MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौटी, विल जैक्स आउट; सूर्यकुमार के साथ साझेदारी टूटी

06:55 PM, 24-May-2026 MI vs RR Live Score: मुंबई को पांचवां झटका यश राज पुंजा ने विल जैक्स को आउट कर मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका दिया। जैक्स 18 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। जैक्स और सूर्यकुमार के बीच पांचवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। यश राज पुंजा ने विल जैक्स को आउट कर मुंबई इंडियंस को पांचवां झटका दिया। जैक्स 18 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। जैक्स और सूर्यकुमार के बीच पांचवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। 06:48 PM, 24-May-2026 MI vs RR Live Score: सूर्यकुमार-जैक्स की साझेदारी सूर्यकुमार और विल जैक्स के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। शुरुआती झटकों के बाद सूर्यकुमार ने जैक्स के साथ मिलकर टीम को संभाला है। सूर्यकुमार और विल जैक्स के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। शुरुआती झटकों के बाद सूर्यकुमार ने जैक्स के साथ मिलकर टीम को संभाला है। 06:19 PM, 24-May-2026 MI vs RR Live Score: तिलक पवेलियन लौटे मुंबई इंडियंस ने 38 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है। मुंबई को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। तिलक सात गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस ने 38 रन के स्कोर पर चौथा विकेट गंवा दिया है। मुंबई को तिलक वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। तिलक सात गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। 06:11 PM, 24-May-2026 MI vs RR Live Score: मुंबई ने गंवाए तीन विकेट लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। मुंबई ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए हैं। मुंबई को तीसरा झटका रेयान रिकेल्टन के रूप में लगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

कर्नाटक: उत्तर कन्नड़ में नदी में डूबने से सात महिलाओं समेत आठ की मौत, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

VIDEO | Uttara Kannada: Ten people are feared dead after drowning in the Bhatkal river in Uttara Kannada district. Search and rescue operations are currently underway. pic.twitter.com/XpLV18rQnU — Press Trust of India (@PTI_News) May 24, 2026 यह घटना भटकल के पास हुई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन टीमों ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी लगातार खोज और राहत अभियान चला रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई ,जब बारिश के कारण नदी का बहाव अचानक तेज हो गया और लोग सीप इकट्ठा करते हुए गहरे पानी में चले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ताजा पानी की सीप इकट्ठा करना कुछ लोगों के लिए आजीविका का साधन है। इनमें से कई लोग इस काम में अनुभवी भी थे और पहले भी ऐसा करते रहे हैं।मृतकों की पहचान भटकल तालुक के शिराली गांव के निवासियों के रूप में हुई है।कर्नाटक के करवार जिले में हुई दुखद घटना के बारे में सुनकर मैं गहरे सदमे में हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप ने नए ट्रुथ सोशल पोस्ट से चौंकाया: स्पैनिश शब्द- Adios के मायने क्या?, तस्वीर में हवाई हमले, ईरानी झंडा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट से सबको चौंका दिया है। ट्रुथ सोशल पर साझा इस पोस्ट में ट्रंप ने स्पैनिश मूल के शब्द- Adios का इस्तेमाल किया है। एडियोस शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘अलविदा’ है।शब्दकोष के अर्थ के मुताबिक अंग्रेजी भाषा में adios को कभी-कभी अनौपचारिक और सहज तरीके से अलविदा कहने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, स्पैनिश में इस शब्द का इस्तेमाल विदाई के भाव या कम समय या अस्थायी विदाई से जुड़ी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। चौंकाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मशहूर ट्रंप के इस बयान के मायने क्या हैं? नेटिजन्स इस पर कयास लगाना शुरू कर चुके हैं। ट्रंप ने एडियोस लिखने के साथ जो तस्वीर साझा की है, वह एआई जनित लग रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी इस तस्वीर में अमेरिकी विमान के माध्यम से हवाई हमले भी दिखाए गए हैं। इस विध्वंसक तस्वीर में ईरानी झंडा भी देखा जा सकता है। अब दोनों देशों के बीच करीब 12 हफ्ते से जारी जंग के बीच इसके कूटनीतिक मायने समझना टेढ़ी खीर है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने अलविदा यानी एडियोस लिखा ये सोशल मीडिया पोस्ट भारतीय समयानुसार रविवार शाम करीब पौने छह (5.42) बजे किया। इस पर नेटिजन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। करीब 40 मिनट में इसे 700 से अधिक यूजर्स रिपोस्ट कर चुके हैं। इस पोस्ट को 2.75 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस ताजा पोस्ट से पहले रविवार सुबह ईरान और अमेरिका के बीच समझौते की खबरें भी सामने आई थीं। इसके मुताबिक दोनों देश होर्मुज खोलने पर सहमति के बेहद करीब हैं।दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच हफ्तों से चल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

राजस्थान के राजसमंद में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार तीन लोगों को ट्रेलर ने रौंदा, तीनों की मौत; चालक फरार

राजसमंद जिले के आमेट थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार ढेलाणा भैरूजी के दर्शन के लिए बाइक से जा रहा था। रास्ते में चंद्रभागा नदी की आसन पुलिया पर सामने से तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 1 min · National Desk

MI vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स को लगा चौथा झटका, शनाका रन आउट हुए; जुरेल के साथ साझेदारी टूटी

04:32 PM, 24-May-2026 MI vs RR Live Score: शनाका रन आउट राजस्थान रॉयल्स को दासुन शनाका के रूप में चौथा झटका लगा है। शनाका रन आउट होकर पवेलियन लौटे। शनाका ने 15 गेंदों पर तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स को दासुन शनाका के रूप में चौथा झटका लगा है। शनाका रन आउट होकर पवेलियन लौटे। शनाका ने 15 गेंदों पर तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाए। 04:24 PM, 24-May-2026 MI vs RR Live Score: शनाका-जुरेल की साझेदारी शुरुआती झटकों के बाद दासुन शनाका और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी पनप रही है। राजस्थान का स्कोर 10वें ओवर में 80के पार हो चुका है। शुरुआती झटकों के बाद दासुन शनाका और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी पनप रही है। राजस्थान का स्कोर 10वें ओवर में 80के पार हो चुका है। 04:07 PM, 24-May-2026 MI vs RR Live Score: रियान आउट हुए एएम गजनफर ने रियान पराग को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका दिया है। तिलक वर्मा ने बाउंड्री पर रियान का शानदार कैच पकड़ा। रियान आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। एएम गजनफर ने रियान पराग को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका दिया है। तिलक वर्मा ने बाउंड्री पर रियान का शानदार कैच पकड़ा। रियान आठ गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। 03:56 PM, 24-May-2026 MI vs RR Live Score: सूर्यवंशी आउट हुए शार्दुल ठाकुर ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी के बाद सूर्यवंशी भी पवेलियन लौट गए हैं। सूर्यवंशी छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर राजस्थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

'22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर': राहुल बोले- प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे; NEET मामले पर सरकार को घेरा

नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित नहीं बनाया जाता। जब लाखों युवा सड़क पर हों, 22 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर हो और PM चुप हो - तो सरकार जवाब देने नहीं, बचने में लगी है। जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता और NEET जैसे पेपर लीक रोकने के लिए foolproof सिस्टम नहीं बनता - हम रुकेंगे नहीं।pic.twitter.com/6KrhfUqDkL — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 24, 2026 राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैदराबाद में छात्रों के प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया। प्रदर्शनकारी छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए गए। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि जब लाखों युवा सड़कों पर हों, 22 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हो और प्रधानमंत्री चुप रहें, तो यह साफ दिखाता है कि सरकार जवाब देने के बजाय बचने में लगी है।उन्होंने कहा “जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते और नीट जैसे पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत और फुलप्रूफ व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।” गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार नीट-यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार परीक्षा प्रणाली …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: 'कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा, अब उन पर विश्वास नहीं करेंगे', डीएमके की बैठक में भड़के स्टालिन

उदयनिधि ने शनिवार को द्रमुक युवा इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘20 वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस हमारी पीठ पर सवार रही। आज उसने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। इसे कोई नहीं भूलेगा। भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कांग्रेस पर भरोसा नहीं करना है और न ही उन्हें दोबारा हमारे करीब आने देना है।‘उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा की लगातार चुनावी सफलताओं के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की लगातार जीत के मुख्य कारण हैं, लेकिन अब उनकी राय बदल गई है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन ऐसा नहीं है। भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस पार्टी है। अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है।‘उदयनिधि ने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में द्रमुक ने गठबंधन धर्म पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने कहा कि द्रमुक कार्यकर्ताओं ने धर्मनिरपेक्षता की रक्षा और तमिलनाडु में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए खून-पसीना एक कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘इस चुनाव में भी लगभग अस्तित्वहीन हो चुकी कांग्रेस केवल द्रमुक कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के कारण पांच सीटें जीत सकी। लेकिन जीतते ही वे सत्ता के लिए भाग गए और शिष्टाचार के तहत इसकी सूचना देना भी जरूरी नहीं समझा।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस में न तो कृतज्ञता बची है और न ही राजनीतिक शालीनता। उदयनिधि ने विश्वास जताया कि यदि द्रमुक उन्हें सबक नहीं भी सिखाएगी, तो तमिलनाडु की जनता जल्द ही ऐसा करेगी।उदयनिधि स्टालिन ने युवा इकाई के स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

MI vs RR Live Score: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

03:08 PM, 24-May-2026 MI vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे। रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा।रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे। 03:02 PM, 24-May-2026 MI vs RR Live Score: मुंबई ने जीता टॉस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। हार्दिक ने बताया कि जसप्रीत बुमराह को इस मैच के लिए आराम दिया गया है और दीपक चाहर को मौका मिला है। राजस्थान की टीम में रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। राजस्थान ने इस महत्वपूर्ण मैच के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं। जडेजा के अलावा नांद्रे बर्गर भी एकादश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

India US Relation: वीजा नियमों से भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणी तक, रूबियो-जयशंकर की प्रेस वार्ता की बड़ी बातें

इस दौरान मार्को रूबियो और एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया संघर्ष, अमेरिकी वीजा नियमों में बदलाव, भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणियों, होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने और भारत के साथ रणनीतिक संबंधों पर खुलकर अपनी बात रखी। आइए जानते हैं संयुक्त प्रेस वार्ता की बड़ी बातें…अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने जे1, एफ1 और एच1बी वीजा नियमों में हालिया बदलावों पर भारत के योगदान की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 20 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है और अमेरिका इस निवेश को और बढ़ने की उम्मीद करता है।रूबियो ने साफ किया, ‘‘अमेरिका में आव्रजन प्रणाली में हो रहे बदलाव या आधुनिकीकरण किसी एक देश, विशेषकर भारत पर केंद्रित नहीं हैं। यह एक वैश्विक प्रक्रिया है जिसे दुनिया भर में लागू किया जा रहा है। अमेरिका इस समय अपनी आव्रजन प्रणाली के आधुनिकीकरण के दौर से गुजर रहा है।‘‘उन्होंने दोहराया कि यह प्रणाली भारत को लक्षित नहीं कर रही है, बल्कि इसे विश्व स्तर पर लागू किया जा रहा है। यह एक संक्रमण काल है और इसमें कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। हालांकि, उनका मानना है कि अमेरिका एक बेहतर, अधिक कुशल और टिकाऊ आव्रजन प्रणाली की ओर बढ़ेगा, जो पिछली प्रणालियों से कहीं अधिक प्रभावी होगी।अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, “ईरान के मामले में मुझे लगता है कि आज कुछ घंटों में और अच्छी खबरें आएंगी। इस मामले में आगे के एलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। इतना कहना काफी है कि कुछ महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। हालांकि, यह अंतिम प्रगति नहीं है। अमेरिका का अंतिम लक्ष्य यह है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार न बना सके।‘‘उन्होंने क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

Peace Talks: होर्मुज खुलने से लेकर यूरेनियम सौंपने तक, जानें US-ईरान के संभावित समझौते में और क्या शामिल

होर्मुज जलडमरूमध्य: ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना शामिल है। यह एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग है जिसे ईरान ने 28 फरवरी से बंद कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजारों में हलचल मची हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 60 दिनों की अवधि के दौरान जलडमरूमध्य बिना किसी टोल के खोला जाएगा और तेहरान जलडमरूमध्य में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने पर सहमत होगा। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना शामिल है। यह एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग है जिसे ईरान ने 28 फरवरी से बंद कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजारों में हलचल मची हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 60 दिनों की अवधि के दौरान जलडमरूमध्य बिना किसी टोल के खोला जाएगा और तेहरान जलडमरूमध्य में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने पर सहमत होगा। ईरान का परमाणु कार्यक्रम: एक रिपोर्ट के अनुसार इस सौदे में ईरान द्वारा अपने संवर्धित यूरेनियम को छोड़ने की स्पष्ट प्रतिबद्धता शामिल है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि ईरान अपने यूरेनियम भंडार को किस तरह सौंपेगा। इस मुद्दे पर आगे होने वाली परमाणु वार्ता में चर्चा की जाएगी। एक रिपोर्ट के अनुसार इस सौदे में ईरान द्वारा अपने संवर्धित यूरेनियम को छोड़ने की स्पष्ट प्रतिबद्धता शामिल है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि ईरान अपने यूरेनियम भंडार को किस तरह सौंपेगा। इस मुद्दे पर आगे होने वाली परमाणु वार्ता में चर्चा की जाएगी। तीन चरणों में शांति: प्रस्तावित शांति वार्ता तीन चरणों में सामने आएगी। इसमें पश्चिम एशिया संघर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk