एथलेटिक्स में स्वर्ण का इंतजार खत्म: महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता सोना, चार कांस्य भी आए; गुलवीर फिर चमके

एथलेटिक्स में स्वर्ण का इंतजार खत्म: महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता सोना, चार कांस्य भी आए; गुलवीर फिर चमके आइए जानते हैं एशियन गेम्स में मंगलवार को एथलेटिक्स में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा… भारतीय एथलीटों ने एशियन गेम्स में मंगलवार को भी पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। भारत ने आज एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक का इंतजार भी खत्म कर दिया और कुल पांच पदक जीते जिससे एशियाड की पदक तालिका में भारत के मेडल की संख्या 50 के पार पहुंच गई। महिला चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि गुलवीर ने पुरुष 5000 मीटर में कांस्य पदक जीता जो उनका इस एशियाड में तीसरा पदक है। एथलेटिक्स में मौजूदा एशियाड का पहला गोल्ड भारत की किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा , प्राची और वित्या रामराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण जीता जो इन खेलों में एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण है। भारतीय टीम ने तीन मिनट 29. 69 सेकेंड का समय निकाला। बहरीन दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर रहा। रिले में टीम स्पर्धा में मिले दो कांस्य गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, स्नेहा सत्यनारायण और हरिता भद्रा ने चार गुणा 100 मीटर मिश्रित रिले फाइनल में सत्र का सर्वश्रेष्ठ 41. 06 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा भारत ने पुरुष 4x400 मीटर रि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk

असम: सीजेपी ने पहली बार भाजपा शासित राज्य के स्कूल की तारीफ की; आशुतोष रांका बोले- मामा, ऐसे और स्कूल बनाइए

सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर अभियान चला रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने असम के एक सरकारी स्कूल की तारीफ की है। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से शेयर किए गए स्कूल के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अच्छा स्कूल है और ऐसे और स्कूल बनाए जाने चाहिए। रांका ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा “यह अच्छा स्कूल है मामा। ऐसे और बनाइए।” इसके साथ ही उन्होंने दिसपुर और रामपुर के स्कूलों की स्थिति सुधारने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जिन दो स्कूलों का उन्होंने दौरा किया, उनकी हालत बेहद खराब थी। रांका ने कहा कि असम के हर बच्चे को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलनी चाहिए और उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री भी इस बात से सहमत होंगे।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में स्कूल की इमारत के साथ कंप्यूटर लैब और अन्य आधुनिक सुविधाएं दिखाई गईं। इसी वीडियो को शेयर करते हुए रांका ने स्कूल की तारीफ की। हालांकि, उन्होंने साथ ही दिसपुर और रामपुर के उन स्कूलों की स्थिति सुधारने की मांग की, जिनका उन्होंने दौरा किया था।रांका की यह टिप्पणी असम में उन्हें और सीजेपी के 40 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लिए जाने के कुछ दिन बाद आई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रविवार को गुवाहाटी में संगठन की बैठक से पहले रांका और अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। रिहाई के बाद रांका ने दावा किया था कि उन्हें और उनकी टीम को असम पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया। उनका कहना था कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत का स्पष्ट आधार नहीं बताया और ऊपर से आदे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk

हिमाचल: पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन; प्रदेश में शोक की लहर

हिमाचल: पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने से निधन; प्रदेश में शोक की लहर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे मनकोटिया की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए कांगड़ा के सिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही शाहपुर, कांगड़ा और प्रदेश के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर फैल गई। उनके समर्थक, राजनीतिक सहयोगी और शुभचिंतक उन्हें याद कर रहे हैं। उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके तियारा स्थित घर लाया जा रहा है। परिवार के सदस्य विदेश में रहते हैं, इसलिए उनके आने के बाद अंतिम संस्कार को लेकर निर्णय लिया जाएगा। सेना की वर्दी से शुरू हुआ सार्वजनिक जीवन मेजर विजय सिंह मनकोटिया का सार्वजनिक जीवन राजनीति से पहले भारतीय सेना से जुड़ा था। सेना में अधिकारी के रूप में सेवाएं देने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। सैन्य जीवन से मिले अनुशासन और स्पष्ट सोच की छाप उनके राजनीतिक व्यक्तित्व में भी दिखाई देती रही। वे अपनी बेबाक राय और मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए जाने जाते थे। 1982 में पहली बार बने विधायक मनकोटिया ने 1982 में शाहपुर विधानसभा क्षेत् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk

आतंकवाद: 'हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं, ये समस्या है', भारत-यूएस संबंधों पर जयशंकर का बड़ा बयान

जयशंकर अमेरिका दौरे पर हैं और वहां उन्होंने न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में जयशंकर ने बताया कि किन वजहों से भारत और अमेरिका के संबंधों में अभी भी कुछ बेरुखी क्यों है?जयशंकर ने साफ तौर पर कहा कि व्यापारिक जटिलताओं के साथ ही राज्य प्रायोजित आतंकवाद एक ऐसा मुद्दा है, जिसके चलते दोनों देशों के रिश्तों में जटिलता बनी हुई है। जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा कि भारत का पड़ोसी देश आतंकवाद को अपनी राज्य नीति के एक औजार की तरह इस्तेमाल करता है और उसका एक लंबा इतिहास रहा है।जयशंकर ने पूरी गंभीरता से कहा कि भारत के लिए सुरक्षा सबसे अहम है। उन्होंने कहा ‘अगर कोई चीज हमारे लिए बेहद मायने रखती है और कोई सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति सहानुभूति नहीं रखता है तो इससे यकीनन समस्या पैदा होगी और संबंधों पर असर पड़ेगा।‘जयशंकर ने कहा कि अगर हमारा सहयोगी अगर हमारी चिंताओं को नहीं समझता तो स्पष्ट तौर पर इसका असर दोनों देशों के संबंधों पर पड़ेगा। गौरतलब है कि भारत लंबे समय से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा विभिन्न वैश्विक मंचों पर उठाता आया है, लेकिन अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। खासकर ट्रंप प्रशासन ने तो पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जवाबदेह ठहराने से भी परहेज किया है।ट्रंप प्रशासन द्वारा जिस तरह से अपने सहयोगी देशों के खिलाफ ही आक्रामक व्यापार नीति अपनाई हुई है, उससे भी भारत और अमेरिका के संबंधों पर बुरा असर पड़ा है। रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर भी अमेरिका अब 100 फीसदी टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर भी भारत में चिंता है। भारतीय विदेश मंत्री एस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली: सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन को पुलिस से अनुमति नहीं, 2 अक्तूबर के लिए किया था एलान

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एसआईआर मामले पर विपक्ष के बढ़ते विरोध के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई मंजूरी नहीं दी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रदर्शन के लिए अब तक कोई भी अनुमति जारी नहीं की गई है। एसआईआर को लेकर विपक्ष और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा ये प्रदर्शन 2 अक्तूबर को जंतर मंतर पर किया जाना था।आम आदमी पार्टी दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को लोगों से जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। विपक्ष के अन्य दलों और संगठनों के भी इस प्रदर्शन में शामिल होने या अलग से प्रदर्शन करने की संभावना है।मुंबई पुलिस ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो अक्तूबर को शिवाजी पार्क में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इसके लिए हाईकोर्ट के निर्देशों, नगर निगम की अनुमति नहीं होने और प्रदर्शन से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका का हवाला दिया है। सीजेपी ने एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शिवाजी पार्क से देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का एलान किया था।इस बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 2 अक्तूबर को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है। दीपके ने पहले कहा था कि मुंबई पुलिस ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के 2 अक्तूबर के विरोध प्रदर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk

एफबीआई के डिप्टी डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा: एक साल बाद क्यों छोड़ी जिम्मेदारी, ट्रंप और काश पटेल पर क्या कहा?

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के डिप्टी डायरेक्टर एंड्रयू बेली ने पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। बेली ने सोमवार को बताया कि वह एक साल से कुछ अधिक समय तक इस जिम्मेदारी को निभाने के बाद एफबीआई से अलग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए मिसौरी लौटेंगे। इस्तीफे के साथ उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश और एफबीआई निदेशक काश पटेल को एजेंसी में सेवा का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया। बेली को अगस्त 2025 में एफबीआई का सह-डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। उन्होंने डैन बोंगिनो के साथ यह जिम्मेदारी संभाली थी। एफबीआई में लंबे समय से एक समय में केवल एक डिप्टी डायरेक्टर होता था और यह पद एजेंसी में निदेशक के बाद दूसरे नंबर का माना जाता है। बेली की नियुक्ति इसी वजह से अलग रही। वह मिसौरी के पूर्व अटॉर्नी जनरल रह चुके हैं और राष्ट्रपति ट्रंप के समर्थक माने जाते हैं। बोंगिनो के पद छोड़ने के बाद भी बेली इस पद पर बने रहे। इसके बाद जनवरी में एफबीआई ने अनुभवी अधिकारी क्रिस्टोफर राइया को भी डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया, जो काश पटेल के अधीन काम करने लगे।बेली ने अपने इस्तीफे की वजह के तौर पर परिवार के साथ समय बिताने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह गर्व के साथ अपने पद से हट रहे हैं और अब मिसौरी में अपने परिवार के पास लौटेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि एफबीआई निदेशक काश पटेल एजेंसी में सुधार का काम आगे जारी रखेंगे। बेली ने पटेल के नेतृत्व में हिंसक अपराध से मुकाबला करने, देश की सुरक्षा की रक्षा करने, संगठन में मजबूत जवाबदेही सुनिश्चित करने और एफबीआई के प्रति लोगों का भरोसा ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप प्रशासन को झटका: अदालत ने राज्यों से चुनाव संबंधी फंडिंग रोकने पर लगाई रोक, संघीय न्यायाधीश क्या बोले?

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में एक संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के अधिकारों पर एक बार फिर रोक लगाई है। यह अधिकार उन राज्यों से कुछ संघीय आतंकवाद विरोधी फंडिंग रोकने से संबंधित था, जो चुनाव प्रशासन की मांगों को पूरा नहीं करते थे। अदालतों ने बड़े पैमाने पर मतदान धोखाधड़ी के झूठे दावों को दर्शाने वाले प्रशासन के पिछले प्रयासों को बड़े पैमाने पर खारिज कर दिया है। क्या थीं चुनाव संबंधी शर्तें? अमेरिकी जिला न्यायाधीश आमिर अली ने सोमवार को 24 पेज की राय में लिखा कि संघीय एजेंसियों के पास कांग्रेस से अनुदानों में ऐसी शर्तें जोड़ने का अधिकार नहीं था। उन्होंने कहा कि ये शर्तें अंतर्निहित अनुदान उद्देश्य से संबंधित होने की कानूनी सीमा को पूरा नहीं करती थीं। गृह सुरक्षा विभाग या उसकी उप-एजेंसी, संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) ने टिप्पणी के अनुरोध पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।अनुदान की शर्तों का मामला देश में चुनाव कैसे संचालित किए जाते हैं इससे जुड़ा है। ट्रंप प्रशासन ने चुनाव से जुड़ी कार्रवाई की जो लंबे समय से राज्यों से जुड़ा मामला भी रहा है। मुकदमा दायर करने वाले राज्यों में-कोलंबस, ओहियो, नैशविले और डेविडसन काउंटी, टेनेसी, के अलावा एल पासो और हैरिस काउंटी, टेक्सास शामिल हैं। फेमा की आतंकवाद विरोधी अनुदान घोषणा में चुनाव से संबंधित जरूरतों की एक सूची भी शामिल है। इसमें ट्रंप प्रशासन ने कहा था कि राज्यों और शहरी क्षेत्रों के लिए 20 फीसदी अनुदान तब तक रोक दिया जाएगा, जब तक वे उनका पालन नहीं करते। कार्यक्रम में राज्यों और स्थानीय सरकारों के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक शामिल हैं। राज्यों के लिए वस्तुओं की सूची में सभी पंजी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk

सहूलियत: आज से बारापुला फेज-तीन बदलेगा सफर का अनुभव, गृहमंत्री शाह करेंगे उद्घाटन, सीएम रेखा भी रहेंगी मौजूद

बारापुला फेज-3 के मंगलवार से शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के लोगों का दक्षिण और मध्य दिल्ली तक का सफर आसान होगा। मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के चालू होने से वाहन चालकों को आईटीओ, रिंग रोड और डीएनडी के अलावा एक नया सिग्नल-फ्री विकल्प मिलेगा। इससे रोजाना नौकरी और दूसरे कामों के लिए दक्षिण दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सकती है। बारापुला फेज-3 का मंगलवार यानी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहेंगे। कॉरिडोर का सबसे सीधा फायदा मयूर विहार के फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के साथ चिल्ला गांव के लोगों को मिलेगा। यहां से दक्षिण दिल्ली जाने वाले वाहन सीधे बारापुला कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे सराय काले खां की ओर जाने के लिए पुराने रास्तों पर निर्भरता कम होने की संभावना है। लक्ष्मी नगर, शकरपुर और पटपड़गंज के लोगों को भी दक्षिण दिल्ली जाने के लिए नया रूट मिलेगा।इन इलाकों से आने वाले वाहन मयूर विहार के रास्ते कॉरिडोर तक पहुंच सकेंगे। इससे विकास मार्ग और आईटीओ की तरफ जाने वाले यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। वहीं, आनंद विहार, कड़कड़डूमा और विवेक विहार के साथ वसुंधरा एन्क्लेव और दल्लूपुरा के वाहन चालकों को भी दक्षिण दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।दिल्ली में काम करने वाले गौरव ने बताया कि पहले दक्षिण दिल्ली जाने के लिए उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। अब मयूर विहार होकर बारापुला का रास्ता मिलने से समय और दूरी दोनों बचने की उम्मीद है। वहीं, कैब चालक उत्सव ने बताया कि जाम से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk

मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर एक्शन: पुलिस ने दर्ज की एनसीआर, आप विधायक जनरैल सिंह पर एफआईआर

ऐसे शुरू हुआ प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड यह पूरा विवाद सड़क की गुणवत्ता को लेकर हुए निरीक्षण के दौरान शुरू हुआ। रविवार को दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली के इलाके में सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मौके पर आप विधायक जरनैल सिंह और उनके साथ कुछ लोग भी मौजूद थे। सड़क की गुणवत्ता को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। एक वीडियो में जरनैल सिंह सड़क की सतह का एक हिस्सा हाथ से निकालकर दिखाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद माहौल गर्म होने की बात सामने आई। इसी दौरान एक अन्य वीडियो सामने आया, जिसमें प्रवेश वर्मा एक व्यक्ति के मोबाइल की तरफ हाथ बढ़ाते और उसके बाद उसे थप्पड़ मारते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया।बाद में उस व्यक्ति की पहचान साहिब सिंह के तौर पर है। वह जरनैल सिंह से जुड़े सोशल मीडिया काम से जुड़ा बताया गया है। साहिब सिंह का कहना है कि वह मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साहिब सिंह के खिलाफ दो जून एमसीडी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की एफआईआर दर्ज है। इस मामले में वह गिरफ्तार हुआ था और फिलहाल जमानत में पर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 1 min · National Desk

ई20 पेट्रोल से घटेगा भारत का तेल आयात: ओएनजीसी अधिकारी ने बताया कैसे बढ़ सकती है आत्मनिर्भरता, जानें पूरा गणित

भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़ी मात्रा में कच्चे तेल का आयात करता है। ऐसे में पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने वाले ई20 ईंधन को देश की विदेशी तेल पर निर्भरता कम करने के एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। ओएनजीसी के निदेशक (एक्सप्लोरेशन) ओम प्रकाश सिन्हा ने सोमवार को कहा कि अगर ई20 पेट्रोल का इस्तेमाल बिना उपभोक्ताओं को परेशानी दिए सफलतापूर्वक किया जाता है, तो इससे भारत के आयात में काफी कमी आ सकती है और देश की आत्मनिर्भरता बढ़ सकती है। सिन्हा अहमदाबाद स्थित ओएनजीसी इंस्टीट्यूट ऑफ रिजर्वायर स्टडीज में इंडिया एनर्जी वीक 2027 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ई20 पेट्रोल एक चुनौती है, लेकिन तकनीक के जरिए इसका समाधान निकाला जा सकता है। उनके मुताबिक भारत अपनी जरूरत का करीब 90 प्रतिशत तेल आयात करता है। ऐसे में पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने की व्यवस्था सफल रहती है और इससे उपभोक्ताओं को कोई परेशानी नहीं होती, तो आयात पर इसका असर काफी बड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।सिन्हा के मुताबिक ई20 में पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है। इसका सीधा मतलब यह है कि पेट्रोल की जरूरत का एक हिस्सा इथेनॉल से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत करीब 90 प्रतिशत तेल आयात करता है, इसलिए मिश्रण की यह व्यवस्था सफल होने पर आयात की जरूरत में महत्वपूर्ण कमी आ सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि ई20 पेट्रोल के सामने तकनीकी चुनौतियां हैं। उनका कहना है कि तकनीक के इस्तेमाल से इन चुनौतियों का समाधान निकाला जा सकता है। यानी ई20 को केवल ईंधन में बदलाव के तौर पर न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 29, 2026 · 2 min · National Desk