फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई में गुरुवार को खेले गए दोनों मुकाबलों के बाद नॉकआउट चरण की तस्वीर साफ हो गई। इक्वाडोर ने चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम-32 का टिकट हासिल किया, जबकि आइवरी कोस्ट ने कुराकाओ को 2-0 से मात देकर अपने इतिहास में पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। आइवरी कोस्ट ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और सातवें मिनट में निकोलस पेपे ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। पहले हाफ में 1-0 से आगे रहने के बाद दूसरे हाफ में भी ‘एलिफेंट्स’ ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। कुराकाओ ने बराबरी की भरसक कोशिश की, लेकिन आइवरी कोस्ट की मजबूत डिफेंस के सामने उसे कोई सफलता नहीं मिली। 64वें मिनट में निकोलस पेपे ने अपना दूसरा गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। इसके साथ ही आइवरी कोस्ट ने 2-0 से मुकाबला जीतकर ग्रुप-ई में उपविजेता के रूप में नॉकआउट चरण में जगह बनाई।विश्व कप में पहली बार खेल रही कुराकाओ की टीम हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन उसने अपने पहले ही अभियान में शानदार संघर्ष दिखाया। खासकर इक्वाडोर के खिलाफ हासिल किया गया ड्रॉ उसकी यादगार उपलब्धियों में शामिल रहेगा। इक्वाडोर बनाम जर्मनी ग्रुप-ई के दूसरे मुकाबले में इक्वाडोर ने जबरदस्त वापसी करते हुए जर्मनी को 2-1 से हराकर सभी को चौंका दिया। मैच की शुरुआत में ही दूसरे मिनट में लेरॉय साने ने गोल कर जर्मनी को बढ़त दिला दी, लेकिन इक्वाडोर ने दबाव में आने के बजाय शानदार जवाब दिया। नौवें मिनट में निल्सन अंगुलो ने बराबरी का गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। पहले हाफ के बाद मुकाबला बराबरी पर रहा, लेकिन दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने लगातार आक्रामक खेल जारी रखा। 77वें मिनट में गोंजालो प्ला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें