Explainer: ट्रिलियनेयर से फिर बिलियनेयर हो गए हैं मस्क, 13 दिन में ऐसा क्या बदल गया, कहां लगी सबसे ज्यादा चपत?

कौन है अभी दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति? ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में हालिया गिरावट के बावजूद एलन मस्क 946 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनके आसपास भी कोई अरबपति नहीं है। हालांकि, पिछले कारोबारी दिन उनकी संपत्ति में 11.5 अरब डॉलर की कमी आई है। इसके बावजूद 2026 में अब तक उनकी कुल संपत्ति में 326 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। क्या फिर से ट्रिलियनेयर बन सकते हैं मस्क? विशेषज्ञों का कहना है कि किसी बड़ी ग्रोथ कंपनी के आईपीओ के बाद शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव सामान्य बात है। हालांकि स्पेसएक्स के मामले में यह उतार-चढ़ाव काफी बड़ा रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट में एजेबेल की वित्तीय विश्लेषण प्रमुख डैनी हेवसन के अनुसार, स्पेसएक्स जैसे शेयरों में शुरुआती निवेश काफी हद तक भविष्य की उम्मीदों और भावनाओं पर आधारित था। लेकिन इतने बड़े निवेश में धैर्य और वास्तविक आंकड़ों के आधार पर फैसला लेना जरूरी होता है। विश्लेषकों का मानना है कि अगर स्पेसएक्स के शेयरों में सिर्फ करीब 6% की रिकवरी होती है तो एलन मस्क एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा पार कर सकते हैं। जुलाई के आखिर से कंपनी के अंदरूनी निवेशकों को चरणबद्ध तरीके से शेयर बेचने की अनुमति मिलेगी, जिससे निकट भविष्य में शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

सिया-चेतन का CCTV वीडियो वायरल: केतन की हत्या से एक दिन पहले कैफे में की मुलाकात, तीसरे शख्स का नाम आया सामने

पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। अब सामने आया है कि इस हत्या की पूरी साजिश एक कैफे में बैठकर रची गई थी। कैफे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें सिया और चेतन कैफे में बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने वारदात से एक दिन पहले मुलाकात की थी। यही नहीं इस मामले में एक तीसरे शख्स का भी नाम सामने आ रहा है। वह चेतन का करीबी दोस्त नीरज। केतन अग्रवाल की हत्या से एक दिन पहले 17 जून को सिया गोयल और चेतन चौधरी पुणे के एक कैफे में मिले थे, इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। pic.twitter.com/tn0ZJVbDz2 — Rahul Ahir (@rahulahir) June 25, 2026 पुलिस को जांच में एक कैफे की सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें चेतन चौधरी और सिया दोनों साथ घूमते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिया और चेतन 17 जून की शाम पुणे के थर्ड वेव कैफे में मिले थे। कैफे के सीसीटीवी फुटेज में सिया और चेतन को करीब 4:35 बजे एंट्री करते दिख रहे हैं। इसके बाद चेतन और सिया कैफे के काउंटर से कुछ खाने-पीने की चीजों का ऑर्डर देते हैं। इसके बाद वे कैफे के खुले एरिया में बैठकर बातें करते दिख रहे हैं।पुलिस के मुताबिक, दोनों लगभग एक घंटे तक कैफे में रहे और फिर शाम करीब 5:30 बजे बाहर निकल गए। माना जा रहा है कि इसी कैफे में बैठकर दोनों हत्याकांड की साजिश को अंतिम रूप दिया था। हालांकि पुलिस इस मामले की ओर कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है।इस हत्याकांड में एक और नाम जांच के घेरे में है। साजिश में चेतन का करीबी दोस्त नीरज की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या नीरज इस साजिश में सीधे तौर पर शामिल था या फिर उसे बिना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

Muzaffarnagar: सूखी रोटी, कोड़े और कुत्तों का खौफ, बल्लम से दागते थे शरीर; कोर्ट में दर्ज हुए पीड़ितों के बयान

1 of 6 बंधुआ मजदूरी मामला - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र के मांडी गांव में संचालित दोना फैक्टरी में कथित बंधुआ मजदूरी के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुक्त कराए गए मजदूरों में से चार के न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं। पीड़ित मजदूरों के अनुसार उन्हें 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन, भोजन और रहने की सुविधा का लालच देकर विभिन्न राज्यों से लाया गया था, लेकिन यहां लाकर बंधक बना लिया गया। मजदूरों का दावा है कि डेढ़ साल तक उनसे जबरन काम कराया गया और विरोध करने पर अमानवीय यातनाएं दी गईं। कोड़े से मारा गया, कुत्ते से कटवाया गया, चोकर की सूखी रोटियां खिलाईं गईं। पीड़ित मजदूरों के अनुसार उन्हें 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन, भोजन और रहने की सुविधा का लालच देकर विभिन्न राज्यों से लाया गया था, लेकिन यहां लाकर बंधक बना लिया गया। मजदूरों का दावा है कि डेढ़ साल तक उनसे जबरन काम कराया गया और विरोध करने पर अमानवीय यातनाएं दी गईं। कोड़े से मारा गया, कुत्ते से कटवाया गया, चोकर की सूखी रोटियां खिलाईं गईं। मामले में फरार चल रहे फैक्टरी मालिक अंकित बालियान और उसके एक सहयोगी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 2 of 6 मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूरी मामला - फोटो : अमर उजाला दीवार फांदकर भागे विक्रम ने खोली पोल पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब राजस्थान निवासी मजदूर विक्रम किसी तरह फैक्टरी से भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

अमेजन का भारत में बड़ा दांव: 48 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद सीईओ का एलान

दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स और आईटी कंपनी अमेजन ने गुरुवार को भारत में 2026 से 2030 के बीच 48 अरब डॉलर की पूंजी निवेश करने की बात कही है। अमेजन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एंडी जेसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद इसका एलान किया। क्या है निवेश का मुख्य उद्देश्य? जेसी ने कहा, “हमने 2010 से अब तक भारत में 40 अरब डॉलर का निवेश किया है। पिछले साल के अंत में हमने 2026 से 2030 के बीच भारत में 35 अरब डॉलर का निवेश करने का एलान किया और अब हम इस राशि को बढ़ाकर 48 अरब डॉलर कर रहे हैं।” अमेजन का यह निवेश भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में बढ़ती मांग को पूरा करेगा।अमेजन के इस एलान के बाद कुल मिलाकर, 2010 से 2030 तक भारत में अमेजन की कुल वित्तीय प्रतिबद्धता 88 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगी। यह निवेश ई-कॉमर्स नेटवर्क, त्वरित वाणिज्य संचालन और प्रौद्योगिकी इंफ्रास्ट्रक्चर में संतुलित रहेगा।अमेजन के सीईओ ने प्रधानमंत्री के पिछले 12 वर्षों के दृष्टिकोण को जेसी ने उल्लेखनीय बताया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के लगभग हर पहलू में महत्वपूर्ण देश बन गया है। प्रधानमंत्री के पास देश को हर आयाम पर बेहतर बनाने के कई विचार हैं। बढ़ी हुई वित्तीय प्रतिबद्धता का मुख्य कारण डिजिटल अर्थव्यवस्था में बढ़ती मांग है। कंपनी ने अपनी संसाधन आवंटन योजना को बढ़ाया है। इस पूंजी का एक विशिष्ट हिस्सा उन्नत डिजिटल प्रणालियों को लक्षित करता है। 13 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश क्लाउड कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास में तेजी लाएगा। इससे क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में कुल नियोजित निवेश 21 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा। यह पूंजी मुंबई और हैदराबाद में अमेज़न वेब सर्विसेज के डेटा केंद्र क् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: आधार मान्य नहीं, पासपोर्ट से पहचान नहीं, फिर भारतीयता का सबूत क्या; बाकी दस्तावेजों की जरूरत क्यों?

Explainer: आधार मान्य नहीं, पासपोर्ट से पहचान नहीं, फिर भारतीयता का सबूत क्या; बाकी दस्तावेजों की जरूरत क्यों? आइये जानते हैं कि विदेश मंत्रालय का पूरा बयान क्या रहा है, जिसे लेकर देश में नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेजों पर बहस छिड़ गई है? अगर पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जा सकता तो फिर भारतीयता का सबूत क्या हो सकता है? इससे जुड़ा कानून क्या कहता है? ‘भारत में नागरिकता का प्रमाण कैसे दिया जा सकता है?’ बुधवार को जब विदेश मंत्रालय ने एक स्पष्टीकरण जारी कर यह कहा कि पासपोर्ट सिर्फ यात्रा का दस्तावेज है और यह देश की नागरिकता का प्रमाण नहीं है तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस मच गई। आम लोगों से लेकर संगीतकार जावेद अख्तर और विपक्ष के कई नेताओं ने भी नागरिकता के सबूत को लेकर सवाल पूछे। हालांकि, कहीं भी यह साफ नहीं हो सका कि आखिर देश का कानून नागरिकता पर क्या कहता है और किन दस्तावेजों को इसका प्रमाण माना जा सकता है। पहले जानें- क्या है विदेश मंत्रालय का पूरा बयान? विदेश मंत्रालय ने 24 जून को 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर एक ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया कि भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये मुख्य रूप से एक यात्रा दस्तावेज है। इसका प्राथमिक मकसद नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने की अनुमति देना और विदेशों में उनकी पहचान व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

Venezuela Earthquake LIVE News: वेनेजुएला में भूकंप के बाद दुनियाभर से मदद के एलान; रोड्रिगेज ने जताया आभार

04:10 PM, 25-Jun-2026 164 लोगों की मौत और 971 घायल वेनेजुएला में भूकंप के बाद अब तक 164 लोगों की मौत हो गई है। वहीं जानकारी के अनुसार, 971 लोग घायल हुए हैं। इस बीच दुनियाभर के देशों ने मदद का एलान किया है। वेनेजुएला में भूकंप के बाद अब तक 164 लोगों की मौत हो गई है। वहीं जानकारी के अनुसार, 971 लोग घायल हुए हैं। इस बीच दुनियाभर के देशों ने मदद का एलान किया है। 02:25 PM, 25-Jun-2026 हम आपके साथ हैं: उर्सुला वॉन डेर लेयन वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से मची तबाही पर यूरोपीय संघ (EU) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया पर प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और एकजुटता प्रकट की है। उन्होंने वेनेजुएला के नागरिकों को सांत्वना देते हुए लिखा, कल रात आए विनाशकारी भूकंप के बाद हम सभी वेनेजुएलावासियों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। मैं विशेष रूप से पीड़ितों और उनके परिवारों के बारे में सोच रही हूं। संकट की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं। Expresamos nuestra solidaridad con todos los venezolanos tras los devastadores terremotos de anoche. Pienso de manera especial en las víctimas y sus familiares. Estamos con vosotros. — Ursula von der Leyen (@vonderleyen) June 25, 2026 वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से मची तबाही पर यूरोपीय संघ (EU) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया पर प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और एकजुटता प्रकट की है। उन्होंने वेनेजुएला के नागरिकों को सांत्वना देते हुए लिखा, कल रात आए विनाशकारी भूकंप के बाद हम सभी वेनेजुएलावासियों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। मैं विशेष रूप से पीड़ितों और उनके परिवारों के बारे में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

कोलकाता हादसा: विधानसभा में बोले CM- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगा मुआवजा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को राज्य विधानसभा में कोलकाता के ताराताला इलाके में हुई घटना पर एक बयान दिया। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हुई है। वहीं, 20 गंभीर रूप से घायल हैं। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में इस दुर्घटना पर आधिकारिक बयान में कहा, गोदाम ढहने की घटना में जान गंवाए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये और घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। कोलकाता में ढहे गोदाम के भवन से जुड़ी जरूरी अनुमति के पहलू पर सीएम शुभेंदु ने कहा, रिकॉर्ड पर उपलब्ध भवन के नक्शे पर कोलकाता के पूर्व महापौर और तृणमूल कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। गोदाम के मालिक गिरफ्तार कोलकाता की घटना पर मुख्यमंत्री का बयान काफी अहम है। खासकर उन गंभीर आरोपों को देखते हुए, जो गोदाम के मालिक शंभूनाथ बेहरा पर लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने कोलकाता नगर निगम के पिछले तृणमूल कांग्रेस-शासित बोर्ड के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह गोदाम अवैध रूप से बनवाया था। शंभूनाथ बेहरा को गुरुवार की सुबह कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पूछताछ के लिए बुधवार रात हिरासत में लिए गए तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें गोदाम का सुपरवाइजर मोहम्मद गुलजार, लेबर कॉन्ट्रैक्टर मोहम्मद अतायुल और सुभाष चौधरी शामिल हैं। इसके साथ ही सीपीएम की ट्रेड यूनियन शाखा से जुड़ी पोर्ट ट्रस्ट की वर्कर्स यूनियन ने गोदाम के निर्माण को लेकर सवाल उठाए थे। यूनियन ने 11 जून को एक पत्र के जरिए अधिकारियों को आगाह भी किया था कि इस गोदा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर- द मूवी' का टीजर हुआ रिलीज, डबल एक्शन और दमदार कहानी के साथ आ रही फिल्म

पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने ‘मिर्जापुर- द मूवी’ का टीजर जारी कर दिया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास। कैसा है फिल्म का टीजर? मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु काफी खतरनाक अवतार में नजर आए। तीनों के बीच मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई जारी है। टीजर मेंं अली फजल और दिव्येंदु शानदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में नए किरदारों की एंट्री हुई है। फिल्म में पंचायत फेम जितेंद्र कुमार और रवि किशन की एंट्री हुई है। दोनों टीजर में काफी अलग और अनोखे अंदाज में नजर आए हैं। टीजर देखकर लगता है कि दोनों का रोल काफी अहम होने वाला है। साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जितेंद्र बबलू पंडित के किरदार में नजर आ सकते हैं, क्योंकि टीजर में विक्रांत कहीं नजर नहीं आए हैं। इसके अलावा फिल्म की ऑरिजिनल स्टार कास्ट नजर आने वाली है।टीजर में दमदार एक्शन सीन्स के अलावा शानदार डायलॉग भी सुनाई दिए हैं। आइए उनपर नजर डालते हैं -‘काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं भी मिलती है।‘‘हमें एम्पायर चलाना नहीं है गुड्डू भैया, बनाना है।‘‘हम कब बोले कि नमक खाने में डालना है।’ (रवि किशन अपने साथी से बोलते हैं कि नमक ले आओ। तो उनका साथी कहता है कि नमक तो ठीक है भैया। इसपर रवि ये डायलॉग कहते हैं और इस सीन में वे एक लहूलुहान शख्स पर नमक डाल देते हैं।)‘सारी प्रजा को मार देंगे, तो राज किसपर करेंगे।‘‘जानते हो ना किसकी मम्मी हैं हम।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: सोनम-मुस्कान से सिया तक हत्या का रास्ता क्यों चुन रहा युवा, क्या रिश्ते को खत्म करना इतना मुश्किल?

इस तरह के मामले लगातार आने का समाज पर क्या असर हो रहा है? डॉ. सत्यकांत कहते हैं कि इन मामलों में सबसे विचलित करने वाली बात है विश्वास का टूटना, अब आप अपने मंगेतर, जीवनसाथी किसी पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। अब लोग सोच रहे हैं कि हम किस पर विश्वास करें और किस पर नहीं करें। इसें बस प्रेम प्रसंग के रूप में नहीं देखना चाहिए। हमारे अंदर सहानुभूति की कमी होती जा रही है। हमारी नैतिकता में कमी आ रही है और खुदगर्जी की चरम सीमा का मिला-जुला रूप ऐसे मामलों में देखा जा सकता है। बच्चे अपने माता-पिता से अपनी परेशानी न बताकर ऐसा रास्ता क्यों चुनते हैं? डॉ. समीक्षा कहती हैं कि कई परिवारों में आज भी जाति, धर्म, समाज की इज्जत और लोग क्या कहेंगे जैसी बातों को बहुत महत्व दिया जाता है। ऐसे माहौल में बड़े होने वाले लोग अक्सर अपने मन की बात खुलकर कहने से डरते हैं, जहां परिवार अधिक प्रगतिशील और खुले विचारों वाला होता है, वहां रिश्तों और विवाह को लेकर फैसले लेने की ज्यादा स्वतंत्रता होती है, लेकिन कई परिवारों में शादी को जीवन का अंतिम और अटूट बंधन माना जाता है। ऐसे में रिश्ते टूटने या पसंद के साथी को चुनने को लेकर दबाव बढ़ जाता है, जिससे कुछ लोग गलत फैसले लेने की ओर भी बढ़ जाते हैं। वहीं, डॉ. सत्यकांत कहते हैं कि भौतिक उन्नयन, पारिवारिक उन्नयन के साथ-साथ नहीं चल रहा, अभी हमारा समाज थोड़ा बहुत ही आगे बढ़ पाया है। भौतिक उन्नयन और पारिवारिक परंपराओं में गैप बहुत ज्यादा है। इसके कारण मानवीय रिश्तों में जो जटिलताएं आ रही हैं, हम आज भी रूढ़िवादी तरीके से चीजों को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि जमाना बदल चुका है। क्या इन मामलों को केवल अपराध समझें? डॉ. सत्यकांत कहते हैं कि इन मामलों को केवल अपराध के रूप मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

Nirjala Ekadashi 2026 Live: सबसे कठिन और और पुण्यदायी निर्जला एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम

09:04 AM, 25-Jun-2026 Nirjala Ekadashi 2026 Live: राशि अनुसार करें दान मेष: सप्तधान्य (सात प्रकार के अनाज) वृषभ: पानी से भरा घड़ा मिथुन: मौसमी फल कर्क: दूध या मिश्री सिंह: तांबे का पात्र या धार्मिक पुस्तकें कन्या: जल से भरा घड़ा और हाथ का पंखा तुला: पीले वस्त्र या अन्न वृश्चिक: सत्तू या गुड़ धनु: चने की दाल और पीले फल मकर: उड़द की दाल या छाता कुंभ: पीने का पानी या शरबत मीन: पीले अनाज या केले 08:50 AM, 25-Jun-2026 Nirjala Ekadashi 2026 Live: निर्जला एकादशी पर तुलसी दल तोड़ने के नियम सनातन परंपराओं में निर्जला एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना उचित नहीं माना जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होती है और तुलसी माता को भी विशेष सम्मान दिया जाता है। इसी कारण पूजा में चढ़ाने के लिए तुलसी दल एक दिन पहले ही एकत्र कर लेने की परंपरा प्रचलित है। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व है और इसके बिना पूजा को अधूरा माना जाता है। यदि किसी कारणवश एकादशी के दिन तुलसी दल लेना आवश्यक हो जाए, तो पहले तुलसी माता को प्रणाम कर उनसे क्षमा प्रार्थना करने की मान्यता है। मान्यता है कि नियमों का पालन करते हुए श्रद्धापूर्वक की गई विष्णु और तुलसी पूजा से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है। 08:31 AM, 25-Jun-2026 Nirjala Ekadashi 2026 Live: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 काम तामसिक भोजन का सेवन न करें क्रोध और विवाद से बचें तुलसी के पत्ते न तोड़ें आलस्य और अधिक नींद से दूर रहें किसी का अपमान न करें 08:21 AM, 25-Jun-2026 Nirjala Ekadashi 2026 Live: निर्जला एकादशी पूजा सामग्री तुलसी दल पीले फूल चंदन अक्षत (चावल) रोली धूप दीपक घी कपूर पंचाम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk