उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार रात एक टूरिस्ट बस ने फ्लाईओवर से उतरते समय लालबत्ती पर खड़े एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और वह वाहनों को काफी दूर घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी दूर जाकर बस किसी तरह रुकी। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस ने एक कैब, तीन बाइकों के अलावा कई अन्य वाहनों को टक्कर मारी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 6 लोगों को राहगीरों ने जीटीबी अस्पताल पहुंचाया है। अस्पताल में कई की हालत नाजुक है। हादसे की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे नंद नगरी इलाके में जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के अनुसार एक बाइक बस के पहिये में ही फंस गई। आरोपी उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस घायलों का पता लेने अस्पताल पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक हादसा नंद नगरी डिपो के पास बुधवार देर रात हुआ। यहां नंद नगरी फ्लाईओवर से आगे उतरते ही लालबत्ती है। रात के समय यूपी नंबर की एक बस फ्लाईओवर से नीचे उतरते हुए अपना नियंत्रण खो बैठी। चालक ने आग लालबत्ती पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।लोगों ने निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुुंचाया। स्थानीय लोगों का दावा था कि घायलों में कई की हालत गंभीर थी। अस्पताल पहुंचने पर ही उनकी हालत का पता चल पाएगा। पुलिस ने तीन बाइक, एक कैब और बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात पुलिस नंद नगरी एरिया में जाम खुलवाती नज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
East Delhi: नंदनगरी फ्लाईओवर से उतरते समय लालबत्ती पर खड़े वाहनों को रौंदती गई टूरिस्ट बस, एक की मौत; 6 जख्मी
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार रात एक टूरिस्ट बस ने फ्लाईओवर से उतरते समय लालबत्ती पर खड़े एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और वह वाहनों को काफी दूर घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी दूर जाकर बस किसी तरह रुकी। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस ने एक कैब, तीन बाइकों के अलावा कई अन्य वाहनों को टक्कर मारी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 6 ल