Marco Rubio India Visit: भारत-अमेरिका रिश्तों पर क्या बोले US के विदेश मंत्री? जयशंकर की तारीफ में पढ़े कसीदे

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को 21वीं सदी की सबसे अहम साझेदारियों में से एक बताया है। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रुबियो ने कहा कि बदलती दुनिया में भारत और अमेरिका मिलकर बड़े वैश्विक मुद्दों का समाधान निकाल सकते हैं। उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की खुलकर तारीफ करते हुए उन्हें बेहद बुद्धिमान और शानदार नेता बताया। रुबियो ने कहा कि विदेश मंत्री बनने के बाद उनकी शुरुआती बैठकों में से एक बैठक क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों के साथ हुई थी, जहां पहली बार उनकी मुलाकात जयशंकर से हुई थी। तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग बढ़ा सकते हैं। व्यापार और निवेश को मजबूत कर दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचा सकते हैं। सुरक्षा और रक्षा साझेदारी के जरिए वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला कर सकते हैं। वैश्विक स्थिरता और बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने की क्षमता रखते हैं। दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच साझा मूल्य और समान हित हैं, जो आने वाले समय में दोनों देशों को और करीब लाएंगे। रुबियो ने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया जिन चुनौतियों और अवसरों का सामना कर रही है, उनमें भारत और अमेरिका मिलकर अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनका भारत दौरा सिर्फ औपचारिक यात्रा नहीं बल्कि रिश्तों को और मजबूत करने की कोशिश है।मार्को रुबियो ने अपने संबोधन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की विशेष रूप से सरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका-ईरान जंग कब थमेगी?: रिपोर्ट में दावा- समझौते पर फिलहाल हस्ताक्षर नहीं, यूरेनियम संवर्धन पर बातचीत जारी

और पढ़ें अमेरिका और ईरान के बीच चल रही परमाणु समझौता वार्ता को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को दोनों देशों के बीच किसी औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना फिलहाल कम है, क्योंकि कई अहम मुद्दों पर बातचीत अभी भी जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले संकेत दिए थे कि रविवार तक समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ड्राफ्ट डील के कई महत्वपूर्ण हिस्सों पर अब भी सहमति बननी बाकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 1 min · National Desk

KKR vs DC: कोलकाता को हराकर दिल्ली ने जीत के साथ समाप्त किया सफर, IPL का लीग चरण खत्म हुआ, अब प्लेऑफ की बारी

KKR vs DC: कोलकाता को हराकर दिल्ली ने जीत के साथ समाप्त किया सफर, IPL का लीग चरण खत्म हुआ, अब प्लेऑफ की बारी और पढ़ें दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 40 रनों से हरा दिया। रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में केकेआर 18.4 ओवर में सिर्फ 163 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनके लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। इसी के साथ आईपीएल 2026 का लीग चरण समाप्त हो गया। प्लेऑफ की चारों टीमें तय प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। आरसीबी, गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहीं। तालिका में शीर्ष-दो स्थानों पर रहने वाली आरसीबी और गुजरात के बीच 26 मई को धर्मशाला में पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, 27 मई को मुल्लांपुर में हैदराबाद और राजस्थान के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। छठे स्थान पर रही दिल्ली, केकेआर सातवें पायदान पर इस सीजन दिल्ली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 14 में से सात मैच जीतकर टीम 14 अंक और -0.651 के नेट रन रेट के साथ छठे पायदान पर रही। वहीं, केकेआर को छह मुकाबलों में जीत मिली जबकि सात मैचों में हार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 25, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति का नया बयान: ट्रंप बोले- मुझे भारत से प्यार, पीएम मोदी मेरे करीबी मित्र, मुझे वह बहुत पसंद

और पढ़ें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर को अचानक फोन किया। तब गोर अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में थे। इस दौरान ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

May 25, 2026 · 1 min · National Desk

Drishyam 3 VS Karuppu: वीकएंड पर 'करुप्पु' की चांदी; 'दृश्यम 3' ने भी दिखाया दम; जानिए कितना हुआ कलेक्शन?

बॉलीवुड फिल्मों पर भारी दोनों साउथ फिल्में फिल्म ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ अपने साथ रिलीज हुईं बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही हैं। ‘करुप्पु’ के साथ रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने आज रविवार को 10वें दिन 3.04 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन 36.14 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, ‘दृश्यम 3’ के साथ रिलीज हुईं ‘चांद मेरा दिल’ ने आज रविवार को 3.82 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन 10.57 करोड़ रुपये हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 1 min · National Desk

KKR vs DC Live Score: कोलकाता का स्कोर दो विकेट पर 80 के पार, फिन एलन और मनीष पांडे आउट हुए

10:27 PM, 24-May-2026 KKR vs DC Live Score: मनीष पांडे आउट हुए कोलकाता को दूसरा झटका भी एनगिडी ने दिया। उन्होंने मनीष पांडे को स्टार्क के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता को दूसरा झटका भी एनगिडी ने दिया। उन्होंने मनीष पांडे को स्टार्क के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। 10:18 PM, 24-May-2026 KKR vs DC Live Score: फिन एलन आउट हुए कोलकाता को पहला झटका लुंगी एनगिडी ने दिया। उन्होंने फिन एलन को बोल्ड किया। वह 13 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अजिंक्य रहाणे का साथ देने मनीष पांडे आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 64 रन है। कोलकाता को पहला झटका लुंगी एनगिडी ने दिया। उन्होंने फिन एलन को बोल्ड किया। वह 13 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अजिंक्य रहाणे का साथ देने मनीष पांडे आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 64 रन है। 09:51 PM, 24-May-2026 KKR vs DC Live Score: कोलकाता की पारी शुरू कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं। कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं। 09:27 PM, 24-May-2026 KKR vs DC Live Score: दिल्ली ने कोलकाता को दिया 204 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 204 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। केकेआर के लिए सौरभ ने दो विकेट लिए जबकि अनुकूल, नरेन और वरुण के नाम एक-एक विकेट रहा। दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

Mussoorie: कैमल बैक के जंगल में लगी आग, देखते ही देखते लिया विकराल रूप, धुएं से लोगों का सांस लेना मुश्किल

Pauri News: वन मंत्री सुबोध उनियाल के पैतृक गांव औणी में गुलदार ने महिला पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती निरंकारी मिशन के सेवादल कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गए। जंगल में धुएं का गुबार फैलने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। निरंकारी मिशन सेवादल संचालक सुमित कंसल ने बताया कि करीब एक दर्जन कार्यकर्ता आग बुझाने में लगे। डीएफओ अमित कंवर ने भी तेज हवा के कारण आग बुझाने में परेशानी बताई। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन वन विभाग पूरी तरह सतर्क है। देर शाम तक आग बुझाने का कार्य जारी रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 1 min · National Desk

MI vs RR: राजस्थान सातवीं बार IPL के प्लेऑफ में, एलिमिनेटर में हैदराबाद से सामना; पंजाब-केकेआर का सफर समाप्त

राजस्थान की जीत ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के दरवाजे बंद कर दिए हैं। राजस्थान के 14 मैचों में आठ जीत और छह हार के साथ 16 अंक हो गए और वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। पंजाब के 14 मैचों में सात जीत, छह हार और एक बेनजीता के साथ 15 अंक ही रहे और वह प्लेऑफ में जाने से चूक गई। पंजाब ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी और वह शुरुआती सात मैचों में अजेय भी थी, लेकिन दूसरे चरण में टीम की लय बिगड़ गई। केकेआर को भी उम्मीद थी, लेकिन राजस्थान की जीत ने पंजाब और केकेआर दोनों टीमों की उम्मीद खत्म कर दी।आईपीएल 2026 का सीजन अब समाप्ति की ओर है। प्लेऑफ की सभी चार टीमें तय हो गई हैं। पहले स्थान पर गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) है, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात है। आरसीबी और गुजरात के बीच 26 मई को धर्मशाला में क्वालिफायर-1 खेला जाएगा, जबकि 27 मई को राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से एलिमिनेटर में मुल्लांपुर में होगा। क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी, जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता से क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 1 min · National Desk

कल का मौसम: तीन दिन जलेगा दिल्ली-NCR, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी; ठंड की तलाश में पहाड़ की तरफ भाग रहे लोग

1 of 12 दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का जवान गर्मी से राहत पाने की कोशिश करता - फोटो : PTI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसमी औसत से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी मौसमी औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। 2 of 12 गर्मी को हराने की कोशिश करता दुकान - फोटो : अमर उजाला तीन दिन लू का अलर्ट दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मौसम स्टेशनों पर रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। रिज और आयानगर स्टेशनों पर सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लोधी सड़क पर अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में 43.7 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से तापमान का अंतर 2.3 डिग्री सेल्सियस से 4.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें तेज सतही हवाएं और दोपहर व शाम को लू चलने की आशंका है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 44 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 3 of 12 दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला न्यूनतम तापमान और आर्द्रता अधिकांश स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 27.2 डिग्री सेल्सियस और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk

CUET-UG Exam Rescheduled: एनटीए ने 28 मई की सीयूईटी-यूजी परीक्षा टाली, नई तारीख का एलान जल्द; मकसद भी बताया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने 28 मई 2026 को होने वाली परीक्षा को बकरीद (Id-ul-Zuha) के चलते स्थगित कर दिया है। अब इस परीक्षा की संशोधित तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। NTA ने जारी किया आधिकारिक नोटिस 11 मई से चल रही CUET UG की परीक्षा सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? एनटीए की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश और बकरीद की छुट्टी में बदलाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नोटिस के अनुसार, 28 मई को दोनों शिफ्टों में होने वाली सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा अब आयोजित नहीं की जाएगी। एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। छात्रों को नियमित रूप से nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर विजिट करने के लिए कहा गया है।सीयूईटी यूजी अब देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन चुका है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई बड़े संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए यह मुख्य प्रवेश परीक्षा बन गई है। एनटीए द्वारा आयोजित यह परीक्षा इस वर्ष 11 मई से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा रही है। सीयूईटी यूजी 2026 के लिए 15 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम में किसी भी बदलाव का असर देशभर के छात्रों, विश्वविद्यालयों और परीक्षा एजेंसियों पर पड़ता है। सीयूईटी यूजी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए: …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 24, 2026 · 2 min · National Desk