केतन हत्याकांड: सिया-चेतन ने डिलीट की हत्या से पहले और बाद की चैट्स, रिसाइकल बिन भी किया साफ; पुलिस का दावा

जांच टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपियों ने 18 जून से पहले और लोहागढ़ की घटना के बाद अपने फोन से चैट डिलीट कर दी थीं। ये चैट उनके फोन के रीसाइकल बिन से भी हटाई गई थीं। पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच से पता चला है कि गोयल (20) और उसका प्रेमी चेतन चौधरी (22) घटना से लगभग छह महीने पहले से लगातार संपर्क में थे। उन्होंने इस दौरान कुल 238 घंटे की बातचीत के साथ 2,004 फोन कॉल किए थे।लोनावला डिवीन के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) गजानन टोनपे ने कहा कि जांचकर्ताओं ने दोनों संदिग्धों की सक्रिय भूमिका को पुख्ता तौर पर साबित कर दिया है। पुलिस ने गोयल के भाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया है और अन्य रिश्तेदारों व दोस्तों को भी बुला रही है। अब तक, केतन की कथित हत्या में सिया और चेतन दोनों की भूमिका साबित हो चुकी है।पुलिस ने बताया कि चौधरी ने शुरू में दावा किया था कि वह चट्टान वाली उस जगह पर मौजूद नहीं था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने देखा कि पूछताछ के दौरान उसका बयान जल्द ही गलत साबित हो गया, जिसके बाद दोनों संदिग्धों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह साफ था कि वह झूठ बोल रहा था। उन्होंने आगे बताया कि आखिरकार दोनों ने अपनी भूमिका स्वीकार कर ली और घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी।पुलिस का दावा है कि योजना के अनुसार सिया गोयल ने बैठकर पहले से तय सिग्नल दिया, जिसके बाद चौधरी पीछे से आया और अग्रवाल को खाई में धकेल दिया। इस अपराध की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने तुरंत दखल दिया है।इससे पहले दिन लोनावला पुलिस ने बताया था कि मुख्य आरोपी सिया गोयल पूछताछ के दौरान लगातार अपने बयान बदल रही है। पुलिस न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर दान घोटाला: ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल, चंपत राय और अनिल मिश्रा की भूमिका की भी जांच जारी

सभी आरोपियों को भेजा गया जेल सभी आरोपियों को बृहस्पतिवार रात लगभग आठ बजे पुलिस ने कस्टडी में लेकर पूछताछ की और रात भर चली पूछताछ के आधार पर 79.85 लाख रुपये बरामद किए। शुक्रवार दोपहर आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद शाम लगभग 4.00 बजे कचहरी ले जाया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, शुक्रवार को दिनभर चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर हवा में तैरती रही लेकिन ट्रस्ट की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। बैंक अधिकारियों समेत कई और लोगों के नाम सामने आए सूत्रों के अनुसार, दान राशि की गणना प्रक्रिया में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जांच में उनकी संभावित संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। इसी आधार पर मुकदमे में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। बताया जा रहा है कि दो बैंक अधिकारियों और तीन-चार कर्मचारियों की भूमिका सामने आई है। पुलिस उनके बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर रही है। वहीं, केस की विवेचना सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी को दी गई है। विवेचक सोमवार को आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दे सकते हैं। रिमांड पर आरोपियों को लेकर पुलिस पूछताछ करेगी, जिससे और खुलासा होने की संभावना है। कई और नाम उजागर हो सकते हैं। चंपत और अनिल की भूमिका जांच जारी चंपत राय और अनिल मिश्रा की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी एक बयान में कहा है कि दो ट्रस्टियों पर आरोप हैं। इस तरह दोनों पर काफी दबाव है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस भी अब इनकी भूमिका की जांच कर रही है। क्योंकि टिन्नू चंपत का करीबी था और अनुकल्प व लवलेश, अनिल मिश्रा के रिश्तेदार हैं। इसलिए संलिप्तता को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk

US: 'अमेरिकी कंपनियों पर टैक्स लगा तो सामान पर लगाऊंगा 100% टैरिफ', ट्रंप की यूरोपीय देशों को चेतावनी

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि कई यूरोपीय देश अमेरिकी कंपनियों पर डीएसटी लागू करने पर चर्चा कर रहे हैं और कुछ देश इसे लागू करने के बहुत करीब पहुंच चुके हैं। ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा? उन्होंने कहा कि अगर कोई देश ऐसा टैक्स लागू करता है, तो अमेरिका तुरंत जवाबी कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने लिखा कि जो भी देश यह टैक्स लगाएगा, उसके अमेरिका भेजे जाने वाले सभी सामान पर तुरंत 100% टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह टैरिफ उस देश के साथ हुए सभी व्यापार समझौतों पर भारी होगा, चाहे वे लागू हो चुके हों, उन पर हस्ताक्षर हो चुके हों या नहीं। अगर कोई देश आगे बढ़ता है, तो यह 100% टैरिफ तुरंत लागू कर दिया जाएगा। पहले भी विरोध कर चुके ट्रंप ट्रंप पहले भी कई बार अमेरिकी टेक कंपनियों पर दूसरे देशों की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स और नियमों का विरोध कर चुके हैं। पिछले साल अगस्त में भी उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर कोई देश अमेरिकी टेक कंपनियों पर ऐसे टैक्स या नियम लागू करेगा, तो अमेरिका उस पर नए टैरिफ लगाएगा। उनका कहना था कि ऐसे टैक्स और नियम खास तौर पर अमेरिकी टेक कंपनियों को नुकसान पहुंचाने या उनके साथ भेदभाव करने के लिए बनाए जाते हैं। ईयू के साथ व्यापार समझौते से पहले चेतावनी ट्रंप की यह ताजा चेतावनी ऐसे समय आई है, जब अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच चार जुलाई तक एक व्यापार समझौते को अंतिम मंजूरी देने की समय सीमा तय है। इस समझौते के तहत यूरोपीय संघ से अमेरिका आने वाले अधिकांश सामान पर 15% टैरिफ तय किया जाना है। यूरोपीय संघ ने कई महीनों की बातचीत के बाद मई में अमेरिका के साथ व्यापार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 27, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा घटनाक्रम: आरोपी नहीं चंपत राय और अनिल मिश्रा फिर क्यों छोड़ा पद? दिया गया बड़ा संदेश

1 of 6 चंपत राय और अनिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया। राम मंदिर में मिले दान में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं पर सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन जांच के बीच उनके इस्तीफे को नैतिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। 2 of 6 राम मंदिर में चढ़ावा चोरी। - फोटो : अमर उजाला। सात करोड़ का घोटाला सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर में प्राप्त दान में सात करोड़ रुपये से अधिक की कथित गड़बड़ी की जांच विशेष जांच दल (SIT) कर रहा है। जांच के दौरान दान प्रबंधन में कई स्तरों पर कथित खामियां सामने आने के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। हालांकि जांच एजेंसियों ने अब तक चंपत राय और अनिल मिश्रा को आरोपी नहीं बनाया है। 3 of 6 चंपत राय व डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा। - फोटो : amar ujala यह संदेश देने के लिए छोड़ा पद बताया जा रहा है कि दोनों ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और मंदिर प्रशासन की पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से अपने पद छोड़ने का फैसला किया है। ट्रस्ट के भीतर इसे प्रशासनिक जवाबदेही के रूप में भी देखा जा रहा है। 4 of 6 चंपत राय - फोटो : amar ujala कौन हैं चंपत राय? 80 वर्षीय चंपत राय उत्तर प्रदेश के बिजनौर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

हिमाचल में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी पिकअप गाड़ी, मां-बेटे सहित छह लोगों की माैत, देखें वायरल वीडियो

ढंढोल-काशापाट सड़क पर हुआ हादसा मृतकों के परिजनों को उम्र भर का गम दे गया। दुर्गम क्षेत्र काशापाट को जोड़ने वाली इस सड़क पर अगर क्रैश बैरियर होते तो 6 लोगों की जिंदगी बच जाती। हादसे के बाद काशापाट पंचायत में मातम पसर गया है और ग्रामीणों को इस हादसे ने झकझोर कर रख दिया है। काशापाट पंचायत से संबंध रखने वाला चालक अशोक जैन रोजाना की तरह शुक्रवार को भी दत्तनगर के मिल्क प्लांट में अपना दूध बेचकर वापस काशापाट की ओर लौट रहा था। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी वह दूध बेचकर वापस निकला और साथ में पांच लोग भी इस वाहन में सवार थे। जैसे ही पिकअप ढंढोल के समीप पहुंची तो अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में बैठे किसी भी व्यक्ति को संभलने तक का मौका नहीं मिल पाया। वहीं हादसे के बाद मृतक महिला आशा कुमारी के पति सत्य प्रकाश और पंचायत प्रधान दुनी चंद घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। पंचायत प्रधान बिश्लाधार दुनी चंद ने बताया कि महिला आशा कुमारी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिगेढ़ में बतौर प्रवक्ता अपनी सेवाएं दे रही थी। शुक्रवार को अवकाश के चलते वह बेटे युगल के साथ अपने मायके जा रही थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

Ketan Murder Case: 'ऐसा कोई गवाह नहीं, जो यह साबित कर सके कि सिया ने अपराध किया', आरोपी के वकील का बड़ा दावा

केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल की ओर से पेश हुए वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस अपनी जांच निष्पक्ष तरीके से कर रही है। शुरुआत में यह मामला हादसे में हुई मौत (एक्सीडेंटल डेथ) के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की, जो अभी भी जारी है। हमारी मुवक्किल सिया गोयल जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं, ताकि पुलिस सही निष्कर्ष तक पहुंच सके, उचित चार्जशीट दाखिल कर सके और सच्चाई सामने आ सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 1 min · National Desk

गंजेपन और हकलाने से नफरत: क्या पुलिस के सामने सिया रच रही झूठी कहानी? व्हाट्सएप चैट्स से चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य आरोपी सिया अब पूछताछ में मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने लगी है। एक अधिकारी ने बताया कि सिया ने पुलिस को दावा किया कि उसने केतन अग्रवाल को साफ बता दिया था कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती। सिया का कहना है कि इसके जवाब में केतन हमेशा कहता था कि अब बहुत देर हो चुकी है, बात बहुत आगे बढ़ गई है और अब कुछ नहीं किया जा सकता।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके पास सिया और केतन दोनों के मोबाइल फोन मौजूद हैं। इन फोन से बरामद किए गए चैट्स सिया की बातों को पूरी तरह झुठलाते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शादी से पहले दोनों के बीच हुई बातचीत से साफ है कि वे एक सामान्य और खुशहाल कपल की तरह बात कर रहे थे। चैट में दोनों एक-दूसरे के प्रति काफी लगाव और प्यार जता रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘फोन से जो चैट मिले हैं, उनके आधार पर सिया के दावों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पुलिस ने साफ किया है कि इस पूरे मामले की हर मुमकिन एंगल से बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।‘दूसरी ओर पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया को केतन का गंजापन बिल्कुल पसंद नहीं था। इसके साथ ही केतन को बोलने में थोड़ी दिक्कत थी और वह कभी-कभी हकलाता था। सिया इस बात से बेहद नफरत करती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया ने दावा किया कि उसने यह बात अपने परिवार को भी बताई थी, लेकिन उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं थी। पुलिस की पूछताछ में सिया ने दावा किया था कि उसने केतन को शादी के लिए मना कर दिया था। लेकिन केतन के फोन से मिले चैट कुछ और ही कहानी कह रहे हैं। केतन के सामने सिया एक आदर्श मंगेतर होने का नाटक करती थी। वह चैट पर उससे बेहद प्यार से बात करती थी ताकि केतन को कोई शक न हो।गौ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs IRE Live Score: 30 पर आयरलैंड को तीसरा झटका, टिम टैक्टर 17 रन बनाकर आउट; पावरप्ले में भारत का दबदबा

06:20 PM, 26-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: टिम टैक्टर 17 रन बनाकर आउट भारत को चौथे ओवर में हर्षित राणा ने एक और सफलता हासिल करते हुए आयरलैंड को तीसरा झटका दिया। टिम टैक्टर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच पकड़कर पवेलियन भेजा। भारत को चौथे ओवर में हर्षित राणा ने एक और सफलता हासिल करते हुए आयरलैंड को तीसरा झटका दिया। टिम टैक्टर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच पकड़कर पवेलियन भेजा। 06:15 PM, 26-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: अर्शदीप सिंह ने दिलाई दूसरी सफलता अर्शदीप सिंह ने भारत को एक और बड़ी सफलता दिलाई है। हेरी टैक्टर बिना कोई रन बनाए संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हो गए। इस विकेट के साथ आयरलैंड की शुरुआत और भी मुश्किल हो गई है। अर्शदीप सिंह ने भारत को एक और बड़ी सफलता दिलाई है। हेरी टैक्टर बिना कोई रन बनाए संजू सैमसन के हाथों कैच आउट हो गए। इस विकेट के साथ आयरलैंड की शुरुआत और भी मुश्किल हो गई है। 06:10 PM, 26-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: रॉस अडायर कैच आउट आयरलैंड की टीम को 20 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा है। रॉस अडायर 12 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। संजू सैमसन ने बाईं ओर दौड़ लगाकर शानदार कैच पकड़ा। अभी हेरी टैक्टर और टिम टैक्टर क्रीज पर मौजूद है। 06:01 PM, 26-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की पारी शुरू आयरलैंड की ओर से टिम टैक्टर और रॉस अडायर क्रीज पर मौजूद हैं। अर्शदीप सिंह ने नई गेंद के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की। आयरलैंड की ओर से टिम टैक्टर और रॉस अडायर क्रीज पर मौजूद हैं। अर्शदीप सिंह ने नई गेंद के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की। 05:40 PM, 26-Jun-2026 IND vs IRE Live Score: दोनों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपी; 79 लाख बरामद, पांच से छह SBI कर्मी भी शामिल

सोमवार को फिर कोर्ट में किया जाएगा पेश #WATCH | Ayodhya, UP: KC Verma, Prosecution Officer for Ayodhya, CJM Court, says, “8 accused persons were arrested, and they have been remanded until Monday. They will be produced in court again on Monday. They have been placed in judicial custody. In total, ₹79,85,493 was… pic.twitter.com/ahfHPL2yKx — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 26, 2026 सीजेएम कोर्ट में अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा ने बताया कि आठ आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। उन्हें सोमवार तक के लिए रिमांड पर भेजा गया है। सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनके पास से कुल 79 लाख 85 हजार 493 रुपये बरामद किए गए हैं। सुभाष के पास से पैसे नहीं मिले हैं। वह साज़िश में शामिल था।अन्य आरोपियों से अलग-अलग रकम बरामद की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़ी स्पेशल कोर्ट आज नहीं बैठी थी। आज कामकाज का दिन नहीं था। चूंकि आज छुट्टी थी, इसलिए सोमवार तक की रिमांड दी गई है। शामिल लोगों में सरकारी कर्मचारी, सरकार से सैलरी पाने वाले लोग और SBI के पांच-छह कर्मचारी भी शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 1 min · National Desk

Alka Yagnik: कानों की समस्या चलना-फिरना तक कर सकती है मुश्किल; अलका याग्निक की हालत देख उठे कई सवाल

1 of 5 सुनने में समस्या का शरीर पर पड़ता है असर - फोटो : Amarujala.com/AI खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें मंगलवार (23 जून 2026) को आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में देश में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 5 पद्म विभूषण और 13 पद्म भूषण सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मंच सजा हुआ था। पद्म भूषण सम्मान के लिए जानी-मानी गायिका अलका याग्निक का नाम पुकारा गया। पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, लेकिन इस सम्मान समारोह में लोगों की नजर सिर्फ पुरस्कार पर नहीं, बल्कि उस व्हीलचेयर पर भी टिक गई जिस पर बैठकर अलका याग्निक कार्यक्रम के बाद बाहर जाती दिखीं। लाखों लोगों के मन में एक सवाल उठा क्या उनकी पुरानी सुनने की बीमारी अब उनके चलने-फिरने और शरीर के संतुलन को भी प्रभावित कर रही है? अमर उजाला में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने जून 2024 में जानकारी दी थी कि मशहूर गायिका सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस नाम की समस्या से जूझ रही हैं। यह ऐसी स्थिति है जिसमें कान के अंदर मौजूद सुनने वाली नाजुक नसें क्षतिग्रस्त हो जाती है। मेडिकल रिपोर्ट्स बताते हैं कि कान केवल सुनने का अंग नहीं है। कान के भीतरी हिस्से में एक बेहद जटिल वेस्टिब्युलर सिस्टम भी होता है, जो शरीर को यह बताता है कि हम खड़े हैं, बैठे हैं, झुक रहे हैं या चल रहे हैं। यही प्रणाली हमारी आंखों, मांसपेशियों और मस्तिष्क के साथ मिलकर शरीर का संतुलन बनाए रखती है। तो क्या अलका याग्निक को भी कान की समस्या के कारण शरीर के संतुलन में दिक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 26, 2026 · 2 min · National Desk