कौन है अभी दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति? ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयरों में हालिया गिरावट के बावजूद एलन मस्क 946 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनके आसपास भी कोई अरबपति नहीं है। हालांकि, पिछले कारोबारी दिन उनकी संपत्ति में 11.5 अरब डॉलर की कमी आई है। इसके बावजूद 2026 में अब तक उनकी कुल संपत्ति में 326 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। क्या फिर से ट्रिलियनेयर बन सकते हैं मस्क? विशेषज्ञों का कहना है कि किसी बड़ी ग्रोथ कंपनी के आईपीओ के बाद शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव सामान्य बात है। हालांकि स्पेसएक्स के मामले में यह उतार-चढ़ाव काफी बड़ा रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट में एजेबेल की वित्तीय विश्लेषण प्रमुख डैनी हेवसन के अनुसार, स्पेसएक्स जैसे शेयरों में शुरुआती निवेश काफी हद तक भविष्य की उम्मीदों और भावनाओं पर आधारित था। लेकिन इतने बड़े निवेश में धैर्य और वास्तविक आंकड़ों के आधार पर फैसला लेना जरूरी होता है। विश्लेषकों का मानना है कि अगर स्पेसएक्स के शेयरों में सिर्फ करीब 6% की रिकवरी होती है तो एलन मस्क एक बार फिर 1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति का आंकड़ा पार कर सकते हैं। जुलाई के आखिर से कंपनी के अंदरूनी निवेशकों को चरणबद्ध तरीके से शेयर बेचने की अनुमति मिलेगी, जिससे निकट भविष्य में शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें