बंगाल में ममता को झटके पर झटका: अब अनुब्रत मंडल ने छोड़ा दीदी का साथ, ऋतब्रत बनर्जी ने किया जिला समिति का एलान

बीरभूम के मजबूत नेता अनुब्रत मंडल अब आधिकारिक रूप से ऋतब्रत बनर्जी के खेमे में आ गए हैं। प्रसून बंद्योपाध्याय को इस नए गुट का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। स्नेहाशीष चक्रवर्ती, अखरुज्जामन, शांतनु सेन, सुदीप राहा, कोहिनूर मजूमदार, संदीपान साहा और अपूर्व सरकार को प्रवक्ता बनाया गया है। दक्षिण कोलकाता में देबाशीष कुमार और उत्तर कोलकाता में संदीपान साहा को कमान सौंपी गई है। पार्टी के इस विभाजन और नए पदाधिकारियों की घोषणा से ममता बनर्जी की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। ऋतब्रत बनर्जी के गुट ने न केवल जिला अध्यक्षों की घोषणा की, बल्कि पूर्व राज्यसभा सांसद शांतनु सेन को अपनी राज्य समिति में शामिल कर लिया है। पार्टी की बैठक में पूर्व पानीहाटी विधायक निर्मल घोष भी नजर आए। निर्मल घोष का नाम आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना से जुड़ी कथित जल्दबाजी में हुई अंत्येष्टि के विवाद में सामने आया था। हालांकि, ऋतब्रत बनर्जी ने साफ किया कि निर्मल घोष की मौजूदगी के बावजूद उनके बारे में बैठक में कोई चर्चा या फैसला नहीं लिया गया है।ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि हमने विभिन्न जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। प्रसून बनर्जी को मालदा जिले का, देबाशीष कुमार को दक्षिण कोलकाता जिले का, संदीपन साहा को उत्तरी कोलकाता जिले का, अनुब्रत मंडल को बीरभूम जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।ऋतब्रत बनर्जी गुट ने बंगाल के कई महत्वपूर्ण जिलों में अपने अध्यक्षों की तैनाती कर दी है। हावड़ा की जिम्मेदारी अरुणव (राजा) सेन को दी गई है। पश्चिम मेदिनीपुर के लिए प्रदीप सरकार और घाटाल के लिए संजय को चुना गया है। बांकुड़ा में रथिन बंद्योपाध्याय और पुरुलिया में उज्ज्वल कुमार को कमान मिली है। पूर्व बर्धमान में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

Jaipur: बेटी का ऐसा खौफ कि ब्रेन हेमरेज पीड़ित पिता को पांच माह छुपाकर रखा; क्यों मारना चाहती थी आरूषी?

‘तीन महीने तक छिपाकर रखा गया था पिता को’ राकेश शर्मा का आरोप है कि आयुषी और बलराम ने उसके पिता विजय कुमार शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद करीब तीन महीने तक एक अज्ञात स्थान पर रखा। बाद में जब उनकी तबीयत बिगड़ी और दोबारा अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने फेफड़ों में पानी, लीवर की गंभीर खराबी और हृदय में ब्लॉकेज की बात कही। उनका दावा है कि मामले की निष्पक्ष जांच होने पर पिता की मौत में भी आयुषी और बलराम की भूमिका सामने आ सकती है। मामा ने उठाए पिता की मौत पर सवाल आयुषी के मामा राकेश शर्मा ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी बलराम शर्मा अभी तक फरार है और हत्या की सुपारी देने में इस्तेमाल की गई रकम भी बरामद नहीं हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करीब 14 से 15 करोड़ रुपये की संपत्ति के लालच में पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। मां की हत्या के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक आयुषी शर्मा, उसके चाचा मोहन स्वरूप सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी बलराम शर्मा अभी भी फरार है। आयुषी की मां नीरज शर्मा (45) की 3 जुलाई को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई थी। पुलिस का आरोप है कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। वकील ने भी लगाए गंभीर आरोप परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता चंद्र प्रकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि आयुषी करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति और अनुकंपा नियुक्ति पर कब्जा करना चाहती थी। उन्होंने दावा किया कि ब्रेन ट्यूमर का इलाज करा रहे विजय कुमार शर्मा की हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन उन्हें समय से पहले अस्पताल से छुट्टी दिलाकर उचित इलाज नह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: चन्नी के तेवर से बदलेगी पंजाब कांग्रेस या वड़िंग बने रहेंगे राजा? विश्लेषकों से समझें

Khabaron Ke Khiladi: चन्नी के तेवर से बदलेगी पंजाब कांग्रेस या वड़िंग बने रहेंगे राजा? विश्लेषकों से समझें रामकृपाल सिंह: इस देश में अगर जनता से पूछिए कि विकल्प क्या है? मैं ये बहुत पहले से कहता रहा हूं कि राष्ट्रीय पार्टी का विकल्प राष्ट्रीय पार्टी ही होगी। आज भी अगर भाजपा का कोई विकल्प है तो कांग्रेस है। भारत जैसे देश में राष्ट्रीय पार्टी ही विकल्प होगी। अनुशासनहीनता कोई नई चीज नहीं है। जो बहुत दिनों से सत्ता बाहर है, उसके लिए इसे रोकना मुश्किल होता है। इस देश में अगर जनता से पूछिए कि विकल्प क्या है? मैं ये बहुत पहले से कहता रहा हूं कि राष्ट्रीय पार्टी का विकल्प राष्ट्रीय पार्टी ही होगी। आज भी अगर भाजपा का कोई विकल्प है तो कांग्रेस है। भारत जैसे देश में राष्ट्रीय पार्टी ही विकल्प होगी। अनुशासनहीनता कोई नई चीज नहीं है। जो बहुत दिनों से सत्ता बाहर है, उसके लिए इसे रोकना मुश्किल होता है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव के लिए नौ महीने से भी कम का वक्त बचा है। इससे पहले राज्य में कांग्रेस के नेताओं के बीच आपसी खींचतान की खबरें आने लगी है। बीते पूरे हफ्ते राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नाराजगी की खबरें आती रहीं। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, विनोद अग्निहोत्री, प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG: साउथैंप्टन में मौसम साफ, फिर भी पांचवें टी20 के टॉस में क्यों हुई देरी? कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

भारतीय समयानुसार भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला शाम सात बजे शुरू होना था। इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस होना था। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई थी। इंग्लैंड की टीम पहले ही स्टेडियम पहुंच गई थी और उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया। लेकिन भारतीय टीम जाम में फंस गई और समय से मैदान पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि, गौतम गंभीर सहित पूरी भारतीय टीम भारतीय समयानुसार शाम 6:30 के बाद स्टेडियम में पहुंची।भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे होगा, जबकि मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यानी मैच में आधे घंटे की देरी होगी। ये मुकाबला शाम सात बजे से होना था, लेकिन भारतीय टीम के जाम में फंसने के कारण देरी हुई।भारत पहले ही सीरीज गंवा चुका है, लेकिन अब दांव पर टी20 में नंबर एक का ताज है। अगर भारतीय टीम ये मैच भी हारी तो इंग्लैंड के हाथों नंबर एक का स्थान भी गंवा देगी। भारत ने इस साल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। विश्व कप के बाद भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहली टी20 सीरीज खेली, लेकिन टीम में बदलाव किया गया और सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई। हालांकि, श्रेयस के नेतृत्व में भारत अब तक एक भी टी20 नहीं जीता है, जबकि टीम ने लगातार दो टी20 सीरीज गंवा दी है। भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवा दी। 2019 के बाद यह पहली बार है जब भारत ने लगातार दो टी20 सीरीज गंवाई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

Virat Kohli: लंदन में विराट कोहली की चोरी-छिपे किसने खींची तस्वीर, RCB के साथी ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा

विराट कोहली की किस बात से प्रभावित हुए कॉक्स? 25 वर्षीय इंग्लैंड के बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 के दौरान आरसीबी में विराट कोहली से मिले सहयोग और मार्गदर्शन की भी तारीफ की। कॉक्स ने कहा कि आईपीएल के दौरान सबसे खास बात यह रही कि विराट कोहली ने उन्हें काफी समय दिया। उन्होंने कहा कि इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद कोहली हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। उनके मुताबिक, कई खिलाड़ी सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देते हैं, लेकिन विराट पहले दूसरों की मदद करना पसंद करते हैं और उसके बाद अपने बारे में सोचते हैं। उन्होंने इसे बेहद दुर्लभ गुण बताया। कब होगी विराट की वापसी? विराट कोहली आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताब जीतने वाले अभियान में 600 से ज्यादा रन बनाने के बाद हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। अब वह चोट से उबर चुके हैं और 14 जुलाई को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसमें वह 3-0 से पिछड़ चुकी है। सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथैम्पटन में खेला जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 1 min · National Desk

UP: बिजली भार बढ़ाने में मनमानी का आरोप, किसी तरह भार घटा तो भी फिक्स चार्ज 75 फीसदी ही लौटाएंगे; जानें अपडेट

‘यही वजह है कि जहां भार अधिक होता है’ निदेशक (वाणिज्य) पावर कार्पोरेशन प्रशांत वर्मा ने बताया कि किसी स्थान पर 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है और वहां भार बढ़ गया तो ट्रांसफार्मर जल जाएगा। यही वजह है कि जहां भार अधिक होता है उसे बढ़ाकर फिर उसी हिसाब से संसाधन का इंतजाम किया जाता है। जब उपभोक्ता भार घटाने के लिए आवेदन देते हैं तो उसकी पड़ताल कराई जाती है। यदि मांग सही पाई गई तो भार कम भी किया जाता है। सिक्योरिटी राशि पर ब्याज भी दिया जाता है। ‘सूचना देने के बाद ही बढ़ाने का नियम’ विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि भार बढ़ाने के नाम पर पावर कार्पोरेशन और बिजली कंपनियां मनमानी कर रही हैं। बिना सूचना दिए सिर्फ स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं का भार बढाया जा सकता है। अन्य को सूचना देने के बाद ही बढ़ाने का नियम है। पावर कार्पोरेशन अपने साफ्टवेयर में बदलाव करे। जिस तरह से अपने आप भार बढाया जाता है, उसी तरह से भार घटाने का भी प्रावधान हो। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। क्या है फिक्स चार्ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi In Auckland: ऑकलैंड में पीएम का संबोधन; मफलर, हॉकी, कीवी और चंद्रयान; बड़ी बातें क्या? ग्राफिक्स देखें

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें पीएम मोदी ने अपने गले में पहने मफलर को जिक्र करते हुए कहा, ‘ये मफलर उन्हें 25-30 साल पहले न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। मैंने इतने वर्षों में कई बार इसका उपयोग किया और आज भी इसे बहुत संभालकर रखा है। जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं।’ ‘मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है। यह मोदी की वजह से नहीं, बल्कि आप सभी की वजह से संभव है। न्यूजीलैंड में रह रहा भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।’ ‘प्रधानमंत्री लक्सन भारतीय समुदाय के बीच सुपरहिट हैं और एक तरह से लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लक्सन और विपक्ष के नेता हिपकिंस का ‘मस्त कलंदर’ गीत पर डांस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचे। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच के संबंधों, साझा मूल्यों और मजबूत भविष्य की आपसी प्रतिबद्धता पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते पर भी बात की। साथ ही उन्होंने चंद्रयान, हॉकी, रग्बी आदि पर भी बात की। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के संबोधन की कौन-कौन सी बड़ी बातें रहीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi in NZ: क्रिकेट से लेकर रग्बी और हॉकी तक... पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में खेल जगत को लेकर कही बड़ी बातें

PM Modi in NZ: क्रिकेट से लेकर रग्बी और हॉकी तक… पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में खेल जगत को लेकर कही बड़ी बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दोनों देशों के गहरे संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय मूल के कई सफल लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि न्यूजीलैंड वह देश है, जहां प्रतिभा को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलता है। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के भारतीय मूल के खिलाड़ियों रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल का भी विशेष उल्लेख किया। साथ ही दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को बढ़ाने को लेकर भी कई एलान किए। रचिन, ईश और एजाज का किया जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड ऐसा देश है, जहां भारतीय मूल के लोग हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड वह जगह है, जहां निखिल रविशंकर एयर न्यूजीलैंड के सीईओ बन सकते हैं। जहां आनंद सत्यनंद गवर्नर-जनरल बन सकते हैं। जहां क्रिकेट टीम में रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं। ऐसी प्रतिभाओं को यहां अवसर मिलता है। न्यूजीलैंड वह जगह है, जहां सड़कों के नामों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है।’ भारत को न्यूजीलैंड के रग्बी कोचों की जरूरत संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत रग्बी के क्षेत्र में न्यूजीलैंड से सीखना चाह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: मफलर, हॉकी से लेकर चंद्रयान तक..., ऑकलैंड में पीएम मोदी के संबोधन की क्या रहीं बड़ी बातें

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें पीएम मोदी ने अपने गले में पहने मफलर को जिक्र करते हुए कहा, ‘ये मफलर उन्हें 25-30 साल पहले न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। मैंने इतने वर्षों में कई बार इसका उपयोग किया और आज भी इसे बहुत संभालकर रखा है। जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं।’ ‘मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है। यह मोदी की वजह से नहीं, बल्कि आप सभी की वजह से संभव है। न्यूजीलैंड में रह रहा भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।’ ‘प्रधानमंत्री लक्सन भारतीय समुदाय के बीच सुपरहिट हैं और एक तरह से लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लक्सन और विपक्ष के नेता हिपकिंस का ‘मस्त कलंदर’ गीत पर डांस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचे। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच के संबंधों, साझा मूल्यों और मजबूत भविष्य की आपसी प्रतिबद्धता पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते पर भी बात की। साथ ही उन्होंने चंद्रयान, हॉकी, रग्बी आदि पर भी बात की। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के संबोधन की कौन-कौन सी बड़ी बातें रहीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

Israel: ट्रंप को मारने की ईरानी साजिश की दी थी जानकारी, राष्ट्रपति ने ही दावे को कर दिया खारिज

रिपोर्ट में क्या दावा किया गया था? इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि ईरान को युद्धविराम खत्म होने की सूचना दिए जाने के बाद भी अमेरिका, तेहरान के साथ बातचीत जारी रखेगा। इस बीच, द वॉल स्ट्रीट जर्नल और सीएनएन की रिपोर्टों के अनुसार, इस्राइली खुफिया एजेंसियों ने हाल ही में अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक नई साजिश तैयार की है। इन रिपोर्टों के सामने आने के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह तेहरान के नंबर-1 निशाने पर हैं और उन्होंने ईरान के खिलाफ अपनी सरकार की सैन्य कार्रवाई का बचाव किया। वहीं, सीएनएन ने भी ऐसा दावा किया और मामले से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्राइल ने यह चेतावनी अमेरिकी अधिकारियों तक पहुंचाई थी। हालांकि इस्राइल की तरफ से जानकारी मिलने से पहले अमेरिका ने स्वतंत्र रूप से इस खुफिया सूचना की पुष्टि नहीं की थी। इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि ईरान को युद्धविराम खत्म होने की सूचना दिए जाने के बाद भी अमेरिका, तेहरान के साथ बातचीत जारी रखेगा। इस बीच, द वॉल स्ट्रीट जर्नल और सीएनएन की रिपोर्टों के अनुसार, इस्राइली खुफिया एजेंसियों ने हाल ही में अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक नई साजिश तैयार की है। इन रिपोर्टों के सामने आने के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह तेहरान के नंबर-1 निशाने पर हैं और उन्होंने ईरान के खिलाफ अपनी सरकार की सैन्य कार्रवाई का बचाव किया।वहीं, सीएनएन ने भी ऐसा दावा किया और मामले से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्राइल ने यह चेतावनी अमेरिकी अधिकारियों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk