Video: क्या यह है फीफा विश्वकप का अब तक का सबसे बेहतरीन गोल? 18 साल के फुटबॉलर का बॉक्स के बाहर से किक वायरल फीफा विश्व कप 2026 में गोलों की भरमार देखने को मिल रही है, लेकिन बोस्निया और हर्जेगोविना के 18 वर्षीय युवा खिलाड़ी केरीम अलाजबेगोविच के एक गोल ने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी है। कतर के खिलाफ ग्रुप चरण के मुकाबले में उन्होंने बॉक्स के बाहर से ऐसा शानदार गोल दागा कि फुटबॉल प्रेमी इसे अब तक का ‘गोल ऑफ द टूर्नामेंट’ बताने लगे हैं। हालांकि, अभी विश्व कप का नॉकआउट चरण खेला जाना बाकी है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर किसी गोल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस इस गोल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दो डिफेंडरों को छकाया, फिर दाग दिया शानदार शॉट सिएटल में खेले गए मुकाबले में बोस्निया और हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से हराया। मैच की शुरुआत में ही अलाजबेगोविच ने गेंद अपने कब्जे में ली, दो डिफेंडरों को शानदार अंदाज में छकाया और फिर बॉक्स के बाहर से एंगल लेकर जोरदार कर्व वाला शॉट लगाया। उनके शॉट में इतनी रफ्तार और सटीकता थी कि कतर के गोलकीपर महमूद अबुनादा के पास कोई मौका नहीं बचा। गेंद सीधे गोलपोस्ट के ऊपरी कोने में समा गई और स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फुटबॉल एक्सपर्ट्स और फैंस का मानना है कि यह गोल विश्व कप 2026 में अब तक किए गए सबसे खूबसूरत गोलों में से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Video: क्या यह है फीफा विश्वकप का अब तक का सबसे बेहतरीन गोल? 18 साल के फुटबॉलर का बॉक्स के बाहर से किक वायरल
Video: क्या यह है फीफा विश्वकप का अब तक का सबसे बेहतरीन गोल? 18 साल के फुटबॉलर का बॉक्स के बाहर से किक वायरल फीफा विश्व कप 2026 में गोलों की भरमार देखने को मिल रही है, लेकिन बोस्निया और हर्जेगोविना के 18 वर्षीय युवा खिलाड़ी केरीम अलाजबेगोविच के एक गोल ने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी है। कतर के खिलाफ ग्रुप चरण के मुकाबले में उन्होंने बॉक्स के बाहर से ऐसा शानदार गोल दागा कि फुटबॉल प्रेमी इसे अब तक का 'गोल ऑफ द टूर्नामेंट' बताने लगे हैं। हालांकि, अभी विश्व कप का नॉकआउट चरण खेला जाना बाकी है।