बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली थाली भेंट की गणना के दौरान वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल की ओर से अपने निलंबन आदेश व पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद 16 जुलाई की तिथि नियत करते हुए सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार मंदिर समिति को 2 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि श्री बदरीनाथ मंदिर में ‘‘थाली भेंट’’ की गिनती के दौरान वित्तीय गड़बड़ी की गई है। इस पर संज्ञान लेते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष के आदेशानुसार एक विभागीय जांच समिति का गठन किया गया था। विभागीय जांच समिति की प्रारंभिक जांच आख्या में यह बात सामने आई कि मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल ने कथित तौर पर सुबह लगभग नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच थाली भेंट गणना स्थल से अवैध रूप से धनराशि उठाई थी।इस पुष्टि के बाद मंदिर समिति द्वारा आरोपी कार्मिक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मंदिर समिति के आदेशों के क्रम में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान ने कोतवाली श्री बदरीनाथ में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

FIFA World Cup: 'विश्वकप फिक्स है' के आरोपों पर क्या बोले स्कालोनी? मेसी की फिटनेस को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट

FIFA World Cup: ‘विश्वकप फिक्स है’ के आरोपों पर क्या बोले स्कालोनी? मेसी की फिटनेस को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड से भिड़ने से पहले अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी ने टीम पर लग रहे ‘फिक्सिंग’ और पक्षपात के आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि आलोचनाएं उनकी टीम को और मजबूत बनने की प्रेरणा देती हैं। साथ ही उन्होंने कप्तान लियोनल मेसी की फिटनेस को लेकर उठ रही तमाम अटकलों को भी खारिज कर दिया और कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं। ‘आलोचनाएं हमें और मजबूत बनाती हैं’ राउंड ऑफ 16 में मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 की रोमांचक जीत के बाद विरोधी टीम की ओर से वर्ल्ड कप को अर्जेंटीना के पक्ष में “फिक्स” बताया गया था। इसके अलावा रेफरिंग और ड्रॉ को लेकर भी सवाल उठे। इन आरोपों पर स्कालोनी ने कहा, ‘हो सकता है कि बहुत से लोग नहीं चाहते कि हम लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतें, क्योंकि हमने पिछला खिताब भी जीता था। यह बात खिलाड़ियों तक भी पहुंचती है। हम आलोचनाओं और टिप्पणियों का इस्तेमाल विद्रोह की तरह करते हैं, ताकि खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करें।’ उन्होंने कहा, ‘जैसा आपने कहा, 1986 के बाद से काफी समय बीत चुका है। उस समय भी लोग कहते थे कि हमें फायदा पहुंचाया जा रहा है। यह कोई नई बात नहीं है। जहां तक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

UP: होटल-रिजॉर्ट से लेकर पेट्रोल पंप के मालिक हैं परिवहन विभाग के अधिकारी; 32 भ्रष्ट अधिकारियों की बनी लिस्ट

परिवहन विभाग में कई अधिकारी रिजॉर्ट, फार्महाउस, पेट्रोलपंप और होटलों के मालिक हैं। कुछ के पास बीघों जमीन भी है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं प्रदेश में कई आरटीओ, एआरटीओ और आरआई स्तर के अधिकारी दलालों की सांठगांठ से प्रतिमाह न्यूनतम 20 लाख रुपये की ऊपरी कमाई कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि ऐसे 32 भ्रष्ट अधिकारी विजिलेंस के रडार पर हैं। ये अधिकारी अपनी काली कमाई छिपाने में लगे हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs ENG Playing-11: क्या श्रेयस-गंभीर लाज बचा पाएंगे या भारत को 4-0 से रौंदकर नंबर-1 बनेगा इंग्लैंड? आज मैच

हैरी ब्रूक ने नंबर-1 बनने का जताया इरादा इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने साफ कहा कि उनकी टीम आखिरी मैच जीतकर दुनिया की नंबर-1 टीम बनना चाहती है। ब्रूक ने कहा, ‘अगर हम अगला मैच जीतते हैं तो हम दुनिया की नंबर-1 टीम बन जाएंगे। यह हमारे लिए बड़ा लक्ष्य है। भारत मजबूत टीम है। भले ही इस सीरीज में वह अपने पिछले कुछ वर्षों जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाया हो, लेकिन हमने अपनी योजनाओं को शानदार तरीके से लागू किया है। भारत को 4-0 से हराना बेहद खास उपलब्धि होगी। अगर इसके साथ हम दुनिया की नंबर-1 टीम भी बन जाते हैं तो यह और भी बड़ी बात होगी।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 1 min · National Desk

'न्यायपालिका की गरिमा से समझौता अस्वीकार्य': सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता पर भड़का SCBA, सरकार से क्या मांग की?

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को न्यायिक कार्यवाही के दौरान हुई एक अभूतपूर्व घटना पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एसोसिएशन ने अदालत के समक्ष एक वादी की ओर से किए गए कथित अपमानजनक और अभद्र व्यवहार की निंदा की। एसोसिएशन ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न्यायपालिका की गरिमा और न्याय व्यवस्था की पवित्रता के लिए गंभीर चुनौती हैं। एससीबीए ने क्या कहा? एससीबीए ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान एक पक्षकार का व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य था। अदालत की कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार की गाली-गलौज, धमकी या व्यवधान न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करता है और कानून के शासन पर सीधा प्रहार है। न्यायालय की गरिमा का सम्मान करें बार एसोसिएशन ने कहा कि न्यायालय की गरिमा और सम्मान हर परिस्थिति में बनाए रखा जाना चाहिए। अदालत के भीतर अनुशासन और मर्यादा लोकतांत्रिक न्याय प्रणाली की आधारशिला है, इसलिए इस प्रकार के आचरण से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- SC: पेपर उछाले, अभद्र भाषा…., सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता का हाईवोल्टेज ड्रामा? घसीटकर बाहर निकाला गया एससीबीए ने क्या मांग की? इस घटना के बाद एससीबीए ने अदालत की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग, क्लिपिंग, एडिटिंग और सोशल मीडिया पर प्रसार को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश (गाइडलाइन) तैयार करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान समय में अदालत की कार्यवाही के वीडियो या उनके संपादित अंश सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित किए जाते हैं, जिससे कई बार तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar : राज्य में 20 IAS-BAS अफसरों का तबादला; सम्राट चौधरी सरकार ने किन्हें-कहां भेजा अब?

संजय कुमार, भा.प्र.से. (2014), जो राज्य निर्वाचन आयोग, पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी थे, उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।मनोरंजन कुमार, भा.प्र.से. (2016), जो शिक्षा विभाग, बिहार, पटना में निदेशक (प्रशासन) थे, उन्हें विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना में निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।डॉ. गगन, भा.प्र.से. (2016), जो बिहार राज्य भंडार निगम (सहकारिता विभाग), पटना में प्रबंध निदेशक थे, उन्हें गयाजी का नगर आयुक्त पदस्थापित किया गया है।विधु भूषण चौधरी, भा.प्र.से. (2016), जो सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव थे, उन्हें उद्योग विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।कृत्यानन्द रंजन, भा.प्र.से. (2017), जो परिवहन विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव थे, उन्हें नालन्दा का नगर आयुक्त पदस्थापित किया गया है।मनोज कुमार, भा.प्र.से. (2017), जो नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव थे, उन्हें उद्योग विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।हेमंत कुमार सिंह, भा.प्र.से. (2017), जो युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना में अपर सचिव थे, उन्हें बिहार लोक सेवा आयोग, पटना में सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।प्रदीप सिंह, भा.प्र.से. (2020), जो पर्यटन विभाग, बिहार, पटना में संयुक्त सचिव हैं, वे अपने वर्तमान पद के साथ अगले आदेश तक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पटना के अपर प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।सुश्री सारा अशरफ, भा.प्र.से. (2021), जो जिला परिषद्, सुपौल में उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: भारत-न्यूजीलैंड FTA को मिलेगी मंजूरी; बहामास में विमान हादसे में 10 की मौत; मानसून का कहर जारी

आज शनिवार, 11 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की, जो दो दिवसीय यात्रा पर न्यूजीलैंड पहुंच गए हैं। जहां उनकी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय हुई। उधर, बहामास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। इधर, राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी जांच के बीच ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय पर अब तक जांच की आंच नहीं पहुंची है, जबकि दस्तावेजों में अनिल मिश्रा की भूमिका प्रमुख बताई जा रही है। खेल जगत में फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना फ्रांस से होगा। वहीं, देशभर में सक्रिय मानसून के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित है। रक्षा क्षेत्र में भारतीय वायुसेना ने दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेनाओं की रैंकिंग में लगातार तीसरा स्थान बरकरार रखा है। उधर, दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विशाखापत्तनम में स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरि’ को नौसेना में शामिल करेंगे। विज्ञान जगत में भारतीय वैज्ञानिकों ने अल्ट्रासाउंड तकनीक से मुंह के कैंसर के इलाज में नई उम्मीद जगाई है। वहीं, ईरान ने अमेरिका पर भरोसा न होने की बात दोहराते हुए समझौता टूटने की स्थिति में कड़े जवाब की चेतावनी दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

बहामास में भीषण विमान दुर्घटना: हादसे में 10 लोगों की मौत, जांच के बीच फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों पर रोक

बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शुरुआत में बताया था कि हादसे में एक व्यक्ति जीवित बच गया है। हालांकि, बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पुष्टि की कि उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।डेविस ने कहा, “हम गहरे दुख के माहौल में एकत्र हुए हैं। आज, जब बहामास अपनी आजादी की 53वीं वर्षगांठ मना रहा था, यह दिन शोक में बदल गया। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है और जो अब कभी घर नहीं लौटेंगे, उनके प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।“बहामास विमान दुर्घटना जांच प्राधिकरण ने बताया कि विमान ने नासाउ के लिंडन पिंडलिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सैन एंड्रोस जा रहा था। दुर्घटनाग्रस्त विमान सेसना 402 मॉडल का था, जो बहामास में पंजीकृत था।विमानन मंत्रालय ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच पूरी होने तक एहतियात के तौर पर फ्लेमिंगो एयर के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार को हुई दो सुरक्षा संबंधी घटनाओं के बाद यह फैसला लिया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऊर्जा, उपयोगिताएं और विमानन मंत्री जोबेथ कोलबी-डेविस ने बताया कि पहली घटना शुक्रवार को ही फ्लेमिंगो एयर के एक अन्य विमान से जुड़ी थी। यह विमान मायागुआना जा रहा था, लेकिन उड़ान के दौरान पायलट ने तकनीकी समस्या की सूचना दी और विमान को वापस नासाउ ले आया। यात्रियों के उतरने के बाद विमान में आग लग गई। इस घटना की भी जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

Ram Mandir Chori : एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका कहीं पर भी जिक्र नहीं है। उसकी एक बड़ी वजह यह है कि लिखापढ़ी में ऐसे किसी भी दस्तावेज पर उनके हस्ताक्षर नहीं मिले, जिससे प्रकरण में उनका नाम आ सके। ऐसे सभी कार्य डॉ. अनिल मिश्रा ही देखते थे। लिहाजा अनिल मिश्रा तो नप गए, लेकिन अब तक चंपत राय तक जांच की आंच नहीं पहुंची। सूत्रों के मुताबिक इनमें से अधिक कर्मियों से एसआईटी व पुलिस ने पूछताछ भी की थी। कुछ की भूमिका भी संदिग्ध है। इसी वजह से ये सभी वहां से कतराते रहे और अब पूरी तरह से काम पर आना बंद कर दिया है। मंदिर से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि कर्मियों ने नौकरी ही छोड़ दी है। हालांकि मामले में कंपनी का कहना है कि अब तक वही छह कर्मी हटाए गए जो जेल गए हैं। बाकियों का कोई इस्तीफा आदि नहीं मिला है। चढ़ावा चोरी मामला उजागर होने के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा सबसे अधिक सवालों के घेरे में थे। जब एसआईटी रिपोर्ट सार्वजनिक हुई तो उसमें अनिल मिश्रा का नाम था। सीधे तौर पर उनको दोषी बनाया गया। मगर कहीं पर भी चंपत राय का जिक्र नहीं किया गया। इसको लेकर हर तरफ से सवाल उठ रहे हैं। उसकी वजह है कि चंपत राय ही मुख्य रूप से ट्रस्ट चला रहे थे। बाकी लोग उनके साथ काम करते थे। उनका नाम न होना सभी को चौंका दिया था।सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने जांच के दौरान पाया कि भले ही चंपत राय की भूमिका ट्रस्ट में अहम हो, लेकिन इस प्रकरण में कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जहां पर उनकी भूमिका सामने आ रही हो। वहीं, जो दस्तावेज मिले, उनमें अनिल मिश्रा का नाम सामने आया। गोपाल राव का भी नाम लिखापढ़ी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

बहामास में विमान हादसे का शिकार: कई लोगों की मौत, जांच के बीच फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों पर रोक

बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने कहा कि पुलिस ने उन्हें हादसे में कई लोगों के हताहत होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति जीवित बचा है। हालांकि, मृतकों की संख्या और अन्य जानकारी तत्काल साझा नहीं की गई।पीएम डेविस ने एक्स पर लिखा, “मैं और मेरी पत्नी उन परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, जो इस असहनीय दुख का सामना कर रहे हैं। हम उस जीवित बचे व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने और उसके बेहतर इलाज के लिए भी प्रार्थना कर रहे हैं।” विमानन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हादसे के कारणों की जांच पूरी होने तक एहतियात के तौर पर फ्लेमिंगो एयर के एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है।मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को हुई दो सुरक्षा संबंधी घटनाओं के बाद यह फैसला लिया गया है। हालांकि, इन घटनाओं के बारे में फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है।खबर अपडेट की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 1 min · National Desk