अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट से सबको चौंका दिया है। ट्रुथ सोशल पर साझा इस पोस्ट में ट्रंप ने स्पैनिश मूल के शब्द- Adios का इस्तेमाल किया है। एडियोस शब्द का शाब्दिक अर्थ ‘अलविदा’ है।शब्दकोष के अर्थ के मुताबिक अंग्रेजी भाषा में adios को कभी-कभी अनौपचारिक और सहज तरीके से अलविदा कहने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, स्पैनिश में इस शब्द का इस्तेमाल विदाई के भाव या कम समय या अस्थायी विदाई से जुड़ी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। चौंकाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के लिए मशहूर ट्रंप के इस बयान के मायने क्या हैं? नेटिजन्स इस पर कयास लगाना शुरू कर चुके हैं। ट्रंप ने एडियोस लिखने के साथ जो तस्वीर साझा की है, वह एआई जनित लग रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनी इस तस्वीर में अमेरिकी विमान के माध्यम से हवाई हमले भी दिखाए गए हैं। इस विध्वंसक तस्वीर में ईरानी झंडा भी देखा जा सकता है। अब दोनों देशों के बीच करीब 12 हफ्ते से जारी जंग के बीच इसके कूटनीतिक मायने समझना टेढ़ी खीर है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने अलविदा यानी एडियोस लिखा ये सोशल मीडिया पोस्ट भारतीय समयानुसार रविवार शाम करीब पौने छह (5.42) बजे किया। इस पर नेटिजन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। करीब 40 मिनट में इसे 700 से अधिक यूजर्स रिपोस्ट कर चुके हैं। इस पोस्ट को 2.75 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस ताजा पोस्ट से पहले रविवार सुबह ईरान और अमेरिका के बीच समझौते की खबरें भी सामने आई थीं। इसके मुताबिक दोनों देश होर्मुज खोलने पर सहमति के बेहद करीब हैं।दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच हफ्तों से चल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें