The India Story Teaser: कीटनाशक के खिलाफ कोर्ट में उतरीं काजल अग्रवाल! 'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज

फिल्म का निर्देशन चेतन डीके ने किया है और इसे सागर बी शिंदे ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। फिल्म में भारत के एक बड़े लेकिन कम चर्चा में रहने वाले पब्लिक हेल्थ इश्यू को दिखाया जाएगा। फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स में स्वाति विनायक सैंदाने, अनीता जाधव, विनायक सैदानी, कल्पेश शाह, देवयानी खोराटे और प्रेम जोशी शामिल हैं।वहीं फिल्म की टेक्निकल टीम में सिनेमैटोग्राफर निशांत भगवत, म्यूजिक कंपोजर मंगेश धाकड़े, एडिटर आशीष म्हात्रे, गीतकार शकील आजमी और साउंड डिजाइनर अनमोल भावे हैं। ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 1 min · National Desk

CBSE का बड़ा फैसला: 7वीं-9वीं तक के छात्रों पर अभी नहीं लागू होगी नई भाषा नीति, 10वीं तक पुराने नियम ही रहेंगे

केवल कुछ हजार छात्र ही होंगे प्रभावित मंत्रालय के अनुसार, हर साल लगभग 24 लाख छात्र सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। इनमें से करीब 30 हजार छात्र ही दो विदेशी भाषाओं का विकल्प चुनते हैं। यानी लगभग 98.5 प्रतिशत छात्र पहले से ही तीन-भाषा फॉर्मूले का पालन कर रहे हैं। यह राहत मुख्य रूप से महानगरों और शहरी क्षेत्रों के उन छात्रों के लिए दी गई है, जिन्होंने पहले से दो विदेशी भाषाएं चुनी थीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 1 min · National Desk

Russia-Ukraine Conflict: क्रीमिया पर यूक्रेन का भीषण ड्रोन हमला, रूसी सेना ने गिराए 660 ड्रोन; बढ़ेगा टकराव?

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी दी कि उनकी वायु सेना ने यूक्रेन के 660 ड्रोनों को मार गिराया है। यह हमला रूस के 12 अलग-अलग इलाकों के साथ-साथ क्रीमिया प्रायद्वीप, काला सागर और आजोव सागर में किया गया। इस ड्रोन हमले के बाद दोनों देशों का टकराव बढ़ने की आशंका है।यूक्रेन पिछले कई महीनों से रूस के तेल उत्पादन और ऊर्जा केंद्रों को निशाना बना रहा है। पश्चिमी अधिकारियों और जानकारों का मानना है कि इस रणनीति से रूस की ईंधन सप्लाई और सैन्य रसद में कमी आई है। इससे युद्ध के मैदान में रूस की कोशिशें धीमी पड़ गई हैं और राष्ट्रपति पुतिन पर दबाव बढ़ गया है।यह बड़ा हमला यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसमें उन्होंने ‘40 दिनों के प्रभाव अभियान’ का आदेश दिया था। माना जा रहा है कि इसका मकसद हमलों को तेज करके रूस को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना है। जेलेंस्की ने यह कदम तब उठाया जब पिछले एक साल से अमेरिका की शांति कोशिशों का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।नुकसान की बात करें तो मॉस्को के दक्षिण में स्थित तुला क्षेत्र में एक घर को नुकसान पहुंचा और एक महिला घायल हो गई। तुला के गवर्नर दिमित्री मिल्याएव ने बताया कि नोवोमोस्कोव्स्क शहर में एक बिजली लाइन और एक औद्योगिक केंद्र को नुकसान पहुंचा है। कुछ स्वतंत्र मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक वहां एक केमिकल प्लांट और हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट में आग लग गई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राजधानी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि शहर की ओर बढ़ रहे 47 ड्रोनों को मार गिराया गया। वहां किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं मिली है।दूसरी ओर, रूस ने भी यूक्रेन के ख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

ड्रग माफियाओं पर बड़ा प्रहार: अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप, छह हजार करोड़ के नशीले पदार्थ किए गए नष्ट

देश में नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ केंद्र सरकार अपनी कार्रवाई को और तेज करने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को नारको-कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की 10वीं शीर्ष-स्तरीय बैठक की की। इस दौरान उन्होंने ‘नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट 2026-2029’ जारी किया। इससे देश को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए अगले तीन वर्षों का रोडमैप तय किया गया। बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के साथ विभिन्न जांच एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 1 min · National Desk

Venezuela Earthquake LIVE News: वेनेजुएला भूकंप में मौत का आंकड़ा 235 हुआ, मलबे हटाने का काम और रेस्क्यू जारी

10:27 AM, 26-Jun-2026 ला गुएरा में तबाही, काराकस मेट्रोपॉलिटन इलाके में भी नुकसान वेनेजुएला में बुधवार रात (स्थानीय समय) आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप को लेकर देश की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद आए लगातार झटकों (आफ्टरशॉक्स) के कारण क्षतिग्रस्त इमारतों के गिरने का खतरा बना हुआ है। देश के उत्तर-मध्य राज्य ला गुएरा में बहुत ज्यादा तबाही मची है। काराकस मेट्रोपॉलिटन इलाके में भी भारी नुकसान हुआ है। वेनेजुएला में बुधवार रात (स्थानीय समय) आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप को लेकर देश की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद आए लगातार झटकों (आफ्टरशॉक्स) के कारण क्षतिग्रस्त इमारतों के गिरने का खतरा बना हुआ है। देश के उत्तर-मध्य राज्य ला गुएरा में बहुत ज्यादा तबाही मची है। काराकस मेट्रोपॉलिटन इलाके में भी भारी नुकसान हुआ है। 10:05 AM, 26-Jun-2026 मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम क्या बोलीं? वेनेजुएला के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए मेक्सिको की महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अमेरिकी देश को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी के निर्देश दिए हैं। विदेश मामलों के सचिव देश (वेनेजुएला) की सरकार के संपर्क में है। राहत और बचाव अभियान में स्वास्थ्य में विशेषज्ञों से भी मदद की अपील की गई है। मेक्सिको आपदा के ऐसे मौके पर हमेशा एकजुट रहेगा। वेनेजुएला के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए मेक्सिको की महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

Video: क्या यह है फीफा विश्वकप का अब तक का सबसे बेहतरीन गोल? 18 साल के फुटबॉलर का बॉक्स के बाहर से किक वायरल

Video: क्या यह है फीफा विश्वकप का अब तक का सबसे बेहतरीन गोल? 18 साल के फुटबॉलर का बॉक्स के बाहर से किक वायरल फीफा विश्व कप 2026 में गोलों की भरमार देखने को मिल रही है, लेकिन बोस्निया और हर्जेगोविना के 18 वर्षीय युवा खिलाड़ी केरीम अलाजबेगोविच के एक गोल ने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी है। कतर के खिलाफ ग्रुप चरण के मुकाबले में उन्होंने बॉक्स के बाहर से ऐसा शानदार गोल दागा कि फुटबॉल प्रेमी इसे अब तक का ‘गोल ऑफ द टूर्नामेंट’ बताने लगे हैं। हालांकि, अभी विश्व कप का नॉकआउट चरण खेला जाना बाकी है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर किसी गोल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इस गोल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दो डिफेंडरों को छकाया, फिर दाग दिया शानदार शॉट सिएटल में खेले गए मुकाबले में बोस्निया और हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराया। मैच की शुरुआत में ही अलाजबेगोविच ने गेंद अपने कब्जे में ली, दो डिफेंडरों को शानदार अंदाज में छकाया और फिर बॉक्स के बाहर से एंगल लेकर जोरदार कर्व वाला शॉट लगाया। उनके शॉट में इतनी रफ्तार और सटीकता थी कि कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा के पास कोई मौका नहीं बचा। गेंद सीधे गोलपोस्ट के ऊपरी कोने में समा गई और स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फुटबॉल एक्सपर्ट्स और फैंस का मानना है कि यह गोल विश्व कप 2026 में अब तक किए गए सबसे खूबसूरत गोलों में से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

Gaza: फलस्तीन राजदूत बोले- गाजा में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह तबाह, भारत से जल्द बड़ी चिकित्सा मदद की उम्मीद

वैश्विक समुदाय की भूमिका पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलिस्तीन विवाद को सुलझाने के लिए पर्याप्त और गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत के रुख की सराहना की और दो-राष्ट्र समाधान के प्रति नई दिल्ली के निरंतर समर्थन और शांति स्थापित करने की कोशिशों का विशेष रूप से जिक्र किया।भारत से दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की फिलिस्तीन की मांग के बारे में बताएं?जब से इस्रायली युद्ध शुरू हुआ है, भारत ने फिलिस्तीन को बड़ी मात्रा में दवाइयां और मेडिकल सामान भेजे हैं। पिछले शुक्रवार को मैंने फिलिस्तीन दूतावास में एक मी मीडिया वार्ता की थी, जिसमें मैंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की थी, खासकर भारत के लोगों और भारत सरकार से कहा था कि वे फिलिस्तीनी लोगों की मदद के लिए आगे आएं। मेरी हालिया मीडिया वार्ता फिलिस्तीन की स्वास्थ्य व्यवस्था के पूरी तरह टूट जाने को लेकर थी। उससे कुछ दिन पहले ही मेरी विदेश मंत्रालय के मंत्री के साथ अच्छी बातचीत हुई थी।उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि वे अपनी पूरी कोशिश करेंगे। सच कहूं तो मुझे पूरा विश्वास है कि भारत सरकार बहुत जल्द कुछ बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाएगी। मुझे दो दिन पहले विदेश मंत्री की ओर से भी फोन आया था। प्रक्रिया जारी है और ऐसा लग रहा है कि हम भारत के दूतावास या विदेश मंत्रालय से बड़ी मदद मिलने के काफी करीब हैं। इसके अलावा सिर्फ भारत सरकार ही नहीं, बल्कि कई भारतीय लोग और संस्थाएं भी संपर्क कर रही हैं। हमें उम्मीद है कि भारतीय लोगों की ओर से जल्द ही काफी चिकित्सा उपकरण, मेडिकल सामान और दूसरी जरूरी चीजें मिलेंगी।आप गाजा की मौजूदा मानवीय स्थिति को कैसे देखते हैं और आज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

अलर्ट! निहंग देहरादून आ रहे: मची खलबली, तुरंत छावनी बना प्रेमनगर, तैनात हुई पुलिस फोर्स ने रोका यातायात

अलर्ट.. निहंग देहरादून आ रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात विकासनगर से कुछ निहंग सिख देहरादून के निकल पड़े तो खलबली मच गई। इनपुट मिला तो प्रेमनगर छावनी में बदल गया। देखते ही देखते बाजार बंद होने लगे। बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी प्रेमनगर में जमा हो गई। तुरंत यातायात भी रोक दिया गया। जिससे सड़कें जाम हो गई। रात करीब 12:30 बजे तक प्रेमनगर में यही स्थिति रही। प्रेमनगर की सड़क पर पुलिस की गाड़ियो का सायरन गूंजने लगा। तुरंत ही प्रेमनगर में बैरिकेडिंग कर दी गई और छावनी में बदल दिया गया। चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रेमनगर चौक पर किसी भी वाहन को न तो देहरादून आने दिया गया न ही विकासनगर की ओर जाने दिया गया। देखते ही देखते सड़कें जाम हो गई। मौके पर अफ़रा-तफरी का माहौल बन गया। हर किसी की निगाह प्रेमनगर से विकासनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर डटी रही। पुलिस की वैन, दमकल के वाहनो समेत सुरक्षा के लिहाज से जिलेभर की फोर्स को बुलाया गया। सड़कों पर आए प्रेमनगर के लोग, गिरने लगे दुकानों के शटर प्रेमनगर में रात के समय जैसे ही पुलिस की गाड़ियां पहुंचने लगी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत बेरिकेड किया तो फोर्स भी लगातार पहुंचने लगी। देखते ही देखते लोगो में भी हड़कंप मच गया और दुकानों के शटर गिरने लगे। सड़कों पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुटने लगी। आधी रात तक प्रेमनगर की सड़क पर यही स्थिति रही। काफी देर रहा जाम, लोग रहे परेशान प्रेमनगर में जैसे ही पुलिस ने बेरिकेड कर वाहनों को रोका तो लंबा जाम लग गया। हर कोई स्थिति जानने का प्रयास करता रहा। लोग अपने वाहनों से आकर पूछने लगे कि क्या हुआ है। इसके बाद करीब डेढ़ से दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इससे लोग काफी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

FIFA World Cup: विश्व कप में बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने जर्मनी को हराया; आइवरी कोस्ट ने भी बनाई अंतिम-32 में जगह

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई में गुरुवार को खेले गए दोनों मुकाबलों के बाद नॉकआउट चरण की तस्वीर साफ हो गई। इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम-32 का टिकट हासिल किया, जबकि आइवरी कोस्ट ने कुराकाओ को 2-0 से मात देकर अपने इतिहास में पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। आइवरी कोस्ट ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और सातवें मिनट में निकोलस पेपे ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। पहले हाफ में 1-0 से आगे रहने के बाद दूसरे हाफ में भी ‘एलिफेंट्स’ ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। कुराकाओ ने बराबरी की भरसक कोशिश की, लेकिन आइवरी कोस्ट की मजबूत डिफेंस के सामने उसे कोई सफलता नहीं मिली। 64वें मिनट में निकोलस पेपे ने अपना दूसरा गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। इसके साथ ही आइवरी कोस्ट ने 2-0 से मुकाबला जीतकर ग्रुप-ई में उपविजेता के रूप में नॉकआउट चरण में जगह बनाई।विश्व कप में पहली बार खेल रही कुराकाओ की टीम हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन उसने अपने पहले ही अभियान में शानदार संघर्ष दिखाया। खासकर इक्वाडोर के खिलाफ हासिल किया गया ड्रॉ उसकी यादगार उपलब्धियों में शामिल रहेगा। इक्वाडोर बनाम जर्मनी ग्रुप-ई के दूसरे मुकाबले में इक्वाडोर ने जबरदस्त वापसी करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराकर सभी को चौंका दिया। मैच की शुरुआत में ही दूसरे मिनट में लेरॉय साने ने गोल कर जर्मनी को बढ़त दिला दी, लेकिन इक्वाडोर ने दबाव में आने के बजाय शानदार जवाब दिया। नौवें मिनट में निल्सन अंगुलो ने बराबरी का गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। पहले हाफ के बाद मुकाबला बराबरी पर रहा, लेकिन दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने लगातार आक्रामक खेल जारी रखा। 77वें मिनट में गोंजालो प्ला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

Ram Mandir: चढ़ावा चोरी में 20वें दिन 8 पर केस, सभी गिरफ्तार; आरोपियों में ट्रस्टी अनिल मिश्रा के दो रिश्तेदार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आखिरकार 20वें दिन और एसआईटी की सिफारिश के दो दिन बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने एफआईआर दर्ज करा दी। ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय के ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट के पदाधिकारी अनिल मिश्रा के रिश्तेदार अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा के अलावा मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र व गणना इंचार्ज सुभाष श्रीवास्तव और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी पर साजिशन धोखाधड़ी से चढ़ावा राशि चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने टिन्नू समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू : चंपत राय का करीबी। गणना प्रक्रिया की देखरेख और मंदिर की हर व्यवस्था में हस्तक्षेप। गणना कक्ष की चाबी इसके पास ही रहती थी। चोरी का अहम किरदार चंपत राय का करीबी। गणना प्रक्रिया की देखरेख और मंदिर की हर व्यवस्था में हस्तक्षेप। गणना कक्ष की चाबी इसके पास ही रहती थी। चोरी का अहम किरदार लवकुश मिश्रा : अनिल मिश्र का रिश्तेदार। चढ़ावा गणना में ड्यूटी। घर से चोरी की रकम बरामद अनिल मिश्र का रिश्तेदार। चढ़ावा गणना में ड्यूटी। घर से चोरी की रकम बरामद अनुकल्प मिश्रा : अनिल मिश्रा का रिश्तेदार। चढ़ावा गणना में ड्यूटी। घर से चोरी की रकम बरामद। आरोपी लवकुश का जीजा अनिल मिश्रा का रिश्तेदार। चढ़ावा गणना में ड्यूटी। घर से चोरी की रकम बरामद। आरोपी लवकुश का जीजा मनीष यादव : टिन्नू यादव का भतीजा। गणना प्रक्रिया में शामिल। इसके पास से भी चोरी की रकम बरामद टिन्नू यादव का भतीजा। गणना प्रक्रिया में शामिल। इसके पास से भी चोरी की रकम बरामद अविनाश शुक्ला : इसकी भी चढ़ावे की गणना में ड्यूटी। बैंक खाते से पांच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk