उदयनिधि ने शनिवार को द्रमुक युवा इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘20 वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस हमारी पीठ पर सवार रही। आज उसने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। इसे कोई नहीं भूलेगा। भविष्य में किसी भी परिस्थिति में कांग्रेस पर भरोसा नहीं करना है और न ही उन्हें दोबारा हमारे करीब आने देना है।‘उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा की लगातार चुनावी सफलताओं के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि ने कहा कि पहले उन्हें लगता था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा की लगातार जीत के मुख्य कारण हैं, लेकिन अब उनकी राय बदल गई है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन ऐसा नहीं है। भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस पार्टी है। अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है।‘उदयनिधि ने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में द्रमुक ने गठबंधन धर्म पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने कहा कि द्रमुक कार्यकर्ताओं ने धर्मनिरपेक्षता की रक्षा और तमिलनाडु में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए खून-पसीना एक कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘इस चुनाव में भी लगभग अस्तित्वहीन हो चुकी कांग्रेस केवल द्रमुक कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के कारण पांच सीटें जीत सकी। लेकिन जीतते ही वे सत्ता के लिए भाग गए और शिष्टाचार के तहत इसकी सूचना देना भी जरूरी नहीं समझा।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस में न तो कृतज्ञता बची है और न ही राजनीतिक शालीनता। उदयनिधि ने विश्वास जताया कि यदि द्रमुक उन्हें सबक नहीं भी सिखाएगी, तो तमिलनाडु की जनता जल्द ही ऐसा करेगी।उदयनिधि स्टालिन ने युवा इकाई के स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें