PM Modi in NZ: क्रिकेट से लेकर रग्बी और हॉकी तक… पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में खेल जगत को लेकर कही बड़ी बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दोनों देशों के गहरे संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने भारतीय मूल के कई सफल लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि न्यूजीलैंड वह देश है, जहां प्रतिभा को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलता है। इस दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के भारतीय मूल के खिलाड़ियों रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल का भी विशेष उल्लेख किया। साथ ही दोनों देशों के बीच खेल संबंधों को बढ़ाने को लेकर भी कई एलान किए। रचिन, ईश और एजाज का किया जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड ऐसा देश है, जहां भारतीय मूल के लोग हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड वह जगह है, जहां निखिल रविशंकर एयर न्यूजीलैंड के सीईओ बन सकते हैं। जहां आनंद सत्यनंद गवर्नर-जनरल बन सकते हैं। जहां क्रिकेट टीम में रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं। ऐसी प्रतिभाओं को यहां अवसर मिलता है। न्यूजीलैंड वह जगह है, जहां सड़कों के नामों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है।’ भारत को न्यूजीलैंड के रग्बी कोचों की जरूरत संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत रग्बी के क्षेत्र में न्यूजीलैंड से सीखना चाह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें