अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, एअर इंडिया का एक विमान टैक्सीवे पर गलत मोड़ लेने के बाद इंडिगो के एक विमान के सामने आ गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने की स्थिति में पहुंच गए थे। इंडिगो ने कहा कि दोनों विमानों को सुरक्षित दूरी पर रोक लिया गया था और यात्रियों या चालक दल की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान लैंडिंग के बाद पार्किंग बे की ओर जा रहा एअर इंडिया का विमान टैक्सी करते समय गलत दिशा में मुड़ गया। दोनों विमानों के बीच उस समय करीब 200 मीटर की दूरी थी। एअर इंडिया ने मानी गलती एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, “हम उस घटना से अवगत हैं जिसमें 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद संचालित हमारी उड़ान एआई-2493 लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय अनजाने में गलत मोड़ ले बैठी।” एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। बाद में विमान को टो करके वापस पार्किंग बे तक ले जाया गया। बयान में कहा गया, “मामले की जानकारी नियामक अधिकारियों को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।” सूत्रों के अनुसार, दोनों विमान नैरो-बॉडी ए320 श्रेणी के थे। इंडिगो ने कहा कि अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली उसकी उड़ान 6ई-5160 के प्रस्थान में थोड़ी देरी हुई, क्योंकि दूसरी एयरलाइन का एक विमान गलती से गलत दिशा में मुड़कर उसके विमान के रास्ते में आ गया था। इंडिगो ने क्या कहा? एयरलाइन ने कहा, “दोनों विमान सुरक्षित दूरी पर रुक गए थे। इसके बाद दूसरे विमान को वहां से हटाया गया और हमारी उड़ान ने सुरक्षित रूप से उड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें