अनदेखी की थी। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत और बांग्लादेश आखिर क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk

'पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पर्याप्त': पीएम की अपील के बाद सरकार बोली- LPG की सप्लाई जारी; बताए देश के मौजूदा हालात

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कहा कि वैश्विक ऊर्जा सप्लाई चेन पर असर पड़ा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसके बावजूद देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने की अपील की है ताकि देश पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ को कम किया जा सके। सोना न खरीदें… उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कम से कम एक साल तक शादियों या गैर-जरूरी चीजों के लिए सोने की खरीदारी से बचें। चूंकि भारत बड़े पैमाने पर सोना आयात करता है, इसलिए इस कदम से देश की विदेशी मुद्रा बचेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कम से कम एक साल तक शादियों या गैर-जरूरी चीजों के लिए सोने की खरीदारी से बचें। चूंकि भारत बड़े पैमाने पर सोना आयात करता है, इसलिए इस कदम से देश की विदेशी मुद्रा बचेगी। पेट्रोल-डीजल की बचत… अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पीएम ने ईंधन का संयम से उपयोग करने को कहा। उन्होंने जनता से निजी वाहनों की जगह मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने, कारपूलिंग अपनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की अपील की। इसके अलावा, माल ढुलाई के लिए सड़कों की बजाय रेलवे का उपयोग करने पर जोर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पीएम ने ईंधन का संयम से उपयोग करने को कहा। उन्होंने जनता से निजी वाहनों की जगह मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने, कारपूलिंग अपनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 11, 2026 · 2 min · National Desk