भारतीय समयानुसार भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला शाम सात बजे शुरू होना था। इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस होना था। इसके लिए पूरी तैयारी हो गई थी। इंग्लैंड की टीम पहले ही स्टेडियम पहुंच गई थी और उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया। लेकिन भारतीय टीम जाम में फंस गई और समय से मैदान पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि, गौतम गंभीर सहित पूरी भारतीय टीम भारतीय समयानुसार शाम 6:30 के बाद स्टेडियम में पहुंची।भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे होगा, जबकि मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यानी मैच में आधे घंटे की देरी होगी। ये मुकाबला शाम सात बजे से होना था, लेकिन भारतीय टीम के जाम में फंसने के कारण देरी हुई।भारत पहले ही सीरीज गंवा चुका है, लेकिन अब दांव पर टी20 में नंबर एक का ताज है। अगर भारतीय टीम ये मैच भी हारी तो इंग्लैंड के हाथों नंबर एक का स्थान भी गंवा देगी। भारत ने इस साल सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। विश्व कप के बाद भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहली टी20 सीरीज खेली, लेकिन टीम में बदलाव किया गया और सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गई। हालांकि, श्रेयस के नेतृत्व में भारत अब तक एक भी टी20 नहीं जीता है, जबकि टीम ने लगातार दो टी20 सीरीज गंवा दी है। भारत को पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज गंवा दी। 2019 के बाद यह पहली बार है जब भारत ने लगातार दो टी20 सीरीज गंवाई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें