बैंक हड़ताल टली: इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक, क्या फैसला लिया गया?

किसकी बैठक में क्या फैसला हुआ? Bank strike deferred after the meeting between the Indian Banks’ Association (IBA) and the United Forum of Bank Unions (UFBU) tonight. pic.twitter.com/SPJUwp63p2 — ANI (@ANI) September 27, 2026 बैंक अधिकारियों के लिए पीएलआई योजना पर क्या चर्चा हुई? क्या सरकार के पास नया प्रस्ताव भेजा जाएगा? यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 सितंबर को जारी सर्कुलर में बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बैठक के बाद हड़ताल टालने को लेकर सहमति बनी। सर्कुलर के मुताबिक, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU के बीच बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि बैंकिंग क्षेत्र में बचे हुए शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी। यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश करेगी।तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित करने का फैसला लेते हुए बैठक में सरकार के पास संशोधित प्रस्ताव भेजने पर भी सहमति बनी। बयान के मुताबिक स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए पीएलआई योजना के संबंध में आईबीए के साथ चर्चा शुरू की जा सकती है।बयान में कहा गया कि यूनियनों/एसोसिएशनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए सरकार के पास पीएलआई योजना को संशोधित करने का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। रविवार को करीब ढाई साल पहले हुई बैठक का उल्लेख भी हुआ। इसका जिक्र करते हुए यूएफबीयू ने अपने बयान में कहा, 8 मार्च 2024 की कार्यवाही में सूचीबद्ध शेष मुद्दों पर पक्षों के बीच शीघ्र समाधान के लिए चर्चा की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 28, 2026 · 2 min · National Desk

आज का लव राशिफल: मेष, तुला और कुंभ राशि के रिश्तों में आएगी नई मिठास, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

1 of 13 28 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala Link Copied Love Rashifal 28 September 2026: प्यार और रिश्तों के मामले में हर दिन का अनुभव एक जैसा नहीं होता। कभी रिश्ते में नजदीकियां बढ़ती हैं, तो कभी छोटी-सी गलतफहमी भी मन में दूरी पैदा कर सकती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 28 सितंबर 2026 का दिन भी सभी राशियों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से अलग-अलग संकेत लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल और भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है, जबकि कुछ लोगों को बातचीत करते समय संयम बरतने की जरूरत पड़ सकती है। आज प्रेम जीवन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने के बजाय परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। मेष से लेकर मीन राशि तक जानें 28 सितंबर 2026 को आपकी लव लाइफ कैसी रह सकती है, पार्टनर के साथ रिश्ते में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं और सिंगल जातकों के लिए दिन के क्या संकेत हैं। 2 of 13 आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ रिश्ते में भावनात्मक नजदीकी बढ़ सकती है। आप दोनों एक-दूसरे की बातों और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे। साथ में कुछ अच्छा समय बिताने से रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है और धीरे-धीरे यह जुड़ाव मजबूत होने के संकेत हैं। 3 of 13 आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज आपकी लव लाइफ में रोमांस और आपसी सौहार्द बना रह सकता है। पार्टनर के साथ किसी पुरानी गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने से रिश्ता और सहज हो सकता है। सिंगल जातकों को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 28, 2026 · 2 min · National Desk

एलपीयू बवाल: हिंसा के बाद तनाव के बीच आज से 10 दिन के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड, मिड-टर्म परीक्षाएं भी टालीं

छात्रों के हिंसक विरोध के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं और मिड-टर्म परीक्षाएं टाल दी हैं। यूनिवर्सिटी का कहना है कि सभी छात्रों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। यूनिवर्सिटी ने जानकारी दी है कि… 28 सितंबर, 2026 (सोमवार) से 10 दिनों की अवधि के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड रहेंगी मिड-टर्म परीक्षाएं अगली सूचना तक टाल दी गई हैं। परीक्षा का नया शेड्यूल UMS के जरिए अलग से बताया जाएगा छात्र चाहें तो अपने माता-पिता/अभिभावकों से सलाह करके इस 10 दिन की अवधि में अपने घर जा सकते हैं जो छात्र यहीं रहेंगे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने हॉस्टल/रहने की जगह के अंदर ही रहें और अपनी सुरक्षा के लिए बिना वजह बाहर न निकलें या किसी भी अशांति वाली गतिविधि में शामिल न हों छात्रों से अनुरोध है कि वे शांत रहें, आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और आगे की सभी जानकारी के लिए UMS के जरिए जुड़े रहें Lovely Professional University (LPU) suspends regular classes for 10 days from 28th September and postpones Mid-Term Examinations, following a protest by students that turned violent The university says, “To ensure the safety and well-being of all students, the following is… — ANI (@ANI) September 27, 2026 देर रात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी कर छात्रों को सावधान रहने की हिदायत दी। प्रबंधन ने कहा कि कैंपस के बाहर होने वाली किसी भी घटना के लिए संबंधित छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। मौजूदा हालात को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 10 दिन की छुट्टी की घोषणा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 28, 2026 · 2 min · National Desk

‘उफनते समुद्र में तैरना पसंद’: राहुल गांधी की रहस्यमयी पोस्ट; क्या एसआईआर विवाद की ओर इशारा?

I love swimming in the sea when it’s rough. It teaches you that rough is just another kind of calm. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 27, 2026 राहुल गांधी की यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर राजनीतिक बहस चल रही है। इसकी वजह 23 सितंबर को प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट है, जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए जाने की बात कही गई थी। हालांकि, राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में न तो एसआईआर का नाम लिया और न ही चुनाव आयोग का कोई सीधा जिक्र किया।रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार रिकॉर्ड पर औपचारिक आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट में कहा गया कि ये आपत्तियां उन फैसलों और आदेशों को लेकर थीं, जिन्हें दोनों चुनाव आयुक्तों ने अपनी जानकारी के बिना लिए जाने की बात कही थी। इसी रिपोर्ट ने चुनाव आयोग के भीतर मतभेद की चर्चा को राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया।राहुल गांधी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव आयोग, एसआईआर या किसी चुनावी विवाद का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। उन्होंने केवल समुद्र की उफनती लहरों और उससे मिलने वाली सीख की बात कही। उनकी पोस्ट में कोई अतिरिक्त संदर्भ या स्पष्टीकरण नहीं था। इसलिए यह कहना कि उन्होंने निश्चित रूप से एसआईआर विवाद को लेकर ही यह पोस्ट की, मूल बयान से साबित नहीं होता। राजनीतिक पंडित राहुल गांधी की पोस्ट को डिकोड करने में जुटे हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 27, 2026 · 2 min · National Desk

एलपीयू में फिर भड़का बवाल: पुलिस पर पथराव, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियों में तोड़फोड़; यूनिवर्सिटी 10 दिन बंद

1 of 5 लपीयू में बवाल बढ़ा - फोटो : अमर उजाला पंजाब के जालधंर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रविवार शाम छात्रों का प्रदर्शन एक बार फिर हिंसक टकराव में बदल गया। छात्रों और पुलिस के बीच बढ़े तनाव के दौरान पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने के बाद हालात तेजी से बिगड़ गए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं। मौके पर मौजूद छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने लड़के-लड़कियों दोनों पर लाठियां बरसाईं। वहीं देर रात एलपीयू प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि छात्र सावधान रहें। कैंपस के बाहर कुछ भी होता है उसके जिम्मेदार वह खुद होंगे। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि लवली यूनिवर्सिटी में 10 दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं देर रात एलपीयू प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि छात्र सावधान रहें। कैंपस के बाहर कुछ भी होता है उसके जिम्मेदार वह खुद होंगे। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि लवली यूनिवर्सिटी में 10 दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। 2 of 5 पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला डीआईजी नवीन सिंगला और एसएसपी की गाड़ी क्षतिग्रस्त पुलिस कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में छात्र और ज्यादा उग्र हो गए और पुलिस के खिलाफ आक्रोश खुलकर सामने आया। इसी दौरान पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाया गया और तोड़फोड़ शुरू हो गई। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला और एसएसपी की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कई अन्य पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हालात इतने बिगड़े कि परिसर में कई वाहनों को आग लगाए जाने की सूचना है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव के दौरान मीडिया से जुड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 27, 2026 · 2 min · National Desk

राजनीति: खरगे के शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का बड़ा दांव, 29 सितंबर को होगी दलित-आदिवासी स्वाभिमान बैठक

कांग्रेस 29 सितंबर को दिल्ली में ‘दलित-आदिवासी स्वाभिमान बैठक’ आयोजित करेगी। पार्टी के मुताबिक, बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगस्त में उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई जनसभा के बाद कथित तौर पर किए गए शुद्धिकरण अनुष्ठान समेत अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी। बैठक का आयोजन कांग्रेस एससी/एसटी सांसद मंच की ओर से किया जाएगा। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संबंधित विभाग भी सहयोग करेंगे। कार्यक्रम दिल्ली के मावलंकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में होगा।कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से हल्द्वानी में खरगे की जनसभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान पर चर्चा की जाएगी। खरगे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद 10 अगस्त को वहां कथित तौर पर शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक विवाद सामने आया।कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को दलित समुदाय के अपमान से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, भाजपा नेताओं ने इस कार्यक्रम से पार्टी का संबंध होने से इनकार किया है। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा था कि आयोजन स्थल पर सफाई और धार्मिक कार्यक्रम को कांग्रेस के कार्यक्रम से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।मल्लू रवि ने आरोप लगाया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में एससी और एसटी समुदायों से जुड़े लोगों के साथ भेदभाव और अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में ऐसे मामलों को रोकने के लिए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस नेता मनोज कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर ’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 27, 2026 · 2 min · National Desk

एशियन गेम्स में एथलेटिक्स का जलवा: हरिता, तेजस्विन और एंसी ने जीते पदक, अनिमेष-शैली से चूका मेडल

एशियन गेम्स में एथलेटिक्स का जलवा: हरिता, तेजस्विन और एंसी ने जीते पदक, अनिमेष-शैली से चूका मेडल एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का पदक जीतने का सिलसिला जारी है। हरिता भद्रा, तेजस्विन शंकर और एंसी सोजन ने देश की झोली में पदक डाले, जबकि अनिमेष कुजूर और शैली सिंह पदक से चूक गए। एशियन गेम्स 2026 में रविवार को भारत के लिए महिलाओं और पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा में मिले-जुले नतीजे रहे। हरिता भद्रा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता, जबकि अनिमेष कुजूर पुरुषों की 200 मीटर में पांचवें स्थान पर रहे। हरिता ने 23.20 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने जापान की धाविका को महज 0.01 सेकंड के अंतर से पीछे छोड़ा। सिंगापुर की वेरोनिका शांति परेरा ने 22.78 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन की चेन युजी 22.93 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 2018 के बाद भारत को मिला महिला 200 मीटर में पदक हरिता का कांस्य पदक एशियन गेम्स की महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में भारत के लिए लंबे इंतजार को खत्म करने वाला रहा। भारत ने इस स्पर्धा में पिछली बार 2018 एशियन गेम्स में दुती चंद के कांस्य पदक के रूप में पदक जीता था। 23 वर्षीय हरिता एशियन गेम्स में 200 मीटर पदक जीतने वाली भारत की केवल छठी महिला बनीं। महाराष्ट्र की इस धाविका ने एशियन गेम्स से पहले 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 23.14 सेकंड का समय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 27, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल: भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में सीएम शुभेंदु की दो टूक, बोले- साधुओं का अपमान करने वालों को भेजेंगे जेल

कोलकाता में आयोजित भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर अपनी सरकार की प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने लोगों से बिना डर भगवद्गीता का पाठ करने की अपील की और कहा कि राज्य में अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में किसी साधु या संत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग साधुओं का अपमान करेंगे, उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में धार्मिक बयानों और संतों को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आते रहे हैं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार को ‘टीका’, ‘शिखा’, ‘धोती’ और ‘तुलसी’ से जोड़ते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ‘गौमाता’ की रक्षा करना है। उन्होंने लोगों से अपनी धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को लेकर बिना डर आगे आने की अपील की।शुभेंदु अधिकारी इससे पहले भी बंगाल की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर बयान दे चुके हैं। उन्होंने सितंबर में कहा था कि उनकी सरकार राज्य में पुरानी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को फिर से मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 27, 2026 · 1 min · National Desk

सेना प्रमुख: 'जमीनी स्थिति ही सैन्य अभियान की सफलता का पैमाना'; सोशल मीडिया दुष्प्रचार पर क्या बोले धीरज सेठ?

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश को रक्षा उत्पादन में इतना सक्षम होना चाहिए कि जरूरी क्षमताओं के लिए दूसरे देशों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने आत्मनिर्भरता का मतलब बताते हुए कहा कि भारत में डिजाइन, विकास, निर्माण, रखरखाव और अपग्रेड की पूरी क्षमता विकसित होनी चाहिए। साथ ही देश को दुनिया के लिए रक्षा उपकरण बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। आधुनिक युद्ध में सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों की भूमिका का जिक्र करते हुए जनरल सेठ ने कहा कि दुनियाभर के संघर्षों से जुड़ी सूचनाएं लगातार सोशल मीडिया पर सामने आती हैं। उनके मुताबिक, इन सूचनाओं और अलग-अलग नैरेटिव के बीच वास्तविक युद्ध की तस्वीर धुंधली हो सकती है और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।सेना प्रमुख ने कहा कि तकनीक और आधुनिक क्षमताओं के बावजूद एक चीज नहीं बदली है। उनके अनुसार, युद्ध में सफलता का ठोस और उपयोगी पैमाना जमीन ही है। उन्होंने कहा कि जीत को क्षेत्रीय नियंत्रण के आधार पर मापा जाता है और जमीन पर कब्जा, सुरक्षा और रक्षा सैनिक ही करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य तकनीक विकसित करते समय सबसे अहम सवाल यह होना चाहिए कि नई क्षमता जमीन पर मौजूद सैनिक की कितनी मदद करती है। उनके मुताबिक, सैनिक को क्षमता विकास के केंद्र में रखा जाना चाहिए।जनरल धीरज सेठ ने आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज के संघर्षों में लंबे समय तक चलने वाले युद्ध और बीच-बीच में तेज लड़ाई के दौर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक लड़ाई की अवधि कम कर सकती है, लेकिन जरूरी नहीं कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 27, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाब एसएसएसबी जॉब: क्लर्क, ड्राइवर और फील्ड आर्टिस्ट समेत 70 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

चयन प्रक्रिया पंजाब एसएसएसबी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन/काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो भाग क और भाग ख में होंगे। जहां लागू होगा, उम्मीदवारों को पंजाबी और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति से टाइपिंग टेस्ट देना होगा। परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे करें आवेदन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

September 27, 2026 · 1 min · National Desk