पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने ‘मिर्जापुर- द मूवी’ का टीजर जारी कर दिया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास। कैसा है फिल्म का टीजर? मेकर्स ने टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु काफी खतरनाक अवतार में नजर आए। तीनों के बीच मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई जारी है। टीजर मेंं अली फजल और दिव्येंदु शानदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में नए किरदारों की एंट्री हुई है। फिल्म में पंचायत फेम जितेंद्र कुमार और रवि किशन की एंट्री हुई है। दोनों टीजर में काफी अलग और अनोखे अंदाज में नजर आए हैं। टीजर देखकर लगता है कि दोनों का रोल काफी अहम होने वाला है। साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जितेंद्र बबलू पंडित के किरदार में नजर आ सकते हैं, क्योंकि टीजर में विक्रांत कहीं नजर नहीं आए हैं। इसके अलावा फिल्म की ऑरिजिनल स्टार कास्ट नजर आने वाली है।टीजर में दमदार एक्शन सीन्स के अलावा शानदार डायलॉग भी सुनाई दिए हैं। आइए उनपर नजर डालते हैं -‘काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं भी मिलती है।‘‘हमें एम्पायर चलाना नहीं है गुड्डू भैया, बनाना है।‘‘हम कब बोले कि नमक खाने में डालना है।’ (रवि किशन अपने साथी से बोलते हैं कि नमक ले आओ। तो उनका साथी कहता है कि नमक तो ठीक है भैया। इसपर रवि ये डायलॉग कहते हैं और इस सीन में वे एक लहूलुहान शख्स पर नमक डाल देते हैं।)‘सारी प्रजा को मार देंगे, तो राज किसपर करेंगे।‘‘जानते हो ना किसकी मम्मी हैं हम।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें