FIFA WC: टीमें न करें होशियारी, इसलिए फीफा की बड़ी चाल! ग्रुप चरण के आखिरी दौर में एकसाथ क्यों हो रहे 2-2 मैच? फीफा विश्वकप 2026 अब ग्रुप चरण के निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। जैसे-जैसे नॉकआउट चरण करीब आ रहा है, दर्शकों के मन में एक सवाल भी उठ रहा है कि आखिर ग्रुप के अंतिम दौर के मुकाबले एक ही समय पर क्यों खेले जा रहे हैं? यानी एक ग्रुप के दोनों मैच एक ही समय पर शुरू हो रहे हैं। जैसे 14वें दिन ग्रुप बी और ग्रुप सी के दोनों मुकाबले एक ही समय पर हुए। आगे भी इसी तरह हर ग्रुप के मुकाबले होंगे। इस तरह फैंस को एक समय पर दो मैच देखने में कठिनाई हो रही है और उन्हें अपने पसंदीदा मैच चुनना पड़ रहा है। दरअसल, इसके पीछे फीफा की एक सोची-समझी रणनीति है, जिसका उद्देश्य प्रतियोगिता की निष्पक्षता बनाए रखना है। फीफा विश्वकप 2026: 14वें दिन के मैचों के नतीजे ग्रुप मुकाबला परिणाम भारतीय समय B स्विट्जरलैंड vs कनाडा 2-1 रात 12:30 बजे शुरू हुआ B बोस्निया-हर्जेगोविना vs कतर 3-1 रात 12:30 बजे शुरू हुआ C मोरक्को vs हैती 4-2 सुबह 3:30 बजे शुरू हुआ C स्कॉटलैंड vs ब्राजील 0-3 सुबह 3:30 बजे शुरू हुआ A दक्षिण अफ्रीका vs दक्षिण कोरिया 0-0 सुबह 6:30 बजे से जारी है A चेकिया vs मेक्सिको 0-0 सुबह 6:30 बजे से जारी है फीफा विश्वकप 2026: 15वें दिन का शेड्यूल (भारतीय समय) ग्रुप मुकाबला समय (IST) E कुरासाओ vs कोट डी आइवर रात 1:30 बज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें