सहूलियत: आज से बारापुला फेज-तीन बदलेगा सफर का अनुभव, गृहमंत्री शाह करेंगे उद्घाटन, सीएम रेखा भी रहेंगी मौजूद

बारापुला फेज-3 के मंगलवार से शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के लोगों का दक्षिण और मध्य दिल्ली तक का सफर आसान होगा। मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के चालू होने से वाहन चालकों को आईटीओ, रिंग रोड और डीएनडी के अलावा एक नया सिग्नल-फ्री विकल्प मिलेगा। इससे रोजाना नौकरी और दूसरे कामों के लिए दक्षिण दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सकती है। बारापुला फेज-3 का मंगलवार यानी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहेंगे। कॉरिडोर का सबसे सीधा फायदा मयूर विहार के फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के साथ चिल्ला गांव के लोगों को मिलेगा। यहां से दक्षिण दिल्ली जाने वाले वाहन सीधे बारापुला कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे सराय काले खां की ओर जाने के लिए पुराने रास्तों पर निर्भरता कम होने की संभावना है। लक्ष्मी नगर, शकरपुर और पटपड़गंज के लोगों को भी दक्षिण दिल्ली जाने के लिए नया रूट मिलेगा।इन इलाकों से आने वाले वाहन मयूर विहार के रास्ते कॉरिडोर तक पहुंच सकेंगे। इससे विकास मार्ग और आईटीओ की तरफ जाने वाले यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। वहीं, आनंद विहार, कड़कड़डूमा और विवेक विहार के साथ वसुंधरा एन्क्लेव और दल्लूपुरा के वाहन चालकों को भी दक्षिण दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।दिल्ली में काम करने वाले गौरव ने बताया कि पहले दक्षिण दिल्ली जाने के लिए उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। अब मयूर विहार होकर बारापुला का रास्ता मिलने से समय और दूरी दोनों बचने की उम्मीद है। वहीं, कैब चालक उत्सव ने बताया कि जाम से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk

मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर एक्शन: पुलिस ने दर्ज की एनसीआर, आप विधायक जनरैल सिंह पर एफआईआर

ऐसे शुरू हुआ प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड यह पूरा विवाद सड़क की गुणवत्ता को लेकर हुए निरीक्षण के दौरान शुरू हुआ। रविवार को दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली के इलाके में सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मौके पर आप विधायक जरनैल सिंह और उनके साथ कुछ लोग भी मौजूद थे। सड़क की गुणवत्ता को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। एक वीडियो में जरनैल सिंह सड़क की सतह का एक हिस्सा हाथ से निकालकर दिखाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद माहौल गर्म होने की बात सामने आई। इसी दौरान एक अन्य वीडियो सामने आया, जिसमें प्रवेश वर्मा एक व्यक्ति के मोबाइल की तरफ हाथ बढ़ाते और उसके बाद उसे थप्पड़ मारते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया।बाद में उस व्यक्ति की पहचान साहिब सिंह के तौर पर है। वह जरनैल सिंह से जुड़े सोशल मीडिया काम से जुड़ा बताया गया है। साहिब सिंह का कहना है कि वह मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साहिब सिंह के खिलाफ दो जून एमसीडी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की एफआईआर दर्ज है। इस मामले में वह गिरफ्तार हुआ था और फिलहाल जमानत में पर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 1 min · National Desk

ई20 पेट्रोल से घटेगा भारत का तेल आयात: ओएनजीसी अधिकारी ने बताया कैसे बढ़ सकती है आत्मनिर्भरता, जानें पूरा गणित

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़ी मात्रा में कच्चे तेल का आयात करता है। ऐसे में पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने वाले ई20 ईंधन को देश की विदेशी तेल पर निर्भरता कम करने के एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। ओएनजीसी के निदेशक (एक्सप्लोरेशन) ओम प्रकाश सिन्हा ने सोमवार को कहा कि अगर ई20 पेट्रोल का इस्तेमाल बिना उपभोक्ताओं को परेशानी दिए सफलतापूर्वक किया जाता है, तो इससे भारत के आयात में काफी कमी आ सकती है और देश की आत्मनिर्भरता बढ़ सकती है। सिन्हा अहमदाबाद स्थित ओएनजीसी इंस्टीट्यूट ऑफ रिजर्वायर स्टडीज में इंडिया एनर्जी वीक 2027 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ई20 पेट्रोल एक चुनौती है, लेकिन तकनीक के जरिए इसका समाधान निकाला जा सकता है। उनके मुताबिक भारत अपनी जरूरत का करीब 90 प्रतिशत तेल आयात करता है। ऐसे में पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने की व्यवस्था सफल रहती है और इससे उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होती, तो आयात पर इसका असर काफी बड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।सिन्हा के मुताबिक ई20 में पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है। इसका सीधा मतलब यह है कि पेट्रोल की जरूरत का एक हिस्सा इथेनॉल से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत करीब 90 प्रतिशत तेल आयात करता है, इसलिए मिश्रण की यह व्यवस्था सफल होने पर आयात की जरूरत में महत्वपूर्ण कमी आ सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि ई20 पेट्रोल के सामने तकनीकी चुनौतियां हैं। उनका कहना है कि तकनीक के इस्तेमाल से इन चुनौतियों का समाधान निकाला जा सकता है। यानी ई20 को केवल ईंधन में बदलाव के तौर पर न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk

कैसे होगी स्पैम कॉल की पहचान?: ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए जारी किए नए नियम; आप खुद भी कर सकते हैं शिकायत

मोबाइल पर आने वाली स्पैम और परेशान करने वाली कॉल को रोकने के लिए अब टेलीकॉम कंपनियों की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने ऐसे नए नियम जारी किए हैं, जिनके तहत टेलीकॉम कंपनियों को अपने एआई और मशीन लर्निंग आधारित सिस्टम से संदिग्ध स्पैम कॉल की पहचान होने के बाद खुद कार्रवाई करनी होगी। इसके लिए ग्राहक की ओर से अलग से शिकायत करना जरूरी नहीं होगा। नियमों के तहत स्पैमर की पहचान होने पर उसका दोबारा केवाईसी कराया जाएगा और उल्लंघन मिलने पर फोन कनेक्शन तक काटा जा सकता है। नए नियमों में ट्रूकॉलर जैसे कॉल मैनेजमेंट ऐप या इसी तरह की सेवाओं को उन नंबर सीरीज से आने वाली कॉल को टैग, ब्लॉक या फिल्टर करने से रोका गया है, जिन्हें प्राधिकरण ने इस तरह के इस्तेमाल के लिए निर्धारित किया है। इसमें 160 से शुरू होने वाली नंबर सीरीज और केंद्र सरकार की व्यावसायिक तथा सरकारी संचार के लिए निर्धारित नंबर शामिल हैं। हालांकि ग्राहक अपने फोन में अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी कॉल को फिल्टर या ब्लॉक कर सकेंगे। इसके अलावा सभी श्रेणियों के टेलीमार्केटिंग कॉल को रोकने के लिए ग्राहक 1909 पर ‘BLOCK PROMO’ लिखकर एसएमएस भेज सकेंगे। यह विकल्प केवल प्रमोशनल कमर्शियल कम्युनिकेशन को रोकेगा, लेनदेन, सेवा और सरकारी संचार को नहीं। पुराने ‘FULLY BLOCK’ विकल्प में दर्ज सभी प्राथमिकताओं को 15 दिनों के भीतर ‘BLOCK PROMO’ श्रेणी में स्थानांतरित किया जाएगा। नए नियमों को अधिसूचना की तारीख से 30 से 90 दिनों के चरणों में लागू किया जाएगा। नए नियमों के मुताबिक किसी टेलीकॉम कंपनी के एआई या मशीन लर्निंग सिस्टम ने किसी आने वाली कॉल को संदिग्ध स्पैम के रूप में चिन्हित किया, तो उस क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk

'केरल-हिमाचल में कैसे बनी सरकार': कांग्रेस पर बरसे चिराग, बोले- गांधी की जीत पर सवाल क्यों नहीं; विवाद क्यों?

चिराग ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उन राज्यों को तो देखता है जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन या भाजपा की सरकार बनी है, लेकिन उन राज्यों को नहीं देखता जहां उसकी अपनी सरकारें हैं। उन्होंने सवाल किया कि केरल में उनकी सरकार कैसे बनी और हिमाचल प्रदेश में उनकी सरकार कैसे काम कर रही है। केरल में 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे की सरकार बनी है, जबकि हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार है।चिराग पासवान ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि किसी जगह चुनावी प्रक्रिया को गलत बताया जाए और दूसरी जगह उसी प्रक्रिया को सही माना जाए। उन्होंने विपक्ष से कहा कि अगर सवाल उठाने हैं तो उन्हें सही तरीके से उठाया जाना चाहिए। आलोचना में एक ही तरह का नजरिया होना चाहिए।केंद्रीय मंत्री चिराग ने विपक्ष से सवाल किया कि अगर एसआईआर इतना बड़ा मुद्दा है तो प्रियंका गांधी कैसे चुनाव जीत गईं। उन्होंने कहा कि विपक्ष उन जगहों पर चुप रहता है जहां उसके उम्मीदवार चुनाव जीतते हैं। प्रियंका गांधी वर्तमान में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं।चिराग की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। चुनाव आयोग से जुड़े विवाद के बीच चिराग ने पहले भी कहा था कि आयोग को लोगों के मन में पैदा हो रहे संदेह दूर करने के लिए अपनी स्थिति साफ तौर पर रखनी चाहिए। एनडीए के कुछ अन्य सहयोगी दलों ने भी चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 28, 2026 · 2 min · National Desk

यूपीआई एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ?: स्टे से अदालत का इनकार, केंद्र व आरबीआई से मांगा गया जवाब

देश भर में डिजिटल पेमेंट क्रांति का मुख्य आधार बने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाले बड़े व्यावसायिक लेन-देन पर शुल्क लगाने की केंद्र सरकार की अधिसूचना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। हालांकि, शीर्ष अदालत ने 14 और 15 सितंबर 2026 को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी राजपत्रित अधिसूचनाओं के क्रियान्वयन पर तुरंत अंतरिम रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या हुआ? मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और यूपीआई व सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी को नोटिस जारी कर इस निर्णय का विधिक आधार स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। यह मामला अंजन दत्ता बनाम भारत संघ का है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि ₹2,000 से अधिक के व्यावसायिक लेन-देन पर शुल्क लगाने से अर्थव्यवस्था में नकदी और काले धन के लेन-देन में बढ़ोतरी हो सकती है, और व्यापारी इस अतिरिक्त लागत का बोझ आम उपभोक्ताओं पर डाल सकते हैं। यह न तो कोई कर है और न ही कोई सरकारी शुल्क, इसमें से एक भी रुपया सरकार के खाते में नहीं जाता। यह भुगतान एग्रीगेटरों और बैंकों के बीच का एक सेटलमेंट शुल्क है, जो डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोसिस्टम को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक है। इस पर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एन. वेंकटरमन ने केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए स्पष्ट किया कि ये नियम 15 अक्तूबर 2026 से प्रभावी होंगे। सरकार ने अदालत को आश्वस्त किया कि: पीठ की ओर से न्यायमूर्ति बागची ने आयकर अधिनियम की धार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 28, 2026 · 2 min · National Desk

रुद्रप्रयाग: चीरबासा में मलबा-पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से आगे नहीं भेजे यात्री

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा में लगातार बारिश के कारण मार्ग पर दोबारा मलबा और पत्थर आए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे यात्रा रोक दी गई है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही आगे की आवाजाही के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। यात्रियों से सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रुकने तथा मार्ग सामान्य होने तक आगे नहीं बढ़ने की अपील की गई है। वहीं सुबह मौसम सामान्य होने पर हेली सेवा के माध्यम से यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 28, 2026 · 1 min · National Desk

एक्सप्लेनर: भगत सिंह की कहानी; कैसे शुरू हुआ क्रांतिकारी बनने का सफर, किन घटनाओं ने बदली उनकी सोच?

पढ़ाई के साथ क्रांतिकारी संगठन को मजबूत किया 1925 और 1926 का समय भगत सिंह के अध्ययन और राजनीतिक सोच के विकास का महत्वपूर्ण दौर था। नेशनल कॉलेज में उन्होंने इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र का अध्ययन किया। सुखदेव और भगवती चरण के साथ उन्होंने रूसी क्रांतिकारियों के अध्ययन के लिए एक स्टडी सर्किल बनाया। किताबें पढ़ने और राजनीतिक विचारों पर चर्चा के साथ वे उत्तर प्रदेश और बंगाल के क्रांतिकारियों से संपर्क भी बनाए रखते थे। काकोरी मामले की सुनवाई के दौरान वे लखनऊ गए और जेल में बंद क्रांतिकारियों से गुप्त संपर्क स्थापित किया। उन्हें जेल से छुड़ाने की योजना पर भी काम किया गया। इस दौरान भगत सिंह दो बार गिरफ्तारी से बच निकले। योजना सफल नहीं हुई और वे फिर कानपुर चले गए। 1926 की शुरुआत में उन्होंने बिजॉय कुमार सिन्हा और सुखदेव के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश और पंजाब में बचे हुए क्रांतिकारी संगठन को फिर से संगठित करने की कोशिश की। गिरफ्तारी और नौजवान भारत सभा 1926 में लाहौर में दशहरे के मौके पर बम विस्फोट हुआ। पुलिस ने भगत सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया। उन्हें बोरस्टल जेल में रखा गया और कुछ समय तक एकांत कोठरी में भी रखा गया। उन पर दशहरे के दिन हुए विस्फोट में शामिल होने का आरोप लगाया गया। लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया चलने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस दौरान वे सीधे क्रांतिकारी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकते थे। इसलिए उन्होंने सार्वजनिक गतिविधियों पर ध्यान दिया। इसी दौर में नौजवान भारत सभा का संगठन मजबूत हुआ। काकोरी कांड के शहीदों की याद में काकोरी दिवस मनाया गया। भगत सिंह ने 1915 और 1916 के लाहौर षड्यंत्र मामलों के क्रांतिकारियों पर सार्वजनिक व्याख्यान आयोजित कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 28, 2026 · 2 min · National Desk

मलाल: कश्मीर की नाजिया को साल भर से इनाम का इंतजार, खोखो वर्ल्ड चैंपियन को 40 हजार नहीं दे पाई उमर सरकार

जम्मू कश्मीर सरकार ने अपनी विश्व चैंपियन खो-खो खिलाड़ी नाजिया बीबी के लिए महज 40 हजार रुपये के इनाम का एलान किया था। हैरानी तो यह है कि एक साल बाद भी सरकार नाजिया को इनामी धनराशि दे नहीं पाई है। 23 साल की नाजिया बीबी ने कहा, खो-खो वर्ल्ड कप जीतना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है, लेकिन अब यह जीत फीकी लगने लगी है। हमारी जीत को एक साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन मुझे जम्मू-कश्मीर सरकार से अभी तक एक रुपया भी नहीं मिला है। जनवरी 2025 में पहला वर्ल्ड कप होने के साथ भारत में खो-खो अचानक चर्चा में आ गया। विश्व विजेता टीम की नाजिया भी हिस्सा थीं। द प्रिंट से बात करते हुए नाजिया ने कहा, दूसरे राज्यों की उनकी वर्ल्ड कप विजेता साथी खिलाड़ियों को लाखों, यहां तक कि करोड़ों रुपये के इनाम मिले।वहीं जम्मू-कश्मीर सरकार ने सिर्फ 40,000 रुपये देने का ऐलान किया। एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी यह पैसा उनके खाते में नहीं आया है। क्या राज्य सरकार किसी वर्ल्ड कप विजेता के साथ ऐसा व्यवहार करती है? मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है। ये 40,000 रुपये कुछ नहीं, बल्कि एक अपमान है। एजेंसीनाजिया बीबी ने कहा, “हमें पहचान मिलने और लोगों को हम तक पहुंचने में बहुत लंबा समय लगा। हमें ज्यादा ध्यान की जरूरत है। अच्छी डाइट के लिए पैसे चाहिए, जूतों के लिए पैसे चाहिए और सबसे जरूरी, अच्छी खेल सुविधाओं के लिए पैसे चाहिए। अभी उनके खर्च उनके पिता उठाते हैं। नाजिया जम्मू में पोस्टग्रेजुएट करना चाहती हैं, जिसके लिए उन्हें पैसों की दरकार है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 28, 2026 · 2 min · National Desk

मौसम: पहाड़ों पर बर्फ से दिल्ली में 18 साल की सबसे सर्द रात, यूपी में बारिश से आफत; आज भी आंधी-तूफान के आसार

मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश व बर्फबारी के चलते यूपी से लेकर नेपाल तक हालात खराब हैं। यूपी में बारिश के चलते मकान-दीवार गिरने से रविवार को 32 लोगों की जान चली गई। दो दिनों में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश व बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम पर भी दिखा और 18 साल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 6 सितंबर, 2008 को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री था। दिल्ली की हवा भी सुधरी और वायु गुणवत्ता सूचकांक 50-100 के स्तर पर रहा। बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर धरासू और यमुनोत्री हाईवे चामी और बर्नीगाड में मलबा आने के कारण बंद हो गया है। साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर दूसरे दिन भी अस्थायी रोक जारी रही। पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हिमाचल में रोहतांग, किन्नौर और स्पीति में बर्फबारी से कई जगह रास्ते बंद हो गए। किन्नौर में एनएच-पांच कई घंटे तक बंद रहा। उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते चारों धामों की यात्रा रविवार को भी बंद रही।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान है। उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी है। एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारों की उम्मीद है।उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों सहित गोमुख ट्रैक व नेलांग-जादूंग घाटी में एक से चार फीट तक बर्फ गिरी। कैलाश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला रोहतांग दर्रा समेत कुल्लू, किन्नौर व स्पीति की चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, चोरी-छिपे किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए और फंसे राजस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 28, 2026 · 2 min · National Desk