मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश व बर्फबारी के चलते यूपी से लेकर नेपाल तक हालात खराब हैं। यूपी में बारिश के चलते मकान-दीवार गिरने से रविवार को 32 लोगों की जान चली गई। दो दिनों में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश व बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम पर भी दिखा और 18 साल में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 6 सितंबर, 2008 को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री था। दिल्ली की हवा भी सुधरी और वायु गुणवत्ता सूचकांक 50-100 के स्तर पर रहा। बारिश के कारण गंगोत्री हाईवे पर धरासू और यमुनोत्री हाईवे चामी और बर्नीगाड में मलबा आने के कारण बंद हो गया है। साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर दूसरे दिन भी अस्थायी रोक जारी रही। पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हिमाचल में रोहतांग, किन्नौर और स्पीति में बर्फबारी से कई जगह रास्ते बंद हो गए। किन्नौर में एनएच-पांच कई घंटे तक बंद रहा। उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते चारों धामों की यात्रा रविवार को भी बंद रही।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान है। उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी है। एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारों की उम्मीद है।उत्तरकाशी में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों सहित गोमुख ट्रैक व नेलांग-जादूंग घाटी में एक से चार फीट तक बर्फ गिरी। कैलाश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला रोहतांग दर्रा समेत कुल्लू, किन्नौर व स्पीति की चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, चोरी-छिपे किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए और फंसे राजस् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें