ऐसे शुरू हुआ प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड यह पूरा विवाद सड़क की गुणवत्ता को लेकर हुए निरीक्षण के दौरान शुरू हुआ। रविवार को दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली के इलाके में सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मौके पर आप विधायक जरनैल सिंह और उनके साथ कुछ लोग भी मौजूद थे। सड़क की गुणवत्ता को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। एक वीडियो में जरनैल सिंह सड़क की सतह का एक हिस्सा हाथ से निकालकर दिखाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद माहौल गर्म होने की बात सामने आई। इसी दौरान एक अन्य वीडियो सामने आया, जिसमें प्रवेश वर्मा एक व्यक्ति के मोबाइल की तरफ हाथ बढ़ाते और उसके बाद उसे थप्पड़ मारते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया।बाद में उस व्यक्ति की पहचान साहिब सिंह के तौर पर है। वह जरनैल सिंह से जुड़े सोशल मीडिया काम से जुड़ा बताया गया है। साहिब सिंह का कहना है कि वह मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साहिब सिंह के खिलाफ दो जून एमसीडी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की एफआईआर दर्ज है। इस मामले में वह गिरफ्तार हुआ था और फिलहाल जमानत में पर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें