पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। अब सामने आया है कि इस हत्या की पूरी साजिश एक कैफे में बैठकर रची गई थी। कैफे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें सिया और चेतन कैफे में बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने वारदात से एक दिन पहले मुलाकात की थी। यही नहीं इस मामले में एक तीसरे शख्स का भी नाम सामने आ रहा है। वह चेतन का करीबी दोस्त नीरज। केतन अग्रवाल की हत्या से एक दिन पहले 17 जून को सिया गोयल और चेतन चौधरी पुणे के एक कैफे में मिले थे, इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। pic.twitter.com/tn0ZJVbDz2 — Rahul Ahir (@rahulahir) June 25, 2026 पुलिस को जांच में एक कैफे की सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें चेतन चौधरी और सिया दोनों साथ घूमते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिया और चेतन 17 जून की शाम पुणे के थर्ड वेव कैफे में मिले थे। कैफे के सीसीटीवी फुटेज में सिया और चेतन को करीब 4:35 बजे एंट्री करते दिख रहे हैं। इसके बाद चेतन और सिया कैफे के काउंटर से कुछ खाने-पीने की चीजों का ऑर्डर देते हैं। इसके बाद वे कैफे के खुले एरिया में बैठकर बातें करते दिख रहे हैं।पुलिस के मुताबिक, दोनों लगभग एक घंटे तक कैफे में रहे और फिर शाम करीब 5:30 बजे बाहर निकल गए। माना जा रहा है कि इसी कैफे में बैठकर दोनों हत्याकांड की साजिश को अंतिम रूप दिया था। हालांकि पुलिस इस मामले की ओर कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है।इस हत्याकांड में एक और नाम जांच के घेरे में है। साजिश में चेतन का करीबी दोस्त नीरज की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या नीरज इस साजिश में सीधे तौर पर शामिल था या फिर उसे बिना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें