Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर भारत में अब तेजी से बढ़ेगा बारिश का दायरा; लेकिन लू से फिलहाल राहत नहीं

आईएमडी के अनुसार 27 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। 28 जून को असम और मेघालय में भी बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी। इस बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बृहस्पतिवार दोपहर को मूसलाधार बारिश हुई। करीब दो घंटे की तेज बारिश से शहर की कई प्रमुख सड़कें डूब गईं। कोलकाता और साल्ट लेक के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बात बीते 24 घंटों की करें तो पश्चिम बंगाल के अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। गोवा, असम, त्रिपुरा, तटीय और कर्नाटक , तेलंगाना में भी कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई। एजेंसीआईएमडी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 30 जून से एक जुलाई के बीच, हिमाचल प्रदेश में 30 जून से एक जुलाई और उत्तराखंड में 29 जून से एक जुलाई तक व्यापक वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक रुक-रुक कर बारिश, गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 जून से एक जुलाई के बीच उत्तराखंड में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।बिहार, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26 जून से एक जुलाई तक अलग-अलग दिनों में भारी बारिश का दौर बना रहेगा। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उत्तरी हिस्सों में 27 से 29 जून के दौरान कहीं-कहीं अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। बिहार में 26 से 30 जून तक भारी बारिश और 26 जून तथा 28 जून को तेज आंधी की चेतावनी दी गई है। पूर्वोत्तर भारत में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप ने अब तक छीनीं 188 जिंदगियां, 200 से ज्यादा लोग अभी भी मलबे में फंसे

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद गुरुवार को लोग मलबे में दबे जीवित लोगों की तलाश में जुटे रहे। वहीं, बचाव दल सबसे अधिक प्रभावित उत्तरी तटीय इलाकों की ओर रवाना हुए। अधिकारियों के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 188 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक लोग अब भी मलबे में फंसे हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन भूकंपों को पिछले एक सदी में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना जा रहा है। देशभर में करीब 1,500 लोग घायल हुए हैं, जबकि हजारों लोगों के लापता होने की खबर है। राजधानी काराकास के उत्तर में स्थित तटीय क्षेत्र ला ग्वाइरा में सबसे अधिक तबाही और जनहानि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, कई इमारतें ढह गईं और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।भूकंप का असर इतना व्यापक था कि काराकास से करीब 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन क्षेत्र में भी इमारतों को खाली कराया गया। काराकास का मुख्य हवाई अड्डा भी क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद कर दिया गया है। उत्तरी वेनेजुएला के कई शहरों में घबराए लोग सड़कों पर निकल आए। कई लोग मलबे के बीच अपने लापता परिजनों और परिचितों की तलाश करते दिखाई दिए। वहीं, बचावकर्मी भारी उपकरणों की मदद से मलबा हटाते नजर आए।ला ग्वाइरा में सेवानिवृत्त शिक्षक जुआन अल्बर्टो मेंदानो मलबे के बीच से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने एक महिला को देखा जो मलबे में फंसी हुई थी और हाथ हिलाकर मदद मांग रही थी। उन्होंने कहा, “भगवान करे उसे जल्द से जल्द बाहर निकाल लिया जाए। जब हमने उसकी चीख सुनी तो हम कुछ नहीं कर सके।” एक अन्य क्षतिग्रस्त अपार्टमेंट परिसर में लोग अपने लापता परिजनों के नाम पुकारते हुए दिखाई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

कौन हैं चढ़ावा चोरी के आरोपी?: जिनका नाम FIR में, ट्रस्टी अनिल मिश्रा व चंपत के करीबी शामिल; पढ़ें प्रोफाइल

जांच के घेरे में कई चेहरे मंदिर के चढ़ावे की गणना में कथित अनियमितताओं और चोरी के मामले में कई लोगों की भूमिका जांच एजेंसियों के निशाने पर है। इस प्रकरण में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू को अहम किरदार माना जा रहा है। बताया जाता है कि वह मंदिर की व्यवस्थाओं में सक्रिय दखल रखता था और गणना प्रक्रिया की निगरानी भी करता था। गणना कक्ष की चाबी उसके पास रहने की बात सामने आई है। अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा की ड्यूटी चढ़ावा गणना में लगती थी। दोनों रिश्तेदारी के जरिए मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों के करीबी बताए जाते हैं। जांच के दौरान उनके घरों से कथित रूप से चोरी की रकम बरामद होने की बात कही गई है। मनीष यादव, जो टिन्नू यादव का भतीजा बताया जाता है, भी गणना प्रक्रिया में शामिल था और उसके पास से भी रकम मिलने की चर्चा रही। अविनाश शुक्ला और गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव की भूमिकाओं की भी जांच हो रही है। वहीं, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र पर अनुकल्प व लवकुश के साथ कथित साजिश में शामिल रहने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 1 min · National Desk

FIFA World Cup 2026 LIVE: जर्मनी-इक्वाडोर मुकाबला बराबरी पर, आइवरी कोस्ट ने पहले हाफ में बनाई बढ़त

02:24 AM, 26-Jun-2026 FIFA World Cup 2026 LIVE: कुरासाओ बनाम आइवरी कोस्ट, हाफ-टाइम तक 0-1 पर मुकाबला फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई के एक अन्य मुकाबले में आइवरी कोस्ट ने पहले हाफ की समाप्ति तक कुरासाओ पर 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच की शुरुआत से ही आइवरी कोस्ट ने आक्रामक रवैया अपनाया और सातवें मिनट में उसका फायदा भी मिल गया। अनुभवी स्ट्राइकर निकोलस पेपे ने शानदार गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। गोल खाने के बाद कुरासाओ ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन आइवरी कोस्ट की मजबूत रक्षापंक्ति ने उसे कोई स्पष्ट मौका नहीं दिया। वहीं, आइवरी कोस्ट ने भी बढ़त को दोगुना करने के लिए लगातार हमले किए, हालांकि पहला हाफ समाप्त होने तक स्कोर 1-0 ही रहा। अब दूसरे हाफ में कुरासाओ पर बराबरी का गोल करने का दबाव रहेगा, जबकि आइवरी कोस्ट इस बढ़त को बरकरार रखते हुए तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल करने की कोशिश करेगी। मुकाबला अभी पूरी तरह खुला हुआ है और दूसरे हाफ में रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है। (फोटो क्रेडिट: Fifa.com) फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई के एक अन्य मुकाबले में आइवरी कोस्ट ने पहले हाफ की समाप्ति तक कुरासाओ पर 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच की शुरुआत से ही आइवरी कोस्ट ने आक्रामक रवैया अपनाया और सातवें मिनट में उसका फायदा भी मिल गया। अनुभवी स्ट्राइकर निकोलस पेपे ने शानदार गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई।गोल खाने के बाद कुरासाओ ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन आइवरी कोस्ट की मजबूत रक्षापंक्ति ने उसे कोई स्पष्ट मौका नहीं दिया। वहीं, आइवरी कोस्ट ने भी बढ़त को दोगुना करने के लिए लगातार हमले किए, हालांकि पहला हाफ समाप्त होने तक स्कोर 1-0 ही रहा। अब दूसरे हाफ में कुरासाओ पर बराबरी का गोल करने का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

विदेश जाना हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाए पासपोर्ट के शुल्क, 1 जुलाई से 36 पेज के लिए देने होंगे ₹2,500

विदेश घूमने, पढ़ाई करने या काम के सिलसिले में देश से बाहर जाने की योजना बना रहे लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने नया पासपोर्ट बनवाने और पुराने को रिन्यू कराने की फीस में भारी इजाफा कर दिया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी ‘पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026’ के तहत नई दरें 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि आपकी जेब पर इसका कितना असर होने वाला है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए अब क्या होगी नई फीस? नए नियमों के अनुसार, 18 साल या उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए पासपोर्ट सेवाओं की दरों में सीधे तौर पर बदलाव किया गया है: 36-पेज का पासपोर्ट: पहले इसके लिए 1,500 रुपये देने होते थे, लेकिन अब नॉर्मल फीस बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, अगर आप इसे ‘तत्काल’ सेवा के तहत बनवाते हैं, तो आपको कुल 5,000 रुपये चुकाने होंगे। पहले इसके लिए 1,500 रुपये देने होते थे, लेकिन अब नॉर्मल फीस बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, अगर आप इसे ‘तत्काल’ सेवा के तहत बनवाते हैं, तो आपको कुल 5,000 रुपये चुकाने होंगे। 60-पेज का पासपोर्ट: जो लोग ज्यादा सफर करते हैं और 60 पेज का जंबो पासपोर्ट बनवाते हैं, उन्हें अब 2,000 रुपये के बजाय 3,500 रुपये देने होंगे। इसका तत्काल शुल्क 6,000 रुपये तय किया गया है। बच्चों (18 साल से कम) के पासपोर्ट पर महंगाई का कितना असर पड़ा है? बच्चों के पासपोर्ट की फीस भी बढ़ा दी गई है। 18 वर्ष से कम आयु के आवेदकों के लिए नया 36-पेज का पासपोर्ट बनवाने का शुल्क 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दिया गया है। यदि बच्चों का पासपोर्ट तत्काल श्रेणी में बनवाना है, तो इसके लिए 4,250 रुप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

IND W vs BAN W: शेफाली के अर्धशतक से जीता भारत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; श्री चरणी ने रचा इतिहास

IND W vs BAN W: शेफाली के अर्धशतक से जीता भारत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; श्री चरणी ने रचा इतिहास भारत ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में शेफाली वर्मा के तेज अर्धशतक और राधा यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखीं। वहीं, युवा स्पिनर श्री चरणी ने टूर्नामेंट में 12 विकेट पूरे कर महिला टी20 विश्व कप के एक संस्करण में भारत की सबसे सफल गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जीवित रखते हुए गुरुवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। शैफाली वर्मा के तेजतर्रार अर्धशतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने 137 रन के लक्ष्य को 16.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 20 ओवर में 136/8 के स्कोर पर रोक दिया। हालांकि भारतीय टीम की फील्डिंग एक बार फिर सवालों के घेरे में रही और खिलाड़ियों ने चार कैच छोड़े, लेकिन गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। बांग्लादेश की ओर से निगार और जुआइरिया ने संभाली पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत धीमी रही। रेणुका सिंह ठाकुर ने शुरुआती झटका देते हुए दिलारा अख्तर को सिर्फ चार रन पर आउट कर दिया। इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

कोलकाता गोदाम हादसा: पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के पूर्व ओएसडी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

गिरफ्तारी उस दिन हुई, जब विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक व्यक्ति का नाम लिए बिना कुछ टिप्पणियां कीं, जिन्हें पूर्व ओएसडी की ओर इशारा माना जा रहा है।पुलिस अधिकारी के अनुसार, कालीचरण बंद्योपाध्याय, जिन्हें “काली” के नाम से भी जाना जाता है, को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शाम को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “तारातला गोदाम ढहने के मामले की जांच के सिलसिले में कालीचरण बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। मामले की जांच जारी है।” मुख्यमंत्री ने उनका नाम लिए बिना आरोप लगाया कि नगर निगम में किसी भी भवन योजना को “काली” नामक व्यक्ति की मंजूरी के बिना स्वीकृति नहीं मिल सकती थी।यह मामला तारातला में निर्माणाधीन एक गोदाम की छत ढहने के बाद सामने आया था। हादसे के बाद जांचकर्ताओं ने परियोजना की मंजूरी और निर्माण प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं की जांच शुरू की थी। राज्य सरकार के कर्मचारी बंद्योपाध्याय पहले पश्चिम बंगाल पुलिस में सेवा दे चुके हैं। बाद में वे प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए। वर्ष 2018 के अंत में सोवन चटर्जी के इस्तीफे के बाद जब फिरहाद हकीम कोलकाता के मेयर बने, तब बंद्योपाध्याय का कोलकाता नगर निगम (केएमसी) से जुड़ाव बढ़ा।हकीम के ओएसडी के रूप में काम करने के अलावा, बंद्योपाध्याय सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि और विधायकों की क्षेत्र विकास योजनाओं के नियंत्रण अधिकारी भी रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा, “एसआईटी इस बात की जांच कर रही है कि ढही हुई संरचना की मंजूरी प्रक्रिया में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: वेनेजुएला में 39 सेकंड में दो बार कैसे-क्यों आया भूकंप, गूगल ने झटकों से पहले ही कैसे भेजे अलर्ट?

Explainer: वेनेजुएला में 39 सेकंड में दो बार कैसे-क्यों आया भूकंप, गूगल ने झटकों से पहले ही कैसे भेजे अलर्ट? हालांकि, यह आंकड़े न तो पूरे हैं और न ही अंतिम। दरअसल, रात में भूकंप आने की वजह से पूरे नुकसान का जायजा तक नहीं लिया जा सका है। राहत-बचाव कार्य फिलहाल जारी हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन भूकंपों में मृतकों का आंकड़ा एक हजार से लेकर एक लाख तक के दायरे में कहीं भी हो सकता है और पूरी तस्वीर साफ होने में 24 घंटे से ज्यादा का समय भी लग सकता है। वेनेजुएला में बुधवार को आई एक प्राकृतिक आपदा ने पूरी दुनिया को अंचभित कर दिया। दरअसल, इस देश में रात को अचानक 7.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। कुछ सेकंड के लिए ही पैदा हुए इस कंपन ने शहरी इलाकों को हिलाकर रख दिया और सैकड़ों इमारतों का आधार हिल गया। हालांकि, इससे पहले कि कोई संभल पाता और खतरे का अंदाजा लगा पाता, अचानक ही एक बार फिर धरती कांपी। इस बार और ज्यादा भीषण झटकों से। देखते ही देखते कई इमारतें जमींदोज हो गईं और मलबे में हजारों लोग दब गए। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक अब तक वेनेजुएला में दो भूकंपों से 164 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा करीब एक हजार लोग घायल हैं। वेनेजुएला में बुधवार रात भूकंप आने का पूरा घटनाक्रम क्या हुआ? 24 जून 2026 (बुधवार रात) वेनेजुएला में एक विनाशकारी और दुर्लभ डबलेट यानी दोहरा भू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

विदेश जाना हुआ महंगा: सरकार ने बढ़ाए पासपोर्ट के शुल्क, 1 जुलाई से 36 पेज के लिए देने होंगे ₹2,500

विदेश घूमने, पढ़ाई करने या काम के सिलसिले में देश से बाहर जाने की योजना बना रहे लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने नया पासपोर्ट बनवाने और पुराने को रिन्यू कराने की फीस में भारी इजाफा कर दिया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी ‘पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026’ के तहत नई दरें 1 जुलाई, 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि आपकी जेब पर इसका कितना असर होने वाला है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए अब क्या होगी नई फीस? नए नियमों के अनुसार, 18 साल या उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए पासपोर्ट सेवाओं की दरों में सीधे तौर पर बदलाव किया गया है: 36-पेज का पासपोर्ट: पहले इसके लिए 1,500 रुपये देने होते थे, लेकिन अब नॉर्मल फीस बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, अगर आप इसे ‘तत्काल’ सेवा के तहत बनवाते हैं, तो आपको कुल 5,000 रुपये चुकाने होंगे। पहले इसके लिए 1,500 रुपये देने होते थे, लेकिन अब नॉर्मल फीस बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, अगर आप इसे ‘तत्काल’ सेवा के तहत बनवाते हैं, तो आपको कुल 5,000 रुपये चुकाने होंगे। 60-पेज का पासपोर्ट: जो लोग ज्यादा सफर करते हैं और 60 पेज का जंबो पासपोर्ट बनवाते हैं, उन्हें अब 2,000 रुपये के बजाय 3,500 रुपये देने होंगे। इसका तत्काल शुल्क 6,000 रुपये तय किया गया है। बच्चों (18 साल से कम) के पासपोर्ट पर महंगाई का कितना असर पड़ा है? बच्चों के पासपोर्ट की फीस भी बढ़ा दी गई है। 18 वर्ष से कम आयु के आवेदकों के लिए नया 36-पेज का पासपोर्ट बनवाने का शुल्क 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दिया गया है। यदि बच्चों का पासपोर्ट तत्काल श्रेणी में बनवाना है, तो इसके लिए 4,250 रुप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk

UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में FIR, ट्रस्टी अनिल मिश्रा के दो रिश्तेदार, चंपत के ड्राइवर टिन्नू समेत आठ नामजद

सांसद संजय सिंह ने SIT को सौंपे थे 11 दस्तावेज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को एसआईटी से मिलकर जमीन की खरीद-फरोख्त संबंधी 11 दस्तावेज सौंपे। दावा किया कि इन जमीनों की बिक्री व खरीदारी में करोड़ों रुपये का हेरफेर व घोटाला किया गया। एसआईटी अब दस्तावेजों की तस्दीकर जांच शुरू की है। सांसद ने आरोप लगाया है कि मंदिर के लिए कई जमीनें बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदी गईं, जिससे चंदे की रकम को भारी नुकसान पहुंचाया गया। एसआईटी अध्यक्ष व लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और सदस्य नील रतन से मिलकर संजय सिंह ने कहा है कि जिन लोगों के नाम हाल ही में मंदिर के चढ़ावे और दानपात्र में अनियमितताओं के मामले में सामने आए हैं, उन्हीं लोगों की भूमिका जमीन खरीद के विवादित सौदों में भी दिखाई दे रही है। उन्होंने दस्तावेज देने के साथ मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की मांग की। 2 करोड़ की जमीन कुछ ही मिनटों में 18.5 करोड़ की संजय सिंह द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों के अनुसार 18 मार्च 2021 को सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी ने कुसुम पाठक और हरीश पाठक से गाटा संख्या 243, 244 और 246 की जमीन दो करोड़ रुपये में खरीदी। आरोप है कि उसी दिन कुछ ही देर बाद यही जमीन ट्रस्ट को 18.5 करोड़ रुपये में बेच दी गई। सांसद का दावा है कि इस एक सौदे में करीब 16.5 करोड़ रुपये का अंतर है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस बैनामे के गवाह तत्कालीन मेयर ऋषिकेश उपाध्याय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 25, 2026 · 2 min · National Desk