VIDEO | Uttara Kannada: Ten people are feared dead after drowning in the Bhatkal river in Uttara Kannada district. Search and rescue operations are currently underway. pic.twitter.com/XpLV18rQnU — Press Trust of India (@PTI_News) May 24, 2026 यह घटना भटकल के पास हुई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन टीमों ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी लगातार खोज और राहत अभियान चला रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई ,जब बारिश के कारण नदी का बहाव अचानक तेज हो गया और लोग सीप इकट्ठा करते हुए गहरे पानी में चले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ताजा पानी की सीप इकट्ठा करना कुछ लोगों के लिए आजीविका का साधन है। इनमें से कई लोग इस काम में अनुभवी भी थे और पहले भी ऐसा करते रहे हैं।मृतकों की पहचान भटकल तालुक के शिराली गांव के निवासियों के रूप में हुई है।कर्नाटक के करवार जिले में हुई दुखद घटना के बारे में सुनकर मैं गहरे सदमे में हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें