FIFA WC: टीमें न करें होशियारी, इसलिए फीफा की बड़ी चाल! ग्रुप चरण के आखिरी दौर में एकसाथ क्यों हो रहे 2-2 मैच?

FIFA WC: टीमें न करें होशियारी, इसलिए फीफा की बड़ी चाल! ग्रुप चरण के आखिरी दौर में एकसाथ क्यों हो रहे 2-2 मैच? फीफा विश्वकप 2026 अब ग्रुप चरण के निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। जैसे-जैसे नॉकआउट चरण करीब आ रहा है, दर्शकों के मन में एक सवाल भी उठ रहा है कि आखिर ग्रुप के अंतिम दौर के मुकाबले एक ही समय पर क्यों खेले जा रहे हैं? यानी एक ग्रुप के दोनों मैच एक ही समय पर शुरू हो रहे हैं। जैसे 14वें दिन ग्रुप बी और ग्रुप सी के दोनों मुकाबले एक ही समय पर हुए। आगे भी इसी तरह हर ग्रुप के मुकाबले होंगे। इस तरह फैंस को एक समय पर दो मैच देखने में कठिनाई हो रही है और उन्हें अपने पसंदीदा मैच चुनना पड़ रहा है। दरअसल, इसके पीछे फीफा की एक सोची-समझी रणनीति है, जिसका उद्देश्य प्रतियोगिता की निष्पक्षता बनाए रखना है। फीफा विश्वकप 2026: 14वें दिन के मैचों के नतीजे ग्रुप मुकाबला परिणाम भारतीय समय B स्विट्जरलैंड vs कनाडा 2-1 रात 12:30 बजे शुरू हुआ B बोस्निया-हर्जेगोविना vs कतर 3-1 रात 12:30 बजे शुरू हुआ C मोरक्को vs हैती 4-2 सुबह 3:30 बजे शुरू हुआ C स्कॉटलैंड vs ब्राजील 0-3 सुबह 3:30 बजे शुरू हुआ A दक्षिण अफ्रीका vs दक्षिण कोरिया 0-0 सुबह 6:30 बजे से जारी है A चेकिया vs मेक्सिको 0-0 सुबह 6:30 बजे से जारी है फीफा विश्वकप 2026: 15वें दिन का शेड्यूल (भारतीय समय) ग्रुप मुकाबला समय (IST) E कुरासाओ vs कोट डी आइवर रात 1:30 बज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

UP: 'काफिर का खून तुम्हारे लिए हलाल', आतंकियों ने पोस्ट की फोटो, ज्ञानवापी का सर्वे आदेश देने वाले जज को धमकी

UP: ‘काफिर का खून तुम्हारे लिए हलाल’, आतंकियों ने पोस्ट की फोटो, ज्ञानवापी का सर्वे आदेश देने वाले जज को धमकी संवेदनशील परिस्थितियों पर चिंता न्यायाधीश दिवाकर, जिन्होंने लगभग 80 दिनों में नौ लोगों को फांसी की सजा सुनाई है, ने चिंता व्यक्त की है कि वर्तमान परिस्थितियां उनकी बरेली में पिछली तैनाती से कहीं अधिक संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में सुरक्षा में कटौती चिंता का विषय है। न्यायाधीश ने अपने पत्र में बताया कि उन्हें हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2022 से सुरक्षा प्राप्त है। सुरक्षा में कटौती का आरोप उन्होंने बताया कि बरेली में तैनाती के दौरान उन्हें दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और सात दिनों तक, दो शिफ्टों में, आवासीय गारद सुरक्षा प्रदान की गई थी। इसके विपरीत, मुजफ्फरनगर में 29 नवंबर, 2025 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्हें केवल दो पीएसओ ही मिले हैं, जो उनकी सुरक्षा के लिए अपर्याप्त हैं। न्यायाधीश दिवाकर, जिन्होंने लगभग 80 दिनों में नौ लोगों को फांसी की सजा सुनाई है, ने चिंता व्यक्त की है कि वर्तमान परिस्थितियां उनकी बरेली में पिछली तैनाती से कहीं अधिक संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में सुरक्षा में कटौती चिंता का विषय है। न्यायाधीश ने अपने पत्र में बताया कि उन्हें हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2022 से सुरक्षा प्राप्त है।उन्होंने बताय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

Ahmedabad: टला बड़ा हादसा, आमने-सामने आए एअर इंडिया व इंडिगो के विमान; इस एयरलाइंस ने मानी अपनी गलती

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, एअर इंडिया का एक विमान टैक्सीवे पर गलत मोड़ लेने के बाद इंडिगो के एक विमान के सामने आ गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने की स्थिति में पहुंच गए थे। इंडिगो ने कहा कि दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया था और यात्रियों या चालक दल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान लैंडिंग के बाद पार्किंग बे की ओर जा रहा एअर इंडिया का विमान टैक्सी करते समय गलत दिशा में मुड़ गया। दोनों विमानों के बीच उस समय करीब 200 मीटर की दूरी थी। एअर इंडिया ने मानी गलती एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, “हम उस घटना से अवगत हैं जिसमें 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद संचालित हमारी उड़ान एआई-2493 लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय अनजाने में गलत मोड़ ले बैठी।” एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। बाद में विमान को टो करके वापस पार्किंग बे तक ले जाया गया। बयान में कहा गया, “मामले की जानकारी नियामक अधिकारियों को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।” सूत्रों के अनुसार, दोनों विमान नैरो-बॉडी ए320 श्रेणी के थे। इंडिगो ने कहा कि अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली उसकी उड़ान 6ई-5160 के प्रस्थान में थोड़ी देरी हुई, क्योंकि दूसरी एयरलाइन का एक विमान गलती से गलत दिशा में मुड़कर उसके विमान के रास्ते में आ गया था। इंडिगो ने क्या कहा? एयरलाइन ने कहा, “दोनों विमान सुरक्षित दूरी पर रुक गए थे। इसके बाद दूसरे विमान को वहां से हटाया गया और हमारी उड़ान ने सुरक्षित रूप से उड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

AMCA: 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने में रोड़ा, जीई ने बढ़ाई इंजन की कीमत; अन्य विकल्पों पर विचार शुरू

इस अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि ने रक्षा नीतिकारों को चिंता में डाल दिया है। कंपनी की इस मांग के बाद भारत ने अन्य विकल्पों पर विचार करना शुरू कर दिया है। भारतीय एयरोनॉटिकल विकास एजेंसी (एडीए) व रक्षा मंत्रालय को उम्मीद थी कि भारत में निर्मित होने वाले आगामी लड़ाकू विमानों के लिए जीई-एफ414 इंजन की प्रति इंजन लागत लगभग 70 से 80 करोड़ के आसपास होगी। हालांकि, जनरल इलेक्ट्रिक की ओर से पेश नई कीमत इस अनुमान से लगभग तीन गुना ज्यादा है।अमेरिकी कंपनी ने भारत में एक समर्पित एफ414 असेंबली और लोकल मैन्युफैक्चरिंग लाइन स्थापित करने के लिए लगभग 6,000 करोड़ की अतिरिक्त राशि की मांग भी रखी है। इस बढ़ोतरी के पीछे वैश्विक एयरोस्पेस आपूर्ति शृंखला में आए संकट, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों व अमेरिकी फैक्टरियों में बढ़ी लागत का हवाला दिया गया है। सूत्रों के अनुसार अमेरिकी कंपनी जीई एमका परियोजना के लिए भारत की उसके इंजन पर निर्भरता का फायदा उठा रही है।भारत ने 1980 के दशक में तेजस विमानों के लिए स्वदेशी कावेरी इंजन बनाना शुरू किया था। लेकिन तकनीकी चुनौतियों और अपेक्षित प्रदर्शन स्तर हासिल न कर पाने से इस इंजन को तेजस लड़ाकू विमान के लिए स्वीकृति नहीं मिल सकी। स्वदेशी इंजन न होने से भारत को तेजस मार्क-1 के लिए अमेरिकी जीई-एफ404 इंजन का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद ज्यादा शक्तिशाली तेजस मार्क-2 और एमका के शुरुआती वेरिएंट के लिए जीई-एफ414 इंजन को चुना गया।जून 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान दोनों देशों में महत्वपूर्ण तकनीकी हस्तांतरण के साथ भारत में ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओर से इन इंजनों के सह-उत्पादन का समझौता हुआ था। अब व्यावसायिक शर्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब जमीन खरीद की भी जांच करेगी एसआईटी, रिपोर्ट सौंपने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं

राम मंदिर की दानराशि में हेरफेर की जांच कर रही एसआईटी ने अब विस्तृत जांच में मंदिर ट्रस्ट की ओर से की गई जमीन खरीद के पहलू को शामिल किया है। वर्ष 2021 से अब तक हुए भूमि सौदों से जुड़े दस्तावेज, भुगतान रिकॉर्ड और राजस्व अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। जमीन खरीद को लेकर पिछले कुछ वर्षों में लगे आरोपों और सामने आए दस्तावेजों के आधार पर एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि सभी सौदे निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत हुए थे या नहीं। जांच में मसले की परतें खुलेंगी। याचिका में मामले की जांच सीबीआई से कराने और चढ़ावे का ऑडिट नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक से कराने की मांग की गई है। याचिका न्यायमूर्ति पंकज भाटिया और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की ग्रीष्म अवकाश कालीन खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध थी। प्रकरण की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाने वाली पीआईएल पर भी 29 जून को ही सुनवाई संंभावित है। राम मंदिर के लिए जमीन खरीद को लेकर समय-समय पर कई विवाद सामने आए थे। विभिन्न पक्षों ने दस्तावेजों के आधार पर कुछ सौदों में अनियमितता, कीमतों में भारी अंतर और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। हालांकि ट्रस्ट की ओर से हमेशा सभी खरीद प्रक्रियाओं को पारदर्शी और नियमसम्मत बताया जाता रहा है। अब एसआईटी ने अपनी विस्तृत जांच में इन आरोपों को भी शामिल कर लिया है।सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि भूमि खरीद के दौरान जमीनों का मूल्यांकन किस आधार पर किया गया, भुगतान प्रक्रिया में क्या मानक अपनाए गए और विभिन्न स्तरों पर अनुमोदन कैसे प्राप्त हुए। कुछ मामलों में बाजार मूल्य और खरीद मूल्य के बीच बड़े अंतर को लेकर भी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। भूमि खरीद से संबंधित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

East Delhi: नंदनगरी फ्लाईओवर से उतरते समय लालबत्ती पर खड़े वाहनों को रौंदती गई टूरिस्ट बस, एक की मौत; 6 जख्मी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार रात एक टूरिस्ट बस ने फ्लाईओवर से उतरते समय लालबत्ती पर खड़े एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और वह वाहनों को काफी दूर घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी दूर जाकर बस किसी तरह रुकी। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस ने एक कैब, तीन बाइकों के अलावा कई अन्य वाहनों को टक्कर मारी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 6 लोगों को राहगीरों ने जीटीबी अस्पताल पहुंचाया है। अस्पताल में कई की हालत नाजुक है। हादसे की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे नंद नगरी इलाके में जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के अनुसार एक बाइक बस के पहिये में ही फंस गई। आरोपी उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस घायलों का पता लेने अस्पताल पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक हादसा नंद नगरी डिपो के पास बुधवार देर रात हुआ। यहां नंद नगरी फ्लाईओवर से आगे उतरते ही लालबत्ती है। रात के समय यूपी नंबर की एक बस फ्लाईओवर से नीचे उतरते हुए अपना नियंत्रण खो बैठी। चालक ने आग लालबत्ती पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।लोगों ने निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुुंचाया। स्थानीय लोगों का दावा था कि घायलों में कई की हालत गंभीर थी। अस्पताल पहुंचने पर ही उनकी हालत का पता चल पाएगा। पुलिस ने तीन बाइक, एक कैब और बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात पुलिस नंद नगरी एरिया में जाम खुलवाती नज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

FIFA World Cup Highlights: स्विट्जरलैंड की शानदार जीत, कनाडा भी अगले दौर में; बोस्निया ने कतर को 3-1 से हराया

02:42 AM, 25-Jun-2026 दोनों मैच समाप्त हुए फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप बी के अंतिम मुकाबलों के बाद नॉकआउट चरण की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। वैंकूवर में खेले गए मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि सिएटल में बोस्निया एंड हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से मात देकर अगले दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया। तीन मैचों के बाद स्विट्जरलैंड सात अंकों के साथ ग्रुप बी में पहले स्थान पर रहा, कनाडा चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और दोनों टीमों ने सीधे अंतिम-32 में जगह बना ली। वहीं बोस्निया भी चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा और अब सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में शामिल होकर आगे बढ़ने की उम्मीद लगाए हुए है। क़तर सिर्फ एक अंक के साथ चौथे स्थान पर रहा और टूर्नामेंट से बाहर हो गया।वैंकूवर के बीसी प्लेस स्टेडियम में खेले गए ग्रुप बी के निर्णायक मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने कनाडा को 2-1 से हराकर ग्रुप विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और 45 मिनट का खेल गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। कनाडा और स्विट्जरलैंड दोनों ने मौके बनाए, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली।दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही स्विट्जरलैंड ने मैच का रुख बदल दिया। 46वें मिनट में रूबेन वर्गास ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 57वें मिनट में 20 वर्षीय जोहान मंजाम्बी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। मंजाम्बी ने पूरे मैच में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और स्विस आक्रमण की धुरी बने रहे। कनाडा ने हार नहीं मानी और 76वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी प्रॉमिस डेविड ने ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

सिया-चेतन ने कैफे में बनाया था डेथ प्लान: केतन के आने से पहले हुई थी गुप्त मुलाकात, दोनों के बीच हुए 2004 कॉल

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन को लोहागढ़ किले से खाई में धक्का देकर मारने की आरोपी उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी पिछले छह महीने से लगातार संपर्क में थे, दोनों ने एक-दूसरे को 2,000 से अधिक बार फोन किया था। इन आरोपियों के बीच कुल 238 घंटे बातचीत की थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें संदेह है कि सिया और चेतन के बीच इतनी ज्यादा बातचीत उस साजिश का हिस्सा थी, जिसके के तहत 18 जून को केतन की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के दिन सिया (20) और चेतन (22) कथित तौर पर एक कैफे में मिले थे। इसी कैफे में केतन की हत्या की साजिश को अंतिम रूप दिया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मुलाकात के दौरान दोनों ने किले की एक ऐसी उपयुक्त जगह की पहचान की, जहां से केतन को खाई में धकेला जा सके। उन्होंने हत्या की साजिश को अंजाम देने की पूरी तैयारी भी की।पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह गिल ने कहा, सिया और चेतन के बीच पिछले छह महीने में 2,004 बार फोन कॉल हुए थे और कुल 238 घंटे बातचीत की। दोनों के बीच फोन पर कई बार दो-तीन घंटे से ज्यादा समय तक भी बातचीत हुई।फोटो स्रोत: IANSपुलिस के अनुसार, दोनों केतन को अपने रिश्ते में अड़चन मानते थे और इसलिए उन्होंने रियल एस्टेट कारोबारी को रास्ते से हटाने का फैसला किया।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिया ने छह जून को मुंबई हवाई अड्डे जाते समय केतन का पासपोर्ट गायब करके प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाने की दोनों की योजना पर पानी फेर दिया था।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश तायडे ने बताय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में कैसे घुसा एअर इंडिया का विमान?: DGCA ने बताई पूरी कहानी, एटीसी और क्रू पर गिरी गाज

दिल्ली से अमृतसर जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान के कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने का मामला सामने आया है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है। एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया में था, तभी वह सीमित समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में चला गया। पूरे घटनाक्रम पर डीजीसीए का जवाब अब इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बताया है कि 22 जून 2026 को एअर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर जाने वाली उड़ान एआई-479 एक विशेष परिस्थिति के कारण कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। हालांकि, पूरी प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों के समन्वय में हुई और विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली लौट आया। डीजीसीए के अनुसार, एयर इंडिया का एयरबस ए321 विमान (वीटी-पीपीवी) दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरकर पहुंच रहा था। इसी दौरान अमृतसर हवाई अड्डे पर एक अन्य विमान से पक्षी टकराने की घटना हुई थी। इसके बाद रनवे की जांच के लिए एआई-479 को कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए। जब विमान को बाद में उतरने के लिए एप्रोच कराया जा रहा था और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की ओर से रडार वेक्टरिंग की जा रही थी, तब विमान थोड़े समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में चला गया। डीजीसीए ने स्पष्ट किया कि इस दौरान पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के साथ समन्वय किया गया था और स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रही। अधिकारियों के मुताबिक बाद में विमान को अमृतसर में उतारने के बजाय वापस दिल्ली भेजने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

इस बहाने किले में घुसा था कातिल चेतन: टिकट काउंटर पर केतन को हुई थी दिक्कत, गार्ड ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा बताया गया था, लेकिन अब सामने आ रहे एक-एक बयान से यह मामला सुनियोजित हत्या का रूप लेता दिख रहा है। किले के टिकट काउंटर पर तैनात सुरक्षा गार्ड धीरज जाधव का बयान इस केस की अहम कड़ी बनकर उभरा है। गार्ड ने बताया कि घटना वाले दिन उसने केतन, सिया गोयल और बाद में पहुंचे चेतन चौधरी को देखा था। उसके अनुसार, चेतन का व्यवहार शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। गार्ड को चेतन पर क्यों हुआ था शक? धीरज जाधव ने बताया कि युवक ने हूडी पहन रखी थी और वह स्टाफ की आवाज भी अनसुनी कर रहा था। जब गार्ड खुद उसके पास पहुंचा, तब उसने जवाब दिया। जांच में सामने आया कि यही युवक चेतन चौधरी था, जिसे पुलिस सिया का प्रेमी और हत्या का सह-साजिशकर्ता मान रही है। बताया जा रहा है कि तेज गर्मी के बावजूद उसने चेहरे को छिपाने के लिए हूडी पहन रखी थी। Pune, Maharashtra: Lohagad Fort security guard Dheeraj Jadhav says, “There was a guard posted at the cricket counter for ticket distribution. We were present there, and I was speaking to my senior, requesting that I be assigned a duty. After that, we moved a little further… pic.twitter.com/4c7e78rrcH — IANS (@ians_india) June 24, 2026 सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा? जांच एजेंसियों के अनुसार, टिकट काउंटर की सीसीटीवी फुटेज में सिया और चेतन के बीच तालमेल के संकेत मिले हैं। एक फुटेज में सिया पीछे मुड़कर देखती नजर आती है, जबकि उसी दौरान चेतन अचानक बैठ जाता है। पुलिस का मानना है कि दोनों एक-दूसरे की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि चेतन, सिया और केतन से पहले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk