आजम खां को बड़ा झटका: अब इस मामले में दस साल की सजा, पांच लाख जुर्माना; केस के कागजात जुटाने में लगे थे दो साल

आजम खां को बड़ा झटका: अब इस मामले में दस साल की सजा, पांच लाख जुर्माना; केस के कागजात जुटाने में लगे थे दो साल और पढ़ें मामला राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चित रहा था और विपक्ष ने इसे लेकर सवाल उठाए थे। बताया जाता है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान तत्कालीन मंत्री आजम खां ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अब्दुल्ला आजम के नामांकन पत्र को सील करा दिया था। साल 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा नेता अब्दुल्ला आजम के नामांकन पत्र को लेकर उठा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। उस समय यह मामला सामने आया था कि अब्दुल्ला आजम के पास दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट हैं। आरोप है कि उस समय किसी को भी नामांकन पत्र की प्रति उपलब्ध नहीं हो सकी, जिससे पूरे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया था। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना का कहना है कि जब शहर में इस मामले की चर्चा शुरू हुई तो उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और चुनाव आयोग से शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी जुटाने का प्रयास किया। आकाश सक्सेना के अनुसार, पूरे मामले से संबंधित दस्तावेज और सूचनाएं एकत्र करने में करीब दो साल लगे थे। सात माह छह दिन से रामपुर जेल में बंद हैं आजम दो पैन कार्ड मामले में सजा सुनाए जाने के बाद 17 नवंबर 2025 से सपा नेता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

US-India Relations: मार्को रूबियो ने की जयशंकर से मुलाकात, भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी पर कही बड़ी बात

अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रूबियो और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच रविवार को हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। एस. जयशंकर और मार्को रूबियो के बीच हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता में भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा की। संयुक्त प्रेस वार्ता में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, “जाहिर है, हमारे संबंध हैं और हम दुनिया भर के देशों के साथ काम करते हैं। हमें ऐसा करने की आवश्यकता भी है, ठीक वैसे ही जैसे भारत करता है। एक रणनीतिक साझेदारी बहुत अलग होती है। यह उससे कहीं अधिक व्यापक है। एक रणनीतिक साझेदारी तब होती है जब दो देशों के हित एक समान होते हैं और आप उन समस्याओं को हल करने के लिए रणनीतिक रूप से मिलकर काम करते हैं।” रणनीतिक साझोदारी राष्ट्रीय हितों पर आधारित : जयशंकर संयुक्त प्रेस वार्ता में जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच राजनीतिक समझ एक रणनीतिक साझेदारी से उपजी है, जो कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय हितों पर आधारित है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी विदेश सचिव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि दूतावास में हुई बैठक में पश्चिम एशिया, भारतीय उपमहाद्वीप और पूर्वी एशिया से संबंधित घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। विदेश मंत्री ने कैरेबियन की अपनी हालिया यात्रा के कुछ अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि बातचीत में खाड़ी क्षेत्र में नए घटनाक्रमों और यूक्रेन संघर्ष पर ध्यान केंद्रित किया गया। अमेर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

ईरान से संभावित समझौते पर अमेरिकी सांसद की चेतावनी: लेबनान-इराक में अस्थिरता का खतरा, होर्मुज में बढ़ेगा तनाव

ग्राहम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अगर पश्चिम एशिया के इलाके में यह संदेश जाता है कि समझौते से ईरान को लंबे समय तक ताकत हासिल होगी, तो इससे लेबनान में हिज्बुल्ला और इराक में शिया उग्रवादी समूहों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसा समझौता क्षेत्रीय संघर्षों को और भड़का सकता है।अमेरिकी सांसद ने यह भी कहा कि अगर किसी समझौते का आधार यह धारणा बनती है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरानी खतरे से सुरक्षित नहीं रखा जा सकता और ईरान खाड़ी क्षेत्र के तेल ढांचे को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है, तो इससे तेहरान को क्षेत्र में प्रभावशाली शक्ति के रूप में देखा जाएगा।ग्राहम के मुताबिक, अगर ईरान को लंबे समय तक जलडमरूमध्य में दबाव बनाने और खाड़ी देशों के तेल प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने में सक्षम माना जाता है, तो इससे पश्चिम एशिया में शक्ति संतुलन बदल सकता है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भविष्य में इस्राइल के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।हालांकि, ग्राहम ने यह भी कहा कि वह इस धारणा से सहमत नहीं हैं कि ईरान को जलडमरूमध्य में दबाव बनाने से रोका नहीं जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और सही रणनीति अपनाने की जरूरत है।इस बीच जिम्बाब्वे में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लहजे में तंज कसते हुए कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य को खोला जाएगा। इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद। एक अच्छे व्यक्ति ने कहा।” दूसरी ओर ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि प्रस्तावित समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य पहले जैसी स्थिति में लौट आएगा।ईरान की अर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US War Live: ईरान ने ट्रंप के दावे को खारिज किया, कहा- होर्मुज का नियंत्रण तेहरान के पास ही रहेगा

09:38 AM, 24-May-2026 लेबनान का दावा- इस्राइली हमले में तबाह हुआ नबातीह स्थित कारखाना लेबनान की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने रविवार की सुबह कहा कि दक्षिणी शहर नबातीह में स्थित उसकी क्षेत्रीय सुविधा इस्राइली हमले में नष्ट हो गई है। नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने कहा कि इमारत ढह गई और बड़ी संख्या में वाहन और उपकरण शत्रुतापूर्ण इस्राइली हमले के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक उसके कर्मियों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, जिन्हें घटना से पहले दूसरे स्थान पर ले जाया गया था। लेबनान की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने रविवार की सुबह कहा कि दक्षिणी शहर नबातीह में स्थित उसकी क्षेत्रीय सुविधा इस्राइली हमले में नष्ट हो गई है। नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने कहा कि इमारत ढह गई और बड़ी संख्या में वाहन और उपकरण शत्रुतापूर्ण इस्राइली हमले के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक उसके कर्मियों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, जिन्हें घटना से पहले दूसरे स्थान पर ले जाया गया था। 09:31 AM, 24-May-2026 शहबाज शरीफ बोले- उम्मीद है, जल्द करेंगे वार्ता के अगले दौर की मेजबानी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान जल्द ही ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता के अगले दौर की मेजबानी कर सकेगा। शरीफ ने एक्स पर पोस्ट किया, “पाकिस्तान पूरी ईमानदारी के साथ अपने शांति प्रयासों को जारी रखेगा और हमें उम्मीद है कि हम बहुत जल्द वार्ता के अगले दौर की मेजबानी करेंगे।” पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान जल्द ही ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता के अगले दौर की मेजबानी कर सकेगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

व्हाइट हाउस के पास गोलियां बरसाने वाला सिरफिरा: खुद को समझता था 'ईसा मसीह', जानिए कौन था नासिरे बेस्ट?

🇺🇸 Reporters duck live on air as shots ring out near White House; gunman killedhttps://t.co/58MmW6BOAX — U.S.A.I. 🇺🇸 (@researchUSAI) May 24, 2026 अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की जांच और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस पर हमला करने वाले इस 21 साल के हमलावर का नाम नासिरे बेस्ट था। नासिरे कोई प्रोफेशनल आतंकी या शूटर नहीं था, बल्कि वह लंबे समय से दिमागी रूप से बीमार था। हैरान करने वाली बात यह है कि नासिरे को एक अजीब सा वहम था। वह खुद को ‘जीसस क्राइस्ट’ यानी ईसा मसीह समझता था।अदालती दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि नासिरे बेस्ट अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए कोई नया नाम नहीं था, वह पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका था। इससे पहले भी उसे व्हाइट हाउस के पास की सड़क पर ट्रैफिक रोकने और मनाही के बावजूद जबरन हाई-सिक्योरिटी जोन में घुसने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका था। पुराने अदालती रिकॉर्ड के मुताबिक, नासिरे ने पूछताछ में खुद कहा था कि वह ईसा मसीह है और वह जानबूझकर ऐसी हरकतें करता है ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले। उसकी इन अजीब हरकतों की वजह से कोर्ट ने उस पर व्हाइट हाउस के आसपास के पूरे इलाके में आने पर पाबंदी लगा रखी थी।यह पूरी वारदात शनिवार शाम ठीक 6 बजे स्थानीय समयानुसार व्हाइट हाउस परिसर के ठीक बाहर 17वें स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू एनडब्ल्यू के पास हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, नासिरे बेस्ट शाम को चुपचाप उस इलाके में पहुंचा और काफी देर तक संदिग्ध हालत में वहां टहलता रहा। सुरक्षाकर्मियों को भनक लगती, इससे पहले ही उसने अचानक अपने बैग से एक हैंडगन निकाली और सुरक्षा चौकी तैनात सीक्रेट सर्विस के अफसरों पर सीधे निशाना साधकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

White House Firing: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, ट्रंप भी परिसर में मौजूद; सीक्रेट सर्विस ने इलाके के घेरा

#WATCH | Security tightened around the area after shots were fired near the White House grounds. (Source: Reuters) pic.twitter.com/1nIOR3TVnr — ANI (@ANI) May 23, 2026 We are aware of reports of shots fired near 17th Street and Pennsylvania Avenue NW and are working to corroborate the information with personnel on the ground. Additional information will be provided as it becomes available. — U.S. Secret Service Office of Communications (@SecretSvcSpox) May 23, 2026 FBI is on the scene and supporting Secret Service responding to shots fired near White House grounds - we will update the public as we’re able — FBI Director Kash Patel (@FBIDirectorKash) May 23, 2026 घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। फिलहाल उनके सुरक्षित होने की जानकारी दी गई है। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वॉशिंगटन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने भी फिलहाल इस मामले पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके की जांच कर रही हैं और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि व्हाइट हाउस की छत पर काउंटर स्नाइपर्स को तैनात किया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से तुरंत निपटा जा सके। घटना के समय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी थी।अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्हें 17वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू के पास गोली चलने की सूचना मिली है। यह इलाका व्हाइट हाउस से सिर्फ एक ब्लॉक दूर बताया जा रहा है। ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का मुस्लिम नेताओं को सीधा संदेश, बोले- मुस्लिम शब्द बोलने से न हिचके कांग्रेस

बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम शब्द इस्तेमाल करने से बचना नहीं चाहिए। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि आजकल लोग सीधे ‘मुस्लिम’ कहने के बजाय माइनॉरिटी यानी अल्पसंख्यक शब्द का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जबकि समुदाय की असली पहचान को सामने रखना जरूरी है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अगर दलित, ओबीसी या सामान्य वर्ग के लोगों पर हमला होता है तो उनकी पहचान के साथ मुद्दा उठाया जाना चाहिए। उनका मानना था कि हर समुदाय की समस्याओं को सीधे उसी नाम से सामने लाने पर ही उसकी आवाज मजबूत होगी। कांग्रेस नेताओं के बीच इस बयान को पार्टी की नई राजनीतिक रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है।सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग से कहा कि पार्टी के भीतर ऐसा मंच तैयार किया जाए जिससे मुस्लिम समुदाय की भागीदारी और प्रतिनिधित्व बढ़ सके। उन्होंने कहा कि केवल चुनावी राजनीति नहीं बल्कि संगठन में भी समुदाय की मजबूत मौजूदगी जरूरी है। राहुल गांधी ने इस दौरान यह संकेत देने की कोशिश की कि कांग्रेस को अपने पारंपरिक वोट बैंक के साथ सीधे संवाद बढ़ाना होगा। बैठक में मौजूद नेताओं के अनुसार राहुल गांधी चाहते हैं कि पार्टी के नेता जमीन पर जाकर समुदाय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं और लोगों के बीच भरोसा पैदा करें।बैठक के दौरान राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी के मुद्दे का भी जिक्र किया। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा कि पहले ममता बनर्जी इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ नहीं थीं, लेकिन अब वह भी इसके खिलाफ आंदोलन की बात कर रही हैं। राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि ये चुनाव पूरी तरह स्वतंत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान पर शांति समझौते की तैयारी, नेतन्याहू से की बात; होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर भी चर्चा

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अहमद शाह और तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन समेत कई नेताओं से बातचीत की। इसके अलावा मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय और बहरीन के शाह हमद बिन ईसा अल खलीफा भी इस चर्चा में शामिल रहे। ट्रंप ने कहा कि सभी नेताओं के साथ बातचीत सकारात्मक रही और क्षेत्र में शांति बहाल करने को लेकर सहमति बनी है।ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को अंतिम रूप देने पर काम चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अलग से फोन पर बात की। ट्रंप के अनुसार नेतन्याहू के साथ बातचीत भी काफी अच्छी रही। उन्होंने कहा कि समझौते के अंतिम बिंदुओं और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा चल रही है और जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। ट्रंप ने इस पूरे समझौते को पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता की दिशा में बड़ा कदम बताया।होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और गैस की सप्लाई होती है। ट्रंप ने कहा कि प्रस्तावित समझौते के तहत इस मार्ग को खोलने पर सहमति बन रही है। लंबे समय से क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा चिंताओं के कारण इस मार्ग को लेकर दुनिया भर की नजर बनी रहती है। ट्रंप का कहना है कि अगर समझौता अंतिम रूप लेता है तो इससे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति को राहत मिल सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मामले को सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, सीजेआई 25 मई को करेंगे सुनवाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे गंभीर माना है। अब इस केस की सुनवाई 25 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी। लाइव लॉ के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ‘मैट्रिमोनियल होम में युवा महिला की अप्राकृतिक मृत्यु में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियात्मक विसंगतियों के संबंध में’ शीर्षक से स्वतः संज्ञान लिया है। इसका मतलब है कि कोर्ट ने बिना किसी औपचारिक अपील के खुद ही मामले की जांच और सुनवाई शुरू करने का फैसला किया है।यह मामला मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित कटारा हिल्स स्थित निवास से जुड़ा है, जहां 12 मई को त्विषा शर्मा का शव उनके ससुराल में मिला था। त्विषा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं और उनकी शादी कुछ महीने पहले ही अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी।बता दें, इस हाई-प्रोफाइल केस में शनिवार को आरोपी समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। भोपाल जिला अदालत में सुनवाई शुरू होते ही पुलिस ने आरोपी की 7 दिन की रिमांड की मांग की। पुलिस ने कहा कि मामले में स्पॉट वेरिफिकेशन कराना है, अन्य साक्ष्यों की जब्ती करनी है और विस्तृत बयान दर्ज करने हैं, इसलिए पुलिस कस्टडी जरूरी है। कोर्ट ने पुलिस की दलील मानते हुए 7 दिन की पुलिस रिमांड को मंजूरी दे दी।सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह अब अपनी बहू त्विषा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में स्वयं अदालत में पैरवी करेंगी। अब तक उनका पक्ष रख रहे अधिवक्ता इनोश जॉर्ज कार्लो ने मीडिया व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

LSG vs PBKS: लखनऊ पर जीत से पंजाब शीर्ष-चार में, प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जीवित; श्रेयस-प्रभसिमरन चमके

LSG vs PBKS: लखनऊ पर जीत से पंजाब शीर्ष-चार में, प्लेऑफ की उम्मीदें अब भी जीवित; श्रेयस-प्रभसिमरन चमके और पढ़ें पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है। शनिवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की नाबाद शतकीय और प्रभसिमरन की अर्धशतकीय पारियों की सहायता से 18 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत की पटरी पर लौटी पंजाब लगातार छह मुकाबलों में हार के बाद पंजाब जीत की पटरी पर लौट आई है। लखनऊ को हराकर टीम ने शीर्ष-चार में जगह बना ली और प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है। टीम ने 14 में से सात मुकाबले जीतकर 15 अंक हासिल कर लिए हैं और नेट रन रेट +0.309 हो गया। अब पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचना राजस्थान रॉयल्स पर निर्भर करेगा, जिसे रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उतरना है। राजस्थान इस मैच को अगर अपने नाम करती हैं, तो प्लेऑफ का अंतिम टिकट उसी के नाम होगा। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 14 9 5 0 18 +0.783 गुजरात टाइटंस (Q) 14 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk