S. Janki: रजनीकांत समेत साउथ के ये सेलेब्स हुए गमगीन, दी एस. जानकी को श्रद्धांजलि; कमल हासन ने कहा 'मां'

பாடல் என்றும் ஒலித்துக்கொண்டே இருக்கும். அந்த அன்பை எங்கு தேடுவேன் அம்மா? இறக்கி வைக்கமுடியாத சோகம் பலர்க்கும் இருக்கும். அவர்க்கெல்லாம் ஆழ்ந்த இரங்கல்கள். — Kamal Haasan (@ikamalhaasan) July 11, 2026 Rest in peace Janaki Amma. Will forever remember your blessings. Om Shanti. pic.twitter.com/0grCKIvOOp — Anirudh Ravichander (@anirudhofficial) July 11, 2026 Some voices become a part of our lives forever, and Janaki Amma’s was one of them. She gave life to emotions through her music and created memories that generations will cherish. Her absence leaves an irreplaceable void, but her songs will continue to live in our hearts forever.… pic.twitter.com/EVA4Dv5FCK — Simran (@SimranbaggaOffc) July 11, 2026 🙏🙏🙏🙏 She was a Goddess. I once had the chance to sing with her in a show in Australia perhaps 20-23 years ago. She sang a song live on stage where she sounded like a child, like a woman AND a Man. I was backstage and was wondering who the male singer was until I learned… https://t.co/LFebCzzios — Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) July 11, 2026 जानकी के निधन की खबर सामने आने के बाद, रजनीकांत ने एक्स पर तमिल में लिखा ‘अपनी मधुर आवाज से पीढ़ियों को खुश करने वाली उनकी आत्मा को शांति मिले, जानकी अम्मा।‘जानकी के निधन पर अभिनेता कमल हासन ने लिखा ‘वह गाना हमेशा गूंजता रहेगा। मां मैं वह प्यार कहां पाऊंगा? कई लोगों को गहरा दुख हुआ है। उन सभी के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।‘अभिनेता चिरंजीवी ने एक्स पर लिखा ‘जानकी अम्मा गारू के गुजर जाने की खबर ने मेरे दिल को हिला दिया है। मेरे सि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

PoK में बढ़ते विरोध ने पाकिस्तान के कश्मीर दावे पर उठाए सवाल: रिपोर्ट में दावा- लोग अब खुलकर उठा रहे हैं आवाज

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह आंदोलन मई 2023 में बिजली की बढ़ती कीमतों और आटे की कमी के विरोध से शुरू हुआ था। इस आंदोलन का नेतृत्व जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने किया, जिसमें व्यापारी, वकील, ट्रांसपोर्टर, छात्र और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल थे। कमेटी ने सरकार के सामने 38 सूत्रीय मांगपत्र रखा था। इसमें सस्ती बिजली, सस्ता आटा, जरूरी सामान पर सब्सिडी और स्थानीय चुनाव व्यवस्था में सुधार जैसी मांगें शामिल थीं।रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों का कहना है कि पीओके में बड़ी मात्रा में जलविद्युत उत्पादन होता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें महंगी बिजली दी जा रही है। वहीं खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और जरूरी सामान की कमी भी बनी हुई है। इन समस्याओं के कारण लोगों में लंबे समय से नाराजगी थी, जो अब बड़े आंदोलन का रूप ले चुकी है।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जून 2026 में मुजफ्फराबाद और रावलाकोट जैसे प्रमुख शहरों में पाकिस्तानी अर्धसैनिक बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई। इसमें कई लोगों की मौत और कई अन्य घायल हुए। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने 5 जून को अवामी एक्शन कमेटी पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया। इसके नेताओं पर देशद्रोह के मामले दर्ज किए गए। साथ ही इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गईं तथा अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए।रिपोर्ट में कहा गया है कि पीओके में मुस्लिम समुदाय द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन यह दिखाते हैं कि वहां के लोग अब पाकिस्तान को अपना रक्षक नहीं मानते। कई लोग मानते हैं कि पाकिस्तान के बिना उनका भविष्य बेहतर हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

Wimbledon 2026: 21 साल की लिंडा नोस्कोवा ने रचा इतिहास, पहली बार बनीं विंबलडन चैंपियन; मुचोवा को हराया

Wimbledon 2026: 21 साल की लिंडा नोस्कोवा ने रचा इतिहास, पहली बार बनीं विंबलडन चैंपियन; मुचोवा को हराया चेक गणराज्य की 21 वर्षीय टेनिस स्टार लिंडा नोस्कोवा ने विंबलडन 2026 महिला एकल का खिताब जीतकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए ऑल-चेक फाइनल में नोस्कोवा ने कैरोलिना मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर प्रतिष्ठित वीनस रोजवॉटर डिश पर कब्जा जमाया। नोस्कोवा ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए आसानी से बढ़त बना ली। हालांकि दूसरे सेट में वह जीत से महज एक कदम दूर थीं, लेकिन पांच मैच प्वाइंट गंवाने के बाद मुकाबला तीसरे सेट तक खिंच गया। इसके बावजूद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए निर्णायक सेट 6-3 से जीत लिया और अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल कर लिया। चार साल में तीसरी चेक महिला बनीं चैंपियन लिंडा नोस्कोवा पिछले चार वर्षों में विंबलडन महिला एकल का खिताब जीतने वाली तीसरी चेक खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले मार्केटा वोंद्रोसोवा ने 2023 और बारबोरा क्रेजिकोवा ने 2024 में यह प्रतिष्ठित खिताब जीता था। इस जीत के साथ चेक महिला टेनिस का दबदबा एक बार फिर साबित हुआ। दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी में मिली ऐतिहासिक जीत फाइनल मुकाबले के दौरान दो बार की विंबलडन चैंपियन पेट्रा क्वितोवा और विंबलडन में रिकॉर्ड नौ एकल खिताब जीतने वाली महान खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा भी मौजूद थीं। नवरातिलोवा रॉयल बॉक्स में क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 12, 2026 · 2 min · National Desk

Singer S Janaki: दिग्गज गायिका एस. जानकी का निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उन्हें दक्षिण भारत की नाइटिंगेल के नाम से जाना जाता था। उन्हें प्रशंसक प्यार से जानकी अम्मा भी कहते थे। एस. जानकी ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 20 वर्ष की उम्र से कर दी थी। उन्होंने लगभग 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए थे। वह तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के अलावा लगभग 20 भाषाओं में गाने गा चुकी थीं। नौ साल की उम्र में किया था स्टेज पर परफॉर्म एस. जानकी का जन्म 23 अप्रैल 1938 आंध्र प्रदेश के मद्रास प्रेसीडेंसी (ब्रिटिश भारत के समय) में गुंटूर जिले के रेपल्ले तालुक के पल्लापाटला में हुआ था। उनके पिता एक आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। नौ साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। आगे चलकर शास्त्रीय संगीत सीखा। जब वह 20 वर्ष की हुईं तो अपने एक रिश्तेदार की सलाह पर चेन्नई गईं। वहां पर म्यूजिक कंपोजर आर. सुदर्शनम के साथ एक सिंगर के तौर पर काम किया। उन्होंने 1957 में तमिल फिल्म ‘विधिइन विलायाट्टु’ से एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने पूरे करियर में 20 भाषओं में गाने गाए। उनका संगीत करियर ही लगभग 60 वर्ष का रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Live Score: ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक, इंग्लैंड ने भारत को दिए अब तक तीन झटके

10:31 PM, 11-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: ईशान किशन आउट आदिल राशिद ने ईशान किशन को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया है। आदिल राशिद ने ईशान किशन को आउट कर भारत को चौथा झटका दिया है। 10:24 PM, 11-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: ईशान का पचासा ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। ईशान एक छोर से पारी को संभाले हुए हैं जिससे भारत का स्कोर 11 ओवर में तीन विकेट पर 115 रन हो गया है। ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया है। ईशान एक छोर से पारी को संभाले हुए हैं जिससे भारत का स्कोर 11 ओवर में तीन विकेट पर 115 रन हो गया है। 10:22 PM, 11-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: भारत को तीसरा झटका भारत को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा है। ईशान किशन और सैमसन के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन डॉवसन ने इसे तोड़ा। श्रेयस 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस और ईशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। भारत को कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में तीसरा झटका लगा है। ईशान किशन और सैमसन के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन डॉवसन ने इसे तोड़ा। श्रेयस 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस और ईशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। 09:56 PM, 11-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: सैमसन पवेलियन लौटे भारत को पावरप्ले के अंदर दूसरा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा के बाद संजू सैमसन भी पवेलियन लौट गए हैं। सैमसन को सैम करन ने आउट किया जो 14 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। भारत को पावरप्ले के अंदर दूसरा झटका लगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

FIFA World Cup: विश्व कप के बीच आई बुरी खबर, दक्षिण अफ्रीका के मिडफील्ड एडम्स का निधन; टूर्नामेंट का थे हिस्सा

मैकेंजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, गहरे सदमे और भारी मन से मुझे यह जानकारी मिली कि मामेलोडी सनडाउन्स और बाफाना बाफाना (दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम) के मिडफील्डर जेडन एडम्स का 25 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल ने अपने सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक को खो दिया है और पूरा देश उनके परिवार, साथियों तथा लाखों प्रशंसकों के साथ शोक में डूबा है। जेडन की मौत के कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मैं मीडिया और आम जनता से अपील करता हूं कि वे संयम और संवेदनशीलता बरतें तथा किसी भी तरह की अटकलों से बचें।विश्व कप में एडम्स ने ग्रुप ए के पहले मुकाबले में चेक गणराज्य के खिलाफ शुरुआती एकादश में जगह बनाई थी, लेकिन उन्हें हाफ टाइम पर बदल दिया गया था। मैकेंजी ने बताया कि यह मैच उन्होंने अपनी दादी के निधन की खबर मिलने के कुछ ही घंटों बाद खेला था। दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉल खिलाड़ी संघ ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘देश ने एक शानदार फुटबॉलर खो दिया है। उनकी विनम्रता, असाधारण प्रतिभा और दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने पर उन्हें जो गर्व था, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। जेडन, आपको कभी भुलाया नहीं जाएगा।’ दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने भी एडम्स के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: तेज हुई पहला सीईओ चुनने की प्रक्रिया, 22 जुलाई को नाम पर लगी सकती है मुहर

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शनिवार को राम मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए चढ़ावा चोरी प्रकरण को कलंक बताया। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष, आंदोलन और बलिदान के बाद भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि व्यवस्थाओं में सुधार होगा और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी। नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करने के बाद कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियरों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही रामकथा संग्रहालय के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। संग्रहालय में हुई बैठक में एलएंडटी, टाटा, राजकीय निर्माण निगम और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि शामिल हुए, जबकि ट्रस्ट के पदाधिकारी इसमें मौजूद नहीं रहे। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और 30 जुलाई तक अधिकतर कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। केवल चार किलोमीटर लंबी परकोटा (बाउंड्रीवॉल) और अखंड ज्योति की स्थायी व्यवस्था का कार्य शेष रहेगा। परकोटा का निर्माण 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नए सीईओ के चयन पर समिति करेगी फैसला नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। यही समिति नए सीईओ की नियुक्ति पर अंतिम निर्णय लेगी। चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच पर उन्होंने कहा कि एसआईटी अपना काम कर रही है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs ENG Live Score: शिवम दुबे ने इंग्लैंड को दिए लगातार झटके, बटलर के बाद बैथेल भी आउट

09:20 PM, 11-Jul-2026 IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी समाप्त जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को 258 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन इंग्लैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 257 रन बनाए। भारत के खिलाफ टी20 में किसी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था जिसने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ सात विकेट पर 246 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए बटलर और ब्रूक ने दमदार बल्लेबाजी की और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन जोड़े। यह टी20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है। बटलर ने जहां शतक लगाया वहीं ब्रूक 45 गेंदों पर चार चौकों और आठ छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर नाबाद रहे। बटलर ने 64 गेंदों पर 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 131 रनों की पारी खेली। इस मैच में भारत की फील्डिंग बेहद खराब रही और टीम ने लगातार कैच छोड़े जिसका फायदा बटलर और ब्रूक ने उठाया। भारत के लिए शिवम दुबे ने दो विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली। जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को 258 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन इंग्लैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 257 रन बनाए। भारत के खिलाफ टी20 में किसी टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था जिसने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ सात विकेट पर 246 रन बनाए थे।इंग्लैंड के लिए बटलर और ब्रूक ने दमदार बल्लेबाजी की और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk

MP: 'पार्टी जो कहेगी वही करूंगा, किसी से कोई नाराजगी नहीं', टिकट विवाद के बाद भोपाल में बोले नरोत्तम मिश्रा

दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर सियासी गहमागहमी जारी है। इस बीच टिकट कटने और सियासी बवाल के बीच पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा भोपाल पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता उनके अपने हैं और उन्हें धैर्य व संयम का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी बात पार्टी फोरम पर तय प्रक्रिया के अनुसार रखें। उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता उनकी बात मान जाएंगे। भाजपा नेतृत्व से चर्चा के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी बात होगी, सभी से चर्चा करेंगे। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के दतिया जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें जाना चाहिए। वहीं, नामांकन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं जरूर शामिल होऊंगा। ‘मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है’ डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी जो कहेगी, वही करूंगा। मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। टिकट कटने की जानकारी कब मिली, इस सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि जब आपको पता चला, तब मुझे भी पता चला। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 1 min · National Desk

Vietnam Boat Accident LIVE: वियतनाम हादसे पर तमिलनाडु के 10 लोगों की मौत; पीएम मोदी-सीएम विजय ने जताया दुख

08:19 PM, 11-Jul-2026 वियतनाम में नाव हादसे में तमिलनाडु के 10 पर्यटकों की मौत राज्य के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि वियतनाम में नाव पलटने की घटना में तमिलनाडु के 10 पर्यटकों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में मारे गए तमिलनाडु के पर्यटकों के शवों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव कोशिश की जा रही है। राज्य के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि वियतनाम में नाव पलटने की घटना में तमिलनाडु के 10 पर्यटकों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि इस घटना में मारे गए तमिलनाडु के पर्यटकों के शवों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव कोशिश की जा रही है। 07:26 PM, 11-Jul-2026 सीएम रेवंत रेड्डी ने हादसे पर जताया दुख तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ट्वीट करके इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्हें खबर मिली कि वियतनाम घूमने गए तेलुगु राज्यों के कुछ पर्यटकों की वहां एक नाव दुर्घटना में मौत हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, वियतनाम के फु क्वोक द्वीप पर गए भारतीयों की नाव दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को सतर्क कर दिया। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ-साथ मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे विदेश मंत्रालय और वियतनाम में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से बात करें, ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके और जरूरी कदम उठाए जा सकें। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ट्वीट करके इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्हें खबर मिली कि वियतनाम घूमने गए तेलुगु राज्यों के कुछ पर्यटकों की वहां एक नाव दुर्घटना में मौत हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, वियतनाम के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 11, 2026 · 2 min · National Desk